sirsa news - Swatantra Prabhat

Haryana: हरियाणा के सिरसा में सब इंस्पेक्टर के खिलाफ केस दर्ज, जानें पूरा मामला
Haryana News: हरियाणा के सिरसा जिले में एक पुलिसकर्मी की पत्नी को बार-बार कॉल कर कथित रूप से परेशान करने के मामले में एक सब इंस्पेक्टर (SI) के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी एसआई की पोस्टिंग Karnal जिला पुलिस में बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते हैं। आरोपों के संबंध में जब एसआई से संपर्क किया गया तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

रानियाँ पुलिस स्टेशन में पीड़ित महिला के बयान पर आरोपी एसआई के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 351, 74, 78 और 79 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आरोपों में लज्जा भंग करना, पीछा करना (स्टॉकिंग) और धमकी देना शामिल है। पुलिस का कहना है कि आरोपी एसआई को जांच में शामिल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में करनाल जिला पुलिस को भी सूचित किया जाएगा।

रातभर कॉल और जान से मारने की धमकी का आरोप

महिला ने पहले सिरसा के एसपी को शिकायत दी थी। शिकायत के मुताबिक, 11 फरवरी की शाम करीब 7 बजे उसे एक फोन आया, जिसमें कॉल करने वाले ने बिना परिचय दिए उसके पति के बारे में पूछा।

महिला ने बताया कि उसके पति ड्यूटी पर हैं। इसके बावजूद आरोपी ने बार-बार कॉल की और कथित रूप से उसके पति के “टुकड़े-टुकड़े करने” की धमकी दी।

13 फरवरी को महिला ने औपचारिक शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया।

पहले साथ कर चुके हैं काम

महिला के अनुसार, उसके पति भी हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर हैं और फिलहाल करनाल में तैनात हैं। आरोपी एसआई हांसी का रहने वाला है और वह भी करनाल में पोस्टेड है।

दोनों पहले साथ काम कर चुके हैं और पिछले 7–8 वर्षों से एक-दूसरे को जानते हैं। शिकायत में यह भी उल्लेख है कि महिला के पति जाट आरक्षण मामले में गठित विशेष जांच दल (SIT) से जुड़े रहे हैं।

थाना प्रभारी गुरमिन्द्र सिंह ने बताया कि महिला के बयान के आधार पर प्राथमिक तौर पर FIR दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है।

पुलिस अब आरोपी एसआई को पूछताछ के लिए बुलाएगी और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Haryana: हरियाणा के सिरसा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले कई अहम राज
Haryana News: हरियाणा के सिरसा में आर्केस्ट्रा डांसर सिमरन उर्फ सिम्मी (34) की हत्या मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के दौरान कई अहम खुलासे हुए हैं। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी बॉयफ्रेंड सुनील (40) ने कथित रूप से उसकी छाती पर बैठकर गला दबाया, जिससे उसकी मौत हुई। शव पर छाती पर दबाव के निशान पाए गए हैं।

आरोपी के शरीर पर भी मिले निशान

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में संकेत मिले हैं कि सिम्मी ने खुद को बचाने के लिए संघर्ष किया। आरोपी सुनील के शरीर पर भी खरोंच के निशान पाए गए हैं, जिन्हें प्राथमिक तौर पर नाखूनों के निशान माना जा रहा है। आशंका है कि गला दबाते समय सिम्मी ने प्रतिरोध किया।

आधी रात के बाद वारदात, 1 से 2 बजे के बीच की आशंका

रिपोर्ट के अनुसार, हत्या 9 और 10 फरवरी की दरमियानी रात करीब 1 से 2 बजे के बीच हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सुनील जींद से करीब रात 12 बजे सिम्मी से मिलने पहुंचा था। हालांकि दोनों के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

हत्या से पहले संबंध बनाने की आशंका

फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कपड़े और बिस्तर की चादर जब्त कर लैब में जांच के लिए भेजी है। प्रारंभिक संकेतों के आधार पर यह आशंका जताई गई है कि घटना से पहले दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने हो सकते हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही होगी।

आरोपी ने की ‘कंपलीट हैंगिंग’

फॉरेंसिक विशेषज्ञों के अनुसार, हत्या के बाद आरोपी ने आत्महत्या के लिए कथित रूप से ‘कंपलीट हैंगिंग’ की। इस स्थिति में शरीर पूरी तरह हवा में लटका होता है और जमीन या किसी अन्य सहारे को नहीं छूता। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।

Haryana: हरियाणा के सिरसा में सीवरेज लाइन में उतरे युवक की मौत, गैस से हुआ हादसा
Haryana News: सिरसा जिले के केलनिया रोड पर सीवरेज लाइन की पैमाइश करने गए 35 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक सीवरेज लाइन में उतरने के बाद लापता हो गया था, जिसका शव करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। मृतक की पहचान गोलू पुत्र ज्ञानचंद के रूप में हुई है, जो कंगनपुर गांव का रहने वाला था। गोलू शादीशुदा था और उसके दो छोटे बच्चे हैं।

सीवरेज गैस से बेहोश होकर गिरा युवक

स्थानीय लोगों के अनुसार, दो युवक सीवरेज लाइन की पैमाइश करने के लिए मौके पर पहुंचे थे। गोलू पहले सीवरेज लाइन के अंदर उतरा, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं आया। उसे बचाने के लिए दूसरा युवक राजाराम भी सीवरेज में उतरा, जहां जहरीली गैस के कारण वह बेहोश होकर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया और रस्सी की मदद से राजाराम को बाहर निकाला।

डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद मिला शव

राजाराम को बाहर निकालने के बाद गोलू की तलाश शुरू की गई। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोलू का शव सीवरेज लाइन से बरामद किया गया। घटना के करीब दो घंटे बाद तक भी कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला।

परिजनों के गंभीर आरोप, ठेकेदार भी नदारद

मृतक के परिजनों ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि हादसे के समय न तो कोई अधिकारी मौके पर पहुंचा और न ही संबंधित ठेकेदार। परिजनों ने बताया कि यह सीवरेज लाइन ढानियों के पास है और अक्सर टूटी रहती है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने कहा कि आज उनके बेटे की जान गई है, कल किसी और का बेटा भी इसकी चपेट में आ सकता है।

राजनीतिक दलों पर भी साधा निशाना

परिवार ने राजनीतिक दलों को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय नेता वोट मांगने घर-घर आते हैं, लेकिन जब किसी परिवार पर दुख का पहाड़ टूटता है, तो कोई मदद के लिए आगे नहीं आता। परिजनों ने मृतक परिवार को उचित मुआवजा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

विधायक मौके पर पहुंचे, कार्रवाई का आश्वासन

घटना की सूचना मिलने पर सिरसा विधायक गोकुल सेतिया मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने का भरोसा दिया और कहा कि इस घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। विधायक ने शहर में जगह-जगह खुले और टूटे पड़े सीवरेज ढक्कनों को जल्द से जल्द ठीक कराने और उन्हें सुरक्षित रूप से ढकने के निर्देश देने की बात भी कही।

शव सिविल अस्पताल भेजा गया

मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिरसा सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवाया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Haryana: हरियाणा के सिरसा में ट्राले ने बाइक सवार को कुचला, 18 वर्षीय युवक की मौत
Haryana News: हरियाणा के सिरसा जिले में बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब पीछे से आ रहे एक ट्राला ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया।

मृतक की पहचान 18 वर्षीय हिमेश कुमार, निवासी गांव पंजुआना के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल सिरसा पहुंचाया गया।

पुलिस के अनुसार हिमेश कुमार रानियां में एक दुकान पर काम करता था। वह अविवाहित था और दो भाइयों में छोटा था। बुधवार शाम करीब 7 बजे वह रानियां से बाइक पर अपने गांव लौट रहा था। गांव के नजदीक पहुंचते ही पीछे से आ रहे ट्राला ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी और उसे बाइक सहित कुचल दिया। हादसे में हिमेश के पैरों में गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घायल अवस्था में उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वीरवार दोपहर को शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। युवक की मौत से परिवार में शोक का माहौल बना हुआ है।

फिलहाल ट्राला चालक का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही ट्राला जिस रास्ते से गुजरा, उस पूरे एरिया के कैमरों की जांच की जा रही है।

इस मामले में पुलिस ने मृतक के पिता दलीप कुमार के बयान पर अज्ञात ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बडागुढा थाना के जांच अधिकारी मदन सिंह ने बताया कि आरोपी चालक की तलाश जारी है और उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Haryana: हरियाणा के सिरसा में रोडवेज बस और बाइक की टक्कर, 20 वर्षीय युवक की मौके पर मौत
Haryana News: हरियाणा के सिरसा जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ऐलनाबाद क्षेत्र के हिमायूं खेड़ा गांव के पास हरियाणा रोडवेज की बस और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

मृतक की पहचान 20 वर्षीय गोविंद के रूप में हुई है, जो मल्लेकां गांव का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार, गोविंद रोज की तरह सुबह अपनी मोटरसाइकिल (HR 44 D 3449) से मल्लेकां से मस्तानगढ़ काम पर जा रहा था। वह पेशे से पेंटर था और प्रतिदिन इसी मार्ग से गुजरता था।

इसी दौरान सामने से आ रही हरियाणा रोडवेज की बस (HR 57 GV 2974), जो ठोबरिया से सिरसा की ओर जा रही थी, ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा अत्यधिक धुंध और सड़क पर मौजूद मोड़ के कारण हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि गोविंद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मामले के जांच अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Haryana: हरियाणा के इस जिले में बनेगा नया PWD गेस्ट हाउस, मिलेंगी ये लग्जरी सुविधाएं
Haryana News: हरियाणा सरकार ने डबवाली में लोक निर्माण विभाग (भवन एवं पथ) के नए विश्राम गृह के निर्माण के लिए 10.93 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। यह विश्राम गृह बठिंडा रोड पर स्थित वर्तमान इंस्पेक्शन बंगला (आईबी) की जगह बनाया जाएगा। करीब एक एकड़ भूमि पर बनने वाला यह गेस्ट हाउस दो मंजिला होगा और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस रहेगा।

नए विश्राम गृह में वीवीआईपी के लिए विशेष कक्ष के साथ-साथ छह ऑफिसर रूम बनाए जाएंगे। सभी कमरों में आधुनिक सुविधाएं होंगी और भवन में दो लिफ्ट भी लगाई जाएंगी। यह गेस्ट हाउस खासतौर पर विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों और वरिष्ठ अधिकारियों के ठहरने की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा।

लोक निर्माण विभाग (भवन एवं पथ) सिरसा के कार्यकारी अभियंता कमलदीप सिंह राणा ने बताया कि डबवाली में मौजूदा आईबी का निर्माण वर्ष 1978-79 में किया गया था। करीब 48 साल पुराने इस भवन को अब हटाकर उसकी जगह नया आधुनिक गेस्ट हाउस बनाया जाएगा। यह आईबी मुख्य रूप से विभागीय अधिकारियों के ठहराव के लिए बनाई गई थी, ताकि वे परियोजनाओं की निगरानी और दूरदराज के क्षेत्रों में कार्य के दौरान यहां रुक सकें।

डबवाली विधायक आदित्य देवीलाल ने बताया कि इस नए विश्राम गृह की मांग लंबे समय से की जा रही थी। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र के लिए बेहद जरूरी परियोजना थी, जिसे सरकार ने मंजूरी देकर पूरा करने का रास्ता साफ कर दिया है।

ऐसी होगी नई इमारत की रूपरेखा

ग्राउंड फ्लोर पर लगभग 7,300 वर्ग फीट क्षेत्र में निर्माण होगा, जिसमें चार ऑफिसर रूम, ड्रॉइंग रूम, डाइनिंग रूम और अन्य आवश्यक सुविधाएं शामिल होंगी।

पहली मंजिल पर करीब 6,500 वर्ग फीट क्षेत्र में दो ऑफिसर रूम, वीवीआईपी के लिए सीएम सूट (लिविंग रूम), डाइनिंग रूम, 50 लोगों के बैठने की क्षमता वाला कॉन्फ्रेंस हॉल और एक बेडरूम बनाया जाएगा।

दूसरी मंजिल पर लगभग 4,430 वर्ग फीट क्षेत्र में चार कमरे तैयार किए जाएंगे, जिनमें कुल 12 बेड लगाए जाएंगे। यह हिस्सा स्टाफ के ठहरने के लिए उपयोग में लाया जाएगा।

Haryana: हरियाणा के सिरसा में युवक ने किया सुसाइड, खांसी की दवा समझकर पी लिया कीटनाशक
Haryana News: हरियाणा के सिरसा जिले के डबवाली क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। डबवाली के मुन्नावाली गांव में एक युवक की कीटनाशक पीने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक ने गलती से खांसी की दवा समझकर जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ती चली गई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

घर पर अकेले होने के दौरान हुआ हादसा

मृतक की पहचान मुन्नावाली गांव निवासी सिद्धार्थ पुत्र जेमल सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सिद्धार्थ पिछले कुछ दिनों से खांसी से पीड़ित था। 3 जनवरी को जब वह घर पर अकेला था, उसी दौरान उसने अलमारी में रखी खांसी की दवा समझकर पास में रखी घास मारने की दवा पी ली।

घटना के समय सिद्धार्थ के माता-पिता किसी काम से डबवाली गए हुए थे, जबकि उसकी पत्नी खेत में काम कर रही थी।

उल्टियां करते देख परिजन घबरा गए

कुछ समय बाद जब परिजन घर लौटे तो उन्होंने सिद्धार्थ को लगातार उल्टियां करते हुए देखा। उसकी हालत देखकर परिवार घबरा गया और तुरंत उसे डबवाली के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सिरसा रेफर कर दिया।

बठिंडा के निजी अस्पताल में तोड़ा दम

परिजन बेहतर इलाज की उम्मीद में सिद्धार्थ को बठिंडा के एक निजी अस्पताल में ले गए। हालांकि डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद सोमवार देर शाम उसकी मौत हो गई। इसके बाद मंगलवार को शव को सिरसा लाया गया।

पुलिस ने शुरू की इत्तफाकिया कार्रवाई

घटना की सूचना मिलने पर गोरीवाला पुलिस चौकी के एएसआई मदन लाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक के चचेरे भाई अजीत पुत्र बलबीर सिंह के बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने मामले में इत्तफाकिया कार्रवाई शुरू कर दी है और मौत के सटीक कारणों की जांच की जा रही है।

Sirsa: हरियाणा के सिरसा में मनरेगा में गोलमाल, 7 मरे हुए लोगों को दिखाया काम पर
Sirsa News: हरियाणा में नाथूसरी चौपटा खंड के गांव हंजीरा में मनरेगा के अंदर गोलमाल हुआ है। यहां पर स्वर्ण सुधार चुके लोगों को काम पर दिखाया गया है। यानि 7 मर चुके लोगों को काम पर दिखाया गया है। पोर्टल पर मृतकों ने मरम्मत का कार्य किया है। इस सुनकर सब हैरान है।

राजकीय रिकॉर्ड में मनरेगा मजदूरी करते रहे मृतक, पोर्टल पर हाजिरी लगती रही और ख्खातों में मनरेगा मजदूरी जाती रही। इस खेल ने डिजिटल सिस्टम, पंचायत प्रशासन व अधिकारियों की पोल खोल दी।

जानकारी के अनुसार 6 से 7 मृतक व्यक्तियों के नाम से कुताना माइनर सफाई, गली निर्माण जैसे कार्य दिखाकर मस्टर रोल में एक सौ बतीस दिन की हाजिरी लगाकर करीबन 50 हजार रुपये से अधिक की मजदूरी निकाल ली गई।

गांव निवासी हनुमान ने दिशा व ग्रीवांस कमेटी में शिकायत दर्ज करवाकर आरोप लगाया गया कि मृत मजदूरों के नाम से मनरेगा में हाजिरी लगाकर सरकारी धनराशि निकाली गई। सरपंच प्रतिनिधि बंसीलाल ने इन लगे आरोप से इनकार कर दिया है। जबकि सिरसा के सीईओ सुभाष चंद्र ने कहा कि नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव हंजीरा में गड़बड़ी की जांच करवाई जाएगी।

मृतकों के परिजन बोले नहीं ली राशि

गांव के इंद्रपाल की 29 जून 2024 को सडक़ हादसे में मौत हो गई। वहीं गांव की कलावती की 21अगस्त 2017 को मौत हो गई। वहीं गांव निवासी नेतराम की 15 दिसंबर 2019 को मौत हो गई। गांव निवासी जगमाल की 1४ अप्रैल 2022 को,  रमेश कुमार की 30 जनवरी 2017 को मौत हो चुकी है। इनको अलग अलग दिनों में मजदूरी करते हुए दिखाया गया है। जबकि मृतकों के परिजनों ने कहा कि हमने इनकी मनरेगा मजदूरी नहीं ली है।

Haryana: हरियाणा पुलिस के SI समेत 3 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज करने के आदेश, जानें वजह
Haryana News: राजस्थान में साइबर ठगी के आरोपियों से अवैध रूप से पैसे वसूलने और कैश के साथ पकड़े जाने के मामले में सस्पेंड किए गए पुलिसकर्मियों की मुश्किलें अब और बढ़ गई हैं। राजस्थान एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) मुख्यालय ने इस पूरे मामले में एफआईआर दर्ज करने के आदेश जारी कर दिए हैं। अब एसीबी की ओर से तीनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ औपचारिक रूप से केस दर्ज किया जाएगा।

ACB को भेजे गए थे चार नाम

एसीबी नागौर की ओर से मुख्यालय को जिन पुलिसकर्मियों के नाम भेजे गए थे, उनमें पीएसआई सुरेंद्र, हेड कॉन्स्टेबल वीरेंद्र, कॉन्स्टेबल जगजीत सिंह सहित अन्य शामिल थे। इन सभी पर साइबर ठगी के आरोपियों से पैसे वसूलने और संदिग्ध कैश लेन-देन के गंभीर आरोप लगे हैं।

जल्द दर्ज होगी FIR

नागौर एसीबी के डीआईजी महावीर सिंह के अनुसार, जयपुर स्थित एसीबी मुख्यालय से केस दर्ज करने के आदेश मिल चुके हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार शाम तक एफआईआर दर्ज कर ली जाएगी। एफआईआर के बाद एसीबी आरोपित पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी भी कर सकती है। साथ ही, जो अन्य लोग संदिग्ध भूमिका में हैं, उन्हें भी जांच में शामिल किया जाएगा। इसके बाद मामले की गहन जांच कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विभागीय जांच भी शुरू

ACB कार्रवाई के समानांतर सिरसा पुलिस ने भी इन पुलिसकर्मियों के सस्पेंड होने के बाद विभागीय जांच शुरू कर दी है। इस जांच की जिम्मेदारी डीएसपी आदर्श दीप सिंह को सौंपी गई है, जो पूरे प्रकरण की आंतरिक जांच कर रहे हैं।

जानिए कौन हैं आरोपी पुलिसकर्मी

पीएसआई सुरेंद्र एक एक्स-सर्विसमैन हैं और करीब सात महीने पहले ही साइबर थाने में तैनात हुए थे। वह हिसार जिले के धिकताना गांव के रहने वाले हैं। उनके पास अपनी निजी गाड़ी है, जो अक्सर थाने में खड़ी रहती थी, हालांकि वे ज्यादातर बस से ही आना-जाना करते थे।

वहीं, हेड कॉन्स्टेबल वीरेंद्र और कॉन्स्टेबल जगजीत सिंह क्रमशः हिसार और फतेहाबाद के रहने वाले हैं। इन दोनों के पास भी निजी वाहन हैं और वे कभी बस तो कभी गाड़ी से ड्यूटी पर आते-जाते थे। तीनों की पोस्टिंग करीब एक साल पहले ही हुई थी।

Haryana: हरियाणा के सिरसा में पूर्व सरपंच के भाई पर फायरिंग, एक आरोपी पकड़ा गया; दो हमलावर फरार
Haryana News: हरियाणा के सिरसा जिले में देर रात फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई है। नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव कैंरावाली में पूर्व सरपंच के भाई पर गोली चलाई गई, हालांकि वह बाल-बाल बच गया। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। परिजनों ने एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी स्कॉर्पियो गाड़ी छोड़कर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, गांव कैंरावाली के पूर्व सरपंच रमेश कुमार के भाई सुरेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती रात करीब साढ़े 12 बजे तीन युवक ब्लैक रंग की स्कॉर्पियो में सवार होकर उनके घर पहुंचे। गाड़ी आने और दरवाजा खटखटाने की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य जाग गए। सुरेश कुमार के दरवाजा खोलते ही आदमपुर निवासी राजकुमार ने उनसे गांव माखोसरानी का रास्ता पूछा।

बातचीत के दौरान चली गोली
शिकायत के मुताबिक, बातचीत के दौरान अचानक राजकुमार ने पिस्तौल निकालकर फायर कर दिया। सौभाग्य से गोली सुरेश कुमार को नहीं लगी और वह सुरक्षित बच गए। गोली की आवाज सुनते ही घर के अन्य सदस्य और आसपास के लोग बाहर आ गए, जिससे आरोपियों में अफरा-तफरी मच गई।

एक आरोपी दबोचा गया, दो फरार
शोर मचने पर दो आरोपी मौके से पैदल ही फरार हो गए और अपनी स्कॉर्पियो वहीं छोड़ गए। परिजनों ने राजकुमार को पकड़ लिया और गुस्से में उसकी पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया। सूचना मिलने पर चौपटा पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया।

घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती
पुलिस ने घायल आरोपी राजकुमार को चौपटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे सिरसा रेफर कर दिया गया है। वहीं, पुलिस ने मौके से स्कॉर्पियो गाड़ी को कब्जे में ले लिया है।

पुरानी रंजिश की आशंका
सूत्रों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश हो सकती है, जिसके चलते यह वारदात हुई। फिलहाल एक पक्ष की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। घायल सुरेश कुमार के बयान दर्ज होने के बाद मामले की पूरी तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।

चौपटा पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और हमले के पीछे की वजह के साथ-साथ आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

Haryana: हरियाणा में कंडक्टर-ड्राइवर झगड़े में सड़क से नीचे उतरी रोडवेज बस, दोनों सस्पेंड
Haryana News: हरियाणा के सिरसा जिले में रोडवेज की एक बस सड़क हादसे का शिकार हो गई, जिसका कारण कंडक्टर और ड्राइवर के बीच विवाद बताया गया है। यह बस राजस्थान के पोकरण से सिरसा आ रही थी। झगड़े के चलते बस बेकाबू होकर सड़क से नीचे उतर गई और काफी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद दोनों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। हालांकि यात्रियों के घायल होने की कोई सूचना अभी सामने नहीं आई है।

जानकारी के अनुसार, बस में सवारियों को उतारने और बस रोकने को लेकर कंडक्टर और ड्राइवर के बीच विवाद हुआ। यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि ड्राइवर और कंडक्टर के बीच हाथापाई की स्थिति बन गई, जिससे बस सड़क से नीचे उतर गई। हादसे से पहले बस स्टैंड के इंचार्ज ने चौपटा से सिरसा जाने वाली कुछ सवारियों को बस में चढ़ा दिया था, जिस पर ड्राइवर नाराज हो गया। इसके बाद कंडक्टर और ड्राइवर के बीच विवाद और बढ़ गया, जिससे सवारियों को बस से नीचे उतारना पड़ा।

पता चला है कि यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले बीकानेर के अर्जुनसर शहर में भी दोनों के बीच झगड़ा हो चुका था। इसके बाद दोनों बस लेकर चौपटा पहुंचे, जहां फिर से विवाद हुआ और यह दुर्घटना हुई।

Haryana News: हरियाणा पुलिस के सब-इंस्पेक्टर समेत दो कर्मचारी गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला
Haryana News: हरियाणा में सिरसा जिला की सिविल लाइन थाना पुलिस ने भ्रष्टाचार के मामले में संलिप्त दोनों पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पुलिसकर्मियों को आज अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा तथा रिमांड अवधि के दौरान इस प्रकरण से जुड़े अन्य तथ्यों के बारे में विस्तार से पूछताछ की जाएगी । पुलिस अधीक्षक सिरसा दीपक सहारन ने बताया है कि भ्रष्टाचार में संलिप्त पुलिस कर्मचारी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा तथा कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि बीती 6 नवंबर 2025 को महत्वपूर्ण सूचना मिली थी कि पुलिस विभाग के सदर थाना में कार्यरत सब इंस्पेक्टर जगदीश चंद्र के पास 31 अक्टूबर 2025 को कथित सरदुलगढ निवासी एक महिला ने सिरसा निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ रेप की शिकायत दी थी । पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उक्त दरखास्त की जांच के दौरान सब इंस्पेक्टर जगदीश चंद्र तथा ई. सहायक उप निरीक्षक विजय कुमार ने आरोपी से मामला रफा _दफा करने की एवज में सिरसा निवासी व्यक्ति से करीब 2 लाख 30 हजार रूपए की रिश्वत ली थी।

मामला जैसे ही पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के संज्ञान में आया तो तुरंत प्रभाव से त्वरित कार्रवाई करते हुए डीएसपी आदर्श दीप के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन कर जांच शुरू की गई थी । पुलिस जांच के दौरान आरोप सही पाए गए तथा तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो आरोपी पुलिस कर्मचारियों को मात्र 24 घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सब इंस्पेक्टर जगदीश चंद्र पुत्र आत्माराम निवासी गांव मोहम्मदपुर रोही,जिला फतेहाबाद व ई सहायक उपनिरीक्षक विजय कुमार पुत्र श्योनारायण निवासी गांव भाना,जिला हिसार के रूप में हुई है ।

पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति पर काम करने की नसीहत देते हुए कहा कि पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में संलिप्त किसी को भी बक्सा नही जाएगा । उन्होंने कहा है कि थानों में आने वाले फरियादियों की समस्याएं प्राथमिकता के आधार पर सुनकर उनका तुरंत प्रभाव से निदान करवाएं । अधिकारी और कर्मचारी जनता के प्रति व्यवहार अच्छा रखें।

उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस विभाग की प्राथमिकता ईमानदारी और पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। इस संदर्भ में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा की गई अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होने बताया कि इस मामले में गहनता से जांच की जा रही, यदि कोई अन्य कर्मचारी इस मामले में संलित पाया गया तो उसके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।