जल निगम - Swatantra Prabhat

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा में मण्डलायुक्त पेयजल आपूर्ति, गड्ढों की मरम्मत व जन शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा
सोनभद्र / उत्तर प्रदेश - मण्डलायुक्त विन्ध्यांचल मण्डल राजेश प्रकाश ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में सीएम डैशबोर्ड के अंतर्गत संचालित फ्लैगशिप कार्यक्रमों एवं जन शिकायतों के निस्तारण की गहन समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किए जाएं। मण्डलायुक्त ने हर घर को नल से जल योजना की समीक्षा करते हुए विशेष रूप से निर्देशित किया कि पाइप लाइन बिछाने के दौरान जहां-जहां गड्ढे खोदे गए हैं, उनकी मरम्मत संबंधित कार्यदायी संस्था द्वारा प्राथमिकता के आधार पर तत्काल सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि अधूरे कार्यों एवं सड़कों की खराब स्थिति के कारण आमजन को होने वाली असुविधा को गंभीरता से लिया जाए तथा इसे शीघ्र ठीक कराया जाए। उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन गांवों में पेयजल आपूर्ति प्रारंभ हो चुकी है, वहां इसकी गुणवत्ता, नियमितता एवं प्रभावशीलता की जांच के लिए जनपद स्तरीय अधिकारियों की टीम गठित की जाए। यह टीम गांवों का स्थलीय भ्रमण कर वास्तविक स्थिति का आकलन करेगी और अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। उन्होंने निर्देश दिया कि निरीक्षण के लिए जाने वाली टीम अपने भ्रमण कार्यक्रम की पूर्व सूचना संबंधित जनप्रतिनिधियों को अवश्य उपलब्ध कराए। मण्डलायुक्त ने कहा कि इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा की जाएगी, जिसमें अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे), अधिशासी अभियन्ता जल निगम तथा जिला पंचायत राज अधिकारी को सम्मिलित किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पेयजल आपूर्ति से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत लंबित नहीं रहनी चाहिए और उसका त्वरित निस्तारण किया जाए। बैठक में पेंशन योजनाओं की भी समीक्षा की गई, मण्डलायुक्त ने निर्देशत किया कि लाभार्थियों द्वारा प्रस्तुत आवेदनों की गंभीरता से जांच की जाए। यदि किसी आवेदन में कोई त्रुटि या कमी पाई जाती है, तो संबंधित आवेदक को तत्काल सूचित किया जाए, ताकि वह समय रहते सुधार कर सके और योजना का लाभ प्राप्त कर सके। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। मण्डलायुक्त ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी, पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ करें। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता एवं समयबद्धता दोनों का विशेष ध्यान रखा जाए और शिकायतकर्ता को संतोषजनक समाधान प्रदान किया जाए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने मण्डलायुक्त को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा उन्होंने कहा कि जनपद स्तर पर सभी विभाग समन्वय स्थापित करते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में तेजी लाएंगे और जन समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करेंगे।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 वागीश कुमार शुक्ला, संयुक्त विकास आयुक्त रमेश चन्द्र, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे रोहित यादव, जिला विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह, डीसी मनरेगा रविन्द्र वीर सिंह सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

जल जीवन मिशन, रेउसा के गाँवों में पहुँचने लगा शुद्ध जल
सीतापुर।-सचिन बाजपेयी

रेउसा में ‘हर घर जल’ की ओर मजबूत कदम — जल जीवन मिशन से गाँवों में आई विकास की नई धार

सीतापुर। ग्रामीण भारत में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में जल जीवन मिशन अब एक जन-आंदोलन का रूप लेता दिख रहा है। जनपद सीतापुर के विकास खंड रेउसा के दूरस्थ और पिछड़े गाँवों में इस योजना का प्रभाव न केवल दिख रहा है, बल्कि लोगों के दैनिक जीवन में बड़ा सकारात्मक बदलाव भी ला रहा है।

जहाँ कभी ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए सुबह-शाम लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ता था या दूर-दराज के हैंडपंपों और तालाबों पर निर्भर रहना पड़ता था, वहीं अब पाइपलाइन के जरिए सीधे घरों तक शुद्ध पेयजल पहुँचने लगा है। इससे क्षेत्र में स्वास्थ्य, स्वच्छता और सामाजिक जीवन में उल्लेखनीय सुधार देखा जा रहा है।

नगरौली: आधुनिक जलापूर्ति व्यवस्था का मॉडल गाँव

विकास खंड रेउसा की ग्राम पंचायत नगरौली इस योजना के सफल क्रियान्वयन का उदाहरण बनकर उभरी है। यहाँ स्थापित की गई आधुनिक जल संरचना के अंतर्गत—

उच्च क्षमता वाला ओवरहेड टैंक (शिरोपरि जलाशय)

गहरे बोर का नलकूप (ट्यूबवेल)

स्वचालित पंप हाउस प्रणाली

सोलर ऊर्जा आधारित संचालन प्रणाली

मजबूत बाउंड्रीवॉल और सुरक्षा प्रबंध

पूरे गाँव में फैला पाइपलाइन वितरण नेटवर्क

का निर्माण किया गया है।

इस व्यवस्था से गाँव के लगभग 3,632 लोगों को नियमित, स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल मिल रहा है। जलापूर्ति की समयबद्ध व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए वाल्व सिस्टम और वितरण नियंत्रण भी लागू किया गया है, जिससे हर घर तक समान रूप से पानी पहुँच सके।

अन्य ग्राम पंचायतों में भी तेज़ी से विस्तार

नगरौली के अलावा अकसोहा, बेलहा दरियाना और लडिलापुर जैसे गाँवों में भी परियोजना का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण हो चुका है। इन क्षेत्रों के करीब 3,425 ग्रामीणों को अब नियमित जलापूर्ति मिल रही है।

अधिकारियों के अनुसार:

रेउसा ब्लॉक की 33 ग्राम पंचायतों में आंशिक जलापूर्ति शुरू हो चुकी है

कई स्थानों पर पाइपलाइन बिछाने, कनेक्शन देने और परीक्षण कार्य अंतिम चरण में है

शेष गाँवों में कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं

तकनीकी गुणवत्ता और निगरानी पर विशेष ध्यान

परियोजना की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए—

पाइपलाइन की लीकेज टेस्टिंग नियमित रूप से की जा रही है

जल की गुणवत्ता जांच (Water Testing) लैब के माध्यम से हो रही है

हर गाँव में स्थानीय जल समिति का गठन किया गया है

डिजिटल मॉनिटरिंग के जरिए रियल-टाइम प्रगति पर नजर रखी जा रही है

इससे यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि ग्रामीणों को केवल पानी ही नहीं, बल्कि सुरक्षित और मानक गुणवत्ता वाला पेयजल मिले।

स्वास्थ्य पर सकारात्मक असर

स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होने से क्षेत्र में जलजनित बीमारियों जैसे—

डायरिया

हैजा

टाइफाइड

में कमी देखने को मिल रही है। स्थानीय स्वास्थ्य कर्मियों के अनुसार, पिछले कुछ महीनों में ऐसे मामलों में गिरावट दर्ज की गई है, जो इस योजना की सफलता का संकेत है।

महिलाओं और बच्चों के जीवन में बड़ा बदलाव

इस योजना का सबसे अधिक लाभ महिलाओं और बच्चों को मिला है। पहले—

महिलाओं को प्रतिदिन कई किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता था

बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती थी

अब—

घर पर ही पानी मिलने से महिलाओं का समय और श्रम बच रहा है

बच्चे अपनी पढ़ाई और अन्य गतिविधियों पर अधिक ध्यान दे पा रहे हैं

परिवारों की दिनचर्या अधिक व्यवस्थित और संतुलित हो गई है

ग्रामीणों की प्रतिक्रिया: ‘अब जीवन आसान हुआ’

स्थानीय निवासी बताते हैं:

“पहले पानी के लिए बहुत परेशानी होती थी, खासकर गर्मियों में हालात और खराब हो जाते थे। अब घर पर ही साफ पानी मिल रहा है, जिससे हमारी जिंदगी काफी आसान हो गई है।”

रोजगार और स्थानीय भागीदारी को भी बढ़ावा

इस योजना के निर्माण और संचालन में स्थानीय लोगों को भी जोड़ा गया है, जिससे—

ग्रामीणों को रोजगार के अवसर मिले

परियोजना के प्रति स्वामित्व और जिम्मेदारी की भावना बढ़ी

रखरखाव कार्यों में स्थानीय सहभागिता सुनिश्चित हुई

प्रशासन की रणनीति: हर घर तक कनेक्शन

जल निगम (ग्रामीण) सीतापुर के अधिकारियों के अनुसार:

लक्ष्य है कि हर घर तक पाइपलाइन कनेक्शन जल्द से जल्द पहुँचे

कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा बैठकें की जा रही हैं

किसी भी प्रकार की देरी या लापरवाही पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश हैं

रेउसा में दिख रही विकास की नई तस्वीर

जल जीवन मिशन के प्रभाव से रेउसा क्षेत्र के गाँव अब तेजी से बदलते नजर आ रहे हैं। स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता ने न केवल जीवन स्तर को बेहतर बनाया है, बल्कि ग्रामीणों में विकास के प्रति नई आशा भी जगाई है।

यह पहल यह साबित करती है कि यदि योजनाओं का क्रियान्वयन सही दिशा में और पारदर्शिता के साथ किया जाए, तो दूरस्थ गाँवों तक भी विकास की रोशनी आसानी से पहुँच सकती है।

जल जीवन मिशन की प्रगति पर जिलाधिकारी ने की समीक्षा
अम्बेडकरनगर।

जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित एवं निर्माणाधीन विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी ने ओ एंड एम के तहत संचालित समस्त 58 परियोजनाओं का माह अप्रैल में निर्धारित चेकलिस्ट के अनुसार शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि सत्यापन के दौरान परियोजनाओं से प्रभावित मार्गों की स्थिति, आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता, पाइप लाइन लीकेज, जल की गुणवत्ता, ऑपरेटरों के मानदेय भुगतान की स्थिति तथा आमजन से प्राप्त फीडबैक का विशेष रूप से परीक्षण किया जाए। साथ ही परियोजनाओं के अंतर्गत आने वाले समस्त स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों, पंचायत भवनों एवं अन्य सरकारी भवनों में नल कनेक्शन की स्थिति का भी अनिवार्य रूप से सत्यापन किया जाए।

बैठक में अधिशासी अभियंता, जल निगम (ग्रामीण) द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में अब तक 328 परियोजनाओं के माध्यम से 1000 राजस्व ग्रामों में शिरोपारि जलाशय एवं पंपों के जरिए जलापूर्ति की जा रही है। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि कार्यदाई संस्थाएं ऑपरेटरों के माह मार्च तक के मानदेय का भुगतान तत्काल सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि सत्यापन के दौरान मानदेय भुगतान में लापरवाही पाई गई तो संबंधित कार्यदाई संस्था के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि जिन कार्यदाई संस्थाओं की परियोजनाओं में प्रगति अपेक्षित स्तर की नहीं है, उनके संबंध में शासन को पत्राचार किया जाए। साथ ही जिन क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रारंभ हो चुकी है, वहां के सभी शासकीय संस्थानों में शत-प्रतिशत नल कनेक्शन सुनिश्चित किए जाएं।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, जिला पंचायत राज अधिकारी, अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण) सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्यदाई संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

साल के अन्त तक 1000 से अधिक गांवों में जलापूर्ति की है योजना
अम्बेडकरनगर।

देश में चल रही सरकार की अमृत योजना हर घर जल के अंतर्गत जिले में इस योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए बृहद स्तर पर कार्य किया जा रहा है। हर घर में स्वच्छ जल की आपूर्ति करने की नीयत से गांवों की लगभग हर गली में पाइपलाइन बिछाई जा रही है। योजना के बाबत जलनिगम के अधिशाषी अभियंता से जानकारी लेने पर उनके द्वारा बताया कि जिले के 1573 राजस्व गांवों में पाइप बिछाई जा चुकी है और 900 से अधिक राजस्व गांवों में जल संचार भी शुरू हो गया है। जिसमें विन्ध्याटेली लिंक्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 509 योजनाओं और 62 योजनाओं पर बेलेस्पन कंपनी द्वारा अमृत जल योजना का कार्य प्रगति पर है।

वीटीएल द्वारा 308 राजस्व गांवों में टंकी द्वारा जल संचार शुरू

कार्यदाई संस्था विंध्या टेली लिंक्स लिमिटेड के साइड इंचार्ज सतेंद्र तिवारी ने बताया कि कम्पनी की योजना है कि इस साल के अन्त तक 1000 राजस्व गांवों में टंकी द्वारा जलापूर्ति कर दिया जाय। सरकार की अमृत योजना के अन्तर्गत कार्य करते हुए कंपनी ने 509 योजनाओं के 1330 राजस्व गांवों में पाइपलाइन बिछा कर 300 से अधिक राजस्व गांवों में टंकी द्वारा जल संचार शुरू किया कर दिया है।

130 से अधिक योजनाओं के सभी घटक पूर्ण,  30 से अधिक योजनाओं के हस्तानांतरण की तैयारी

योजनाओं के पूर्ण होने के बारे में मिली जानकारी के आधार पर हरिनाथ पुर, कनकपटी ब्लॉक कटहरी, जोगापुर ब्लॉक अकबरपुर, जैनापुर, अशरफाबाद ब्लॉक अकबरपुर, हरदिया ब्लॉक जहांगीरगंज, लखनपुर, बसहिया ब्लॉक बसखारी सहित अन्य ब्लॉक की 130 से अधिक योजनाएं पूर्ण कर ली गई है। लोगों को समयानुसार जलापूर्ति भी की जा रही है। विंध्या टेली लिंक्स के इंचार्ज द्वारा बताया गया कि 30 से अधिक नई पूर्ण हुई योजनाओं के हस्तानांतरण की तैयारी चल रही है।

कार्यदाई संस्था विंध्या टेली लिंक्स लिमिटेड के साइड इंचार्ज ने बताया कि कम्पनी द्वारा कार्यान्वित 133 योजनाओं के सभी घटक पूर्ण कर लिए गए हैं। इन योजनाओं पर टंकी द्वारा लोगों को स्वच्छ जलापूर्ति किया जा रहा है। 238 टंकी का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है, संचालित योजना के अन्तर्गत कंपनी द्वारा गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए सभी कार्य तीव्र गति से कराए जा रहे है जिससे जल्द से जल्द योजना का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक कुशलतापूर्वक पहुंच सके।

लगभग 250 पानी टंकी का निर्माण हुआ पूर्ण

अमृत योजना के अंतर्गत संचालित हर घर जल को पहुंचाने हेतु सरकार द्वारा वृहद स्तर पर काम किया जा रहा है। जिसके तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 571 पानी टंकियों का निर्माण भी कराया जा रहा है। सरकार की मंशानुरूप इन टंकियों और भूमिगत पाइपों के की सहायता से अंतिम व्यक्ति तक स्वच्छ जल पहुंचाने हेतु इस योजना के अंतर्गत अबतक लगभग 250 टंकियों का निर्माण भी पूरा किया जा चुका है।

हर घर जल अमृत योजना के फेस- 2 में वेलस्पन कंपनी द्वारा 62 स्थानों पर उपरोक्त योजना अंतर्गत कार्य कराए जा रहे हैं बाकी फेस- 3 में विंध्या टेली लिंक्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कार्य को अंतिम रूप देने का प्रयास जारी है। फिलहाल कुछ ग्राम सभाओं में जहां टंकी का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं है वहां पर ट्यूबल के माध्यम से भी जल संचार कराया जा रहा है। ज्यादातर लोगों को टंकी से जल प्राप्त करने हेतु कनेक्शन भी प्रदान किए जा चुके हैं।