सीडीओ - Swatantra Prabhat

मानदेय वृद्धि पर शिक्षा मित्रों का भव्य सम्मान समारोह
भदोही। शिक्षा मित्रों का मानदेय रुपये 10,000 से बढ़ाकर रुपये 18,000 किए जाने के उपलक्ष्य में मंगलवार को विकास भवन स्थित पंचायत सभागार में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने शिक्षा मित्रों के योगदान की सराहना करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता को और सुदृढ़ करने पर जोर दिया।

समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, विधायक ज्ञानपुर विपुल दूबे, विधायक औराई दीनानाथ भास्कर तथा भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वहीं जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी व जिला विद्यालय निरीक्षक ने विशिष्ट अतिथि के रूप में सहभागिता की।

कार्यक्रम की शुरुआत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा अतिथियों के स्वागत से हुई। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गान व सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर समारोह को आकर्षक बनाया। इस दौरान मुख्यमंत्री के गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षा मित्रों का योगदान शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में अत्यंत महत्वपूर्ण है और नामांकन व शैक्षिक गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा।

जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षा मित्रों के समर्पण से प्राथमिक शिक्षा की नींव मजबूत हो रही है और सरकार शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है।

भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार सुधार कर रही है और शिक्षा मित्रों का सम्मान व हित सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है।

कार्यक्रम में प्रत्येक विकास खंड से चयनित शिक्षा मित्रों को सम्मानित किया गया। लगभग 400 शिक्षा मित्रों की उपस्थिति में आयोजित समारोह का समापन शिक्षा की गुणवत्ता सुधार और प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा पहुंचाने के संकल्प के साथ हुआ।

पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध मेले की समस्त तैयारियों को समय से करें पूरा– सीडीओ
अम्बेडकर नगर।

आगामी 29- 30 नवंबर से प्रारंभ होने वाले पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक गोविन्द साहब मेला की तैयारियों को लेकर निरीक्षण भवन गोविन्द साहब में पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर एवं मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला की संयुक्त अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी आलापुर, क्षेत्राधिकारी आलापुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि लगभग एक माह तक चलने वाले इस ऐतिहासिक मेले की समस्त व्यवस्थाओं को समयबद्ध ढंग से पूर्ण किया जाए। बैठक में सफाई व्यवस्था, रेन बसेरा, कूड़ा निस्तारण, फॉगिंग, पेयजल, टॉयलेट स्थापना व साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग, साइकिल स्टैंड, पोखर की सफाई, चेंजिंग रूम, नाव व गोताखोर, चिकित्सा व्यवस्था, खाद्य पदार्थ जांच, खोया–पाया केंद्र, फायर स्टेशन, अलाव, साधु-संतों एवं श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था, आवागमन एवं परिवहन व्यवस्था जैसी सभी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि पूरे मेला क्षेत्र को सेक्टर एवं जोन में विभाजित कर अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाए तथा सफाई कर्मियों को यूनिफॉर्म में तैनात किया जाए। भीड़ प्रबंधन व फायर सेफ्टी की दृष्टि से विशेष तैयारी के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने पार्किंग स्थलों पर रेट बोर्ड लगाने, सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन से निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, साथ ही स्पष्ट किया कि मेला क्षेत्र में प्राइवेट ड्रोन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।

लोक निर्माण विभाग एवं जिला पंचायत विभाग को सभी मार्गों की मरम्मत कार्य समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए, वहीं विद्युत विभाग को अतिरिक्त ट्रांसफार्मर, जर्जर तारों की मरम्मत व विद्युत सुरक्षा सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए। मेला प्रारंभ होने से 5 दिन पूर्व सिंगल विंडो सिस्टम प्रारंभ किया जाएगा, जिससे परमिशन संबंधी कार्य सुगमता से संपन्न हों। बैठक के अंत में बैठक में उपस्थित मेला समिति के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों, गणमान्य नागरिकों से विगत मेलों से संबंधित फीडबैक लिया गया एवं आगामी मेले  बेहतर ढंग से आयोजित किए जाने के संबंध में उनके महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त किए गए।

बैठक के उपरांत पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य विकास अधिकारी ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, खंड विकास अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

डीएम ने बसखारी सीएचसी में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा किया
अंबेडकरनगर।

जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार शैवाल एवं उप जिलाधिकारी टांडा की उपस्थिति में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसखारी में स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की गहन समीक्षा की। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक सीएचसी बसखारी सहित फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स, सीएचओ, एएनएम, आशा संगिनी, आशा व अन्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान सीएचओ एवं एएनएम द्वारा अवगत कराया गया कि वीएचएनडी सत्रों के आयोजन हेतु आवश्यक उपकरणों एवं सामग्रियों की उपलब्धता नहीं है। इस पर जिलाधिकारी ने गंभीरता दिखाते हुए अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (भंडार) डॉ. रामानंद सिद्धार्थ एवं स्टोर कीपर हरगोविंद का वेतन रोकने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी को आदेशित किया कि सभी सीएचसी, पीएचसी, उपकेंद्र एवं टीकाकरण स्थलों पर उपकरण व सामग्रियां तत्काल उपलब्ध कराई जाए और नियमित रूप से उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

समीक्षा में पाया गया कि एक नसबंदी लाभार्थी का भुगतान अब तक नहीं हुआ है। इस लापरवाही पर जिलाधिकारी ने संबंधित ब्लॉक अकाउंट मैनेजर दिनेश का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने के निर्देश दिए।

टीबी रोगियों को नियमित दवा व पोषण पोटली उपलब्ध कराएं–जिलाधिकारी

टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा में पाया गया कि सभी आशाओं के पास टीबी रोगियों की लाइन लिस्टिंग उपलब्ध है और मरीजों को नियमित दवाएं मिल रही हैं। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि ग्राम प्रधानों से समन्वय स्थापित कर सभी मरीजों को नियमित पोषण पोटली उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने आशाओं की कार्यकुशलता का मूल्यांकन कर रैंकिंग तैयार करने और कमजोर प्रदर्शन करने वालों को प्रेरित कर सुधार लाने तथा फिर भी सुधार न होने पर संबंधित पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही नगर पंचायत किछौछा में 26 नई आशाओं की तैनाती की स्वीकृति हेतु प्रस्ताव मिशन निदेशक को प्रेषित करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन उपकेंद्रों का संचालन किराए के भवनों में किया जा रहा है, उनके लिए भूमि प्राथमिकता पर उपलब्ध कराई जाए। इस संबंध में संबंधित उप जिलाधिकारी को कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

सीबीसी मशीन खराब मिलने पर सेवा प्रदाता कंपनी को 3 दिन में सुधार करने की चेतावनी
समीक्षा के दौरान बायोकेमेस्ट्री लैब में सीबीसी मशीन खराब पाई गई। इस पर जिलाधिकारी ने सेवा प्रदाता कंपनी को तीन दिनों के भीतर मशीन दुरुस्त कराने का आदेश दिया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय में सुधार न हुआ तो कंपनी पर पेनल्टी लगाई जाए तथा उसके विरुद्ध कार्यवाही की जाए। इसी क्रम में उन्होंने एक्स-रे टेक्नीशियन को जनपद से तत्काल एक्स-रे फिल्म प्राप्त करने के निर्देश भी दिए।
बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देशित किया कि सरकार की मंशा के अनुरूप जनसाधारण को बेहतर से बेहतर चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी चिकित्सालय एवं उपकेंद्र पर आवश्यक दवाएं, उपकरण एवं सामग्रियां हर समय उपलब्ध रहें।

79वें स्वतंत्रता दिवस पर मोहनलालगंज में मॉडल बाल वाटिका उद्घाटन और मियावाकी पद्धति से पौधरोपण
विनीत कुमार मिश्रा

(जिला संवाददाता)

लखनऊ।

79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विकास खंड मोहनलालगंज में देशभक्ति और जनहित से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। ग्राम पंचायत गोविंदपुर के मजरा कोराना में मॉडल बाल वाटिका का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला "विंदेश्वरी" और खंड विकास अधिकारी आशुतोष कुमार श्रीवास्तव ने फीता काटकर किया। इस दौरान उपस्थित लोगों में गहरी देशभक्ति की भावना देखने को मिली और कार्यक्रम स्थल भारत माता की जय तथा वंदे मातरम् के जयघोष से गूंज उठा।

खंड विकास अधिकारी आशुतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि "स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं है, बल्कि यह हमें अपने कर्तव्यों, पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के प्रति संकल्प लेने का अवसर देता है।"

इस मौके पर एपीओ मनरेगा उदयराज शर्मा, प्रधान प्रतिनिधि हरिनाम यादव, विद्यालय की शिक्षिका, आंगनवाड़ी सुपरवाइजर, कार्यकत्री, नन्हे-मुन्ने बच्चे और ग्रामीण मौजूद रहे।

वहीं ग्राम पंचायत बरवालिया में मियावाकी पद्धति से पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत ध्वजारोहण और पौधरोपण के साथ हुई। यहां भी वातावरण देशभक्ति के नारों से गुंजायमान रहा। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी स्व. बाबादीन की 105 वर्षीय पत्नी रामदुलारी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एपीओ मनरेगा, ग्राम प्रधान त्रिवेणी प्रसाद, सचिव राजेश सिंह और सुनीता पाल, तकनीकी सहायक रामजीत पटेल, ग्राम रोजगार सेविका गुंजन बाजपेई, मनरेगा श्रमिक और ग्रामीणों की मौजूदगी रही ।

"डिस्ट्रिक्ट रिसोर्स पर्सन" पद हेतु चयन प्रक्रिया सम्पन्न
अम्बेडकर नगर।

उद्यान विभाग द्वारा संचालित योजना ‘’प्रधान मंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME)’’ अंतर्गत  डिस्ट्रिक्ट रिसोर्स पर्सन (DRP) के पद पर भर्ती हेतु आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का साक्षातकार आज दिनांक 14/08/2025 को मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला उद्यान अधिकारी की उपस्थिति में विकास भवन में लिया गया। जिसमे 05 अभ्यार्थी उत्तीर्ण हुए है, जिनका चयन डी०आर०पी० के पद हेतु किया गया।

यदि कोई DRP खाद्य प्रसंस्करण से संबंधित किसी भी तरह के उद्यम का प्रस्ताव विभाग में लाता वा सारी प्रक्रिया पूर्ण कर उक्त उद्यम का बैंक स्तर से ऋण स्वीकृति कराता है तो उस DRP को मात्र 20000 रूपए जो कि 10 -10 हजार की 02 किश्तों में मिलेंगे। जिसमे पहली किस्त प्रस्ताव स्वीकृत होने पर तथा दूसरी किश्त बैंक से ऋण स्वीकृत/ डिस्बर्स होने के बाद मिलेगी।