farmer welfare schemes - Swatantra Prabhat

किसान दिवस में सीडीओ ने सुनी किसानों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिये निर्देश
प्रतापगढ़। विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी डा. राममोहन मीना की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। किसान दिवस में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए किसानों एवं किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने कृषि, पशुपालन, मत्स्य, विद्युत तथा अन्य विभागों से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक का शुभारंभ उप कृषि निदेशक अश्विनी कुमार सिंह ने किसान दिवस के उद्देश्य की जानकारी दी।

इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी ने किसानों से खुलकर अपनी समस्याएं एवं सुझाव रखने का आग्रह किया। बैठक में विकास खण्ड मान्धाता के हैंसी के किसान सुधीर प्रताप सिंह ने विश्वनाथगंज पशु चिकित्सालय से पशुओं के लिए हरा चारा उपलब्ध न होने की समस्या रखी। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसी किसान ने अपने 10 बिस्वा तालाब के लिए मत्स्य बीज उपलब्ध कराने की मांग भी की, जिस पर कार्यकारी मत्स्य अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

ग्राम सरखेलपुर विकास खण्ड बाबा बेलखरनाथ धाम की नजीरूल निशा ने 10 केवी ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराकर विद्युत कनेक्शन दिलाने की मांग की। इस पर अधिशासी अभियंता विद्युत को मौके का सत्यापन कर शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। वहीं ग्राम पुर्बिया पट्टी विकास खण्ड सदर के किसान सरोज कुमार सिंह ने बताया कि उनका किसान पंजीकरण त्रुटिवश विकास खण्ड रामपुर संग्रामगढ़ में दर्ज हो गया है, जिसके कारण उन्हें समय पर बीज एवं अन्य कृषि सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस पर उप कृषि निदेशक ने उन्हें आवश्यक अभिलेखों के साथ कार्यालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करने को कहा तथा समस्या के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी डा. राममोहन मीना ने कहा कि किसानों एवं आमजन की शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक समयबद्ध ढंग से पहुंचाया जाए तथा प्रत्येक शिकायत का प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। बैठक के दौरान उप कृषि निदेशक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने किसानों को विभागीय योजनाओं, कृषि निवेशों की उपलब्धता, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, उद्यान, सहकारिता, सिंचाई, मत्स्य, पशुपालन, दुग्ध विकास एवं अन्य कृषि हितैषी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी।

बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए दयाराम यादव, उप कृषि निदेशक अश्विनी कुमार सिंह, जिला उद्यान अधिकारी सुनील कुमार शर्मा, क्षेत्राधिकारी सदर, कार्यकारी मत्स्य अधिकारी, खाद्य विपणन अधिकारी, अग्रणी बैंक प्रबंधक (बैंक ऑफ बड़ौदा), सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता, अधिशासी अभियंता विद्युत, सिंचाई एवं लघु सिंचाई, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के जिला प्रबंधक, इफको के क्षेत्रीय प्रभारी, दुग्ध विकास विभाग के प्रतिनिधि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Haryana: हरियाणा में किसानों के लिए जरूरी खबर, 31 दिसंबर तक करवाएं फसलों का पंजीकरण
Haryana News: हरियाणा सरकार द्वारा मेरी फसल–मेरा ब्योरा पोर्टल पर रबी फसलों का पंजीकरण किया जा रहा है। सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने और न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर फसल बेचने के लिए किसानों का इस पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। केवल पोर्टल पर पंजीकृत किसानों से ही सरकारी खरीद की जाएगी।

जिला उपायुक्त अभिषेक मीणा ने किसानों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की परेशानी से बचने और अपनी फसलों को सरकार द्वारा तय दामों पर बेचने के लिए अपनी बोई गई रबी फसलों का पूरा ब्यौरा समय पर पोर्टल पर दर्ज कराएं।

फसलों का होगा भौतिक सत्यापन

डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि पोर्टल पर किसान द्वारा दर्ज की गई फसलों का भौतिक सत्यापन भी किया जाएगा। सभी किसानों का डाटा उपलब्ध होने के बाद सरकार के लिए मंडी व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करना आसान हो जाता है। इसके तहत किसानों को उनके मोबाइल नंबर पर मैसेज भेजकर मंडी में आने की तारीख और समय की जानकारी दी जाती है।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ उठाने की अपील

डीसी ने किसानों से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के तहत अपनी रबी फसलों का बीमा करवाने का भी आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि रबी फसल बीमा 2025-26 के लिए अंतिम तिथि 31 दिसंबर निर्धारित की गई है। समय पर बीमा कराने से प्राकृतिक आपदाओं की स्थिति में किसानों को आर्थिक सुरक्षा मिल सकेगी।

पंजीकरण के लिए जरूरी दस्तावेज

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि रबी फसलों का पंजीकरण कराने के लिए किसान के पास परिवार पहचान पत्र (PPP) होना अनिवार्य है। जिन किसानों ने अपने खेतों में रबी फसलों की बुवाई कर ली है, उन्हें जल्द से जल्द पोर्टल पर पंजीकरण कराने की सलाह दी गई है।

कहां और कैसे करें पंजीकरण

किसान https://fasal.haryana.gov.in पोर्टल पर जाकर अपनी फसलों का पंजीकरण कर सकते हैं। किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए किसान टोल फ्री नंबर 1800-180-2117 पर संपर्क कर सकते हैं।

PM Kisan Mandhan Yojana: किसानों की हुई मौज, हर महीने मिलेगी 3000 रुपये पेंशन; जल्दी करें आवेदन
PM Kisan Mandhan Yojana: केंद्र सरकार किसानों के लिए एक शानदार योजना चला रही है। यह योजना गरीब किसानों की समस्या को देखते हुए और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए चलाई गई है। आपको बता दें कि सरकार कि इस स्कीम का नाम PM किसान मानधन योजना है। PM किसान मानधन योजना देश में काफी लोकप्रिय है। इस स्कीम में कई किसान आवेदन कर रहे हैं। आइए आज हम आपको इस योजन के बारे में पूरे विस्तार से समझते हैं।

बता दें कि PM किसान मानधन योजना में 18 से लेकर 40 साल तक की उम्र के किसान आवेदन कर सकते हैं। इस स्कीम में आप जिस उम्र में आवेदन करते हैं उसी के आधार पर योगदान राशि को तय किया जाता है।

हर माह मिलेगी तीन हजार पेंशन

अगर आप 18 साल की उम्र में इस स्कीम में आवेदन करते हैं, तो आपको हर महीने 55 रुपये पीएम किसान मानधन योजना में निवेश करना होगा। यह निवेश आपको पूरे 60 साल की उम्र होने तक करना होगा। 60 की उम्र के बाद आपको हर महीने तीन हजार रुपये की पेंशन मिलने लगेगी।

अगर आप पीएम किसान मानधन योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो इस स्कीम में आवेदन करने के लिए आपको अपने जरूरी दस्तावेजों को लेकर नजदीकी जनसेवा केंद्र में जाना होगा। वहां जाकर आप आसानी से इस स्कीम में आवेदन कर सकते हैं।

वे किसान जिनके पास दो हेक्टेयर से ज्यादा भूमि है वे इस स्कीम में आवेदन नहीं कर सकते हैं। इसके अलावा ईएसआईसी और ईपीएफओ का लाभ लेने वाले किसानों को भी इस स्कीम का लाभ नहीं मिलता है।

जानें कैसे करें आवेदन?

पीएम किसान मानधन योजना लाभ लेने के लिए किसानों को आधार कार्ड, बैंक पासबुक और उम्र प्रमाण पत्र लेकर अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर जाना होगा। यहां आधार आधारित रजिस्ट्रेशन किया जाता है और प्रीमियम की रकम हर महीने जमा करनी होती है। किसान जितनी जल्दी इस योजना में शामिल होते हैं, उतना कम प्रीमियम देना होता है।