haryana new expressway - Swatantra Prabhat

New Highway: हरियाणा में बनेगा ये नया सिक्स लेन हाईवे, जमीनों के रेट होंगे हाई
New Highway: हरियाणा सरकार ने राज्य की सड़क कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाने के लिए दो अहम परियोजनाओं की घोषणा की है। इन परियोजनाओं में पहला, अंबाला के बलदेव नगर से पंचकूला के खतौली गांव तक चार या छह लेन के राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण है, और दूसरा, अंबाला-साहा रोड पर इंदिरा चौक से जीटी रोड (जग्गी सिटी सेंटर) तक की सड़क को चौड़ा कर चार लेन करने का प्रस्ताव है। यह सड़क प्रस्तावित घरेलू हवाई अड्डे के सामने से होकर गुजरेगी।

परिवहन मंत्री अनिल विज ने इन परियोजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने अंबाला और पंचकूला के बीच सीधा व त्वरित संपर्क स्थापित करने के लिए पहले केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा था। इसके बाद केंद्र सरकार ने इस दिशा में कार्यवाही शुरू कर दी है।

बलदेव नगर से खतौली तक राष्ट्रीय राजमार्ग

इस नए हाईवे का उद्देश्य अंबाला और पंचकूला के बीच सीधा संपर्क स्थापित करना है। यह परियोजना मौजूदा एनएच-72 के उन्नयन और एक नए ग्रीनफील्ड अलाइनमेंट के ज़रिए पूरी होगी। इसकी शुरुआत बलदेव नगर (NH-44), अंबाला से होगी और इसका अंत बिंदु खतौली गांव (NH-344), पंचकूला के पास है। इससे अंबाला-पंचकूला के बीच यात्रा का समय घटेगा और ट्रैफिक दबाव कम होगा।

अंबाला-साहा रोड पर चौड़ी सड़क

दूसरी परियोजना के तहत इंदिरा चौक से जीटी रोड (जग्गी सिटी सेंटर) तक की सड़क को चार लेन में बदला जाएगा। यह सड़क अंबाला में प्रस्तावित घरेलू हवाई अड्डे के सामने से होकर गुजरेगी, जिससे यात्रियों और व्यापारिक गतिविधियों को सुगमता मिलेगी।

परिवहन मंत्री अनिल विज ने बताया कि इन दोनों परियोजनाओं के निर्माण से न सिर्फ हरियाणा की आंतरिक कनेक्टिविटी बेहतर होगी, बल्कि यह पंजाब, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ जैसे पड़ोसी राज्यों से भी संपर्क को मजबूत करेगी।

New Expressway: हरियाणा से UP तक बनेगा 750 KM लंबा ये नया एक्सप्रेसवे, लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा
New Expressway: देश की सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार लगातार सक्रिय मोड में है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से हरियाणा के पानीपत तक 750 किलोमीटर का ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। एक्सप्रेसवे से 22 जिलों की सड़क कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

NHAI ने दिल्ली की एक आईसीटी फर्म को कंसल्टेंट के तौर पर चुना है। यह फर्म न सिर्फ प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार करेगी, बल्कि जमीन का सीमांकन भी करेगी। एक्सप्रेसवे गोरखपुर से शुरू होकर हरियाणा के औद्योगिक जिले पानीपत तक पहुंचेगा। एक्सप्रेसवे की मरम्मत हो जाने के बाद यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा। गोरखपुर से हरिद्वार 8 घंटे में पहुंचा जा सकेगा।

गोरखपुर से शामली होते हुए हरियाणा के पानीपत तक करीब 750 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे 22 जिलों को जोड़ेगा। यह हाईवे गोरखपुर, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, बहराइच, लखनऊ, सीतापुर, शाहजहांपुर, हरदोई, बदायूं, रामपुर, मुरादाबाद, बरेली, संभल, बिजनौर, अमरोहा, मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली तक पहुंचेगा। पहले यह गोरखपुर और शामली तक सीमित था, लेकिन अब यह हरियाणा के औद्योगिक शहर पानीपत तक फैल गया है।

बढ़ेंगे कारोबारी अवसर

कपड़ा उद्योग के लिए मशहूर पानीपत इस एक्सप्रेसवे के जरिए उत्तर प्रदेश के कई पिछड़े जिलों से सीधे जुड़ जाएगा। इससे जिलों में कारोबार और नए अवसर पैदा होंगे। यात्रियों को गोरखपुर-पानीपत एक्सप्रेसवे का सीधा लाभ मिलेगा।

3 साल में पूरा होगा काम

NHAI के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि परियोजना कई चरणों में पूरी होगी। दिल्ली की आईटीएफ फर्म न सिर्फ खर्च का आकलन करेगी, बल्कि निर्माण के लिए ठेकेदारों का चयन भी करेगी। डीपीआर के बाद निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। चयनित फर्मों को गोरखपुर-पानीपत एक्सप्रेसवे का निर्माण तीन साल में पूरा करना होगा।