मुख्य चिकित्सा अधिकारी - Swatantra Prabhat

वीएचएसएनडी सत्र का डीएम ने किया निरीक्षण, कुपोषण और टीकाकरण की प्रगति परखी
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

बलरामपुर, जनपद में स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में जिला प्रशासन की पहल लगातार जारी है। इसी क्रम में जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने विकास खंड बलरामपुर के ग्राम पंचायत कलवारी में प्रोजेक्ट संवर्धन के अंतर्गत आयोजित वीएचएसएनडी (विलेज हेल्थ सैनिटेशन एंड न्यूट्रिशन डे) सत्र का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गर्भवती महिलाओं के एएनसी रजिस्ट्रेशन, बच्चों एवं माताओं के टीकाकरण, ड्यू लिस्ट, पोषण संबंधी गतिविधियों तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पात्र लाभार्थियों तक स्वास्थ्य सेवाओं की शत-प्रतिशत पहुंच सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने कुपोषित एवं अतिकुपोषित बच्चों के चिन्हांकन और उनके पोषण सुधार के लिए चलाए जा रहे प्रयासों का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को आयरन की खुराक पिलाकर एनीमिया नियंत्रण और पोषण जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि कुपोषण मुक्त जनपद बनाने के लिए सभी विभागों को समन्वित रूप से कार्य करना होगा।

नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने ग्राम कलवारी में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन किया। आधुनिक एवं बालमैत्री सुविधाओं से युक्त इस केंद्र में बच्चों की सीखने की क्षमता को बढ़ाने के लिए आकर्षक शैक्षिक पेंटिंग कराई गई हैं। केंद्र में सुरक्षित एवं स्वच्छ वातावरण के साथ बालमैत्री शौचालय की भी व्यवस्था की गई है।

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक बाल शिक्षा और पोषण बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। ऐसे आधुनिक आंगनबाड़ी केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा एवं पोषण के नए मॉडल के रूप में विकसित होंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में 19 नए आंगनबाड़ी केंद्र निर्माणाधीन हैं या पूर्णता की ओर हैं, जिनसे ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

कंपोजिट विद्यालय में डाइनिंग हाल का उद्घाटन

ग्राम पंचायत कलवारी में ग्राम पंचायत की पहल पर निर्मित कंपोजिट विद्यालय के डाइनिंग हाल का भी जिलाधिकारी ने उद्घाटन किया। डाइनिंग हाल बनने से अब छात्र-छात्राओं को मध्यान्ह भोजन स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण में उपलब्ध कराया जा सकेगा।

जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान एवं पंचायत सचिव के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जनसहभागिता से गांवों और विद्यालयों का समग्र विकास संभव है।

बच्चों से किया संवाद

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय के बच्चों से संवाद कर उनकी पढ़ाई, रुचियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को नियमित अध्ययन और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को स्टडी टेबल एवं शिक्षण सामग्री वितरित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश रस्तोगी, खंड शिक्षा अधिकारी अशोक पाठक सहित स्वास्थ्य, शिक्षा एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

डीएम ने बसखारी सीएचसी में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा किया
अंबेडकरनगर।

जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार शैवाल एवं उप जिलाधिकारी टांडा की उपस्थिति में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसखारी में स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की गहन समीक्षा की। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक सीएचसी बसखारी सहित फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स, सीएचओ, एएनएम, आशा संगिनी, आशा व अन्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान सीएचओ एवं एएनएम द्वारा अवगत कराया गया कि वीएचएनडी सत्रों के आयोजन हेतु आवश्यक उपकरणों एवं सामग्रियों की उपलब्धता नहीं है। इस पर जिलाधिकारी ने गंभीरता दिखाते हुए अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (भंडार) डॉ. रामानंद सिद्धार्थ एवं स्टोर कीपर हरगोविंद का वेतन रोकने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी को आदेशित किया कि सभी सीएचसी, पीएचसी, उपकेंद्र एवं टीकाकरण स्थलों पर उपकरण व सामग्रियां तत्काल उपलब्ध कराई जाए और नियमित रूप से उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

समीक्षा में पाया गया कि एक नसबंदी लाभार्थी का भुगतान अब तक नहीं हुआ है। इस लापरवाही पर जिलाधिकारी ने संबंधित ब्लॉक अकाउंट मैनेजर दिनेश का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने के निर्देश दिए।

टीबी रोगियों को नियमित दवा व पोषण पोटली उपलब्ध कराएं–जिलाधिकारी

टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा में पाया गया कि सभी आशाओं के पास टीबी रोगियों की लाइन लिस्टिंग उपलब्ध है और मरीजों को नियमित दवाएं मिल रही हैं। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि ग्राम प्रधानों से समन्वय स्थापित कर सभी मरीजों को नियमित पोषण पोटली उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने आशाओं की कार्यकुशलता का मूल्यांकन कर रैंकिंग तैयार करने और कमजोर प्रदर्शन करने वालों को प्रेरित कर सुधार लाने तथा फिर भी सुधार न होने पर संबंधित पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही नगर पंचायत किछौछा में 26 नई आशाओं की तैनाती की स्वीकृति हेतु प्रस्ताव मिशन निदेशक को प्रेषित करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन उपकेंद्रों का संचालन किराए के भवनों में किया जा रहा है, उनके लिए भूमि प्राथमिकता पर उपलब्ध कराई जाए। इस संबंध में संबंधित उप जिलाधिकारी को कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

सीबीसी मशीन खराब मिलने पर सेवा प्रदाता कंपनी को 3 दिन में सुधार करने की चेतावनी
समीक्षा के दौरान बायोकेमेस्ट्री लैब में सीबीसी मशीन खराब पाई गई। इस पर जिलाधिकारी ने सेवा प्रदाता कंपनी को तीन दिनों के भीतर मशीन दुरुस्त कराने का आदेश दिया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय में सुधार न हुआ तो कंपनी पर पेनल्टी लगाई जाए तथा उसके विरुद्ध कार्यवाही की जाए। इसी क्रम में उन्होंने एक्स-रे टेक्नीशियन को जनपद से तत्काल एक्स-रे फिल्म प्राप्त करने के निर्देश भी दिए।
बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देशित किया कि सरकार की मंशा के अनुरूप जनसाधारण को बेहतर से बेहतर चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी चिकित्सालय एवं उपकेंद्र पर आवश्यक दवाएं, उपकरण एवं सामग्रियां हर समय उपलब्ध रहें।