चोरों का आतंक - Swatantra Prabhat

सिद्धार्थनगर में दो घरों से लाखों की चोरी
सिद्धार्थनगर। बांसी तहसील के मिश्रौलिया थाना अंतर्गत चेतिया पुलिस चौकी क्षेत्र के तीवर गांव में बुधवार की रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। चोर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

चोरों ने गांव निवासी मकसूदन शुक्ला और मानिकचंद साहनी के घरों को अपना निशाना बनाया। मकसूदन शुक्ला के घर में चोर पीछे की खिड़की का ताला तोड़कर अंदर घुसे। उन्होंने अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे जेवर और नकदी चुरा ली और उसी रास्ते से फरार हो गए।

इसके बाद चोर मानिकचंद साहनी के घर के पीछे छत पर चढ़कर अंदर दाखिल हुए। चोर एक बक्सा लेकर बाहर आए, जिसमें जेवर रखे थे। चोरों ने बक्से को घर के पीछे खेत में खोला, गहने और पैसे निकाले, और बाकी सामान वहीं छोड़कर चले गए।

सुबह घटना का पता चलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी और चेतिया चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया। उन्होंने जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया है। हालांकि, पिछले दस दिनों के भीतर चौकी क्षेत्र में चोरी की यह दूसरी घटना है, लगातार हो रही घटनाएं  ग्रामीणों में चिंता का विषय बना हुआ हैं।

गोरखपुर में चोरों का आतंक: युवक की मोटरसाइकिल घर के बरामदे से चोरी
ख़जनी संवादाता /रामआशीष तिवारी

गोरखपुर। जिले के खजनी थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक युवक की मोटरसाइकिल पर हाथ साफ कर दिया। खास बात यह है कि चोरी की यह वारदात घर के बरामदे से हुई, जिससे पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

जानकारी के अनुसार ग्राम क्यो-सरिया तिवारी निवासी शुभम राम त्रिपाठी पुत्र उमाकांत राम त्रिपाठी ने अपनी हीरो स्प्लेंडर+ मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन संख्या UP SZEJ 7135, चेसिस नंबर MBLHAW110NHC13181) अपने घर के बरामदे में लॉक कर खड़ी की थी। दिनांक 30 अगस्त से 31 अगस्त 2025 की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने मोटरसाइकिल का ताला तोड़कर उसे चोरी कर लिया। सुबह जब पीड़ित ने देखा तो बाइक बरामदे से गायब थी।

पीड़ित ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन वाहन का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का कहना है कि उनकी मेहनत की कमाई से खरीदी गई मोटरसाइकिल अचानक चोरी हो जाने से परिवार बेहद परेशान है।

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस गश्त न के बराबर है। इससे चोरों के हौसले बुलंद हैं। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से कड़ी कार्रवाई करने और रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है।

वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। इस घटना के बाद गांव में सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

यह घटना स्पष्ट करती है कि गांव-क्षेत्र में चोरी की वारदातें पुलिस-प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गई हैं।