Swantantra prabhat sitapur news - Swatantra Prabhat

मिश्रिख में किसान सम्मेलन आयोजित
मिश्रिख तहसील क्षेत्र में राष्ट्रीय किसान मंच के तत्वावधान में एक किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें किसानों के हितों से जुड़े अहम मुद्दों पर गंभीर चर्चा हुई। सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में खेती का वास्तविक लाभ किसानों तक नहीं पहुंच पा रहा है, बल्कि बड़े उद्योगपतियों को इसका अधिक फायदा मिल रहा है। साथ ही खेती योग्य भूमि लगातार घटने से ग्रामीण युवाओं के सामने रोजगार का संकट और गहराता जा रहा है।

प्रदेश प्रभारी मोहित मिश्रा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भारतीय बाजार में अमेरिकी अनाज, फल और सब्जियों को बिना टैक्स प्रवेश की अनुमति दी गई, तो देश के किसानों की फसलें उचित मूल्य पर नहीं बिक पाएंगी। इससे किसानों को आर्थिक तंगी और भुखमरी जैसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राष्ट्रीय किसान मंच इसके खिलाफ संघर्ष करेगा और किसी भी हालत में विदेशी कृषि उत्पादों के खुले बाजार का विरोध किया जाएगा।

कार्यक्रम का आयोजन तहसील अध्यक्ष अमरीश कनौजिया के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर तहसील मिश्रिख कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। सम्मेलन में ज्ञानेंद्र सिंह, रोहित राजवंशी, रामस्वरूप राजवंशी, भारतेंदु मिश्र, राजन मिश्रा, जगदीश राठौर, परीक्षित सिंह, धर्मेंद्र सिंह, कमलेश सिंह, मणिकांत कनौजिया, रामगोपाल कनौजिया, रमेश सिंह, राकेश कटियार, सर्वेश राजवंशी (प्रधान), के.के. मिश्रा (पूर्व प्रधान) सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

इसके अलावा कई गांवों के किसानों ने राष्ट्रीय किसान मंच की सदस्यता भी ग्रहण की। मिर्जा अख्तर बेग और मिर्जा नईम बेग भी कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद रहे।सम्मेलन के अंत में वक्ताओं ने एक स्वर में मांग की कि ऐसी कृषि नीतियां बनाई जाएं जो किसान को मजबूत करें, न कि उसे बाजार की मार के हवाले छोड़ दें। किसानों ने खेती बचाने और गांवों के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए संगठित संघर्ष का संकल्प भी लिया।

भारत-अमेरिका कृषि समझौते का विरोध किसानों ने प्रतियां जलाई
सीतापुर- जनपद सीतापुर में भारत-अमेरिका प्रस्तावित कृषि समझौते के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक के नेतृत्व में बुधवार को किसानों ने प्रदर्शन किया। लालबाग चौराहे पर समझौते की प्रतियां जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अतिरिक्त एसडीएम को ज्ञापन दिया किसान नेता पिंदर सिंह सिद्धू ने कहा कि भारत सरकार द्वारा अमेरिका के साथ किए जा रहे या प्रस्तावित कृषि समझौते से देश के किसानों, श्रमिकों और कृषि व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

उन्होंने कहा कि भारत की कृषि व्यवस्था छोटे और सीमांत किसानों पर आधारित है, जबकि अमेरिका की खेती बहुराष्ट्रीय कंपनियों और भारी सब्सिडी पर निर्भर है। ऐसे असमान ढांचे में किया गया समझौता भारतीय किसानों को असमान प्रतिस्पर्धा में धकेल देगा इससे किसानों को फसलों का उचित मूल्य मिलना और कठिन होगा तथा सस्ते आयातित कृषि उत्पादों से घरेलू बाजार प्रभावित होगा। सिक्स संगठन के जिला अध्यक्ष गुरपाल सिंह ने कहा कि इस समझौते से बीज, उर्वरक और कृषि तकनीक के क्षेत्र में बहुराष्ट्रीय कंपनियों का वर्चस्व बढ़ सकता है, जिससे देश की खाद्य सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर संकट उत्पन्न होगा।

किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के जिला सचिव अमनदीप सिंह ने मांग की कि समझौते की सभी शर्तें सार्वजनिक की जाएं और जब तक किसानों के हितों की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित न हो, तब तक इस पर रोक लगाई जाए। इसके साथ ही एमएसपी को कानूनी गारंटी देने और आयात नीति में किसानों के हितों की रक्षा के प्रावधान करने की मांग उठाई गई। प्रदर्शन में अजमेर सिंह, निर्मल सिंह, गुरविंदर सिंह, सुखदेव सिंह, द्रोपदी, गुरमुख सिंह, दयाराम सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे। किसानों ने सरकार से समझौते की समीक्षा कर आवश्यक हस्तक्षेप करने की अपील की!!

हरगांव क्षेत्र में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 817 मरीजों का हुआ इलाज
हरगांव सीतापुर(ब्यूरो)। जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, श्री पीतांबरा शिक्षा समिति एवं पारा सराय स्थित के० पी० सिंह मेमोरियल हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम पंचायत सेलूमऊ की झरेखापुर बाजार में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के गरीब, जरूरतमंद एवं ग्रामीण लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और निःशुल्क चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाया।

चिकित्सा शिविर में वरिष्ठ सलाहकार ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सुधीर कुमार चौधरी द्वारा हड्डी से संबंधित 113 मरीजों की जांच की गई, जिनमें से गंभीर मामलों को आवश्यक सर्जरी हेतु के० पी० सिंह मेमोरियल हॉस्पिटल रेफर किया गया। वहीं डॉ. एस० ए० मीर (एमडी मेडिसिन) ने 52 हृदय रोगियों का कार्डियक परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराईं एवं श्वास संबंधी रोगों की जांच कर मरीजों को उपचार प्रदान किया गया।

महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देते हुए डॉ. मधुलिका राय ने महिलाओं में बांझपन, ल्यूकोरिया एवं माहवारी से जुड़ी बीमारियों की जांच कर निःशुल्क दवाएं वितरित कीं। डॉ. फोजिया (स्त्री रोग विशेषज्ञ) द्वारा 93 महिलाओं का परीक्षण किया गया, जबकि डॉ. मोहम्मद इलियास (जनरल फिजिशियन) ने वायरल फीवर से पीड़ित 129 मरीजों की जांच कर उपचार किया।

शिविर में कुल 817 मरीजों का पंजीकरण कर उन्हें निःशुल्क जांच, परामर्श एवं दवाएं उपलब्ध कराई गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के जनरल मैनेजर मुकेश बघेला एवं सीनियर मैनेजर नीतीश भीमटे द्वारा किया गया। आए हुए अतिथियों का स्वागत श्री पीतांबरा शिक्षा समिति के चेयरमैन डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह ने किया। शिविर के सफल आयोजन में समिति के 12 पैरामेडिकल स्टाफ, 8 नर्सिंग स्टाफ, लैब टेक्नीशियन एवं अन्य कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।स्वास्थ्य शिविर से लाभान्वित ग्रामीणों ने इस पहल की जमकर सराहना की और ऐसे आयोजनों को नियमित रूप से कराने की मांग की।

तीसरी शादी करते समय दूसरी पत्नी ने पति को दबोचा पहली पत्नी से तलाक़
सीतापुर। जनपद सीतापुर के महोली थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न और वैवाहिक धोखाधड़ी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां पहली पत्नी से तलाक और दूसरी पत्नी से जुड़े दहेज उत्पीड़न का मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन होने के बावजूद एक युवक तीसरी शादी रचाने पहुंच गया। ऐन वक्त पर दूसरी पत्नी की सूचना पर पुलिस ने पत्नी के साथ गेस्ट हाउस में छापा मारकर आरोपी पति को रंगे हाथों दबोच लिया।

महोली के रहने वाले विपिन की पहली शादी हरदोई की रहने वाली नीतू से हुई थी। दूसरी शादी मछरेहटा थाना क्षेत्र के हीरापुर गंज निवासी अनुपम से हुई थी। लेकिन कुछ समय बाद दोनों का तलाक हो गया। पीड़िता अनुपम का आरोप है कि शादी के कुछ ही दिनों बाद ससुराल पक्ष ने चार लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी और उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा परिजनों के मुताबिक विवाह में खर्च के बावजूद बेटी को ससुराल में सम्मान नहीं मिला हालात इतने खराब हो गए कि विवाह के महज दस दिन बाद ही पीड़िता को मायके लौटना पड़ा वर्ष 2021 से दहेज उत्पीड़न और उत्पीड़न से जुड़ा मामला न्यायालय में लंबित है।

इसी बीच 5 फरवरी को पीड़िता को सूचना मिली कि उसका पति महोली थाना क्षेत्र स्थित संस्कार गेस्ट हाउस में तीसरी शादी करने की तैयारी कर रहा है सूचना मिलते ही पीड़िता ने महोली थाने में पहुंचकर संयुक्त टीम ने तत्काल गेस्ट हाउस में छापा मारा, जहां आरोपी शादी की रस्मों में व्यस्त मिला पुलिस ने मौके से ही उसे हिरासत में लेकर मछरेहटा थाने पहुंचा दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि यदि वह समय पर न पहुंचती तो आरोपी तीसरी शादी कर लेता उसने कहा कि न्यायालय में मामला लंबित होने के बावजूद पति द्वारा कानून की खुलेआम अनदेखी की जा रही है पुलिस का कहना है कि अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी!!

स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर बनाए जाने के संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्री मांग पत्र तहसीलदार बिसवां को सौंपा
बिसवां। सीतापुर ठंड अपने अंतिम पड़ाव पर है, कुछ समय मे गर्मी की शुरुआत होगी गर्मी के दिनों मे आम आदमी के लिए स्वास्थ्य बड़ा मुद्दा तहसील क्षेत्र मे रहा है। स्वास्थ्य के मुद्दे को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री को सम्बोधित 5 सूत्रीय मांग पत्र नागरिक अधिकार संगठन की जिला संयोजक कमरुन निशा की अगुवाई मे उपजिलाधिकारी शिखा शुक्ला की गैरमौजूदगी मे तहसीलदार बिसवां उमाशंकर त्रिपाठी को सौपा गया।

मांगपत्र मे कमरुन निशा ने कहा कस्बे का एकमात्र गया प्रसाद मेहरोत्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे प्रतिदिन लगभग 600 से 700 मरीजों  की ओपीड़ी मे चिकित्साधिकारियों के द्वारा मरीज देखे जाते है गर्मियों के दिनों मे यह संख्या और बढ़ेगी जिसके चलते भारी दबाव का स्वास्थ्य सेवाओं पर गहरा असर हो सकता है।

उन्होने कहा केंद्र मे  तीस बेड है, बेड़ो की संख्या 60 हो, गर्भवती महिलाओ को दी जा रही अल्ट्रासाउंड की सुविधा सभी महिलाओ एवं पुरुषों को सुलभ कराने व स्वास्थ्य केंद्र मे पैथालोजी लैब छोटे जगह मे होने मे संचालित होने पर स्वास्थ्य कर्मियों एवं मरीजों को दुशवारी का हवाला देते हुए होती है बड़ी जगह मे संचालन की व्यवस्था कराये जाने की बात कही गई है।

वही प्रतिदिन आने वाले मरीजों की भीड़ को देखते हुए चिकित्साधिकारियों एवं स्टाप मे बढ़ोत्तरी एवं केंद्र परिसर के अंदर जर्जर भवन को नस्ट कर नये भवन का निर्माण कराये जाने की मांगे प्रमुख रूप से की गई है। इस मौके पर मदन गुप्ता,अधिवक्ता, कमरुन निशा, हरीशंकर गुप्ता,अख्तर अली,विश्राम लाल गौतम, दयाराम गौतम आदि मौजूद रहे।

दुकान पर गैस सिलेंडर लीक लगी आग मची अफरा-तफरी
सीतापुर। जनपद सीतापुर के तम्बौर कस्बे में मंगलवार शाम को उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब बस स्टॉप पर बाबा बुरहानुद्दीन के पास पुरानी बाजार रोड स्थित एक दुकान में एलपीजी गैस सिलेंडर लीक होने से भीषण हादसा हो गया। अचानक लगी आग से इलाके में हड़कंप मच गया और कुछ देर के लिए अफरा तफरी जैसी स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार, एक ग्राहक दुकान पर चूल्हा बनवाने आया था। चूल्हा बनवाने के दौरान अचानक एलपीजी गैस का रिसाव शुरू हो गया।

गैस की गंध फैलते ही लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही गैस ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते तेज लपटें उठने लगीं चूल्हा बनाने वाले दुकानदार ने बताया कि गैस रिसाव अचानक हुआ और आग तेजी से फैल गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए। कई लोग दुकान और आसपास की दुकानों से बाहर निकलकर आग बुझाने के लिए इधर-उधर भागने लगे स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए बालू और मिट्टी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता के चलते उस पर नियंत्रण नहीं पाया जा सका। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड को अवगत कराया गया।

मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया दमकल कर्मियों की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया, क्योंकि यदि आग सिलेंडर तक पूरी तरह पहुंच जाती तो स्थिति और भयावह हो सकती थी। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जो राहत की बात रही। हालांकि आग लगने से दुकान में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया और आसपास के क्षेत्र में काफी देर तक दहशत का माहौल बना रहा। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दुकानों में गैस सिलेंडर के सुरक्षित उपयोग और जांच की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके!!

सीतापुर में न्यायालय अभिरक्षा से फरार हुआ विचाराधीन बंदी
सीतापुर। जनपद सीतापुर में कोतवाली नगर इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए एक विचाराधीन बंदी न्यायालय अभिरक्षा से फरार हो गया। जिला जेल से पेशी पर लाए गए बंदी को पॉक्सो कोर्ट में प्रस्तुत किया गया था। पेशी के दौरान वापस आते ही बंदी पुलिस अभिरक्षा से चकमा देकर फरार हो गया जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।

फरार बंदी की पहचान रोहित मारुति पुत्र स्वर्गीय रामू निवासी मछली मंडी, कोतवाली नगर क्षेत्र के रूप में हुई है कोतवाली नगर इलाके से आरोपी को 21 जनवरी 2026 को नाबालिग लड़की को भगाने के आरोप में गिरफ्तार कर जिला जेल भेजा गया था उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज है। बताया जा रहा है कि रोहित मारुति पर पहले से ही चोरी के कई पुराने मुकदमे दर्ज हैं मंगलवार को उसे जिला जेल से न्यायालय में पेशी के लिए लाया गया था।

पॉक्सो कोर्ट में पेशी के दौरान किसी तरह पुलिस की नजर से बचते हुए आरोपी फरार हो गया। बंदी के फरार होने की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर अनूप शुक्ला, क्षेत्राधिकारी नगर विनायक भोसले सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और न्यायालय परिसर का मुआयना किया। बंदी के फरार होने की परिस्थितियों की जांच की जा रही है, वहीं ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है।

फरार बंदी की तलाश के लिए शहर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। वहीं स्वाट टीम सहित कई थानों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। जिले की सीमाओं पर नाकाबंदी कराई गई है और संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी जा रही है पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना ने एक बार फिर न्यायालय और बंदी सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं!!

पुल की रेलिंग तोड़ कर नदी में गिरा ट्रक कोहरे में चालक को सड़क पर नहीं दिखा गहरा गड्ढा
सीतापुर। जनपद सीतापुर में पीडब्ल्यूडी की लापरवाही एक बार फिर बड़े हादसे की वजह बन गई। डुमरियागंज से हरदोई जा रहा धान की बोरियों से लदा एक ट्रक रामपुर मथुरा-महमूदाबाद मार्ग पर बाबा कुटी पुल के पास कोहरे के चलते अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरा गनीमत रही कि चालक की सूझबूझ से कोई जनहानि नहीं हुई ट्रक जैसे ही बाबा कुटी पुल से पहले पहुंचा, सड़क पर बने गहरे गड्ढे में उसका पहिया फंस गया।

अचानक झटके से ट्रक चालक का संतुलन बिगड़ गया और तेज रफ्तार के कारण वाहन पुल की रेलिंग तोड़ता हुआ करीब 20 फीट नीचे नदी में जा गिरा हादसे के दौरान ट्रक पहले एक पेड़ से टकराया और फिर पीछे की ओर खिसकते हुए नदी में पलट गया हादसे में ट्रक को भारी नुकसान पहुंचा है वहीं धान की कई बोरियां नदी में बह गईं। ट्रक चालक प्रदीप सिंह ने बताया कि गड्ढे में पहिया पड़ते ही ट्रक बेकाबू हो गया हालात बिगड़ते देख उन्होंने समय रहते ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई।

ट्रक में सवार चालक और कंडक्टर दोनों सुरक्षित हैं। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों का आरोप है कि बाबा कुटी पुल से पहले सड़क पर बना यह गहरा गड्डा लंबे समय से हादसों को दावत दे रहा है कई बार पीडब्ल्यूडी को शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लोगों का कहना है कि इसी स्थान पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं और पुल की रेलिंग टूटने की घटनाएं सामने आती रही हैं।

ग्रामीणों और राहगीरों ने मांग की है कि पीडब्ल्यूडी तत्काल सड़क के गड्ढे की मरम्मत कराए, पुल की रेलिंग को मजबूत करे और चेतावनी संकेत लगाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े और जानलेवा हादसे को रोका जा सके!!

भारत माता मंदिर का भूमि पूजन, कीर्ति शेष कमला देवी की स्मृति में कवि सम्मेलन
सीतापुर। गत दिवस कमला नारायण इंटरनेशनल स्कूल परिसर में अंतरराष्ट्रीय अवधी अकादमी के तत्वावधान में आयोजित साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक गरिमा से परिपूर्ण समारोह भव्यता के साथ संपन्न हुआ। यह आयोजन कीर्ति शेष कमला देवी की स्मृति को समर्पित रहा, जिसमें भारत माता मंदिर के भूमि पूजन के साथ-साथ अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का सफल आयोजन किया गया।

समारोह में देश की जानी-मानी साहित्यिक विभूतियों, शिक्षाविदों, चिंतकों एवं मनीषियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। आगंतुक साहित्यकारों का स्वागत एवं सम्मान विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती आरती सारस्वत तथा श्री क्षमा भारद्वाज द्वारा बैज अलंकरण एवं अंगवस्त्र भेंट कर किया गया।

अंतरराष्ट्रीय अवधी अकादमी द्वारा साहित्यिक योगदान के लिए विशिष्ट सम्मान प्रदान किए गए। आज़ाद हिंद फौज का प्रयाण गीत तथा ‘उठ जाग मुसाफिर भोर भई’ जैसे कालजयी जागरण गीतों के रचयिता पं. वंशीधर शुक्ल (मन्योरा, लखीमपुर) के सुपुत्र डॉ. सत्यधर शुक्ल को पंडित विश्वनाथ स्मृति सम्मान से अलंकृत किया गया। वहीं लखनऊ की डॉ. रश्मिशील को उर्मिला देवी स्मृति सम्मान तथा सीतापुर के डॉ. शैलेंद्र कुमार शुक्ल को डॉ. भारतेंदु मिश्र स्मृति सम्मान प्रदान किया गया।

कीर्ति शेष कमला देवी की स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन की अध्यक्षता ‘संदौली टाइम्स’ के संपादक श्री प्रदीप सारंग ने की। उनके सशक्त अध्यक्षीय मार्गदर्शन में देश के ख्यातिप्राप्त कवियों ने अपने काव्य पाठ से श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। कवि सम्मेलन में डॉ. वेद प्रकाश अग्निहोत्री, प्रदीप महाजन, अजय प्रधान, गौरव शुक्ल, श्री विष्णुकांत मिश्र, डॉ. रश्मिशील तथा अनुराग अतुल की काव्य प्रस्तुतियाँ विशेष रूप से सराही गईं।

विष्णुकांत मिश्र ने अपने काव्य के माध्यम से दिव्यांग समाज के प्रति करुणा, संवेदना और मानवीय उत्तरदायित्व के महत्व को अत्यंत प्रभावशाली ढंग से रेखांकित किया।कार्यक्रम के प्रथम सत्र का कुशल संचालन ‘इनते मिलौ’ कार्यक्रम के ख्यातनाम एंकर एवं सुविख्यात चिंतक डॉ. चंद्रशेखर प्रजापति ने किया, जबकि अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का सधे हुए अंदाज़ में संचालन युवा कवि अविरल शुक्ल ने किया।

इसी क्रम में कमला नारायण इंटरनेशनल स्कूल के मुख्य द्वार के निकट, कीर्ति शेष कमला देवी एवं स्वर्गीय शिव नारायण विभूति की समाधियों के सन्निकट भारत माता मंदिर के लिए निर्धारित स्थल पर विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ। यह पावन अनुष्ठान श्री दिनेश शास्त्री एवं पं. राजित राम दीक्षित के श्रीमुख से उच्चरित वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य सम्पन्न हुआ, जिससे संपूर्ण परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से आलोकित हो उठा।

यह समारोह उत्तर प्रदेश अपराध अनुसंधान शाखा के पुलिस महानिरीक्षक डॉ. अखिलेश निगम तथा लखनऊ विश्वविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. पवन अग्रवाल के सभापतित्व में आयोजित हुआ। प्रथम सत्र का धन्यवाद ज्ञापन प्रो. जयशंकर तिवारी द्वारा तथा अंतिम सत्र का धन्यवाद ज्ञापन कमला नारायण इंटरनेशनल स्कूल के प्रमुख ट्रस्टी डॉ. गंगा प्रसाद शर्मा ‘गुणशेखर’ द्वारा किया गया।

उल्लेखनीय है कि गंज क्षेत्र के अति पिछड़े विकासखंड रामपुर मथुरा के समशेर नगर में शीघ्र प्रारंभ होने जा रहे कमला नारायण इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में भारत माता मंदिर की स्थापना हेतु भूमि पूजन एवं विराट कवि सम्मेलन का यह आयोजन सांस्कृतिक चेतना, राष्ट्रीय भावना और साहित्यिक समृद्धि का सशक्त प्रतीक बनकर उभरा।

इस महनीय आयोजन में प्रो. शैलेंद्र नाथ मिश्र (गोंडा), नीरज कुमार पांडेय (बहराइच), आकाशवाणी अवधी केंद्र के डॉ. जयंत धर द्विवेदी तथा अशोक कुमार कटेठिया (अजमेर, राजस्थान) सहित अनेक विद्वानों की उपस्थिति ने समारोह की भव्यता, दिव्यता और विराटता को और अधिक सुदृढ़ किया। आयोजन की सफलता का प्रमाण यह रहा कि क्षेत्र की जनता मनीषियों के उद्बोधनों के प्रमुख वाक्यांशों तथा कवियों की पंक्तियों को बार-बार दोहराते हुए निरंतर आनंद-विभोर दिखाई दी।कुल मिलाकर यह आयोजन साहित्य, संस्कृति, राष्ट्रभाव और सामाजिक चेतना का ऐसा संगम सिद्ध हुआ, जिसने क्षेत्रीय जनमानस पर दीर्घकालिक प्रभाव छोड़ा।

उर्स के अवसर पर आयोजित मेले में विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हुआ संपन्न
बिसवां (सीतापुर)। शैखुल औलिया हजरत गुलजार शाह रह० अलैह के उर्स के अवसर पर आयोजित मेले में विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक निर्मल वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने पहलवानों से हाथ मिलवाकर दंगल का शुभारम्भ कराया। दंगल की पहली कुश्ती गाजियाबाद के मोहसिन पहलवान व अयोध्या के बाबा अजीतदास पहलवान के बीच हुई, जिसमें मोहसिन पहलवान विजयी रहे।

दूसरी कुश्ती जम्मू-कश्मीर के गुलाम मोहम्मद पहलवान और रोहतक के जगीरा पहलवान के मध्य हुई, जिसमें गुलाम मोहम्मद ने जीत दर्ज की। तीसरी कुश्ती उत्तराखंड के बलधारी पहलवान और अयोध्या के बाबा काशीदास पहलवान के बीच हुई, जिसमें बाबा काशीदास विजेता बने। चौथी कुश्ती उत्तराखंड के काला पहलवान और अयोध्या के बाबा अजीतदास पहलवान के बीच हुई, जिसमें बाबा अजीतदास ने विजय प्राप्त की।

पाँचवीं कुश्ती जम्मू-कश्मीर के जावेद गनी पहलवान और भागलपुर के कुम्भकरण पहलवान के बीच हुई, जिसमें जावेद गनी सफल रहे। फाइनल की मुख्य कुश्ती जम्मू के जावेद गनी पहलवान और हरियाणा के सैतान सिंह पहलवान के बीच हुई, जिसका दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया। इस रोमांचक मुकाबले में जावेद गनी पहलवान ने अपने प्रतिद्वंद्वी को चित कर दिया। विधायक निर्मल वर्मा ने विजेता पहलवानों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि कुश्ती शुद्ध देशी खेल है और इसके आयोजक बधाई के पात्र हैं। मेला कमेटी की मेहनत से ही दर्शकों को श्रेष्ठ पहलवानों के दांव-पेंच देखने को मिलते हैं। ऐसे आयोजन आपसी सौहार्द, कौमी एकता और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। दंगल प्रभारी शौकत पहलवान लहरपुरी ने सभी अतिथियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मेला सेक्रेटरी सैय्यद हुसैन कादरी, महबूब अली, मसर्रत अली, रेहान कादरी, राजकुमार रस्तोगी, अन्नू सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

200 साल पुराने तालाब सौंदर्यीकरण में धांधली का आरोप
बिसवां/ सीतापुर जिले के सकरन विकासखंड स्थित महाराज नगर में लगभग 200 साल पुराने महाराजनाग तालाब के सौंदर्यीकरण में अनियमितता का मामला सामने आया है। इस प्रकरण में उत्तर प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद ने जांच के निर्देश दिए हैं। ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। यह मामला तब प्रकाश में आया जब शुभम रस्तोगी ने अलमाईटी शिवा एसोसिएशन संस्था को इसकी जानकारी दी।

इसके बाद संस्था के सचिव आदित्य चौधरी ने अपने लेटर पैड पर इस मुद्दे को शासन स्तर तक पहुंचाया। पत्र में बताया गया कि वर्ष 2021 में मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के तहत तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए 49.18 लाख रुपये स्वीकृत किए गए थे।हालांकि, धरातल पर कोई कार्य दिखाई नहीं दे रहा है। तालाब की वर्तमान स्थिति बदहाल है और यह गंदगी, जलकुंभी तथा अव्यवस्था का शिकार है, जिससे इसका अस्तित्व खतरे में है। तालाब से जुड़े प्राचीन राम जानकी और शिव मंदिर की संरचना भी जर्जर होती जा रही है।

ग्रामीणों का आरोप है कि स्वीकृत धनराशि का उचित उपयोग नहीं किया गया और कागजों में कार्य पूर्ण दिखाकर धनराशि हड़प ली गई। शासन स्तर पर मामले का संज्ञान लेते हुए अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद ने पर्यटन विभाग के अपर सचिव को मौके पर जाकर जांच करने और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।इस प्रशासनिक कार्रवाई से क्षेत्रीय लोगों में उम्मीद जगी है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे और इस ऐतिहासिक धरोहर का संरक्षण सुनिश्चित होगा। ग्रामीणों ने करीब पचास लाख रुपये की स्वीकृत धनराशि के दुरुपयोग में शामिल लोगों पर कार्रवाई की मांग भी की है।

नवविवाहिता ने काटी हाथ की नसे पारिवारिक विवाद के बाद उठाया क़दम, जिला अस्पताल में भर्ती
सीतापुर। जनपद सीतापुर के खैराबाद थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक नवविवाहिता द्वारा आत्मघाती कदम उठाने का मामला सामने आया है। मोहल्ला मियां सराय निवासी महिला ने कथित तौर पर चाकू से अपने दोनों हाथों की नसें काट लीं। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल महिला की पहचान फरहीन बानो के रूप में हुई है।

अस्पताल में इलाज के दौरान महिला ने बताया कि घर में लंबे समय से चल रहे पारिवारिक क्लेश और विवाद के कारण उसने यह कदम उठाया। परिजनों के अनुसार घटना उस समय हुई जब घर में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद महिला मानसिक रूप से बेहद परेशान हो गई। घटना की सूचना मिलते ही खैराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की है और घटना से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है।

फिलहाल पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के उपरांत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। महिला की हालत अब ठीक हैं जिला अस्पताल के चिकित्सकों के मुताबिक महिला को काफी खून बहने के कारण गंभीर अवस्था में लाया गया था, हालांकि समय पर उपचार मिलने से उसकी जान बच गई। डॉक्टरों की टीम लगातार उसकी हालत पर नजर बनाए हुए है। पुलिस का कहना है कि महिला के बयान और परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी!!