lambhua - Swatantra Prabhat

विवाहिता की मौत पर अंतिम संस्कार के दौरान हंगामा
लंभुआ, सुलतानपुर।

कोतवाली चांदा क्षेत्र के शुकुल उमरी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत के बाद शनिवार को अंतिम संस्कार के दौरान जमकर हंगामा हो गया। मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज होने तक अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया।

मृतका की पहचान कल्पना के रूप में हुई है। मायके पक्ष ने उसके पति रामबली धुरिया और देवर पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को शव गांव पहुंचा, जहां से परिजन अंतिम संस्कार के लिए धोपाप घाट ले गए।

घाट पर पहुंचने के बाद मायके पक्ष के लोगों ने अंतिम संस्कार करने से साफ इनकार कर दिया। मृतका के भाई बृजेश ने आरोप लगाया कि उनकी बहन ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि पति और देवर ने मिलकर उसकी हत्या की है। उन्होंने कहा कि जब तक आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं होगा, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।

सूचना मिलने पर चांदा थाना प्रभारी अमित मिश्रा मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस का कहना था कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की बात सामने आई है, लेकिन मायके पक्ष इस बात को मानने को तैयार नहीं था। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौजूद रहे, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

हालात बिगड़ते देख क्षेत्राधिकारी ऋतिक कपूर भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से बातचीत कर उनकी तहरीर पर एफआईआर दर्ज करने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए।

इस दौरान अंतिम संस्कार को लेकर विवाद भी देखने को मिला। मृतका का बड़ा बेटा दाह संस्कार के पक्ष में था, जबकि मायके पक्ष शव को दफनाने की बात पर अड़ा रहा। आरोप है कि कुछ लोगों ने जलती चिता पर पानी डालकर उसे बुझाने की भी कोशिश की, जिससे तीन बार चिता जलाने और बुझाने की स्थिति बनी।

आखिरकार पुलिस की मौजूदगी और समझाइश के बाद मृतका के बड़े बेटे ने मुखाग्नि दी, जिसके बाद अंतिम संस्कार संपन्न कराया गया

छात्रा से अश्लील हरकत, शिक्षामित्र गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज
सुल्तानपुर के एक सरकारी स्कूल में कक्षा दो की छात्रा से अश्लील हरकत के आरोप में शिक्षामित्र वत्सल प्रसाद मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बुधवार देर रात मुकदमा दर्ज करने के बाद यह कार्रवाई की।
परिजनों के अनुसार, शिक्षामित्र ने छात्रा के साथ कई बार अनुचित स्पर्श किया। छात्रा ने आरोप लगाया कि एक बार उसके गाल पर दांत से काटा गया था। 14 फरवरी को दोबारा कथित हरकत के बाद छात्रा ने रोते हुए अपनी मां को पूरी घटना बताई, जिसके बाद परिवार में आक्रोश फैल गया।
बताया गया है कि छात्रा के पिता ने पहले भी प्रधानाध्यापक राजेश कुमार त्रिपाठी से शिकायत की थी, लेकिन उस समय कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। 23 फरवरी को दोबारा लिखित शिकायत मिलने पर प्रधानाध्यापक ने बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) को पत्र भेजकर विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की।
मामला मीडिया में आने के बाद शिक्षा विभाग और पुलिस सक्रिय हुए। खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) दुबेपुर राम तीरथ वर्मा ने विद्यालय पहुंचकर परिजनों और प्रधानाध्यापक के बयान दर्ज किए और अपनी रिपोर्ट बीएसए को भेजी। कोतवाली देहात एसओ धर्मवीर सिंह ने पुष्टि की कि अभिभावक की तहरीर पर आरोपी शिक्षामित्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
गिरफ्तार शिक्षामित्र वत्सल प्रसाद मिश्रा की कार्यशैली पहले भी सवालों के घेरे में रही है। इससे पूर्व मिली एक शिकायत पर बीएसए उपेंद्र गुप्ता ने जांच कराई थी, जिसमें उनकी गतिविधियां संदिग्ध पाई गई थीं। 15 सितंबर 2025 को बीएसए ने उन्हें चेतावनी नोटिस जारी किया था।
उस नोटिस में स्पष्ट कहा गया था कि यदि उनके कार्य व्यवहार में सुधार नहीं हुआ तो सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी। इसके बावजूद आरोप है कि उनके आचरण में अपेक्षित सुधार नहीं आया।

लंभुआ में सपा का मतदाता जागरूकता संवर्धन अभियान
लंभुआ सुल्तानपुर

सुल्तानपुर के लंभुआ में समाजवादी पार्टी द्वारा मतदाता जागरूकता संवर्धन अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान की अध्यक्षता सत्य पाल ने की, जबकि संचालन हरीश ने किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधान परिषद सदस्य श्रीमती लीलावती कुशवाहा थीं।

श्रीमती कुशवाहा ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जनता हत्या, बलात्कार, डकैती और लूट जैसी घटनाओं से छुटकारा चाहती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे मतदाता सूची से संबंधित फॉर्म भरवाने में अपनी पूरी जिम्मेदारी निभाएं।

कुशवाहा ने कहा कि सपा कार्यकर्ता सत्ता पक्ष के कथित षड्यंत्रों को बेनकाब करेंगे। उन्होंने 18 वर्ष पूरे करने वाले हर युवा को मतदाता सूची में शामिल करवाना पार्टी की सबसे बड़ी प्राथमिकता बताया। उन्होंने बूथ अध्यक्षों से फॉर्म 6 (नया नाम जोड़ने), फॉर्म 7 (संशोधन) और फॉर्म 8 (विलोपन) के माध्यम से मतदाता सूची को मजबूत करने पर जोर दिया।

श्रीमती कुशवाहा ने दावा किया कि 'PDA' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की सरकार बनने पर लूट, हत्या, सामूहिक बलात्कार और डकैती से निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता की सारी उम्मीदें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से जुड़ी हैं।

कुशवाहा ने 2027 में 'PDA' सरकार बनने पर आम जनता के बच्चों को नौकरी, रोजगार, कन्या विद्याधन, महिलाओं को समाजवादी पेंशन, बच्चों को लैपटॉप और किसानों को फसल का लागत मूल्य मिलने का वादा किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रघुवीर यादव ने कहा कि जनता भाजपा सरकार से छुटकारा पाने के लिए लामबंद हो गई है।

मानक से परे हो रहे बारात घर निर्माण कार्य को नगर पंचायत अध्यक्ष ने रोका
लंभुआ। सुल्तानपुर बारात घर के निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग होने पर आक्रोशित नगर पंचायत वासियों की शिकायत पर नगर पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुख ने निर्माण अधीन कार्य का निरीक्षण किया और मानक के विपरीत हो रहे निर्माण को पाए जाने पर कार्य को रोक दिया और जेई को हिदायत दी की गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्य होना चाहिए।

लंभुआ नगर पंचायत के विवेक नगर वार्ड में करोड़ों की लागत से बारात घर का निर्माण कराया जा रहा है। नगर पंचायत वासियों ने अध्यक्ष से शिकायत किया कि घटिया निर्माण सामग्री से भारत सरकार का निर्माण किया जा रहा है। कार्यदाई संस्था बिना नगर पंचायत अध्यक्ष एवं अधिकारियों को अवगत करवाए ही बारात घर की नींव तैयार करा दी। नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि निरीक्षण के दौरान पाया गया कि जिस सरिया का प्रयोग करके निर्माण कराया जा रहा है वह घटिया है और मानक के विपरीत है।

उन्होंने कहा कि पूरे मामले से डीएम को अवगत करवाऊंगा और निर्माण में उपयोग की जा रही सामग्री की लैब से जांच कराई जाएगी। इसके अलावा डीएम से त्रिस्तरीय कमेटी गठित कर जांच करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि करोड़ों की लागत से बारात घर का निर्माण हो रहा है और अगर उसमें भी सही ढंग से निर्माण नहीं होगा तो निर्माण होने के बाद भी जल्दी ही खराब हो जाएगा। नगर पंचायतवासियों की शिकायत को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की गई है, तथा जेई को हिदायत दी गई है कि गुणवत्ता पूर्ण तरीके से कार्य होना चाहिए नहीं तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस जीप से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, खबर सुन चचेरी सास ने तोड़ा दम
लंभुआ / सुल्तानपुर लंभुआ कस्बे में हुई पुलिस जीप से दुर्घटना के मामले में घायल एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई , जिसकी सूचना घर पर मिलते ही हार्टअटैक से मृतका की चचेरी सास ने भी दम तोड़ दिया । जिसके बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। आपको बता दें कि नगर पंचायत स्थित गांधी नगर निवासी कुमकुम पत्नी संदीप अपने दोनों बच्चों नितिन 4 वर्ष और नितेश 4 माह के साथ अपने मायके जाने के लिए ऑटो से निकली थी।

कि तभी थाने से तेज रफ्तार सेकंड मोबाइल जीप लेकर निकला चौकीदार दियरा चौराहे पर एक बोलेरो को टक्कर मारते हुए ऑटो में पीछे से टक्कर मार दिया, जिसमें सवार तकरीबन आधा दर्जन लोग घायल हो गए, घायलों को लंभुआ से सीएचसी ले जाया गया जहां पर कुमकुम के साथ एक अन्य की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया था।

वहां भी कुमकुम की हालत में सुधार नहीं होने पर लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान कुमकुम की मौत हो गई। कुमकुम की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है जिसके सदमे में हार्ट अटैक की वजह से मृतका की चचेरी सास की भी मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।