आरोग्य - Swatantra Prabhat

गैर पंजीकृत ब्रांड की अगरबत्ती का भंडारण मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई- जिला कृषि रक्षा अधिकारी
जनमानस से अपंजीकृत ब्रांड्स की मच्छर भगाने वाली मीपरफ्लूथ्रिन अगरबत्तियों का क्रय न करने की अपील।

मीपरफ्लूथ्रिन से बनी अगरबत्ती से सांस लेने में तकलीफ, अस्थमा, फेफड़ों में संक्रमण और आंखों में जलन जैसी हो सकती है गंभीर समस्याएं।

अम्बेडकरनगर। जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने जनपद के समस्त नागरिकों को जानकारी देते हुए बताया है कि वर्तमान में बाजार में स्वीट नाइट (Sweet Night), डिनोसर (Dinosar), कंफर्ट (Comfort) आदि ब्रांड नामों से ऐसी अगरबत्तियां बेची जा रही हैं, जिनमें अपंजीकृत कीटनाशक, विशेष रूप से मीपरफ्लूथ्रिन (Meperfluthrin ) का अनधिकृत प्रयोग किया जा रहा है। केंद्रीय कीटनाशक बोर्ड एवं पंजीकरण समिति द्वारा इन उत्पादों को अगरबत्ती के रूप में मानव उपयोग हेतु पंजीकृत या स्वीकृत नहीं किया गया।

स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव

मीपरफ्लूथ्रिन युक्त धुएं के लगातार संपर्क में आने से सांस लेने में तकलीफ, अस्थमा, फेफड़ों में संक्रमण और आंखों में जलन जैसी गंभीर समस्याए हो सकती हैं। बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए यह धुआं अत्यंत घातक सिद्ध हो सकता है।

आम जनता से अपील

अपने और अपने परिवार के स्वास्थ्य की सुरक्षा हेतु ऐसे अपंजीकृत ब्रांड्स की मच्छर भगाने वाली अगरबत्तियों का क्रय एवं उपयोग तत्काल प्रभाव से बंद करें। केवल केंद्रीय कीटनाशक बोर्ड द्वारा स्वीकृत एवं पंजीकृत मच्छर रोधक उत्पादों (CIB Registered) का ही प्रयोग करें।

विक्रेताओं के लिए चेतावनी।

जनपद के समस्त कीटनाशक विक्रेताओं, किराना व्यापारियों एवं फुटकर दुकानदारों को निर्देशित किया जाता है कि वे इन अवैध एवं हानिकारक अगरबत्तियों का भंडारण, प्रदर्शन या बिक्री न करें। यदि जांच के दौरान किसी भी प्रतिष्ठान पर इन ब्रांड्स का भंडारण या विक्रय पाया जाता है, तो कीटनाशक अधिनियम 1968 एवं तत्संबंधी नियमों के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ओबरा के गांधी मैदान में उमड़ा जनसैलाब, योग को जीवनशैली बनाने का आह्वान
विकास अग्रहरि  के साथ कु. रीता की रिपोर्ट

ओबरा/ सोनभद्र-

राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना ट्रस्ट की योग सेना द्वारा गांधी मैदान में आयोजित एक विशेष योग कक्षा ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया और योग के महत्व को समझा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य योग को केवल एक शारीरिक व्यायाम के बजाय एक जीवनशैली के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

इस विशेष योग कक्षा की अध्यक्षता राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनन्द पटेल दयालु ने की। इस मौके पर राष्ट्रीय योग संरक्षक धनराज सिंह और राष्ट्रीय योग गुरु झल्लन शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इन सभी गणमान्य व्यक्तियों ने योग के विभिन्न लाभों पर प्रकाश डाला और इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आग्रह किया। कार्यक्रम में सैकड़ों योग साधकों और प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया। उन्हें राष्ट्रीय नवनिर्माण योग सेना की टी-शर्ट पहनाई गई, जो उनके समर्पण और योगदान का प्रतीक थी। अपने संबोधन में आनंद पटेल दयालु ने कहा कि योग केवल शरीर को ही नहीं, बल्कि मन और आत्मा को भी स्वस्थ रखता है।

उन्होंने जोर देकर कहा,जब समाज स्वस्थ होगा, तभी राष्ट्र भी मजबूत होगा। उनका यह कथन योग को व्यक्तिगत से परे एक सामूहिक उत्थान के साधन के रूप में प्रस्तुत करता है। धनराज सिंह ने आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में योग को संजीवनी बताया। उन्होंने कहा कि योग को केवल व्यायाम तक सीमित नहीं रखना चाहिए बल्कि इसे एक जीवनशैली बनाना चाहिए। यह विचार योग के नियमित अभ्यास की आवश्यकता पर बल देता है।

ह विचार योग के नियमित अभ्यास की आवश्यकता पर बल देता है।

झल्लन शर्मा ने योग को हर व्यक्ति के जीवन में शांति और अनुशासन लाने का मार्ग बताया। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे रोज कम से कम एक घंटा योग को समर्पित करें, क्योंकि यह हम सबकी जिम्मेदारी है। इस कार्यक्रम का सफल संचालन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जनाब महताब आलम ने किया। इस दौरान राष्ट्रीय योग संगठन मंत्री आदित्य विश्वकर्मा, राष्ट्रीय सलाहकार लाल बहादुर यादव, प्रदेश योग शिक्षक राजन शर्मा, जिलाध्यक्ष शिब्बू शेख, कुमारी चंचला त्रिपाठी, आंचल चौहान, काजल चौहान, अनामिका प्रिया वर्मा, लाडो शर्मा, सुषमा शर्मा, पंकज राज, जी राय, बिहारी लाल केसरी सहित बड़ी संख्या में योग प्रेमी उपस्थित थे। यह भी बताया गया कि गांधी मैदान में निःशुल्क योग कक्षा प्रतिदिन सुबह 4:30 बजे से 7:00 बजे तक जारी रहती है। यह पहल उन लोगों के लिए एक शानदार अवसर है जो योग सीखना और अपने जीवन में शामिल करना चाहते हैं, बिना किसी शुल्क के। यह पहल समाज के प्रति संस्था की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

नगवां बांध शिव मंदिर पर हुई पतंजलि योग समिति की बैठक
अजित सिंह/ राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)

सोनभद्र/उत्तर प्रदेश-

योग को प्रत्येक गांव के प्रत्येक घरों तथा प्रत्येक व्यक्तियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से पतंजलि योग परिवार रॉबर्ट्सगंज इकाई के कुशल मार्गदर्शक रमेश राम पाठक , नगर संरक्षक शेषमणी तिवारी, पतंजली योग समिति जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी, तहसील प्रभारी दिलीप कुमार सिंह, पतंजलि किसान सेवा समिति जिला प्रभारी अरुण कुमार यादव, पतंजलि योग समिति सह तहसील प्रभारी विजय कुमार प्रधान माझी द्वारा आयोजित एक दिवसीय योग शिविर व कार्यकर्ता बैठक रविवार को शिव मंदिर नगवा बांध पर आयोजित किया गया, जिसमें गांव-गांव, घर-घर सभी को योग सिखाने का संकल्प दिलाया गया।

भारत स्वाभिमान के जिला महामंत्री सुनील कुमार चौबे, नगर संयोजक दिनेश श्रीवास्तव द्वारा उपस्थित सभी लोगों को योग कराकर योग से होने वाले लाभ को बतलाया गया। सर्व प्रथम सह तहसील प्रभारी विजय कुमार, अभिषेक सिंह तथा ब्रजभूषण चौबे को पतंजलि योग समिति के पदाधिकारीयों द्वारा अंग वस्त्र व योग संदेश देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से पतंजलि किसान सेवा समिति के जिला संगठन मंत्री मोहर देव पांडेय, वरिष्ठ योग साधक चंद्र बहादुर सिंह, रूपनारायण सिंह,नागेंद्र नाथ चौबे, प्रमुख योग शिक्षक गोपाल दास केसरी,गणेश प्रसाद सोनी, कमलेश कुमार पांडेय ,धर्मेंद्र चौरसिया, देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार,श्यामानंद, रामकेश ,अतरावती देवी, अमजद, मुराही देवी, सत्येंद्र चौबे, सुभावती देवी, चंद्रावती समेत काफी संख्या में भाई-बहन उपस्थित रहे। अंत में सभी योग साधकों द्वारा नगवा बांध भ्रमण कर प्रसाद ग्रहण किया गया।

सोनभद्र के मुख्य डाकघर में हार्टफुलनेस का तीन दिवसीय प्रशिक्षण
अजित सिंह/ राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-

जनपद के मुख्य डाकघर के कार्यालय में स्वास्थ्य और कार्यस्थल पर ड्यूटी टाइम में तनाव प्रबंधन के लिए हार्टफुलनेस का तीन दिवसीय कार्यक्रम रविवार को सम्पन्न हुआ। जिसमें प्रतिभागियों को हार्टफुलनेस रिलैक्सेशन, मेडिटेशन, हार्टफुलनेस सफाई और हार्टफुलनेस प्रार्थना का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें पोस्टमास्टर एस.के. दयाल सहित सभी कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।

हार्टफुलनेस प्रशिक्षक गोपाल द्वारा लोगों को बताया गया कि हमारा दिल ही है जो हमारा सही मार्गदर्शन कर सकता है और हार्टफुलनेस का मतलब दिल की आवाज को सुनना तथा उसका अनुसरण करना। हम अपने दिमाग की सुनते हैं मगर दिल की नहीं सुनते हैं। हमारा दिल उस वक्त आवाज देता है जब हमसे कुछ गलत होने वाला होता है। हार्टफुलनेस ध्यान का अभ्यास करते रहने से हम अपने दिल की सुनना सीख जाते हैं तब हम संतुलित, आनंदमय एवं उद्देश्यपूर्ण जीवन जीने लगते हैं।प्रतिदिन सभी कार्यों के समाप्ति के पश्चात शाम को हार्टफुलनेस सफाई ध्यान करने से हम समय तारोताजा रहते हैं। रात्रि में सोने से ठीक पूर्व हार्टफुलनेस प्रार्थना के माध्यम से हम अपने आंतरिक स्व से जुड़ जाते हैं।

हार्टफुलनेस ध्यान की पद्धति करीब 80 वर्ष पुरानी है जिसे फतेहगढ़ उत्तर प्रदेश के श्री रामचंद्र जी महाराज द्वारा इस संसार को प्रदान की गई जिन्होंने प्राणाहुति के माध्यम से ध्यान को सहज बना दिया इसलिए हार्टफुलनेस को सहज मार्ग कहा जाता है। हार्टफुलनेस के वर्तमान ग्लोबल गाइड कमलेश डी पटेल (आध्यात्मिकता हेतु वर्ष 2023 में पद्म भूषण से सम्मानित)हैं जिन्हें दाजी के नाम से जाना जाता है।

प्रतिभागियों द्वारा हार्टफुलनेस ध्यान आगे भी करने की इच्छा व्यक्त की गई। इस कार्यक्रम में हार्टफुलनेस वॉलिंटियर प्रशांत कुमार भारती, डॉ वैभव, रंजन कुमार , राजमणि मौर्य, कंचन लता और अचला शामिल रहे।