mausam ki jankari - Swatantra Prabhat

Kal Ka Mausam: देश के इन हिस्सों में कल होगी जोरदार बारिश, देखें पूर्वानुमान
Kal Ka Mausam: उत्तर भारत से लेकर पूर्वी भारत तक मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने होली से 24 घंटे पहले और होली के दिन पांच राज्यों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि कुछ इलाकों में हवा की गति 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।

आईएमडी के मुताबिक उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी क्षेत्रों में अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं मध्य भारत के मैदानी इलाकों में भी अगले पांच दिनों में 2 से 4 डिग्री की वृद्धि का अनुमान है। छत्तीसगढ़ और विदर्भ क्षेत्र में अगले तीन दिनों में लगभग 2 से 3 डिग्री तापमान बढ़ने की संभावना जताई गई है, इसके बाद विशेष बदलाव की उम्मीद नहीं है।

पूर्वोत्तर भारत के असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में 3 मार्च को गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में 4 से 8 मार्च के बीच हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में 7 और 8 मार्च तथा उत्तराखंड में 8 मार्च को कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा के आसार हैं। पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 3 मार्च को तेज बारिश के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की प्रबल संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि मार्च महीने में उत्तर भारत के कई हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है।

दिल्ली  में होली के दिन मौसम सामान्य रहने की संभावना है। हालांकि 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। सुबह हल्की ठंड महसूस होगी, जबकि दोपहर में तापमान बढ़ सकता है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 3 मार्च को भी बारिश की कोई चेतावनी नहीं है।

उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में 4 मार्च को हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे तापमान में 1 से 2 डिग्री की कमी आ सकती है। गोरखपुर, देवरिया, गाजीपुर, जौनपुर, आजमगढ़ और मिर्जापुर में बारिश के आसार हैं। वहीं पश्चिमी और मध्य जिलों में तापमान बढ़ सकता है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

बिहार में होली पर मौसम सामान्य रहेगा और बारिश की कोई चेतावनी नहीं है, लेकिन कई जिलों में तापमान बढ़ सकता है। पटना सहित कई इलाकों में गर्मी का असर देखने को मिल सकता है।

उत्तराखंड में होली के दिन मौसम साफ रहेगा, हालांकि 8 मार्च से बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है। देहरादून में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जबकि नैनीताल में अधिकतम 23 और न्यूनतम 13 डिग्री रह सकता है।

हिमाचल प्रदेश में होली पर मौसम साफ रहने की संभावना है, लेकिन 7 और 8 मार्च को बारिश हो सकती है। मनाली में अधिकतम तापमान 5 डिग्री और न्यूनतम माइनस 6 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

जम्मू और कश्मीर में 4 मार्च को कई जिलों में बारिश के आसार हैं, जबकि कुछ क्षेत्रों में तापमान बढ़ने की संभावना है।

मध्य प्रदेश में होली पर बारिश का कोई अलर्ट नहीं है, लेकिन कई जिलों में तापमान 3 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है। भोपाल में अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

राजस्थान में भी होली पर बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन कई जिलों में तापमान तेजी से बढ़ सकता है। जयपुर में अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में अधिकतम तापमान 34 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार में 32 से 35 डिग्री तक तापमान दर्ज किया गया, जबकि पंजाब, हरियाणा और दिल्ली समेत कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

Kal Ka Mausam: कल 27 फरवरी को देशभर में कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान
Kal Ka Mausam: उत्तर भारत में इन दिनों मौसम साफ है और दिन के समय शुष्क हवाएं चल रही हैं, जो पतझड़ की आहट दे रही हैं। सुबह से तेज धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच गया है, जिससे हल्की गर्मी महसूस होने लगी है। हालांकि, रात और सुबह के समय गुलाबी सर्दी अभी भी बनी हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार और शनिवार को पहाड़ी क्षेत्रों में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसका असर उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में देखने को मिलेगा, जहां तेज हवाओं के साथ बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। इससे तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की संभावना

हिमालयी राज्यों में बादलों की आवाजाही बढ़ेगी। मौसम विभाग के मुताबिक कुल्लू, कांगड़ा, किन्नौर, लाहौल-स्पीति और चंबा जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और बारिश की संभावना है। बर्फबारी के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है और मैदानी इलाकों में भी सुबह-शाम ठंड बढ़ सकती है।

कश्मीर घाटी में भी बारिश और बर्फबारी के बाद ‘कोल्ड डे’ जैसी स्थिति बन सकती है।

उत्तराखंड में अलर्ट, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तेज बर्फबारी

उत्तराखंड में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी तेज हो सकती है।

गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ जैसे उच्च हिमालयी इलाकों में तापमान माइनस में बना हुआ है। कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान -15 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है, जिससे ठंड का असर बना हुआ है।

मुंबई में बढ़ती गर्मी के संकेत

मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई हिस्सों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। तटीय इलाकों में दिन और रात के तापमान में कम अंतर रहने से दिन के समय गर्मी ज्यादा महसूस हो रही है।

मौसम विभाग के अनुसार मुंबई में अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान 30-31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। अगले सप्ताह से तापमान में और वृद्धि की संभावना है।

दिल्ली-एनसीआर में साफ मौसम, AQI में सुधार

दिल्ली-एनसीआर में मौसम साफ है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान लगभग 13 डिग्री और अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

हवाओं की रफ्तार बढ़ने से प्रदूषण में कुछ राहत मिली है। Central Pollution Control Board (सीपीसीबी) के अनुसार एक्यूआई करीब 200 के आसपास पहुंच गया है, जिसे ‘मध्यम’ श्रेणी में रखा जाता है।

यूपी-बिहार में सर्दी की विदाई

यूपी और बिहार में सर्दी लगभग विदा हो चुकी है। दिन में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच रहा है, जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के करीब है। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है, हालांकि आंशिक बादल छाए रह सकते हैं।

पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में बारिश के आसार

पूर्वोत्तर राज्यों जैसे असम, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

दक्षिण भारत में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो रही हैं। केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में अगले 24-36 घंटों के दौरान आंधी-तूफान और बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है।

बढ़ती गर्मी और सनबर्न का खतरा

देश के अधिकांश हिस्सों में तापमान बढ़ रहा है। आने वाले दिनों में लू चलने और सनबर्न के मामले बढ़ सकते हैं। सनबर्न को चिकित्सीय भाषा में ‘डर्माटाइटिस सोलारिस’ कहा जाता है। यह त्वचा पर सूर्य की पराबैंगनी (UV) किरणों के अधिक संपर्क में आने से होता है। इससे त्वचा लाल हो जाती है, जलन, सूजन और छाले पड़ सकते हैं।

Kal Ka Mausam: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान
Kal Ka Mausam: देश के उत्तरी हिस्सों में इन दिनों मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी राज्यों तक बादल छाए हुए हैं और कई जगहों पर बारिश, आंधी, ओलावृष्टि व आकाशीय बिजली को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। घने कोहरे और शीतलहर के चलते ठंड का असर भी बरकरार है।

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का दौर जारी
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में 3 से 4 फरवरी तक भारी बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। ऊंचाई वाले इलाकों में पहाड़ियां कोहरे से ढकी नजर आ रही हैं। खराब मौसम के चलते रेल और हवाई सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

मुंबई और महाराष्ट्र का मौसम
महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, मुंबई में तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है, जिससे फरवरी की शुरुआत में ही गर्मी का एहसास हो रहा है। फिलहाल मुंबई का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

दिल्ली-एनसीआर में ठंड और बारिश का असर
दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए हुए हैं। बीते 24 घंटों में बारिश और तेज हवाओं के कारण ठंड बढ़ी है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों तक बारिश की संभावना जताई है। बारिश के चलते प्रदूषण के स्तर में भी हल्की कमी आई है और एक्यूआई करीब 200 के आसपास पहुंच गया है। 3 फरवरी को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। नोएडा और गाजियाबाद में भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर
राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण बारिश और सर्दी का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार तक कई जिलों में मेघ गर्जन, तेज हवाएं और बारिश हो सकती है। पाली में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री, श्रीगंगानगर में 9 डिग्री, जयपुर में 11 डिग्री और अलवर में 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। अगले दो दिन तक मौसम में खास बदलाव की संभावना नहीं है।

हरियाणा-पंजाब में शीतलहर और बारिश का अलर्ट
हरियाणा और पंजाब के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहने के साथ आंधी और हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हरियाणा में भिवानी और नरनौल में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा सकता है, जबकि हिसार, रोहतक और गुरुग्राम में तापमान 10 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है। पंजाब के कई जिलों में बीते 36 घंटों के दौरान बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई है। जालंधर, अमृतसर, गुरदासपुर और मोहाली समेत करीब 9 जिलों में आगे भी बारिश की संभावना है।

यूपी-बिहार में बिगड़ा मौसम
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचा है। अमरोहा, बिजनौर, मुजफ्फरनगर और शामली जैसे जिलों में ओले गिरे हैं। मौसम विभाग ने आगरा और मुरादाबाद मंडल समेत करीब 25 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। मध्य यूपी में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि बिहार में घने कोहरे के साथ ठंड का असर बना हुआ है।

हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर का हाल
हिमाचल प्रदेश में कई जिलों में बारिश और बर्फबारी से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कुल्लू, मनाली, शिमला, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में भारी बर्फबारी दर्ज की जा रही है। लाहौल-स्पीति में न्यूनतम तापमान माइनस 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। उत्तराखंड के केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी है। जम्मू-कश्मीर में भी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते अगले 48 घंटे तक बारिश और बर्फबारी की संभावना है, वहीं पूरे राज्य में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है।

दक्षिण भारत में भी बदलेगा मौसम
दक्षिण भारत में भी बेमौसम बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, समुद्र में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण तमिलनाडु के पश्चिमी घाट के जिलों में बारिश हो सकती है। 5 फरवरी तक साइक्लोनिक सर्कुलेशन के सक्रिय रहने से आंधी-तूफान और बारिश का दौर जारी रह सकता है। अत्यधिक बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की चेतावनी भी दी गई है। केरल और लक्षद्वीप के तटीय इलाकों में मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

Kal Ka Mausam: हरियाणा समेत देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान
Kal Ka Mausam: देशभर में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कभी बारिश, कभी तेज हवा तो कहीं शीतलहर—इस उतार-चढ़ाव ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर भारत समेत कई राज्यों में बारिश और ठंड को लेकर नया अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि 14 फरवरी तक ठंड से राहत नहीं मिलेगी, जबकि कई इलाकों में शीतलहर और पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का असर देखने को मिलेगा।

उत्तर भारत समेत 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने 2 और 3 फरवरी को लेकर उत्तर भारत के 7 राज्यों समेत कुल 10 राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है। इन राज्यों में शामिल हैं उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और महाराष्ट्र।

पहाड़ी राज्यों में तेज बारिश

2 से 3 फरवरी के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। इस दौरान 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं 2 फरवरी को उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवा चल सकती है।

21 जिलों में शीतलहर का कहर

IMD के अनुसार देश के 21 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। बिहार के पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया, बेगूसराय, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी में तापमान 10 डिग्री से नीचे रहेगा।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, इटावा, बस्ती, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर और कानपुर में ठंडी हवाएं चलेंगी। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भी सुबह-शाम कड़ाके की ठंड रहेगी।

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में 2 फरवरी को मौसम साफ रहेगा, लेकिन सुबह के समय 10–15 किमी/घंटा की ठंडी हवा चल सकती है। कुछ इलाकों में हल्का कोहरा भी देखने को मिल सकता है।

उत्तर प्रदेश में बारिश से बढ़ेगी ठंड

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। इनमें कानपुर, लखनऊ, अमेठी, रायबरेली, प्रतापगढ़, प्रयागराज, बाराबंकी, चंदौली, सोनभद्र और ललितपुर शामिल हैं। यहां 30–40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिससे ठंड और बढ़ेगी।

बिहार में साफ रहेगा मौसम

बिहार में 2 फरवरी को मौसम साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि पश्चिमी और उत्तरी जिलों में सुबह के समय ठंडी हवाएं चलेंगी।

झारखंड में 14 फरवरी तक ठंड का असर

झारखंड में मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन सुबह और शाम के समय ठंड बनी रहेगी।

उत्तराखंड में बारिश से गिरेगा पारा

उत्तराखंड के चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग में 2-3 फरवरी को बारिश की संभावना है। तापमान में 1–2 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

पंजाब में घना कोहरा

पंजाब के अमृतसर, लुधियाना, बठिंडा समेत कई जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा। सुबह के समय 15–20 किमी/घंटा की ठंडी हवा चलने की संभावना है।

हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में 3 फरवरी को शिमला, कुल्लू और चंबा में बारिश व ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। जम्मू-कश्मीर में भी भारी बारिश और बर्फबारी का अनुमान है।
राजस्थान और मध्य प्रदेश का हाल

राजस्थान के टोंक, उदयपुर, बांसवाड़ा समेत कई जिलों में मध्यम बारिश की चेतावनी है। मध्य प्रदेश में 2 फरवरी को बारिश नहीं होगी, लेकिन 3 फरवरी को हल्की बूंदाबांदी संभव है।

Kal Ka Mausam: देश के इन हिस्सों में कल होगी जोरदार बारिश, देखें पूर्वानुमान
Kal Ka Mausam: उत्तर भारत के आठ राज्यों में अगले तीन दिनों तक मौसम बदला रहेगा। सर्दी और कोहरे के बीच झमाझम बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से 31 जनवरी की रात से 2 फरवरी तक उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में घने बादल छाए रहेंगे। इस दौरान तेज हवाएं, बिजली कड़कने के साथ मूसलाधार बारिश और बर्फबारी दर्ज की जा सकती है। कई घाटियों में तापमान माइनस में रहने से गलन भरी सर्दी परेशान करेगी।

आईएमडी का पूर्वानुमान है कि 1 फरवरी से राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में भी पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा। इन राज्यों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, आंधी और बारिश की संभावना है। अधिकांश इलाकों में घना कोहरा और शीतलहर बनी रहने से ठिठुरन बढ़ेगी। महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में भी हल्की मौसमी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

राजस्थान में 31 जनवरी की शाम से अगले तीन दिनों तक मौसम में बड़ा बदलाव आने की संभावना है। जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर और शेखावटी संभाग में बारिश के साथ ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली का खतरा जताया गया है। कई इलाकों में दिन के समय भी शीतलहर चलने से कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।

दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल दिन में शीतलहर का असर बना हुआ है। सुबह हल्की धूप निकल रही है, लेकिन तेज हवाओं के कारण ठंड कम नहीं हो रही। न्यूनतम तापमान करीब 6 डिग्री और अधिकतम 19–20 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। 31 जनवरी की रात से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होते ही रविवार से हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। बारिश के बाद तापमान में और गिरावट के साथ प्रदूषण में थोड़ी कमी आने की उम्मीद है।

उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटे में मौसम फिर करवट लेगा। अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने का खतरा रहेगा। 2 फरवरी तक तेज शीतलहर, आंधी और बारिश से ठंड और बढ़ सकती है। सुबह घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी घटने से यातायात प्रभावित होने की आशंका है।

बिहार में एक बार फिर सर्दी का असर तेज हो गया है और कई इलाकों में कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक बादल बने रह सकते हैं। हल्की बूंदाबांदी के साथ ठनका गिरने की चेतावनी दी गई है। न्यूनतम तापमान करीब 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होते ही मौसम तेजी से बदलेगा। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, चमोली और बागेश्वर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि यमुनोत्री, गंगोत्री और केदारनाथ समेत ऊंचाई वाले इलाकों में जोरदार बर्फबारी हो सकती है। हिमाचल प्रदेश में 1 फरवरी से शिमला, लाहौल-स्पीति, कुल्लू, मनाली और किन्नौर में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं, वहीं हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर और मंडी में बादल, शीतलहर और कोहरे की संभावना जताई गई है।

Haryana Weather: हरियाणा में शीतलहर का प्रकोप तेज, 17 जिलों में कोल्ड वेव अलर्ट
Haryana Weather: हरियाणा में पहाड़ों से आ रही सर्द हवाओं ने ठंड का असर और तेज कर दिया है। शुक्रवार सुबह फरीदाबाद और गुरुग्राम में हुई हल्की बारिश के बाद दिन के तापमान में और गिरावट दर्ज की गई, जिससे दिन में भी कंपकंपी महसूस की गई, हालांकि बारिश के चलते कोहरा कुछ हद तक छंट गया, लेकिन ठंड से राहत नहीं मिली है।

राजस्थान से सटे इलाकों और मध्य हरियाणा में कोल्ड वेव के कारण दिन का तापमान लगातार नीचे जा रहा है। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) के अनुसार, आज और कल भी ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है।

GT रोड बेल्ट में कोहरा, कई जिलों में हल्की बारिश

जीटी रोड बेल्ट के जिलों में सुबह हल्का कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता प्रभावित हुई। गुरुग्राम और फरीदाबाद के अलावा पानीपत, भिवानी और झज्जर में भी हल्की बारिश दर्ज की गई। यह इस सर्दी के मौसम की पहली बारिश मानी जा रही है।

17 जिलों में शीतलहर का अलर्ट

मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी हरियाणा के 17 जिलों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है। इनमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखीदादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, करनाल, गुरुग्राम, पलवल और नूंह शामिल हैं।

राजस्थान सीमा से सटे जिलों में ‘कोल्ड डे’ जैसी स्थिति

राजस्थान से सटे 7 जिलों में कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी हुई है। इनमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखीदादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और नूंह शामिल हैं। गुरुवार को प्रदेश के 8 जिलों में कोल्ड डे रहा, जहां अधिकतम तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई और तापमान 12 डिग्री या उससे नीचे पहुंच गया।

कई जिलों में तापमान में भारी गिरावट

शीतलहर के चलते प्रदेश में दिन का तापमान लगातार नीचे जा रहा है। पूरे प्रदेश में औसत तापमान में 0.9 डिग्री की गिरावट आई है। इसके अलावा जींद, कैथल, महेंद्रगढ़, पानीपत और सोनीपत में भी तापमान में गिरावट देखी गई।

कोहरे से रेल यातायात प्रभावित

धुंध के कारण अंबाला में 16 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। उचाहार एक्सप्रेस करीब 7 घंटे, मालवा एक्सप्रेस 5 घंटे, शहीद एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, सचखंड एक्सप्रेस करीब पौने 2 घंटे देरी से चल रही है।

मौसम को लेकर हरियाणा सरकार अलर्ट

ठंड को देखते हुए हरियाणा सरकार भी एक्टिव मोड में आ गई है। सरकार ने वाहनों के लिए एडवाइजरी जारी की है, जिसके तहत 40 किमी प्रति घंटे से अधिक गति से वाहन न चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
रोडवेज ड्राइवरों को विशेष हिदायत दी गई है और नियमों के उल्लंघन पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इसके साथ ही सरकार ने कोल्ड वेव एक्शन प्लान लागू किया है, जिसके तहत मेडिकल टीमें जरूरतमंदों को गर्म कपड़े बांट रही हैं।

मकर संक्रांति तक ठंड से राहत नहीं

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, हरियाणा में मौसम 13 जनवरी तक आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर-पश्चिमी शीत हवाएं चलेंगी, जिससे

रात के तापमान में हल्की गिरावट

दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, देर रात और सुबह हल्की से मध्यम धुंध बनी रहेगी और दिन में ठंडी हवाएं चलने से ठंड का असर बना रहेगा।

Kal Ka Mausam: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान
Kal Ka Mausam: समूचा उत्तर भारत और पहाड़ी राज्यों में इस समय भीषण ठंड और घने कोहरे का कहर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 7 से 10 जनवरी तक दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ के बड़े हिस्सों में शीतलहर चलने की संभावना है।

इस दौरान न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट दर्ज की जा सकती है। करीब 10 से 12 राज्यों में घना से अति घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित रहेगा। फ्लाइट्स रद्द या लेट होंगी, वहीं ट्रेनें कई घंटे देरी से चल सकती हैं। कई राज्यों में कोल्ड डे की स्थिति बनी रहने की चेतावनी जारी की गई है।

दिल्ली-NCR का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। दिन में ठंडी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, एनसीआर में हल्का से मध्यम कोहरा रहेगा। न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान करीब 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। अगले छह दिनों तक वायु गुणवत्ता ‘खराब’ से ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी रह सकती है, जिससे सांस संबंधी समस्याएं बढ़ने की आशंका है।

उत्तर प्रदेश का मौसम

उत्तर प्रदेश में शीतलहर और घने कोहरे ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। कई जिलों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। आईएमडी के अनुसार लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्या, गोरखपुर, मेरठ, आगरा, बरेली समेत 50 से अधिक जिलों में न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। फिलहाल इटावा प्रदेश का सबसे ठंडा शहर बना हुआ है, जहां तापमान करीब 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रहने की संभावना है।

बिहार का मौसम

बिहार में भी शीतलहर का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। घने कोहरे और सर्द हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। रात और सुबह पाला पड़ने से गलन भरी ठंड महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों तक पटना, गया, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और सहरसा समेत कई जिलों में कोल्ड डे की स्थिति बनी रह सकती है। करीब 25 जिलों में घना कोहरा छाए रहने से सड़क और रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

राजस्थान का मौसम

राजस्थान में भी कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। राज्य के अधिकांश जिले शीतलहर की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट की संभावना जताई है। जयपुर, सिरोही, माउंट आबू, पाली, गंगानगर और डूंगरपुर जैसे इलाकों में न्यूनतम तापमान 3 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है। कई जगहों पर कोल्ड डे की स्थिति बनी रह सकती है और घना कोहरा छाए रहने की आशंका है।

मध्य प्रदेश का मौसम

मध्य प्रदेश में ठंड और कोहरे ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। राज्य के कई हिस्सों में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। राजगढ़ में न्यूनतम तापमान करीब 2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि भोपाल में यह 3.4 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। घने कोहरे के कारण रेल सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड का असर और बढ़ सकता है।

जम्मू कश्मीर का मौसम

जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड के बीच बर्फबारी का दौर जारी है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 4 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। गुलमर्ग और पहलगाम जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान माइनस 8 डिग्री तक गिर गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 20 जनवरी तक किसी बड़े पश्चिमी विक्षोभ की संभावना नहीं है, लेकिन ठंड का 40 दिन का दौर यानी ‘चिल्लई कलां’ 30 जनवरी तक जारी रहेगा।

दक्षिण भारत में ठंड के साथ बारिश की गतिविधियां बढ़ने वाली हैं। स्काईमेट और मौसम विभाग ने बताया है कि बंगाल की खाड़ी में बने लो-प्रेशर सिस्टम के कारण 9 और 10 जनवरी को तमिलनाडु के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। पुडुकोट्टई, रामनाथपुरम, नागपट्टिनम, तंजावुर और कुड्डालोर जैसे जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मछुआरों और तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

पश्चिम बंगाल का मौसम

पश्चिम बंगाल में भी ठंड ने दस्तक दे दी है। कोलकाता में न्यूनतम तापमान करीब 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। दार्जिलिंग, बीरभूम और उत्तर-दक्षिण दिनाजपुर के इलाकों में तापमान और गिरने की संभावना है। कई जिलों में घना कोहरा छाए रहने और शीत दिवस की स्थिति बनने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, कोल्ड डे तब माना जाता है जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम हो और अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे चला जाए। ऐसे हालात में दिन और रात के तापमान में ज्यादा अंतर नहीं रहता, जिससे लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिल पाती। फिलहाल उत्तरी भारत में यह स्थिति आगे भी बनी रहने के संकेत हैं।

Kal Ka Mausam: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान
Kal Ka Mausam: देश के कई हिस्सों में इन दिनों शीत लहर का प्रकोप जारी है। इसी बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से मौसम में बदलाव की चेतावनी जारी की है। खासतौर पर पहाड़ी राज्यों में लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, जहां बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। वहीं दक्षिण भारत के राज्यों को बारिश से राहत मिलने की संभावना है। उत्तर भारत के कई शहरों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे सुबह के समय यात्रा करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

21 दिसंबर को 8 राज्यों में बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 21 दिसंबर को देश के करीब 8 राज्यों के प्रमुख शहरों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। इन इलाकों में आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इनमें दिल्ली, पटना, शिमला, देहरादून, मनाली, लखनऊ, चंडीगढ़, अमृतसर, जयपुर और भोपाल शामिल हैं।

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में 21 दिसंबर की सुबह 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलेंगी और घना कोहरा छाया रहेगा। आसमान में बादल रहेंगे। वाहन चालकों को सुबह के समय बेहद सतर्क रहने की सलाह दी गई है। राजधानी में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश का हाल

उत्तर प्रदेश में रविवार को मौसम करवट ले सकता है। लखनऊ समेत कई जिलों में सुबह के समय घना कोहरा देखने को मिल सकता है और आसमान में बादल छाए रहेंगे। कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, बलिया, देवरिया, अयोध्या, सहारनपुर समेत कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

बिहार में बढ़ेगी ठंड

बिहार में 21 दिसंबर से मौसम का मिजाज बदल जाएगा। पटना और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहेंगे और 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल सकती हैं, जिससे शीत लहर तेज हो सकती है। गया, दरभंगा, पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज सहित कई जिलों में घने कोहरे की चेतावनी दी गई है।

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के आसार

उत्तराखंड में भी मौसम बदलने वाला है। देहरादून में बादल छाए रहेंगे, जबकि चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हो सकता है। देहरादून का अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

हिमाचल प्रदेश का मौसम

हिमाचल प्रदेश में 21 दिसंबर को तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। शिमला में बादल छाए रहेंगे और सुबह व देर रात घना कोहरा रहेगा। पहाड़ी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

राजस्थान में शीत लहर का असर

राजस्थान में भी मौसम बदलने के संकेत हैं। जयपुर और आसपास के जिलों में बादल छाए रहेंगे और तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट आ सकती है। माउंट आबू, सीकर, बीकानेर और नागौर में खतरनाक शीत लहर चलने की संभावना है।

Kal Ka Mausam: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान
Kal Ka Mausam: उत्तर भारत में इस समय कड़ाके की सर्दी अपने चरम पर है। बर्फीली हवाओं के कारण दिन में धूप भी असर नहीं दिखा पा रही है और तापमान तेजी से गिर रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि हवा की दिशा में बदलाव के कारण अगले 24 घंटों में न्यूनतम पारा और नीचे जा सकता है।

पहाड़ी राज्यों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते बर्फबारी व हल्की बारिश की संभावनाएँ बनी हुई हैं। 6 और 7 दिसंबर को विशेष रूप से हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार में शीतलहर और कोहरा दोनों और तेज होने की संभावना है। कई जगह सुबह पाला गिरने से गलन और अधिक बढ़ेगी।

पंजाब में हिमालयी क्षेत्रों के प्रभाव से सर्दी लगातार बढ़ती जा रही है। कई शहरों में न्यूनतम तापमान सामान्य से लगभग 4 डिग्री नीचे दर्ज किया गया है। फरीदकोट में सबसे कम तापमान रिकॉर्ड हुआ है, जबकि पठानकोट, बठिंडा, गुरदासपुर और अमृतसर जैसे शहरों में भी न्यूनतम तापमान 4 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। सोमवार से तापमान में और गिरावट तथा कोहरे में वृद्धि का अनुमान है।

हरियाणा में भी शीतलहर का प्रभाव बहुत तेज हो गया है। सुबह के समय घना कोहरा देखने को मिल रहा है और न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब 4 डिग्री कम है। नारनौल प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा, जहां तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हिसार, सिरसा, भिवानी, करनाल और अंबाला में भी पारा तेजी से नीचे गिरा है।

राजस्थान में भी शीतलहर ने अपने पैर पसार लिए हैं। शेखावटी और आसपास के क्षेत्रों में तेज हवाओं और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। शेखावटी, फतेहपुर और सीकर में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि अन्य जिलों में न्यूनतम तापमान 8–9 डिग्री के आसपास है। अगले सप्ताह तक मौसम साफ रहेगा लेकिन ठंड अपने चरम पर बनी रहेगी।

दिल्ली–एनसीआर में शीतलहर के चलते दिन में भी जोरदार ठिठुरन महसूस हो रही है। लगभग 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही ठंडी हवाएँ तापमान को लगातार गिरा रही हैं। शनिवार और रविवार को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री और अधिकतम 24 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। वहीं, प्रदूषण का स्तर भी बहुत खराब श्रेणी में है और निकट भविष्य में इससे राहत की उम्मीद कम है।

उत्तर प्रदेश में सुबह और शाम घना कोहरा छा रहा है जिससे दृश्यता प्रभावित हो रही है। दिन में धूप निकलने से थोड़ी राहत मिलती है, लेकिन शीतलहर के कारण गलन वाली सर्दी बनी हुई है। कानपुर राज्य का सबसे ठंडा शहर रहा जहां 4 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। बिहार में भी लगातार गिरता तापमान और कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है, और अगले सप्ताह ठंड तेजी से बढ़ने की संभावना है।

कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बड़ा बदलाव आया है। ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार बने हुए हैं। 6 और 7 दिसंबर को आसमान बादलों से ढका रहेगा और 8 दिसंबर को मध्य कश्मीर में बर्फबारी की संभावना है। कई जगह तापमान शून्य से नीचे पहुंच चुका है, जिससे घाटी में ठंड काफी बढ़ गई है।

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक प्रभाव दिख रहा है। ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी और कोहरा देखने को मिल सकता है। दिन में धूप निकलने के बावजूद शाम होते ही ठिठुरन काफी बढ़ जाती है। अगले सप्ताह तक ऊँचे स्थानों पर हिमपात की संभावना बनी रहने का अनुमान है।

पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में अब घने कोहरे की स्थिति बनने वाली है। वहीं दक्षिण भारत में ‘दितवाह’ चक्रवात कमजोर हो चुका है, लेकिन बारिश का दौर अभी जारी है। केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और अंडमान–निकोबार में रविवार तक तेज हवाएँ और हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी।

पश्चिम बंगाल में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को न्यूनतम पारा 14 डिग्री के आसपास रहा और अगले 24 घंटों में इसमें और गिरावट होने की संभावना है। अधिकतम तापमान लगभग 26 डिग्री के आसपास बना रहेगा।

Haryana Weather: हरियाणा में लगातार बढ़ रही सर्दी, आज से दिखेगा मौसम में बदलाव
Haryana Weather: हरियाणा में सर्दी लगातार जोर पकड़ रही है। बीती रात प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया गया, जिसके चलते लोगों को सुबह और रात के समय कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। उत्तर-पश्चिम दिशा से चल रही तेज और ठंडी हवाओं ने मौसम को और ज्यादा सर्द बना दिया है। चंडीगढ़, अंबाला, करनाल और रोहतक जैसे शहरों में पारा 6 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा, जबकि सिरसा, भिवानी और फरीदाबाद में भी न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से नीचे पहुंच गया।

प्रदेश के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों में भी ठंड के तेवर तीखे हैं। महेंद्रगढ़ और नारनौल में तापमान 6 डिग्री तक दर्ज किया गया, जबकि कैथल और जींद में भी पारा लगातार गिर रहा है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि सक्रिय ठंडी हवाओं के कारण रात के तापमान में तेजी से गिरावट हो रही है और आने वाले दिनों में ठंड और भी बढ़ सकती है।

इस बीच, आज से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिसके चलते मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। आसमान में हल्के बादल छा सकते हैं, जिससे दिन का तापमान थोड़ा और कम हो सकता है, हालांकि बादल छाने से रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी संभव है। 7 दिसंबर तक प्रदेश का मौसम बदला-बदला रहेगा और हवा की दिशाएं भी लगातार बदलती रहेंगी। कई जगहों पर सुबह हल्की धुंध देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग ने 8 दिसंबर के बाद ठंडी हवाएं एक बार फिर तेज होने का अनुमान जताया है। इससे रात का पारा दोबारा तेजी से नीचे आने की संभावना है। विभाग ने हरियाणा के 11 जिलों—सिरसा, हिसार, भिवानी, फतेहाबाद, चरखी दादरी, नारनौल, कैथल, जींद, कुरुक्षेत्र, करनाल और पानीपत—में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। इन इलाकों में सुबह और शाम ठंड अधिक महसूस की जाएगी और दिन का तापमान भी सामान्य से नीचे बना रहेगा।

फिलहाल पूरे प्रदेश में दिन का तापमान सामान्य से लगभग 2 डिग्री कम चल रहा है, जबकि रात का तापमान भी लगभग 2 डिग्री नीचे बना हुआ है। नारनौल इस समय सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुल मिलाकर, हरियाणा में सर्दी का असली दौर शुरू हो चुका है और आने वाले दिनों में लोगों को ठंड से बचाव के लिए खास सावधानी बरतनी होगी।

Haryana Weather: हरियाणा में इस दिन से बदलेगा मौसम, अलर्ट हुआ जारी
Haryana Weather: हरियाणा राज्य में  मौसम आमतौर पर 7 दिसंबर तक परिवर्तनशील संभावित।  इस दौरान 4 दिसंबर से एक पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 7 दिसंबर के दौरान बीच बीच में आंशिक बादलवाई रहने की संभावना है जिससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट व रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावित है।

इस दौरान हवा में बार बार बदलाव होने तथा हवाएं हल्की गति से चलने की संभावना है। वातावरण में नमी बढ़ने से कुछ एक स्थानों पर अलसुबह हल्की धुंध भी रहने की संभावना है।

परंतु 8 दिसंबर से उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से विशेषकर रात्रि तापमान में फिर से गिरावट संभावित है।

Kal Ka Mausam: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान
Kal Ka Mausam: देश में अब ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है और उत्तर भारत के ग्रामीण तथा मैदानी इलाकों में तापमान तेजी से नीचे गिर रहा है। मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार सहित कई राज्यों के लिए नया अलर्ट जारी किया है, जिसके अनुसार आने वाले दिनों में शीतलहर और अधिक कड़ाके की होने वाली है। लोगों को सुबह और शाम के समय विशेष सावधानी रखने की सलाह दी गई है।

दिल्ली में तापमान में गिरावट जारी है। कल न्यूनतम तापमान करीब 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान लगभग 26 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। इसके साथ ही सुबह के समय 10 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलेगी, जिससे ठंड का असर और बढ़ सकता है।

उत्तर प्रदेश में भी ठंड एक बार फिर अपने चरम पर पहुंच रही है। सुबह-शाम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और लगभग सभी जिलों में 23 नवंबर से न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने कोहरे का अलर्ट भी जारी किया है और लोगों को गर्म कपड़े पहनकर घर से निकलने की सलाह दी है।

बिहार में भी अगले 24 घंटों में तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट का पूर्वानुमान है। पटना और आसपास के जिलों में हल्के कोहरे की संभावना जताई गई है। सीमांचल क्षेत्र में सुबह के समय 10 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है, जिससे ठंड और तेज महसूस होगी।

उत्तराखंड में तापमान तेजी से नीचे जा रहा है और कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी है, जबकि मनाली में कल न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक एहतियात बरतने की सलाह दी है।

दूसरी ओर, दक्षिण भारत में मौसम अलग रुख दिखा रहा है। तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश में बारिश की संभावना जताई गई है। दक्षिण अंडमान सागर में 22 नवंबर की शाम तक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जो 24 नवंबर तक दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में दबाव प्रणाली का रूप ले सकता है। वैज्ञानिकों ने बताया कि यह अभी कहना जल्दबाजी होगी कि यह प्रणाली चक्रवात में बदलेगी या नहीं, लेकिन स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।