World Boxing Championships 2025 - Swatantra Prabhat

Haryana : हरियाणा की बेटियों ने वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में दिखाया दम, तीन पदक जीतकर देश का नाम किया रोशन
Haryana News : इंग्लैंड के लिवरपूल में आयोजित वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 में हरियाणा के भिवानी जिले की तीन बॉक्सर बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए तीन पदक अपने नाम किए हैं। इस प्रतियोगिता में जैस्मिन लेम्बोरिया ने गोल्ड, नूपुर श्योराण ने सिल्वर और पूजा बोहरा ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश और प्रदेश को गौरवान्वित किया है।

गोल्डन गर्ल बनीं जैस्मिन लेम्बोरिया

भिवानी की जैस्मिन लेम्बोरिया ने 57 किलोग्राम भारवर्ग में पोलैंड की जूलिया स्जेरेमेटा को 4-1 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। जैस्मिन की इस जीत के बाद उनके घर और जिले में जश्न का माहौल है। उनके कोच और चाचा संदीप लेम्बोरिया ने बताया कि जैस्मिन ने पूरी तैयारी के साथ चैंपियनशिप में भाग लिया और देश को स्वर्ण पदक दिलाया।

जैस्मिन का यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोई पहला पदक नहीं है। इससे पहले वे पेरिस 2024 ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं, 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य, 2021 एशियाई चैंपियनशिप में भी कांस्य, और 2025 वर्ल्ड बॉक्सिंग कप में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं।

नूपुर श्योराण को मिला सिल्वर मेडल

वहीं, 80 प्लस किलोग्राम भारवर्ग में भिवानी की नूपुर श्योराण ने सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में प्रवेश किया और शानदार खेल दिखाया। हालांकि फाइनल में वे पोलैंड की बॉक्सर से हार गईं और उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।

नूपुर ने साढ़े सात साल पहले बॉक्सिंग की शुरुआत की थी और इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। वे हर दिन सुबह-शाम ढाई-ढाई घंटे प्रैक्टिस करती हैं और डाइट का विशेष ध्यान रखती हैं। पढ़ाई में भी वे पीछे नहीं रहीं — उन्होंने 12वीं कक्षा में 92% अंक हासिल किए। इससे पहले वे वर्ल्ड चैंपियनशिप 2023 में भी हिस्सा ले चुकी हैं, जहां वे पांचवें स्थान पर रही थीं।

पूजा बोहरा को ब्रॉन्ज मेडल

भिवानी की तीसरी बॉक्सर पूजा बोहरा ने 80 किलोग्राम भारवर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीता। सेमीफाइनल मुकाबले में उन्हें इंग्लैंड की बॉक्सर से हार का सामना करना पड़ा, जिसके चलते उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। हालांकि उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में मजबूत प्रदर्शन किया और भारत को पदक दिलाया।