breaking news Hindi - Swatantra Prabhat

'भगवान मंत्रियों का इंतजार नहीं करते, सब बराबर हैं'
ब्यूरो प्रयागराज। भारत में लगभग हर छोटे-बड़े प्रसिद्ध मंदिर में वीआईपी दर्शन के लिए एक अलग लाइन या विशेष पास की व्यवस्था होती है। कुछ तय रकम या टिकट के पैसे देने के बाद कोई भी व्यक्ति घंटों लंबी लाइनों से बचकर सीधे भगवान के गर्भगृह तक दर्शन के लिए पहुंच जाता है। हालांकि, पैसे और रसूख के दम पर मिलने वाली इस विशेष सुविधा पर समय-समय पर सवाल भी उठते रहे हैं। ऐसा ही एक गंभीर मामला अब मद्रास हाई कोर्ट की चौखट पर पहुंचा है।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए हाई कोर्ट ने मंदिरों में पैसे और वीआईपी दर्जे के आधार पर दी जाने वाली इस विशेष सुविधा पर गहरी चिंता व्यक्त की है। अदालत ने दोटूक शब्दों में कहा कि भगवान के दरबार में कोई मंत्री हो या आम आदमी, उनमें कोई भेद नहीं हो सकता। ईश्वर के सामने सभी इंसान बराबर हैं, ऐसे में मंदिरों के भीतर वीआईपी दर्शन की इस कुप्रथा का कोई औचित्य नहीं है।

‘लाइव लॉ’ की रिपोर्ट के मुताबिक, मद्रास हाई कोर्ट के जस्टिस जी आर स्वामीनाथन और जस्टिस लक्ष्मीनारायणन की खंडपीठ (बेंच) ने इस मामले की सुनवाई के दौरान बेहद तीखे सवाल उठाए। अदालत ने मंदिरों में वीआईपी दर्शन की प्रथा पर सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या भगवान के सामने किसी रसूखदार मंत्री और एक आम नागरिक में कोई फर्क है? कोर्ट ने कड़े लहजे में कहा कि दर्शन के लिए कोई भी प्रशासनिक प्रक्रिया तय की जाए, लेकिन उससे मंदिर की कतारों में खड़े आम श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी या मानसिक ठेस नहीं पहुंचनी चाहिए।

जस्टिस जी आर स्वामीनाथन की बेंच ने वीआईपी संस्कृति पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा, “मंत्रियों और विधायकों को अपने मन से यह गलतफहमी निकाल देनी चाहिए कि मंदिर में भगवान उनका इंतजार कर रहे हैं, और वे अपने रसूख के दम पर किसी भी समय मंदिर में सीधे प्रवेश कर सकते हैं। ऐसा बिल्कुल नहीं होना चाहिए। आखिर हमें इस वीआईपी दर्शन की क्या आवश्यकता है? जब ईश्वर के समक्ष सभी लोग पूरी तरह समान हैं, तो फिर वहां क्या मंत्री और क्या आम जनता।”।

कोर्ट के इन कड़े और तीखे सवालों पर सरकार की ओर से पेश हुए एडिशनल सॉलिसिटर जनरल पी वी बालासुब्रमण्यम ने अपना पक्ष रखा। उन्होंने वीआईपी दर्शन की पैरवी करते हुए दलील दी कि इस तरह की प्रथा का पालन करने से एक तरफ जहां विशिष्ट लोगों के कारण लगने वाली लंबी-लंबी कतारों से मुक्ति मिलती है, वहीं दूसरी तरफ वीआईपी टिकटों से मंदिरों को भी काफी बड़ी आय (राजस्व) प्राप्त होती है। अपनी इस दलील के साथ ही उन्होंने इस विषय पर सरकार का विस्तृत जवाब दाखिल करने के लिए अदालत से कुछ समय की मांग की। हाई कोर्ट ने सरकार के इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए उन्हें पूरा जवाब पेश करने के लिए छह सप्ताह का समय दिया है।

दरअसल, यह पूरा कानूनी विवाद हाल ही में विजय सरकार में मंत्री बने आर निर्मल कुमार के एक मंदिर दौरे को लेकर शुरू हुआ है। मंत्री निर्मल कुमार पर बेहद गंभीर आरोप लगे थे कि जब वे दर्शन के लिए पहुंचे, तो उनके रसूख के कारण तिरुपरनकुंड्रम स्थित ऐतिहासिक सुब्रमण्य स्वामी मंदिर के कपाट आम जनता के लिए पूरी तरह बंद करवा दिए गए थे। इसके बाद जब मंत्री महोदय ने आराम से दर्शन कर लिए, तब कहीं जाकर आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर को दोबारा खोला गया।

हालांकि, विपक्ष द्वारा लगाए गए इन गंभीर आरोपों को विजय सरकार ने सिरे से खारिज कर दिया है। मद्रास हाई कोर्ट में यह जनहित याचिका विश्व हिंदू परिषद (VHP) की तमिलनाडु इकाई के वरिष्ठ नेता पी. चोकलिंगम द्वारा दायर की गई है। उन्होंने कोर्ट में दावा किया कि मंत्री निर्मल कुमार की तरह ही आए दिन कई बड़े नेता, मंत्री और विधायक मंदिरों में वीआईपी दर्शन के लिए प्रोटोकॉल का धौंस जमाते हैं, जिसकी वजह से दूर-दूर से आए आम भक्तों को घंटों धूप और कतारों में खड़े रहकर भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने अपनी याचिका में कहा कि सनातन धर्म किसी भी व्यक्ति के साथ धन, सामाजिक स्थिति, पद या जाति के आधार पर भेदभाव की अनुमति कतई नहीं देता है, इसलिए मंदिर के भीतर सभी भक्तों के साथ पूरी तरह समान व्यवहार किया जाना चाहिए। हालांकि, याचिकाकर्ता चोकलिंगम ने अपनी गुहार में व्यावहारिक आधार पर कुछ विशेष छूट की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों, गर्भवती महिलाओं, नवविवाहित जोड़ों, मंदिर में अपनी कला की प्रस्तुति देने वाले स्थानीय कलाकारों, इसके अलावा देश के राष्ट्राध्यक्षों और संवैधानिक पदों पर बैठे अधिकारियों (जैसे राष्ट्रपति, राज्यपाल या मुख्य न्यायाधीश) को इस नियम से अलग रखकर कुछ विशेष रियायतें जरूर दी जानी चाहिए, लेकिन इसका फायदा राजनीतिक लाभ के लिए नहीं उठाया जाना चाहिए।

मधु किश्वर ने पीएम पर भ्रामक वीडियो किया था साझा, हाईकोर्ट ने खारिज की अग्रिम जमानत याचिका
ब्यूरो प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़े भ्रामक और आपत्तिजनक वीडियो को सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा करने के मामले में फंसी प्रसिद्ध लेखिका और शिक्षाविद् मधु पूर्णिमा किश्वर को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। जस्टिस अमन चौधरी की अदालत ने माना कि मामले की परिस्थितियां अग्रिम जमानत देने के लिए उपयुक्त नहीं हैं और जांच के हित में हिरासत में पूछताछ की आवश्यकता से इन्कार नहीं किया जा सकता।

मधु किश्वर ने गिरफ्तारी की आशंका जताते हुए अग्रिम जमानत की मांग की थी। उनके खिलाफ चंडीगढ़ के सेक्टर-26 थाना में मामला दर्ज है। याचिका में मधु किश्वर की ओर से दलील दी गई कि उन्होंने केवल 14 सेकंड का एक वीडियो री-ट्वीट किया था। उनका कहना था कि इसमें कोई दुर्भावना नहीं थी और जालसाजी अथवा वीडियो तैयार करने से उनका कोई संबंध नहीं है। वहीं, चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से अदालत को बताया गया कि यह केवल साधारण री-ट्वीट का मामला नहीं है। जांच में सामने आया कि संबंधित वीडियो पहले अन्य सोशल मीडिया मंचों पर डाला गया था लेकिन मधु किश्वर ने उसे डाउनलोड कर अपने एक्स अकाउंट से दोबारा पोस्ट किया।

प्रशासन ने अदालत को बताया कि उनके लाखों फॉलोअर्स होने के कारण वीडियो को व्यापक प्रसार मिला और उसे करीब 1.74 लाख व्यूज प्राप्त हुए। इससे भ्रामक सूचना फैलाने और एक सांविधानिक पद की छवि को नुकसान पहुंचाने में मदद मिली। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि रिकॉर्ड से यह भी स्पष्ट हुआ है कि जांच एजेंसी की ओर से भेजे गए नोटिसों के बावजूद याचिकाकर्ता जांच में शामिल नहीं हुईं जबकि अन्य सह-आरोपी जांच में शामिल हो चुके हैं। कोर्ट ने इसे उनके आचरण का महत्वपूर्ण पहलू माना।

हाईकोर्ट ने यह भी टिप्पणी की कि रचनात्मक आलोचना और सोशल मीडिया पर किसी व्यक्ति अथवा सांविधानिक पद के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण टिप्पणी के बीच स्पष्ट अंतर है। अदालत के अनुसार, बड़े सोशल मीडिया प्रभाव वाले व्यक्तियों की पोस्ट का व्यापक असर पड़ सकता है और ऐसी सामग्री सामाजिक सौहार्द तथा सार्वजनिक व्यवस्था को प्रभावित करने की क्षमता रखती है। इन सभी तथ्यों, जांच की आवश्यकता और सुप्रीम कोर्ट के विभिन्न फैसलों में तय सिद्धांतों का हवाला देते हुए हाईकोर्ट ने मधु किश्वर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी।l

दूध देकर लौट रहे व्यक्ति की हत्या का खुलासा, रिश्तेदार और भतीजे समेत चार गिरफ्तार
अंबेडकरनगर। महरुआ थाना क्षेत्र के सेहरा जलालपुर गांव में दूध देकर घर लौट रहे व्यक्ति की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मामूली विवाद और अपमान का बदला लेने के लिए मृतक के करीबी रिश्तेदार और उसके भतीजे ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।

भीटी क्षेत्राधिकारी लक्ष्मीकांत ने बताया कि 25 मई की सुबह करीब छह बजे ग्राम सेहरा जलालपुर के पास एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान अजय कुमार (42) पुत्र स्वर्गीय रामनिहोर निवासी सेहरा जलालपुर सरैया के रूप में की। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले थे।

परिजनों के अनुसार अजय कुमार रोजाना की तरह घर से दूध लेकर महरुआ चौराहे के पास देने गए थे, लेकिन वापस घर नहीं पहुंचे। सूचना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया था।

सोमवार को एसओजी, स्वाट, सर्विलांस और महरुआ थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर नारायणपुर घाट रामबाबा मोड़ के पास से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में दीवान जी पुत्र छविलाल, माखन कुमार पुत्र श्रीनाथ निवासी मधुपुर मीरनपुर, अजय कुमार (19) पुत्र राजेंद्र प्रसाद तथा अरुण कुमार (20) पुत्र संतोष कुमार निवासी सेहरा जलालपुर शामिल हैं।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मृतक अजय कुमार के अपने साढ़ू से संबंध अच्छे नहीं थे। कुछ दिन पहले साढ़ू का लड़का अजय के भतीजे से मिलने आया था, जिसे अजय ने डांटकर भगा दिया था। इस बात से नाराज होकर उसने अजय को सबक सिखाने की योजना बनाई। बाद में उसने अजय के ही भतीजे के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया है। इलाके में हुई इस वारदात से ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

इटवा में पानी की टंकी पर चढ़ी महिलाः पति पर दूसरी महिला को अपनाने का आरोप
सिद्धार्थनगर। जिले के इटवा थाना क्षेत्र के सोननगर गांव में गुरुवार को पति की बेवफाई से आहत एक महिला पानी की टंकी पर चढ़ गई। महिला के दो बच्चे हैं। लगभग दो घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद पुलिस और प्रशासन के प्रयासों से उसे सुरक्षित नीचे उतारा गया। गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे सोननगर निवासी 28 वर्षीय दीपा, जो मंगरे की विवाहित पुत्री हैं, गांव के उत्तर दिशा में स्थित जल निगम की निर्माणाधीन पानी की टंकी पर चढ़ गईं। दीपा के दो नाबालिग बच्चे हैं। सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। परिजनों के  समझाने के बावजूद वह नीचे नहीं उतर रही थी और बार-बार अपने पति को बुलाने की जिद कर रही थी।

पुलिस और मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे और महिला को समझाने का प्रयास किया। लगभग दो घंटे की मान-मनौवल के बाद महिला नीचे उतरी। बताया जाता है कि महिला बलरामपुर जनपद के सकरा सादुल्लाहनगर गांव की निवासी है। उसके पति किसी अन्य महिला के साथ त्रिपुरा चले गए हैं, जिससे आहत होकर उसने यह कदम उठाया। प्रशासन द्वारा पति से मिलवाने का आश्वासन दिए जाने के बाद ही महिला नीचे आई। इस दौरान नायब तहसीलदार विष्णु प्रताप, जिगना चौकी प्रभारी, ग्राम प्रधान राम निवास सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे।

प्रेमिका के लिए वीरू बना आशिक... टावर पर चढ़ा, बोला- वह प्रेमिका से शादी करेगा तभी नीचे उतरूंगा...
सिद्धार्थनगर |  जिले के खेसरहा  थाना क्षेत्र  के ग्राम कठमोरवा  में सिरफिरा आशिक टावर पर चढ़ गया और अपनी प्रेमिका का नाम लेकर उसे बुलाने लगा। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर खेसरहा  थाना  की पुलिस भी पहुंच गई। खेसरहा  थाना  क्षेत्र के  ग्राम कठमोरवा  में रविवार  की सुबह हड़कंप मच गया, जब एक युवक प्रेम प्रपंच में मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक की पहचान आकाश पुत्र रामवृक्ष  जमुवार के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार वह सुबह करीब 9.00से  5. 40  बजे के बीच टावर पर चढ़ा और ऊपर से आवाज देकर अपनी प्रेमिका को बुलाने और उसे शादी  करने  की मांग कर रहा था । खेसरहा थाना  क्षेत्र के कठमोरवा  में सुबह एक युवक टॉवर पर चढ़ गया। वह टॉवर की सबसे टॉप वाले प्वाइंट पर पहुंच कर अपनी प्रेमिका को बुलाने और उससे शादी करने  की जिद करने लगा।

सूचना पर  पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची

प्रभारी निरीक्षक अनुप कुमार मिश्रा  पुलिस  टीम के साथ पहुंचे, और  युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुटे । बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी घटनास्थल पर एकत्र हो गए। काफी समझाने-बुझाने के बाद भी युवक नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ  है। वह लगातार अपनी प्रेमिका को बुला रहा था । प्रशासन  लगातार बातचीत कर स्थिति पर  काबू पाया और युवक को  टावर से नीचे उतरवाया। पुलिस ने युवक को सुरक्षित हिरासत में लेकर आवश्यक  पूछताछ और अग्रिम  कार्रवाई शुरू कर दी,

ईरान पर हमले तेज होंगे, ‘बड़ी लहर आनी बाकी’ – ट्रंप की नई चेतावनी; इस्फहान न्यूक्लियर साइट पर धमाके
नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने कहा है कि ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई अभी और तेज हो सकती है और “बड़ी लहर आनी बाकी है।” एक इंटरव्यू में उन्होंने संकेत दिया कि जरूरत पड़ने पर अमेरिकी सेना चार से पांच सप्ताह तक अभियान जारी रख सकती है। इसी बीच ईरान के इस्फहान स्थित परमाणु ठिकाने पर नए धमाकों की खबरें सामने आई हैं।

‘तीव्रता बनाए रखना मुश्किल नहीं’

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और इजरायल के लिए लड़ाई की तीव्रता बनाए रखना कठिन नहीं होगा। उनका दावा है कि लक्ष्य ईरान के न्यूक्लियर इंफ्रास्ट्रक्चर को पूरी तरह निष्क्रिय करना है। हालांकि, उन्होंने सैन्य रणनीति के विस्तृत विवरण साझा नहीं किए।

शासन परिवर्तन पर विरोधाभासी संकेत

ईरान में संभावित सत्ता परिवर्तन को लेकर ट्रंप के बयान अलग-अलग संकेत देते नजर आए। एक ओर उन्होंने उम्मीद जताई कि ईरान के विशेष सैन्य बल, जिनमें Islamic Revolutionary Guard Corps के अधिकारी शामिल हैं, अंततः जनता के सामने हथियार डाल सकते हैं।

दूसरी ओर, उन्होंने वेनेजुएला का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां अपनाया गया मॉडल “आदर्श परिदृश्य” था। उन्होंने Nicolás Maduro का जिक्र करते हुए दावा किया कि उस समय उन्होंने विशेष बलों को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। हालांकि, ईरान में सर्वोच्च नेतृत्व को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि उनके पास “तीन अच्छे विकल्प” हैं, लेकिन फिलहाल उनका खुलासा नहीं करेंगे।

‘फैसला ईरानी जनता पर’

ट्रंप ने यह भी कहा कि मौजूदा सरकार को हटाने का फैसला अंततः ईरानी जनता पर निर्भर करेगा। उनके मुताबिक, “वे वर्षों से बदलाव की बात कर रहे हैं, अब उन्हें अवसर मिलेगा।” यह बयान उनके पहले दिए गए वेनेजुएला मॉडल के संकेत से अलग माना जा रहा है।

सार्वजनिक मंच से दूरी, सोशल मीडिया पर घोषणाएं

राष्ट्रपति ट्रंप ने सैन्य कार्रवाई से जुड़ी जानकारी मुख्य रूप से इंटरनेट मीडिया के जरिए साझा की है। तड़के जारी एक वीडियो संदेश में उन्होंने बड़े सैन्य हमले की घोषणा की। इसके बाद भी उनकी टिप्पणियां वीडियो संदेशों और चुनिंदा पत्रकारों से बातचीत तक सीमित रहीं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Ali Khamenei को लेकर आई खबरों पर भी उन्होंने कोई औपचारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की। बताया गया कि वह पाम बीच स्थित अपने निजी क्लब Mar-a-Lago में मौजूद थे और वहीं सीमित दायरे में जानकारी साझा की।

रणनीति और पारदर्शिता पर सवाल

हमले से पहले भी ट्रंप ने सार्वजनिक रूप से विस्तृत रणनीतिक तर्क पेश नहीं किए थे। अब लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से की जा रही घोषणाओं के चलते उनकी रणनीति और पारदर्शिता को लेकर विश्लेषक सवाल उठा रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजरें अब इस बात पर टिकी हैं कि आने वाले दिनों में यह टकराव किस दिशा में आगे बढ़ता है।

आवारा कुत्तों ने दो मासूमो को काटकर किया लहूलुहान
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में रविवार को आवारा कुत्तों ने दो मासूम बच्चों को बुरी तरह काट लिया। दोनों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। झबरा जगतपुर गांव में पवन कुमार के बेटे आयुष पर कुत्ते ने हमला कर दिया। बच्चे के चेहरे को जगह-जगह नोच लिया।

वह लहूलुहान हो गया। परिजन घबराकर उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी में तैनात डॉ. गौरव पांडे ने बताया कि बच्चे को इम्यूनोग्लोबिन का इंजेक्शन दिया गया है। पूरे देवी पौशाला मोहल्ला में ओमप्रकाश के डेढ़ वर्षीय बेटे कार्तिकेय को भी गली के कुत्ते ने काट लिया। बच्चा घर के बाहर खेल रहा था। अचानक कुत्ते ने हमला कर दिया। बच्चे को तुरंत इलाज के लिए लाया गया।

महाकुंभ भगदड़ मामला | इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मुआवजे में देरी पर यूपी सरकार की उदासीनता को लेकर फटकार लगाई,।
स्वतंत्र प्रभात।

ब्यूरो प्रयागराज। दया शंकर त्रिपाठी की रिपोर्ट।

इलाहाबाद हाईकोर्ट की अवकाश खंडपीठ ने कड़े शब्दों में आदेश देते हुए प्रयागराज में कुंभ मेले में मौनी अमावस्या के शाही स्नान की रात (29 जनवरी) को मारे गए लोगों के परिवारों को अनुग्रह राशि वितरित करने में देरी के लिए उत्तर प्रदेश सरकार को कड़ी फटकार लगाई। राज्य के आचरण को 'अस्थिर' और 'नागरिकों की दुर्दशा के प्रति उदासीनता' को दर्शाते हुए न्यायालय ने इस बात पर जोर दिया कि एक बार जब सरकार ने मुआवजे की घोषणा कर दी तो समय पर और सम्मानजनक भुगतान सुनिश्चित करना उसका 'बाध्य कर्तव्य' है।

अदालत ने कुंभ मेले में भगदड़ में मारे गए एक व्यक्ति के शव को राज्य द्वारा संचालित मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, प्रयागराज द्वारा बिना किसी पोस्टमार्टम या पोस्टमार्टम के परिवार को सौंप दिए जाने पर भी चिंता व्यक्त की। दरअसल, न्यायालय मृतका के पति द्वारा दायर मुआवजे की याचिका पर सुनवाई कर रहा था, जो भगदड़ के दौरान घायल हो गई।

मृतका के शरीर पर चोटों की सीमा को देखते हुए, जिसमें पसलियां कुचली हुई थीं, जस्टिस सौमित्र दयाल सिंह और जस्टिस संदीप जैन की खंडपीठ ने कहा, “यदि कोई व्यक्ति किसी अस्पताल में भर्ती था तो सरकारी एजेंसियों द्वारा प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों में यह दर्शाया जाना चाहिए और याचिकाकर्ता को सूचित किया जाना चाहिए था।

यदि कोई मरीज अस्पताल में मृत लाया गया था तो उस बयान को भी दर्ज किया जाना चाहिए था और संबंधित को बताया जाना चाहिए था। किसी भी मामले में याचिकाकर्ता को यह बताया जाना चाहिए था कि किस अस्पताल से और किस परिस्थिति में उसकी पत्नी का शव शवगृह में जमा किया गया, जहां से उसे याचिकाकर्ता के बेटे को सौंप दिया गया। यदि वह शव किसी स्थान पर लावारिस अवस्था में पड़ा हुआ पाया गया तो उचित पुलिस कार्रवाई की जानी चाहिए थी या शव मिलने के बाद कार्रवाई की जानी चाहिए थी। इस संबंध में कोई तथ्य प्रकटीकरण मौजूद नहीं है।”

न्यायालय इस तथ्य से चिंतित था कि शव फरवरी में सौंप दिया गया, लेकिन मृतक के परिवार को कोई मुआवजा नहीं दिया गया। याचिका पर विचार करते हुए न्यायालय ने निर्देश दिया कि याचिका को राज्य प्राधिकारियों द्वारा अभ्यावेदन के रूप में माना जाए। न्यायालय ने कहा, “प्रथम दृष्टया, हम पाते हैं कि लिया गया रुख अस्वीकार्य है और नागरिकों की दुर्दशा के प्रति उदासीनता को दर्शाता है, क्योंकि घटना राज्य के नियंत्रण से परे कारणों से हुई हो सकती है। साथ ही उस घटना के परिणाम को समझते हुए और अनुग्रह राशि के भुगतान की योजना की घोषणा करते हुए पीड़ित परिवारों को अत्यंत शालीनता और गरिमा के साथ मुआवजा देना राज्य का कर्तव्य है।” यह देखते हुए कि नागरिकों की कोई गलती नहीं थी, न्यायालय ने कहा कि नागरिकों को इस तरह के अनपेक्षित नुकसान होने पर उपचार और देखभाल प्रदान करना राज्य का कर्तव्य है।

खंडपीठ ने प्रतिवादी के रूप में पक्षकार बनने का निर्देश दिया और 28 जनवरी, 2025 और मेले के अंत के बीच सभी मौतों और पीड़ितों के मेडिकल उपचार का खुलासा करने वाले विस्तृत हलफनामे मांगे। न्यायालय ने प्राप्त, निपटाए गए और लंबित दावों की संख्या का खुलासा करने का भी आदेश दिया, जिसमें राज्य की अपने नागरिकों के ट्रस्टी के रूप में जिम्मेदारी पर प्रकाश डाला गया। न्यायालय ने प्रयागराज में कई मेडिकल संस्थानों और अधिकारियों को याचिका में पक्षकार बनाने का निर्देश दिया और उन्हें 28 जनवरी, 2025 और मेले के अंत के बीच सभी मौतों और पीड़ितों के मेडिकल उपचार का खुलासा करते हुए हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया।

न्यायालय ने निर्देश दिया कि हलफनामों में 28.01.2025 से कुंभ मेले के अंत तक उनके नियंत्रण में उन सुविधाओं और प्रतिष्ठानों में लाए गए सभी रोगियों और शवों और उनके द्वारा भेजे गए शवों के बारे में पूर्ण तथ्य (तारीखवार) का खुलासा किया जाना चाहिए।

न्यायालय ने उन्हें किसी भी ऐसे व्यक्ति के बारे में विवरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया, जिसे मृत घोषित किया गया होगा या किसी भी मेडिकल सुविधा में मृत लाया गया होगा, जिसमें उनका इलाज करने वाले डॉक्टरों का विवरण भी शामिल है। राज्य को लंबित दावों के विवरण के साथ-साथ प्राप्त और वितरित मुआवजे के दावों के बारे में विवरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया।

प्रथम अमृत स्नान पुलिस किलाबंदी के मध्य संपन्न,।
स्वतंत्र प्रभात

ब्यूरो प्रयागराज।

महाकुम्भ-2025 के पहले अमृत स्नान मकर संक्रान्ति पर्व पर आज तीर्थराज प्रयाग की पावन धरती पर गंगा यमुना अदृश्य सरस्वती के संगम सहित अन्य सभी स्नान घाटों पर करोड़ों श्रद्धालुओं ने आस्था व श्रद्धा की डुबकी लगायी। आज श्रद्धालुओं में आस्था के प्रति काफी उत्साह देखने को मिला प्रातःकाल से ही श्रद्धालुओं के स्नान का सिलसिला प्रारम्भ हो गया जो देर रात तक अनवरत जारी रहा ।

प्रथम अमृत स्नान पर्व पर 13 अखाड़ो के साधु-संत-महात्माओ व नागा साधुओ ने पारंपरिक एवं विशिष्ट वेशभूषा के साथ अपने अखाड़ो से संगम स्नान घाट पर बारी-बारी अद्वितीय अमृत स्नान करके महाकुम्भ की पवित्रता को और बढ़ा दिया | प्रथम अमृत स्नान के दौरान नागा साधुओं व अन्य साधु-संत-महात्माओं की स्नान यात्रा श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रही महाकुम्भ के संगम स्नान घाट सहित अन्य स्नान घाटों पर  मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के दिशा निर्देशों पर महाकुम्भ पुलिस व मेला प्रशासन के द्वारा हेलीकॉप्टर के माध्यम से साधु-संत-महात्माओं और नागा साधुओं एवं श्रद्धालुओ/स्नानार्थियों/कल्पवासियों पर पुष्प वर्षा की गई पुष्प वर्षा से श्रद्धालु अभिभूत नजर आए।

इस दौरान श्रद्धालुओं/स्नानार्थियों के सुगम आवागमन व सुरक्षित स्नान सम्पन्न कराने हेतु व्यापक पुलिस प्रबन्ध किये गये हैं। इस हेतु सम्पूर्ण महाकुम्भ मेला क्षेत्र के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर नागरिक पुलिस, यातायात पुलिस, घुड़सवार पुलिस, महिला पुलिसकर्मी, अग्निशमन दल, पीएसी के जवान, एटीएस, एनएसजी कमाण्डो, एसटीएफ, यूपी 112, अर्ध सैनिक बल, बम निरोधक दस्ता की टीमें व्यवस्थापित की गई एवं महाकुम्भ मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों से चप्पे चप्पे पर नजर रखते हुये सतर्कता बरती जा रही थी।

इसके साथ ही संगम में मोटर बोट तथा प्रशिक्षित गोताखोरों के साथ डीप डायवर की नियुक्त कर स्नानार्थियों की सुरक्षा हेतु कड़े प्रबन्ध किये गये हैं। सुरक्षा के दृष्टिगत घाटों पर लगे जल पुलिस, एस०डी०आर०एफ००/ एन०डी०आर०एफ० व फ्लड कंपनी के जवानों द्वारा सभी स्नान घाटों पर सतर्कता बरती गई।

'एनाकोंडा बोट' और 'स्टीमर' के माध्यम से संगम घाट सहित अन्य स्नान घाटों का निरीक्षण किया गया तथा श्रद्धालुओं से अनुरोध किया गया कि सावधानीपूर्वक स्नान करें। मेला में आने वाले स्नानार्थियों को आवागमन में कोई असुविधा न हो इस हेतु महाकुम्भ मेला क्षेत्र में 36 'पार्किंगो' की समुचित व्यवस्था की गई तथा यह प्रयास किया गया कि श्रद्धालुओं को स्नान घाट तक न्यूनतम पैदल चलना पड़े।

इस अवसर पर दिव्य भव्य और डिजिटल महाकुम्भ की परिकल्पना को साकार करने के लिए अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन, प्रयागराज  भानु भास्कर IPS, पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज श्री तरुण गाबा IPS. पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र प्रेम गौतम IPS, पुलिस उप-महानिरीक्षक महाकुम्भ वैभव कृष्ण IPS, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महाकुम्भ राजेश द्विवेदी IPS लगातार मेला क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर सभी व्यवस्थायें पूर्ण करा रहे थे।

महाकुम्भ मेला क्षेत्र में आये हुये समस्त श्रद्धालुओं से 'पब्लिक एड्रेस सिस्टम' के माध्यम से भी अनुरोध किया जाता रहा है कि मेला में आने जाने वाले निर्धारित मार्गो का उपयोग करे, लावारिस पड़ी वस्तुओं को हाथ न लगाए सकुशल स्नान करके अपने गंतव्य को वापस जाएं। पुलिस उप-महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा मेला क्षेत्र में लगे समस्त पुलिस कर्मियों को भ्रमण के दौरान ड्यूटी की कुशलता लेते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया। महाकुम्भ मेला क्षेत्र में स्नान करने आए हुए साधु-संत-महात्माओ व स्नानार्थियों श्रद्धालुओं से पुलिस के आला अधिकारियों के द्वारा कुशल छेम लिया गया।

महाकुम्भ की सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ पुलिसकर्मियों के व्यवहार में सेवा का भाव भी प्रदर्शित हो रहा था इस दौरान 1-एक बुजुर्ग महिला उम्र 70 वर्ष नाम लक्ष्मी पत्नी नरेश निवासी अम्बा मध्य प्रदेश 2- एक छोटी बच्ची वैष्णवी उम्र 4 वर्ष पिता सौरभ कुमार 3- एक बुजुर्ग महिला सरस्वती तालुकदार उम्र 65 वर्ष निवासी अलीपुर द्वार पश्चिम बंगाल संगम स्नान के दौरान अपने परिजनों से बिछड़ गई

महाकुम्भ पुलिस ने अपना मानवीय रूप दिखालाते हुए सेवा भाव से इन सभी को खोज कर इनके परिजनों को सुपुर्द किया गया एवं महाकुम्भ पुलिस द्वारा मेला क्षेत्र के टीकरमाफी से एक विकलांग व्यक्ति को संगम घाट तक लाया गया व संगम स्नान कराकर वापस टीकरमाफी पहुँचाया गया।

महाराष्ट्र में वोटिंग से पहले बवाल! भाजपा प्रदेश महासचिव विनोद तावड़े पर 5 करोड़ बांटने का आरोप।
स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए होने वाली वोटिंग से चंद घंटे पहले राज्य में बवाल हो गया है। चुनाव से ठीक पहले हर तरह के हथकंडे अपने वाली बीजेपी का चेहरा एक बार फिर बेनकाब हुआ है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने एक होटल में नकदी के साथ पकड़े गए हैं, ये आरोप बहुजन विकास अघाड़ी के कार्यकर्ताओं ने लगाया है,

आरोप है कि बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने विवंत होटल में रुपये बांटे। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उस होटल को घेर लिया है, जहां तावड़े रुके थे। जमकर बवाल हुआ। बाद में पुलिस विनोद तावड़े को निकालकर ले गई।बीवीए के प्रमुख हितेंद्र ठाकुर ने दावा किया कि बीजेपी नेता के पास से एक डायरी भी मिली है।

सूचना के बाद बहुजन विकास अघाड़ी (बीवीए) पार्टी के समर्थकों ने होटल में धावा बोल दिया और तावड़े के चेहरे पर नकदी फेंकी। बीवीए सदस्यों के अनुसार, उन्हें विनोद तावड़े के मनवेलपाड़ा के विवंत होटल में एक बैठक आयोजित करने की सूचना मिली। यहां नाइक और स्थानीय बीजेपी नेता मौजूद थे। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि उन्होंने तावड़े को उपस्थित लोगों को पैसे बांटते हुए देखा। बीवीए के प्रमुख हितेंद्र ठाकुर ने दावा किया कि तावड़े के पास 5 करोड़ रुपये और नामों वाली दो डायरियां भी मिली हैं। बीवीए ने आरोप लगाया कि विनोद तावड़े जब होटल के अंदर बैठक कर रहे थे, तब होटल का मुख्य द्वार बंद था।

बीवीए ने नालासोपारा निर्वाचन क्षेत्र के सभी 507 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग को लेकर चिंता जताई है। इस क्षेत्र में पालघर जिले के दो महत्वपूर्ण मतदान केंद्रों में से एक शामिल है। नालासोपारा के विधायक क्षितिज ठाकुर ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता विनोद तावड़े 5 करोड़ रुपये नकद लेकर आए थे। यह रकम भाजपा उम्मीदवार राजन नाईक को बांटने के लिए दी जानी थी। क्षितिज ठाकुर ने दावा किया कि डायरी से 15 करोड़ रुपये के लेनदेन की पुष्टि होती है। बताया जा रहा है कि इस दौरान तावड़े की गाड़ी की भी जांच की गई। ठाकुर की ओर से चुनाव आयोग से भी शिकायत की गई है। उनके पिता हितेंद्र ठाकुर का कहना है कि विनोद तावड़े ने उन्हें कई बार फोन किया और माफी मांगी है।

इस घटना पर कांग्रेस ने भी ट्वीट किया है। कांग्रेस ने कहा है कि BJP के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े महाराष्ट्र के एक होटल में पैसे बांटते हुए पकड़े गए हैं। विनोद तावड़े बैग में भरकर पैसे लेकर गए थे और वहां पर लोगों को बुला-बुलाकर पैसे बांट रहे थे। ये खबर जब जनता को पता चली तो भारी हंगामा हो गया। पैसों के साथ विनोद तावड़े के कई वीडियो सामने आ रहे हैं। महाराष्ट्र में वोटिंग होने वाली है, उससे ठीक पहले BJP के नेता पैसों के दम पर चुनाव को प्रभावित करने में लगे हैं। इसमें कार्यकर्ताओं से लेकर बड़े-बड़े नेता तक शामिल हैं। चुनाव आयोग को इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए और सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

उधर, शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत का इस घटना पर बयान आया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी का खेल खत्म हो गया है। जो काम चुनाव आयोग को करना था वह क्षितिज ठाकुर ने किया है। हालांकि, बीजेपी ने पैसे बांटने के आरोपों से इनकार किया है। भाजपा नेता प्रवीण दरेकर ने बीवीए के आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि तावड़े पर पैसे बांटने का आरोप हास्यास्पद है। एमवीए को यह लग रहा है कि वे चुनाव हार गए हैं। इसलिए इस तरह की कहानियां बना रहे हैं। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए कल यानी 20 नवंबर को मतदान होंगे और मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

गुमशुदा की तलाश के लिए पीड़ित से बुक करवाई 22 हजार की बोलेरो।
स्वतंत्र प्रभात

प्रयागराज ।

. संदिग्ध दशा में गायब हुए व्यक्ति की तलाश के लिए खीरी पुलिस द्वारा 22 हजार रुपये की बोलेरो पीड़ित से बुक करवाई गई और नतीजा सिफर निकला। पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाते हुए खीरी थाना क्षेत्र के ऊंचगांव निवासी मोहम्मद गौस पुत्र अनवर खान ने डीसीपी यमुनानगर से पूरे मामले की शिकायत की है।

जनसुनवाई के मार्फत डीसीपी यमुनानगर से की गई शिकायत में मोहम्मद गौस खान ने बताया कि खीरी थाने में दर्ज गुमशुदगी के मामले (जीडी नंबर 012/2024) में गुमशुदा व्यक्ति के संबंध में उसे जानकारी मिली कि वह नोएडा में है। इस पर गौस खान ने खीरी पुलिस को अवगत कराते हुए गुमशुद का नंबर भी दिया और आगे की कार्यवाही की मांग की।

गौस खान का आरोप है कि इस सूचना के बाद खीरी पुलिस के एक दरोगा ने नोएडा जाने के लिए एक वाहन की मांग की। इस पर भुक्तभोगी ने बोलेरो (यूपी70-एफएस-3949) बुक की। इसका 22 हजार रुपये किराया चुकाना पड़ा। आरोपित है कि बोलेरो से संबंधित दरोगा नोएडा गए और कागजी खानापूर्ति कर लौट आए।

आरोपित है कि एसआई ने इतना खर्च करने के बाद भी कोई सार्थक प्रयास नहीं किया। जबकि गुमशुदा व्यक्ति का मोबाइल भी निरंतर चालू था। गौस खान ने अपनी उम्र का हवाला देते हुए कहा कि वह अब ज्यादा भागदौड़ कर पाने में अक्षम है। इसलिए इस मामले की विवेचना किसी अन्य जिम्मेदार व्यक्ति से करवाई जाए।

त्योहारों पर लाल बंगला सर्राफा बाजार में पुलिस पिकेट बढ़ाने की मांग
कानपुर।

आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए  पुलिस उपायुक्त पूर्वी  श्रवण कुमार सिंह द्वारा लाल बंगला व्यापार मंडल के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। जिसमें आगामी त्यौहारों के मद्देनजर व्यापारियों की समस्याओं को सुना गया और सुरक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

लाल बंगला व्यापार मंडल के व्यापारियों की मांग पर सराफा मार्केट में पुलिस की गश्त बढ़ाने और नियमित पिकेट ड्यूटी लगाने पर विशेष जोर दिया, ताकि त्योहारों के दौरान सुरक्षा और निगरानी बेहतर हो सके। त्योहारों के समय लाल बंगला मार्केट में अत्यधिक भीड़ होने के कारण अपराधिक तत्व भीड़भाड़ का फायदा उठाते हैं।

बाजारों में सुरक्षा बढ़ाने के लिए सीसीटीवी कैमरे की स्थापना और उसकी नियमित निगरानी पर भी चर्चा हुई, ताकि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों को समय रहते रोका जा सके।⁠ त्योहारों के दौरान बाजारों में भीड़ बढ़ने के कारण यातायात और भीड़ प्रबंधन को सुचारू रखने के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी।  ⁠सभी व्यापारियों द्वारा शांति बनाए रखने और पुलिस के साथ समन्वय बनाए रखने का आश्वासन दिया जिससे त्योहार शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से सम्पन्न हो सके।