news jhindi khabare - Swatantra Prabhat

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कलेक्टेªट सभागार में बैठक
बस्ती

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कलेक्टेªट सभागार में बैठक के पूर्व जिलाधिकारी रवीश गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इसके पश्चात् मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल ने जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। परियोजना निदेशक राजेश कुमार, डीसी मनरेगा संजय शर्मा द्वारा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र अन्य पूर्व विधायकगण एवं उनके जनप्रतिनिधिगण को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए उप मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि पूर्व की बैठक में मेरे एवं जिला प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में बैठक में दिये गये निर्देशों का अनुपालन आख्या अवश्य रखा जाय। विभागवार जो शिकायतें प्राप्त हुयी थी, उस पर क्या कार्यवाही की गयी, उसे भी अनुपालन आख्या में दर्शाया जाय। आज मेरे द्वारा पार्टी पदाधिकारियों के साथ लिए गये बैठक में जनपद के अधिकारियों का फीडबैक अच्छा नही पाया गया। उन्होने समस्त अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं का आदर एवं सम्मान किया जाय, जो भी उनके द्वारा समस्याए बतायी जाती है, उस पर शतप्रतिशत निस्तारण की कार्यवाही करें, जो भी निस्तारण किया जाय, उसका स्थलीय सत्यापन भी कराया जाय।

उप मुख्यमंत्री ने बैठक में निर्देश देते हुए बताया कि तहसील समाधान दिवस, थाना दिवस एवं ब्लाकों की जो भी समस्या है। पीड़ित जनता जो शिकायत लेकर आती है उन शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाय। उन्होने बताया कि प्रमुख समस्या राजस्व विभाग की आती है, जिसमें दबंगो द्वारा चकमार्गो पर अवैध कब्जा कर लिया जाता है, ग्रामवासियों को आने-जाने में काफी कठिनाईयो का सामना करना पड़ता है, इसके लिए जिलाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि एक माह तक के लिए विशेष अभियान चलाकर चकमार्गो पर अवैध रूप से किए गये कब्जो को मुक्त कराकर वहॉ के मूल निवासियों को आने-जाने के लिए सुविधा प्रदान किया जाय।

उनके द्वारा ग्रामों के अन्तर्गत पाईप लाइन बिछाते समय सड़के तोड दी गयी

उन्होने निर्देश देते हुए बताया कि राजस्व विभाग द्वारा पीड़ित व्यक्ति द्वारा की गयी शिकायत भूमि की पैमाइश के लिए की जाती है, उसको राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा पैमाइश कराकर सीमांकन कराया जाय। इसके अलावा बैठक में बिजली विभाग की समस्याओं की समीक्षा करते हुए उन्होने अधीक्षण अभियन्ता विद्युत को निर्देश दिया कि शहरी/ग्रामीण क्षेत्रों में रोस्टर के अनुसार बिजली दिया जाय। आउटसोर्स के कर्मचारियों का भी जो समस्याए है,

उसको समय से निस्तारण कराते हुए उसमें जो कार्य के प्रति उदासीन है, उनके विरूद्ध कार्यवाही की जाय। इसके अलावा ट्रांसफार्मरों को समय से बदलने की कार्यवाही किया जाय। उन्होने जिला गन्ना अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि वाल्टरगंज चीनी मिल के किसानों के बकाये का भुगतान शीघ्र करायें। इसके अलावा हर घर जल योजना के अन्तर्गत जो कम्पनिया जनपद में कार्य कर रही है, उनके द्वारा ग्रामों के अन्तर्गत पाईप लाइन बिछाते समय सड़के तोड दी गयी है, गड्ढे हो गये है, उसको संबंधित कम्पनियों द्वारा पूर्ण कराये जाने का निर्देश दिया गया। प्रदेश सरकार द्वारा गरीबो के लिए लाभार्थीपरक योजनाओं की समीक्षा की गयी।

इसके अलावा वृद्धा, निराश्रित, दिव्यांग, विधवा पेंशन, मुख्यमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि, निःशुल्क खाद्यान्न, छात्रवृत्ति,  नगरीय क्षेत्र में डूडा विभाग द्वारा चल रही प्रधानमंत्री आवास योजना की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गयी। उप मुख्यमंत्री ने डूडा विभाग की अधिकारी को निर्देश दिया कि नगरीय क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पात्र व्यक्तियों के लाभ प्रदान हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार कराये। संबंधिक अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि कोई भी बिचौलिया लाभार्थियों से अवैध वसूली न करने पायें।

प्रदेश सरकार द्वारा गरीबो के लिए लाभार्थीपरक योजनाओं की समीक्षा की गयी।

उन्होने कहा कि जनपद में आवास की जितनी आवश्यकता है, उसकी सत्यापन कराकर डिमांड शासन को प्रेषित किया जाय। प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 05 सितम्बर शिक्षक दिवस के अवसर पर प्राथमिक शिक्षको, अनुदेशको, शिक्षा मित्रों को कैशलेश चिकित्सा सुविधा प्रदान करने की घोषणा प्रदान की गयी है। मिड-डे-मिल की समीक्षा की गयी।

इसके अलावा मुख्य पशुचिकित्साधिकारी गौआश्रय स्थलो पर पशुओ के लिए पर्याप्त चारा, भूसा, पानी आदि व्यवस्था सुनिश्चित करायें। इसके साथ ही मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि जिला चिकित्सालय, सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर पर्याप्त मात्रा में दवाओं की उपलब्धता बनी रहें। दूर-दराज से आने वाले गरीब जनता के स्वास्थ्य की सेवा में किसी भी प्रकार की लापरवाही की शिकायत प्राप्त नही होनी चाहिए।

उन्होने आज इस बैठक में अनुपस्थित होने वाले अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश जिलाधिकारी को दिया। इसके साथ ही पीडब्ल्यूडी की शिकायतें प्राप्त हुयी है, जहॉ भी सड़को पर गड्ढे है, उन गड्ढों को गिट्टी भरकर गड्ढामुक्त किया जाय, जिससे आने-जाने वाले आम जनमानस को सहुलियत हो और अप्रिय घटना से बचा जा सके।

जनमानस के लिए बेहतर कार्य करे और पीड़ित व्यक्ति को उचित न्याय दिलायें।

उन्होने निर्देश दिया कि सभी विभागीय अधिकारी अच्छा कार्य करें। देश और प्रदेश प्रगति के रास्ते पर चल रहा है, देश की अर्थ व्यवस्था पूरे विश्व में चौथे स्थान पर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  द्वारा प्रयास किया जा रहा है कि देश की अर्थ व्यवस्था तीसरे स्थान पर लाया जाय। उन्होने नवयुवक अधिकारियों से अपेक्षा किया कि शासन की मंशानुरूप आम जनमानस के लिए बेहतर कार्य करे और पीड़ित व्यक्ति को उचित न्याय दिलायें।

उप मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग की समीक्षा करते हुए पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया कि जनपद में चोरी की घटना की शिकायते मिली है, जिन क्षेत्रों में चोरी की घटना हो गयी हो उसका खुलासा करें और इसके लिए समस्त थानाध्यक्षों को कड़े निर्देष दिये जाये कि किसी भी क्षेत्र में चोरी की घटना कदापि नही होनी चाहिए। बैठक के अन्त में जिलाधिकारी एंव पुलिस अधीक्षक द्वारा उप मुुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह एवं शाल ओढाकर सम्मान किया गया। बैठक के अन्त में जिलाधिकारी ने उप मुख्यमंत्री को आश्वस्त करते हुए कहा कि आप द्वारा जो भी निर्देश दिये गये है, उसका शतप्रतिशत समस्त विभागों द्वारा अनुपालन सुनिश्चित किया जायेंगा।

बैठक में पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, संजय प्रताप जायसवाल, रवि सोनकर, चन्द्र प्रकाश शुक्ल, एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, एएसपी ओम प्रकाश सिंह, सीएमओ डा. राजीव निगम, डीडीओ अजय कुमार सिंह, सीटीओ अशोक कुमार प्रजापति, जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश शुक्ला, जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव, जिला सेवा योजन अधिकारी अवधेन्द्र प्रताप वर्मा, उपायुक्त उद्योग हरेन्द्र प्रताप, डीएसटीओ मनोज श्रीवास्तव सहित संबंधित अधिकारी व जनप्रतिनधिगण उपस्थित रहें। बैठक का संचालन भूमि संरक्षण अधिकारी डा. राज मंगल चौधरी ने किया।

बैठक के उपरान्त उप मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइन, बस्ती में निर्माणाधीन पुलिस आवासों का स्थलीय निरीक्षण कर कार्य प्रगति की समीक्षा की तथा निर्माण कार्यों को गति प्रदान करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होने बी.आर.इण्टर कालेज हर्रैया पहुॅचकर कजरी महोत्सव 2025 में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। उन्होने परिसर में विभिन्न शासकीय योजनाओं की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलन व वैदिक मंत्रोचार द्वारा किया गया।

भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है।

उन्होने अपने सम्बोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयुष्मान कार्ड योजना के अन्तर्गत 05 लाख रूपये तक निःशुल्क इलाज दिया जा रहा है। बिना भेद-भाव के गरीब परिवार को राशन भी उपलब्ध कराया जा रहा है। देश व प्रदेश का विकास हो रहा है। उन्होने कहा कि देश के दुश्मनों को आपरेशन सिन्दूर के माध्यम से जवाब दिया गया। प्रधानमंत्री  कहते है कि सबका साथ, सबका विकास, 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है।

इस अवसर पर उन्होने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास एवं अन्य लाभार्थीपरक योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, गौसेवा आयोग उपाध्यक्ष महेश शुक्ला, विधायक हर्रैया अजय सिंह, जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, रवि सोनकर, जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन, सीडीओ सार्थक अग्रवाल, एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान सहित संबंधित अधिकारी व जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहें।