बाल विवाह - Swatantra Prabhat

बाल संरक्षण की आवश्यकता और वैश्विक प्रयास
महेन्द्र तिवारी

अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस प्रत्येक वर्ष 1 जून को विश्वभर में मनाया जाता है। यह दिवस बच्चों की सुरक्षा, अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य और सम्मानजनक जीवन के प्रति समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से समर्पित है। किसी भी राष्ट्र की वास्तविक शक्ति उसके बच्चे होते हैं क्योंकि वही भविष्य के नागरिक, वैज्ञानिक, शिक्षक, कलाकार और नीति निर्माता बनते हैं। यदि बच्चों को सुरक्षित, शिक्षित और स्वस्थ वातावरण प्राप्त हो तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल बनता है, लेकिन यदि वे शोषण, हिंसा, गरीबी और उपेक्षा का सामना करते हैं तो समाज का विकास भी प्रभावित होता है। इसी कारण बाल सुरक्षा केवल सामाजिक विषय नहीं बल्कि मानवीय और नैतिक दायित्व भी है।

अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस का इतिहास 20वीं शताब्दी के प्रारंभिक दशकों से जुड़ा हुआ है। 1925 में स्विट्जरलैंड के जिनेवा में बच्चों के कल्याण पर एक महत्वपूर्ण सम्मेलन आयोजित किया गया था जिसमें बच्चों की सुरक्षा और अधिकारों पर विशेष चर्चा हुई। बाद में 1949 में मास्को में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला लोकतांत्रिक संघ की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि बच्चों के संरक्षण और अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए एक विशेष दिवस मनाया जाना चाहिए। इसके बाद 1 जून 1950 को पहली बार अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस मनाया गया। उस समय द्वितीय विश्वयुद्ध के कारण लाखों बच्चे अनाथ, विस्थापित और निर्धन हो चुके थे। युद्ध ने बच्चों के जीवन पर गहरा प्रभाव डाला था और उनकी सुरक्षा के लिए वैश्विक प्रयासों की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। यही कारण था कि इस दिवस को मानवीय संवेदना और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग का प्रतीक माना गया।

समय के साथ इस दिवस का महत्व लगातार बढ़ता गया। संयुक्त राष्ट्र ने भी बच्चों के अधिकारों को वैश्विक स्तर पर महत्व दिया। 1954 में विश्व बाल दिवस की स्थापना की गई और 20 नवंबर 1959 को बाल अधिकारों की घोषणा स्वीकार की गई। इसके बाद 1989 में बाल अधिकारों पर सम्मेलन को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अपनाया। इस सम्मेलन में बच्चों के शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, अभिव्यक्ति और विकास के अधिकारों को स्पष्ट रूप से मान्यता दी गई। आज विश्व के अधिकांश देश बाल अधिकारों को कानूनी संरक्षण प्रदान करते हैं, फिर भी अनेक क्षेत्रों में बच्चों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

बाल संरक्षण का सबसे महत्वपूर्ण पक्ष शिक्षा है। शिक्षा केवल ज्ञान प्राप्त करने का माध्यम नहीं बल्कि आत्मविश्वास, विवेक और व्यक्तित्व निर्माण का आधार है। एक शिक्षित बच्चा अपने अधिकारों को समझता है और समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने में सक्षम बनता है। फिर भी आज विश्व में करोड़ों बच्चे विद्यालय से दूर हैं। गरीबी, युद्ध, सामाजिक असमानता और बाल श्रम इसके प्रमुख कारण हैं। अनेक बच्चे आर्थिक मजबूरी के कारण छोटी आयु में काम करने लगते हैं जिससे उनका बचपन छिन जाता है। बाल श्रम बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास को प्रभावित करता है तथा उन्हें शोषण के चक्र में फँसा देता है। इसलिए सरकारों और सामाजिक संगठनों का यह दायित्व है कि वे प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा पहुँचाएँ और बाल श्रम को समाप्त करने के लिए कठोर कदम उठाएँ।

बाल विवाह भी बाल अधिकारों के लिए एक गंभीर चुनौती है। अनेक समाजों में आज भी कम आयु में बच्चों विशेषकर बालिकाओं का विवाह कर दिया जाता है। इससे उनकी शिक्षा बाधित होती है और स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। कम आयु में मातृत्व अनेक स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म देता है। साथ ही बाल विवाह लड़कियों की स्वतंत्रता और आत्मनिर्भरता को भी सीमित कर देता है। इस समस्या के समाधान के लिए कानूनी प्रतिबंधों के साथ सामाजिक जागरूकता भी आवश्यक है। जब तक समाज अपनी सोच में परिवर्तन नहीं लाएगा तब तक केवल कानून पर्याप्त सिद्ध नहीं होंगे।

वर्तमान समय में बच्चों के सामने नई चुनौतियाँ भी उभर रही हैं। तकनीकी विकास ने जहाँ ज्ञान और संचार के नए अवसर दिए हैं वहीं अनेक जोखिम भी उत्पन्न किए हैं। इंटरनेट और सामाजिक माध्यमों के माध्यम से बच्चों का आभासी शोषण, साइबर धमकी और अनुपयुक्त सामग्री तक पहुँच बढ़ी है। अनेक बच्चे मानसिक तनाव और अकेलेपन का अनुभव कर रहे हैं। इसलिए अभिभावकों और शिक्षकों की भूमिका पहले से अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। बच्चों के साथ संवाद बनाए रखना, उनकी भावनाओं को समझना और सुरक्षित डिजिटल वातावरण प्रदान करना आज की आवश्यकता है। केवल तकनीकी नियंत्रण पर्याप्त नहीं है बल्कि बच्चों को सही और गलत के बीच अंतर समझाने की भी आवश्यकता है।

बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य का प्रश्न भी अत्यंत महत्वपूर्ण बन चुका है। प्रतियोगिता, पारिवारिक तनाव, सामाजिक दबाव और अकेलापन बच्चों के मन पर गहरा प्रभाव डालते हैं। यदि किसी बच्चे को प्रेम, सहयोग और समझ नहीं मिलती तो वह अवसाद और भय का शिकार हो सकता है। स्वस्थ मानसिक विकास के लिए बच्चों को ऐसा वातावरण चाहिए जहाँ वे अपनी भावनाओं को स्वतंत्र रूप से व्यक्त कर सकें। परिवार और विद्यालय को बच्चों के लिए केवल अनुशासन का केंद्र नहीं बल्कि विश्वास और सुरक्षा का स्थान बनना चाहिए। एक संवेदनशील समाज ही स्वस्थ और आत्मविश्वासी पीढ़ी का निर्माण कर सकता है।

वैश्विक स्तर पर युद्ध और प्राकृतिक आपदाएँ बच्चों के जीवन को सबसे अधिक प्रभावित करती हैं। युद्धग्रस्त क्षेत्रों में लाखों बच्चे विद्यालयों से वंचित हो जाते हैं और अनेक बच्चों को विस्थापन का सामना करना पड़ता है। कुछ क्षेत्रों में बच्चों को सैनिक गतिविधियों में भी शामिल किया जाता है जो मानवता के लिए अत्यंत दुखद स्थिति है। प्राकृतिक आपदाएँ और महामारियाँ भी बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डालती हैं। ऐसे समय में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और मानवीय सहायता अत्यंत आवश्यक हो जाती है। संयुक्त राष्ट्र और विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय संस्थाएँ राहत कार्यों, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से बच्चों की सहायता करने का प्रयास करती हैं।

समाज में बाल सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण है। शिक्षक बच्चों को सही दिशा दे सकते हैं, अभिभावक उन्हें प्रेम और सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं तथा सामाजिक संगठन जागरूकता फैलाकर सहायता पहुँचा सकते हैं। विद्यालयों में बाल अधिकारों पर चर्चा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, निबंध प्रतियोगिताएँ और जागरूकता अभियान आयोजित किए जाते हैं ताकि बच्चे अपने अधिकारों को समझ सकें। मीडिया भी बाल सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। यदि समाज का प्रत्येक वर्ग इस दिशा में सक्रिय हो जाए तो बच्चों के जीवन में बड़ा परिवर्तन संभव है।

आज आवश्यकता इस बात की है कि बाल संरक्षण को केवल सरकारी योजना न माना जाए बल्कि सामाजिक आंदोलन का रूप दिया जाए। प्रत्येक बच्चे को भोजन, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा का अधिकार मिलना चाहिए। किसी भी बच्चे को हिंसा, शोषण और उपेक्षा का सामना न करना पड़े, यह सुनिश्चित करना पूरे समाज का दायित्व है। बच्चों के सपनों की रक्षा करना ही भविष्य की रक्षा करना है। यदि हम आज बच्चों को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन देंगे तो आने वाला समाज अधिक शांतिपूर्ण, न्यायपूर्ण और मानवीय होगा।

अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस हमें यह संदेश देता है कि बच्चों की सुरक्षा केवल एक दिन का विषय नहीं बल्कि निरंतर चलने वाला प्रयास है। यह दिवस हमें आत्मचिंतन करने और अपने दायित्वों को समझने की प्रेरणा देता है। प्रत्येक बच्चे में अपार संभावनाएँ छिपी होती हैं और उन संभावनाओं को विकसित करने के लिए प्रेम, शिक्षा और सुरक्षा आवश्यक है। जब समाज बच्चों के अधिकारों का सम्मान करना सीख जाएगा तब वास्तविक प्रगति संभव होगी। यही इस दिवस की सबसे बड़ी सार्थकता है और यही वह संदेश है जिसे पूरी मानवता को अपनाना चाहिए।

रॉबर्ट्सगंज पुलिस की बड़ी कार्यवाही, घर में घुसकर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड
सोनभद्र / उत्तर प्रदेश- पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के व क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 04.05.2026 को पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश में मामूर थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि मु0अ0सं0 355/2026 धारा 305(ए) बीएनएस से संबंधित नामजद अभियुक्त प्रिन्स त्रिपाठी उर्फ राजा त्रिपाठी अपने साथियों के साथ ग्राम बहुआर स्थित तालाब के पास चोरी के माल का बंटवारा कर रहे हैं। प्राप्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर मौके से 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से महिलाओं के आभूषण (पायल व बिछिया) एवं नगद धनराशि बरामद हुई। साथ ही अभियुक्तों की निशानदेही पर नहर पुलिया के पास छिपाकर रखे गए पीतल के बर्तन (बटुआ फूल, कटोरा, परात आदि) भी बरामद किए गए। उपरोक्त अभियोग में धारा 317(2), 329(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए अग्रेतर वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए न्यायालय भेजे जा रहा है।

पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा स्वीकार किया गया कि उन्होंने अपने अन्य साथी श्वेत पाठक के साथ मिलकर वादी बिजेश्वर तिवारी के घर में रात्रि के समय घुसकर चोरी की थी तथा चोरी का माल आपस में छिपाकर रख लिया था। आज उक्त माल को बांटने एवं बेचने के उद्देश्य से एकत्रित हुए थे, तभी पुलिस टीम द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। प्रकरण में अन्य सहअभियुक्त श्वेत पाठक की संलिप्तता प्रकाश में आई है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण— प्रिन्स त्रिपाठी उर्फ राजा त्रिपाठी पुत्र राकेश त्रिपाठी निवासी ग्राम बहुआर थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 21 वर्ष, आनन्द शंकर त्रिपाठी उर्फ बादशाह पुत्र विनोद कुमार त्रिपाठी निवासी ग्राम बहुआर थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 38 वर्ष, योगेन्द्र नाथ मिश्रा उर्फ लालू मिश्रा पुत्र स्व0 रमाशंकर मिश्रा निवासी ग्राम बहुआर थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 40 वर्ष। उपरोक्त अभियुक्तों के पास से

02 अदद पायल (सफेद धातु),

09 अदद बिछिया (महिलाओं के आभूषण), पीतल के बर्तन (बटुआ फूल, कटोरा, परात आदि), 490 नगद धनराशि बरामद किया गया।

पंजीकृत अभियोग—

मु0अ0सं0 355/2026 धारा 305(ए), 317(2), 329(2)बीएनएस थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 शाहिद खान, थाना रॉबर्ट्सगंज सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे। जनपद पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है तथा ऐसे संगठित गिरोहों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

सोनभद्र पुलिस की बड़ी सफलता,मानव तस्करी/पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार
सोनभद्र / उत्तर प्रदेश- पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में मानव तस्करी एवं पॉक्सो एक्ट जैसे गंभीर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के निर्देशन मे एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्र के कुशल पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक थाना रॉबर्ट्सगंज के नेतृत्व में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई।

थाना रॉबर्ट्सगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-177/2026 धारा 137(2), 143(4), 61(2), 351(3) 64(2)M बीएनएस तथा धारा 16/17 व 5L/6, 5J(2)/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित प्रकरण में वांछित अभियुक्त राहुल कुमार पुत्र अशोक कुमार उपाध्याय निवासी पक्की सराय, थाना सासनी गेट, जनपद अलीगढ़ को दिनांक 04.05.2026 को रेलवे स्टेशन रॉबर्ट्सगंज के सर्कुलेटिंग एरिया से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा जनपद अलीगढ़ में दबिश दी गई थी, किन्तु अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था। तत्पश्चात मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसने सहअभियुक्तों के माध्यम से पीड़िता को लगभग ₹1,20,000 में खरीदकर उससे विवाह किया तथा उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित किए, जिसके परिणामस्वरूप पीड़िता गर्भवती हो गई। घटना के बाद अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने हेतु लगातार फरार चल रहा था।

पंजीकृत अभियोग-

मु0अ0सं0-177/2026 धारा 137(2), 143(4), 61(2), 351(3) सहपठित धारा 64(2)M बीएनएस एवं धारा 16/17 व 5L/6, 5J(2)/6 पॉक्सो एक्ट थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से प्र0नि0 माधव सिंह, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र(विवेचक), प्र0नि0 रामदरश राम, थाना एएचटी , एसओजी टीम सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

जनपद पुलिस द्वारा मानव तस्करी एवं पॉक्सो जैसे गंभीर अपराधों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है तथा ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

जिला प्रशासन और ग्राम स्वराज समिति की मदद से सोनभद्र में रोका गया बाल विवाह
अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)

विण्ढमगंज/सोनभद्र –

सोनभद्र में एक नाबालिग लड़के और लड़की का बाल विवाह जिला प्रशासन और नागरिक समाज संगठन ग्राम स्वराज समिति के सहयोग से रोक दिया गया है। यह कार्रवाई 12 अगस्त 2025 को एक विशेष सूचना के बाद की गई। जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन (JRC) के सहयोगी संगठन ग्राम स्वराज समिति को विशेष सूत्रों से जानकारी मिली थी कि बुधवार को दुध्दी ब्लॉक के विण्ढमगंज में एक नाबालिग जोड़े की मंदिर में शादी होने वाली है।

सूचना मिलते ही समिति ने तुरंत लड़के और लड़की की उम्र का पता लगाया, जिसमें यह पुष्टि हुई कि दोनों की उम्र विवाह योग्य नहीं है।इसके बाद, ग्राम स्वराज समिति ने तत्काल जिला प्रशासन को सूचित किया, जिसके सहयोग से यह बाल विवाह रोक दिया गया। इस मामले में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ग्राम स्वराज समिति के निदेशक महेशानंद भाई ने बताया कि उनकी संस्था द्वारा जिले में धर्मगुरुओं और पुरोहितों के बीच बाल विवाह से होने वाले नुकसानों और बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के बारे में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान और प्रशासन की सतर्कता के कारण जनपद में लगातार बाल विवाह रोके जा रहे हैं।महेशानंद भाई ने यह भी बताया कि इस वित्तीय वर्ष में घोरावर, चतरा, दुध्दी और चोपन ब्लॉक में बाल विवाह के अधिक मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि बाल विवाह की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेगा।इस कार्रवाई के दौरान मौके पर चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट, पुलिस विभाग और ग्राम स्वराज समिति के सदस्य मौजूद थे। यह घटना दर्शाती है कि समाज में जागरूकता और प्रशासन के सहयोग से इस कुप्रथा को प्रभावी ढंग से रोका जा सकता है।