aaj ki badi khabar - Swatantra Prabhat

ओडिशा में 13 वर्षीय छात्रा से गैंगरेप के आरोप में 5 शिक्षक गिरफ्तार
ब्यूरो प्रयागराज- ओडिशा के केंद्रापाड़ा जिले में एक निजी इंग्लिश मिडिय स्कूल में रेप का मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने कक्षा 7 की एक छात्रा के साथ कथित रूप से एक साल से अधिक समय तक दुष्कर्म करने के आरोप में 5 शिक्षकों को गिरफ्तार किया है. PTI की रिपोर्ट के मुताबिक मामला तब सामने आया, जब नाबालिग पीड़िता ने पिछले महीने अपनी मां को पूरी घटना बताई. इसके बाद परिवार ने 18 फरवरी को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) में शिकायत दर्ज कराई. इसकी जानकारी बाल कल्याण समिति की सदस्य स्वागतिका पात्रा ने दी.

शिकायत मिलने के अगले दिन चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की टीम ने स्कूल का दौरा कर मामले की जांच शुरू की और इसे  संवेदनशील करार दिया. इसके बाद पुलिस ने पॉक्सो (पाक्सो ) एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की.

केंद्रापाड़ा के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ कटारिया ने बताया कि पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया गया है और एफआईआर में नामजद पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्हें रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा. एसपी ने कहा, 'यह एक संवेदनशील मामला है. मुख्यालय से वरिष्ठ अधिकारियों की टीम, जो महिला अपराध प्रकोष्ठ का हिस्सा है, जांच की निगरानी करेगी.' पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले में सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है.

परिवार का आरोप है कि छात्रा के साथ लंबे समय तक बार-बार दुष्कर्म किया गया. यह भी आरोप लगाया गया है कि कुछ अन्य शिक्षक, जिनमें एक महिला शिक्षक भी शामिल है, आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रहे थे. आरोपियों ने कथित तौर पर छात्रा को धमकी भी दी थी कि वह इस बारे में किसी को न बताए.

पीड़िता के परिवार का कहना है कि उन्होंने स्कूल प्रशासन को भी इस बारे में जानकारी दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई. वहीं स्कूल के प्रिंसिपल ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी परिवार की तरफ से चाइल्ड वेलफेयर कमेटी में शिकायत दर्ज कराने के बाद ही मिली.वहीं मामले पर प्रिंसिपल ने कहा, 'पूरी सच्चाई विस्तृत जांच के बाद ही सामने आएगी.'

मर्डर या सुसाइड… हाथ में तमंचा, ससुराल में शव; सामने आई सलहज से अवैध संबंधों की खौफनाक कहानी
इटावा-उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के इटावा में एक व्यक्ति का शव उसके ससुराल में मिला, जिसके हाथ में तमंचा था. पुलिस ने इसे आत्महत्या माना, लेकिन मृतक की बेटी और बहू ने सलहज से अवैध संबंधों के चलते हत्या का आरोप लगाया. उनका दावा है कि मामा और ममेरे भाइयों ने गोली मारी. अब पुलिस हत्या या आत्महत्या के बीच उलझी हुई है और मामले की गहराई से जांच कर रही है.

उत्तर प्रदेश के इटावा में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक अधेड़ व्यक्ति का शव उसके ससुराल में मिला है. शव के एक हाथ में तमंचा भी मिला है. मौत गोली लगने से हुई है. पुलिस का मानना है कि इस शख्स ने सुसाइड किया है. हालांकि मृतक की बेटी और बहू ने अवैध संबंधों की खौफनाक कहानी बयां करते हुए मामा-मामी और ममेरे भाइयों पर हत्या का आरोप लगाया है. ऐसे में मर्डर और सुसाइड के बीच उलझी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

मामला इटावा जिले के बकेवर थाना क्षेत्र में हलूपुरा गांव का है. पुलिस के मुताबिक यहां मैनपुरी जिले के करहल थाना क्षेत्र में मनोना गांव के रहने वाले 45 वर्षीय अनिल कुमार उर्फ पप्पू का शव मिला है. उसे गोली लगी है और उसके हाथ में एक तमंचा भी मिला है. हलूपुरा में अनिल की ससुराल है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने प्रथम दृष्टया सुसाइड का मामला मानते हुए जांच शुरू की, लेकिन मौके पर पहुंचे मृतक की बेटी ने दूसरी कहानी सुनाई है.

सामने आई अवैध संबंधों की कहानी

मृतक की बेटी और बहू ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि अनिल के अपनी सगी सलहज के साथ अवैध संबंध थे. दोनों करीब 15 साल से एक दूसरे के संपर्क में थे. इसकी वजह से दोनों परिवार में काफी विवाद चल रहा था. यही नहीं, अनिल के साले ने अपनी पत्नी को घर से निकाल भी दिया था. इसी बीच दो महीने पहले अनिल के बेटे की मौत हो गई. इसके बाद हालात संभलने लगे. इधर, ससुराल में साले और सलहज के बीच सुलह हो गई और सलहज पति के पास हलूपुरा लौट आई.

साले ने मारी बहनोई को गोली

बताया जा रहा है कि सलहज के मायके से लौटने की खबर मिलने पर अनिल फिर उससे मिलने के लिए ससुराल पहुंच गया. आरोप है कि उसे देखते ही अनिल के साले ने आपा खो दिया और अपने बेटों के साथ मिलकर उसे गोली मार दी. मृतक अनिल की बेटी ने बताया कि पहले भी उसके मामा और ममेरे भाइयों ने उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी थी. मृतक की पुत्रवधू ने भी पुलिस के सामने यही आरोप दोहराए हैं.

कंफ्यूजन में पुलिस

अब तक मामले को सुसाइड मानकर जांच कर रही पुलिस मृतक की बेटी और पुत्रवधू के बयान दर्ज करने के बाद कंफ्यूजन में पड़ गई है. पुलिस के मुताबिक मामला जो नजर आ रहा है, वास्तव में वो है नहीं. फिलहाल पुलिस फोरेंसिक विशेषज्ञों की मदद से मामले की जांच कर रही है. अनिल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी.

मुजफ्फरनगर: जंगल में मिला दलित युवक का शव, सिर पर चोट के निशान; पुलिस जांच में जुटी
मुजफ्फरनगर।

जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के मलीरा गांव के जंगल में रविवार को एक दलित युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने जंगल में एक युवक का शव पड़ा देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त संदीप पुत्र भंवर सिंह, निवासी ग्राम मलीरा के रूप में की। संदीप की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है।

एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि प्रारंभिक जांच में प्रतीत होता है कि युवक की हत्या कर शव को जंगल में फेंका गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया और साक्ष्य एकत्र किए गए।

पुलिस ने हत्या के खुलासे के लिए एएसपी सिटी के नेतृत्व में दो विशेष टीमों का गठन किया है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

गांव के मोहित कुमार ने बताया कि संदीप एक शांत स्वभाव का युवक था और किसी से उसका कोई विवाद नहीं था। वह एक फैक्ट्री में काम करता था। उसकी माता-पिता कुल्लू में रहते हैं, जबकि भाई गांव में ही रहता है। ग्रामीणों के अनुसार, भट्ठे पर काम करने वाली महिलाओं ने सबसे पहले शव देखा और पुलिस को सूचना दी।

घटना के बाद गांव में बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। लोगों में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है और आसपास के इलाकों में संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वैलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड ने कहा- मर जाओ, BF ने लगा ली फांसी; प्रयागराज में जमकर हुआ बवाल
प्रयागराज-उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में संगम नगरी प्रयागराज में एक हैरान करने वाली घटना हुई है. यहां एनडीए की तैयारी कर रहे एक छात्र ने अपनी गर्लफ्रेंड को मिलने के लिए संदेश भेजा. जवाब में गर्लफ्रेंड ने लिखा कि ‘तुम मर जाओ, मुझसे मतलब नहीं’.

यह संदेश देखकर छात्र ने खुदकुशी कर ली. घटना जार्जटाउन थाना क्षेत्र में फतेहपुर बिछुआ का है. छात्र के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गर्लफ्रेंड, उसकी रूममेट समेत छह लोगों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने, धमकी देने और उगाही करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है.

प्रयागराज में वैलेंटाइन डे पर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. गर्लफ्रेंड के 'मर जाओ' कहने पर एक NDA छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों ने बालसन चौराहे पर जमकर हंगामा किया, जिसके बाद गर्लफ्रेंड समेत छह लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, धमकी देने और उगाही का मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

लड़की के पत्र में क्या लिखा है?

लड़की ने अमन उर्फ आशुतोष को लिखे अपने पत्र में लिखा है कि ‘डियर आशुतोष, मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं. मैं जानती हूं कि तुम भी प्यार करते हो, लेकिन अब मैं तुम्हारे साथ नहीं रह सकती. आई एम सॉरी, तुम मर भी जाओ तो मुझसे कोई मतलब नहीं’. अमन के पिता के मुताबिक यह लड़की उनके बेटे का शोषण कर रही थी और काफी प्रताड़ित कर रही थी. इस संबंध में अमन ने उसे 13 फरवरी को ही बताया था. परिजनों ने बालसन चौराहे पर शव रखकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जमकर हंगामा किया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पुलिस के मुताबिक फतेहपुर बिछुआ के रहने वाले विनोद कुमार गिरि होमगार्ड हैं और यूपी 112 की गाड़ी चलाते हैं. उनका उनका इकलौता बेटा आशुतोष गिरि उर्फ अमन मेधावी था और 12वीं कक्षा में पढ़ाई करता था. साथ ही वह एनडीए-सीडीएस की तैयारी कर रहा था. पढ़ाई के दौरान ही उसकी प्रतापगढ़ की रहने वाली लड़की से दोस्ती हो गई और धीरे धीरे दोनों में प्यार हो गया. बताया जा रहा है कि इधर कुछ दिनों से लड़की अमन को भाव नहीं दे रही थी. इसलिए अमन ने वैलेंटाइन डे पर गिले शिकवे मिटाने के लिए उससे मिलने का आग्रह किया था.

संदेश पढ़ते कर लिया सुसाइड

इसके जवाब में लड़की ने अमन को संदेश भेजा कि ‘तुम मर जाओ तो भी मुझे कोई मतलब नहीं’. यह संदेश पढ़कर अमन को गहरा ठेस लगा और उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. पुलिस ने अमन के कमरे में से लड़की का यह पत्र बरामद किया है. इसके बाद अमन के पिता ने पुलिस में शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है. वहीं घटना के बाद अमन के परिजनों ने बालसन चौराहे पर इकट्ठा होकर जमकर हंगामा किया. इस दौरान उनकी पुलिस से भी तीखी नोंकझोंक हुई.

'मोदी-पुरी शर्म करो...' संसद में विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन
ब्यूरो प्रयागराज। संसद के बजट संत्र के पहले भाग में सदन में भारी हंगामा देखने को मिला। आज भी संसद की कार्यवाही के दौरान विपक्षी सांसदों ने जमकर प्रदर्शन किया। लोकसभा में आज केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग उठी।विपक्षी सांसदों ने एप्सटीन फाइल से जुड़े मामले में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के इस्तीफे की मांग करते हुए शुक्रवार को संसद परिसर में प्रदर्शन किया।

कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दलों के सांसदों ने संसद भवन के मकर द्वार के निकट एकत्रित होकर प्रदर्शन किया और ‘हरदीप पुरी इस्तीफा दो’ के नारे लगाए। उन्होंने एक बड़ा बैनर भी ले रखा था जिस पर जेफ्री एप्सटीन और पुरी की तस्वीर थी। विपक्षी सांसदों के हंगामे के चलते पहले तो 12 बजे बजे और फिर लोकसभा की कार्यवाही 9 मार्च तक यानी संसद के बजट सेशन के दूसरे हिस्से के लिए स्थगित कर दी गई।

कांग्रेस ने प्रदर्शन का वीडियो शेयर कर लिखा- मोदी सरकार के मंत्री हरदीप पुरी का नाम Jeffrey Epstein से जुड़ा पाया गया है। मंत्री पुरी ने अमेरिका के बाल यौन अपराधी, मानव तस्कर Epstein से कई बार मुलाकात की, जो कि देश को शर्मसार करने वाली बात है।इसी मुद्दे पर आज विपक्षी सांसदों ने हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग उठाते हुए संसद भवन परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। इस शर्मनाक कृत्य के लिए हरदीप पुरी तत्काल इस्तीफा दें और नरेंद्र मोदी पूरे देश से माफी मांगें।

जाति जन्म से तय होती है, विवाह या धर्म परिवर्तन से नहीं बदलती: इलाहाबाद हाईकोर्ट
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अनुसूचित जाति की एक महिला से जुड़े अत्याचार के मामले में महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा है कि किसी व्यक्ति की जाति जन्म से निर्धारित होती है और धर्म परिवर्तन या अंतरजातीय विवाह से उसमें कोई बदलाव नहीं होता।

यह टिप्पणी एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत दर्ज एक आपराधिक मामले की सुनवाई के दौरान की गई। मामला उस महिला से जुड़ा था, जिसने गैर-अनुसूचित जाति के युवक से विवाह किया था। आरोपियों का तर्क था कि विवाह के बाद महिला अपने पति की जाति में शामिल हो गई है, इसलिए एससी/एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई उचित नहीं है।

कोर्ट ने इस दलील को खारिज करते हुए कहा कि विवाह के बाद भी महिला की मूल जाति समाप्त नहीं होती और वह जन्म से प्राप्त जाति से ही पहचानी जाएगी।

मामला क्या है?

पीड़िता ने आरोप लगाया था कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, अभद्र भाषा का प्रयोग किया और जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। इस घटना में वह स्वयं और दो अन्य लोग घायल हुए थे।

विशेष न्यायाधीश, अलीगढ़ द्वारा पारित समन आदेश को चुनौती देते हुए आरोपियों ने हाईकोर्ट में अपील दायर की थी। इसमें उन्हें आईपीसी की धाराओं 323, 506, 452, 354 और एससी/एसटी एक्ट के तहत तलब किया गया था।

कोर्ट का रुख

हाईकोर्ट ने कहा कि ट्रायल कोर्ट ने शिकायतकर्ता, गवाहों के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर ही आरोपियों को तलब किया था। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी मामले में क्रॉस-केस होना शिकायत को खारिज करने का आधार नहीं बन सकता।

राज्य सरकार की ओर से दलील दी गई कि शिकायत और एफआईआर एक ही दिन की घटना से संबंधित हैं, इसलिए इसे प्रतिशोध की कार्रवाई नहीं माना जा सकता।

फैसला

10 फरवरी को जस्टिस अनिल कुमार-दशम की पीठ ने दिनेश समेत नौ आरोपियों की अपील खारिज कर दी और ट्रायल कोर्ट के समन आदेश को बरकरार रखा। अदालत ने अपने फैसले में साफ कहा कि कोई व्यक्ति धर्म परिवर्तन कर सकता है, लेकिन उसकी जाति जन्म से तय होती है और विवाह से उसमें परिवर्तन नहीं होता।

जेवर एयरपोर्ट के नाम पर एक और ठगी! जमीन के फर्जी पेपर दिखाकर ठगों ने ऐंठ लिए 88 लाख; 2 अरेस्ट
राष्ट्रीय राजधानी से सटे ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र में करोड़पति बनाने का लालच देकर एक दंपति से 88 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है. जालसाजों ने जमीन का फर्जी बैनामा दिखाकर यह ठगी की. पुलिस ने दो आरोपियों रतन सिंह और सोनू को गिरफ्तार किया है. पुलिस की जांच में रजिस्ट्री विभाग के कर्मचारी भी रडार पर हैं.

राष्ट्रीय राजधानी से सटे ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र में करोड़पति बनाने का लालच देकर एक दंपति से 88 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है. जालसाजों ने जमीन का फर्जी बैनामा दिखाकर यह ठगी की. पुलिस ने दो आरोपियों रतन सिंह और सोनू को गिरफ्तार किया है. पुलिस की जांच में रजिस्ट्री विभाग के कर्मचारी भी रडार पर हैं.

राष्ट्रीय राजधानी से सटे ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक दंपति को भविष्य में करोड़पति बनने का झांसा देकर ठगों ने 88 लाख रुपये की ठगी की है. जालसाजों ने इस दंपति को जमीन का फर्जी बैनामा देकर यह रुपये लिए, लेकिन ना तो जमीन दी और ना ही पैसे लौटाए. बाद में ठगी का एहसास होने पर पीड़ित दंपति ने पुलिस में शिकायत दी. इसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को अरेस्ट किया है.

पुलिस के मुताबिक दिल्ली के लाजपत नगर निवासी सुनील कुमार जैन ने शिकायत दी है. इसमें बताया है कि कुछ लोगों ने जेवर के मोहबलीपुर क्षेत्र में 0.9680 हेक्टेयर जमीन दिखाई थी. बताया था कि यह जमीन गांव के रतन सिंह के नाम पर तर्ज है. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनने के बाद इस जमीन के भाव आसमान छूने वाले हैं. आरोपियों ने उन्हें इन्वेस्ट करने पर भविष्य में करोडों रूपए का फायदा होने का झांसा दिया. इसी लालच में आकर उन्होंने आरोपियों के साथ सौदा कर लिया था.

ऐसे जीता भरोसा

जालसाजों ने उन्हें 17 जनवरी को जमीन से जुड़े दस्तावेज दिखाए. इसके बाद सरकारी पोर्टल पर भी जमीन के दस्तावेज दिखाकर उन्हें भरोसे में लिया. फिर जमीन का सौदा होने के बाद बैंकिंग के माध्यम से 88 लाख रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए. बाद में उन्हें पता चला की जमीन और उसके दस्तावेज सब फर्जी हैं, तब उन्हें इस ठगी का एहसास हुआ. इसके बाद उन्होंने जेवर थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी.

9 फरवरी को दर्ज हुआ मुकदमा

जेवर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि वादी की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद और 6 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया. जांच में पाया गया कि जेवर क्षेत्र के महोबली गांव के रहने वाले रतन सिंह ने अपने एक अन्य साथी सोनू के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है. जांच में इन आरोपियों के साथ कुछ और लोगों के भी नाम सामने आए हैं. पुलिस इन्हें तलाश कर रही है. सोनू के खिलाफ पहले से भी धोखाधड़ी के मामले थाना जेवर में दर्ज हैं.

रजिस्ट्री विभाग के कर्मचारी भी रडार पर

जमीन से जुड़ी ठगी के मामले लगातार सामने आने के बाद अब पुलिस रजिस्ट्री विभाग से कर्मचारियों की भी जांच कर रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जमीन की खरीद फरोख्त करते समय कर्मचारियों ने जमीन की पड़ताल में लापरवाही बरती. पुलिस के यह पता करने की कोशिश कर रही है कि किन लोगों की मिलीभगत से रजिस्ट्री ऑफिस में यह बैनामा हो गया.

एनएच 730 बाइपास निर्माण से जल निकासी बाधित होने की आशंका, मौके पर पहुंची टीम
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

सिद्धार्थनगर,

सिद्धार्थनगर-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग  730 के बाइपास निर्माण कार्य के दौरान उस्का बाजार नगर पंचायत अंतर्गत सेखुई वार्ड में मुख्य जल निकासी नाले को बंद किए जाने से क्षेत्र में जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न होने की आशंका है। सभासद पूनम त्रिपाठी द्धारा जिलाधिकारी से शिकायत करने के बाद प्रशासन व निर्माण संस्था सक्रिय हो गई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को मौके पर एक टीम पहुंची और वास्तविक स्थिति का अवलोकन किया।

सभासद की आशंका पर सहमति जताते हुए अंडर बाईपास बनवाने का आश्वासन दिया गया है। सभासद ने शिकायत किया था कि बाईपास निर्माण होने से नाला अवरुद्ध हो जाएगा और पूरे वार्ड में बारिश के मौसम में पानी जमा हो सकता है, जिससे जनजीवन प्रभावित होगा। समस्या यहीं तक सीमित नहीं है। बाइपास निर्माण के कारण वार्ड के दो प्रमुख रास्ते भी प्रभावित हो रहे हैं, जिससे वार्ड दो हिस्सों में बंटता नजर आ रहा है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

सभासद ने जिलाधिकारी से मांग किया है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए पुराने जल निकासी नाले पर पुलिया का निर्माण कराया जाए तथा दोनों प्रभावित रास्तों पर अंडरपास बनाया जाय, ताकि जल निकासी बाधित न हो और लोगों की आवाजाही सुचारु बनी रहे।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो बरसात के दिनों में हालात और गंभीर हो सकते हैं। अब क्षेत्रवासियों की निगाहें प्रशासन और लोक निर्माण विभाग की कार्रवाई पर टिकी हैं।

‘ठाकुर हूं’ के जवाब में ‘ब्राह्मण हूं’… कानपुर HDFC बैंक विवाद में सामने आया दूसरा पक्ष
कानपुर।

पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक शाखा से जुड़ा ‘मैं ठाकुर हूं’ वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब इस विवाद में दूसरा पक्ष भी सामने आ गया है। पूर्व कर्मचारी ऋतु त्रिपाठी और उनके पति ने मीडिया से बातचीत करते हुए खुद को ब्राह्मण बताते हुए उत्पीड़न का आरोप लगाया है। वहीं, वायरल वीडियो में नजर आईं बैंककर्मी आस्था सिंह ने कानूनी कार्रवाई की घोषणा की है। मामले के तूल पकड़ने के साथ ही यह विवाद अब जातीय रंग लेता नजर आ रहा है।

कैसे शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, ऋतु त्रिपाठी एचडीएफसी बैंक की पनकी शाखा में कैशियर के पद पर कार्यरत थीं। उन्होंने 6 फरवरी को अचानक इस्तीफा दे दिया था। बैंक प्रबंधन के मुताबिक, उसी दिन उन्हें रिलीव कर दिया गया था, लेकिन हैंडओवर प्रक्रिया में कुछ समय लग रहा था। इसी दौरान ऋतु त्रिपाठी के पति बैंक पहुंचे और कथित तौर पर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि इसी दौरान उनकी बैंककर्मी आस्था सिंह से बहस हो गई, जो बाद में विवाद में बदल गई। इस घटना का वीडियो ऋतु की ननद द्वारा बनाया गया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

ऋतु त्रिपाठी का पक्ष

ऋतु त्रिपाठी ने मीडिया के सामने कहा कि वह पिछले पांच साल से बैंक में काम कर रही थीं, लेकिन उन्हें लगातार मानसिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा था। बैंक अधिकारी उन पर तंज कसते थे, जिससे वह परेशान थीं। उन्होंने बताया कि 6 फरवरी को वह अपनी ननद के साथ इस्तीफा देने बैंक गई थीं। इस दौरान वॉशरूम में उनकी ननद और आस्था सिंह के बीच कहासुनी हुई। बाद में जब उनके पति बैंक पहुंचे तो आस्था सिंह ने उनसे भी अभद्रता की। ऋतु और उनके पति ने कहा कि वे ब्राह्मण हैं और उन्हें अपने समाज पर गर्व है।

आस्था सिंह की सफाई

वहीं, आस्था सिंह ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि हैंडओवर में देरी को लेकर ऋतु के पति ने बैंक में आकर हंगामा किया और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके साथ जातीय टिप्पणी भी की गई, जिससे वह आहत हुईं। आस्था सिंह का कहना है कि वायरल वीडियो को काट-छांट कर सोशल मीडिया पर डाला गया है। यदि पूरा वीडियो सामने आए तो सच्चाई खुद साफ हो जाएगी। उन्होंने इस मामले में थाने में शिकायत दर्ज कराई है और मानहानि का मुकदमा दायर करने की बात भी कही है।

जातीय रंग लेने लगा मामला

पहले वायरल वीडियो में आस्था सिंह को ‘मैं ठाकुर हूं’ कहते हुए सुना गया था। इस पर उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि उनसे उनकी जाति पूछी गई थी, इसलिए उन्होंने अपना परिचय दिया और उन्हें अपने क्षत्रिय होने पर गर्व है। इसके बाद ऋतु त्रिपाठी और उनके पति ने भी मीडिया में अपनी जाति का उल्लेख किया। दोनों पक्षों के बयानों के बाद यह मामला धीरे-धीरे जातीय मुद्दे का रूप लेता जा रहा है।

आगे क्या?

फिलहाल दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं और मामला कानूनी प्रक्रिया की ओर बढ़ रहा है। पुलिस और बैंक प्रबंधन भी पूरे घटनाक्रम की जांच कर रहे हैं। आने वाले दिनों में जांच रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि विवाद की असली वजह क्या थी।

"ठाकुर" हूं होश ठिकाने लगा दूंगी, महिला बैंक अधिकारी की अभद्रता का वीडियो वायरल

सपा प्रदेश अध्यक्ष की हुंकार, बोले- 'शिक्षा और स्वास्थ्य पर फेल सरकार
कानपुर।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल सोमवार को कानपुर पहुंचे। वे यहां समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद के निजी निवास पर उनके पुत्र और पुत्रवधू को आशीर्वाद देने के लिए आए थे। दोपहर करीब 1:30 बजे हुए इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए।

एसआईआर और वोटर लिस्ट पर सरकार को घेरा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार की मंशा एसआईआर के जरिए एनआरसी कराने की थी, लेकिन समाजवादी कार्यकर्ताओं ने इसे समझकर भारी संख्या में गणना प्रपत्र भरकर जमा किए। उन्होंने आरोप लगाया कि जब सपा कार्यकर्ताओं ने प्रपत्र भरे, तो भाजपा की फर्जी वोटिंग (जो एक व्यक्ति द्वारा कई जगह की गई थी) का खुलासा हो गया। इससे घबराकर भाजपा अब बेईमानी पर उतर आई है और एसआईआर की तारीखें बढ़ा रही है।

इलाहाबाद की घटना का जिक्र हालिया घटनाक्रम का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि इलाहाबाद के मऊआइमा क्षेत्र में प्रशासन द्वारा फॉर्म नंबर-7 प्रिंट कराकर सुपरवाइजर के माध्यम से बाजार में भेजा गया। जब समाजवादी कार्यकर्ता इसकी शिकायत लेकर एसडीएम के पास पहुंचे, तो एसडीएम कार्यालय छोड़कर चले गए। उन्होंने कहा कि यह सरकार शोषित, वंचित और पीड़ित लोगों का नाम मतदाता सूची से हटाना चाहती है,

जो बाबा साहेब के लोकतंत्र की मूल भावना की हत्या है। ​'चुनाव आयोग सरकार के इशारे पर काम कर रहा है' श्यामलाल पाल ने निर्वाचन आयोग पर भी तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि इन धांधलियों की तमाम शिकायतें चुनाव आयोग से की गईं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आयोग सरकार के इशारे पर काम कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अब संविधान और लोकतंत्र को बचाने की जिम्मेदारी हमारी है।

2027 और पीडीए की रणनीति आगामी चुनावों पर बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि 2027 में उत्तर प्रदेश से नफरत फैलाने वाली सरकार की विदाई तय है। यूपी ही देश के संविधान को बचाने का रास्ता तय करेगा। उन्होंने कहा कि जनता का गठबंधन ही सबसे बड़ा गठबंधन है, जो संविधान, लोकतंत्र और पीडीए के आरक्षण को बचाने के लिए है।

"ठाकुर" हूं होश ठिकाने लगा दूंगी, महिला बैंक अधिकारी की अभद्रता का वीडियो वायरल
कानपुर।

पनकी क्षेत्र स्थित एचडीएफसी बैंक की एक शाखा से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में बैंक के अंदर महिला कर्मचारी और एक महिला खाताधारक के बीच तीखी बहस दिखाई दे रही है। आरोप है कि खाताधारक की शिकायत पर बैंक कर्मी ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और खुद को "ठाकुर" बताते हुए धमकी दी।

घटना के बाद बैंक कर्मियों के व्यवहार और ग्राहक सेवा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला खाताधारक काउंटर के सामने खड़ी है और बैंक कर्मचारी से किसी समस्या को लेकर बात कर रही है।

बातचीत के दौरान माहौल अचानक गर्म हो जाता है. आरोप है कि महिला बैंक कर्मी खुद को ठाकुर बताते हुए दबदबा दिखाने की कोशिश करती है और खाताधारक को धमकाती है। इसी दौरान वह मेज पर रखे कागज उठाकर महिला की ओर फेंकने का प्रयास भी करती दिखाई देती
है।
घटना के समय वहां मौजूद अन्य बैंक कर्मचारी स्थिति को संभालने की कोशिश करते हैं। वीडियो में एक अन्य महिला कर्मचारी बीच-बचाव करते हुए नजर आती है, जो विवाद को शांत कराने का प्रयास करती है।

हालांकि, कथित रूप से नाराज बैंक कर्मी रुकने का नाम नहीं लेती और लगातार ऊंचे स्वर में बात करती रहती है। वीडियो में वह महिला खाताधारक से यह कहते हुए भी सुनी जाती है कि यह बात अपने पति से जाकर करो। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं.

कई यूजर्स ने बैंक कर्मी के व्यव पर सवाल उठाते हुए इसे ग्राहक के साथ दुर्व्यवहार बताया है। लोगों का कहना है कि बैंक जैसी संस्थाओं में ग्राहकों से शालीनता और धैर्य के साथ बात की जानी चाहिए, भले ही विवाद की स्थिति क्यों न हो।

बस्ती पुलिस के लिए चुनौती बना लापता दरोगा का मामला
बस्ती।

बस्ती जिले में लापता दरोगा का मामला अभी तक पुलिस के लिए पहेली बना हुआ है।परसरामपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक के गायब होने के कई दिन बाद भी कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस टीम लगातार तलाश में जुटी हुई है, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी है।

दरोगा की मोटरसाइकिल नदी किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिली थी।इसके बाद से आशंका जताई जा रही है कि घटना में कोई अनहोनी हुई हो सकती है।गोताखोरों की मदद से नदी में तलाश अभियान चलाया गया।तलाशी के बावजूद अब तक कोई महत्वपूर्ण बरामदगी नहीं हो सकी है।

परिजनों ने मामले को लेकर चिंता और नाराजगी जताई है।परिवार का कहना है कि जल्द से जल्द सच्चाई सामने लाई जाए।पुलिस अधिकारियों ने कई टीमों का गठन कर जांच तेज कर दी है।मोबाइल कॉल डिटेल और लोकेशन खंगाली जा रही है।सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

संदिग्ध लोगों से पूछताछ का सिलसिला जारी है।पुलिस का कहना है कि हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है।अभी तक अपहरण या अन्य कारणों की पुष्टि नहीं हुई है।जिले में इस घटना को लेकर चर्चा का माहौल है।

स्थानीय लोग भी मामले को लेकर चिंतित हैं।अधिकारियों ने जल्द खुलासा करने का भरोसा दिया है।पुलिस का दावा है कि खोज अभियान जारी रहेगा।जब तक दरोगा का पता नहीं चलता, प्रयास लगातार जारी रहेंगे।