मेरठ - Swatantra Prabhat

छह जिलों में अग्निवीर भर्ती रैलियां, मुख्य सचिव ने तैयारियों के दिए निर्देश
लखनऊ, 10 अगस्त।

उत्तर प्रदेश में आयोजित होने वाली अग्निवीर भर्ती रैलियों की तैयारियों को लेकर सोमवार को मुख्य सचिव एस.पी. गोयल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में संबंधित विभागों और जिला प्रशासन की ओर से की जा रही तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भर्ती स्थलों पर अभ्यर्थियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं।

मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में अग्निवीर भर्ती की यह तीसरी रैली आयोजित की जा रही है। इसमें बड़ी संख्या में युवा अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। ऐसे में जिला प्रशासन और संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूरी करें, ताकि भर्ती प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने भर्ती स्थलों पर आवागमन, ठहरने, पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा, सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और यातायात की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि अधिकारियों द्वारा समय-समय पर व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाए और यदि कहीं कोई कमी सामने आती है तो उसे भर्ती प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही दूर कर लिया जाए।

आकस्मिक परिस्थितियों के लिए तैयार रहें अधिकारी

मुख्य सचिव ने आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए भर्ती स्थलों पर पर्याप्त चिकित्सकीय और आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में युवाओं के एकत्र होने के मद्देनजर स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ भीड़ प्रबंधन की प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए।

उन्होंने कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्ययोजना तैयार कर उसका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही भर्ती स्थलों तक पहुंचने वाले मार्गों पर यातायात प्रबंधन को लेकर भी विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।

छह जिलों में तय हुआ भर्ती रैलियों का कार्यक्रम

बैठक में बताया गया कि प्रदेश के छह जिलों में अग्निवीर भर्ती रैलियों का आयोजन किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मेरठ में 17 अगस्त से 9 सितंबर 2026, बरेली में 14 सितंबर से 30 सितंबर 2026, लखनऊ में 11 जनवरी से 28 जनवरी 2027, वाराणसी में 2 फरवरी से 27 फरवरी 2027, आगरा में 4 मार्च से 24 मार्च 2027 तथा अयोध्या में 29 मार्च से 14 अप्रैल 2027 तक भर्ती रैलियां आयोजित होंगी।

अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि निर्धारित तिथियों को ध्यान में रखते हुए भर्ती स्थलों पर सभी व्यवस्थाएं पहले से पूरी कर ली जाएं। अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए आवागमन और यातायात के साथ पेयजल, स्वच्छता और चिकित्सा सुविधाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

सेना के अधिकारियों के साथ जिला प्रशासन ने लिया हिस्सा

बैठक में सचिव सामान्य प्रशासन अभिषेक प्रकाश, पुलिस कमिश्नर लखनऊ तरुण गाबा सहित भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बरेली, लखनऊ, वाराणसी, आगरा, अयोध्या और मेरठ के जिलाधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।

मुख्य सचिव ने सभी संबंधित अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ काम करने और भर्ती प्रक्रिया को व्यवस्थित एवं सुचारु ढंग से संपन्न कराने पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि भर्ती में शामिल होने वाले युवाओं को किसी भी स्तर पर अनावश्यक परेशानी न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं।

ब्राह्मण विवाह योग्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित
मेरठ। अखिल भारतीय ब्राह्मण हीरोज़ संगठन (संगठन) द्वारा दुर्गा मंदिर, नौचंदी मैदान मेरठ में ब्राह्मण विवाह योग्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में लगभग डेढ़ सौ विवाह योग्य युवक-युवतियों ने भाग लिया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य धर्मेन्द्र भारद्वाज रहे।

विशिष्ठ अतिथि विमल शर्मा सभापति, जिला सहकारी बैंक सुनील भराला पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री राजेन्द्र शर्मा पूर्व विधायक विशाल कौशिक अध्यक्ष ई रिक्शा यूनियन रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पं0 राजेश शर्मा और संचालन राजू शर्मा और त्रिनाथ मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर सभी अतिथियों का फूल-माला और मोमेंटो देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर वैवाहिक परिचय पत्रिका का विमोचन भी किया गया।मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य धर्मेन्द्र भारद्वाज ने अपने अतिथि उद्बोधन में कहा कि समाज को जोड़े रखने के लिए वैवाहिक परिचय सम्मेलन आयोजित होते रहने जरूरी हैं।

उन्होंने कहा कि परिचय सम्मेलन समाज को जोड़े रखने का काम करते हैं। विशिष्ट अतिथि पं0 सुनील भराला ने ब्राह्मण समाज के गौरवशाली इतिहास से सबको अवगत कराते हुए समाज के लोगों से आह्वान किया कि वे भगवान परशुराम का जीवन-दर्शन पढ़ें और उसे अपने जीवन में उतारने का प्रयास करें।

पं0 राजेन्द्र शर्मा पूर्व विधायक ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने सदा ही समाज को जोड़ने का काम किया है और ऐसे आयोजनों से समाज को नई दिशा और दशा मिलेगी।कार्यक्रम के दौरान ब्राह्मण समाज के हित में काम करने वाले आशु शर्मा, सुमित प्रधान महादेव, महेश शर्मा, पुष्पेन्द्र शर्मा, रविदत्त शर्मा, वीरेन्द्र शर्मा पार्षद, सुमित शर्मा पार्षद, सुमित मिश्रा पार्षद, भरत शर्मा पार्षद पति, अरविन्द शर्मा, विशाल कौशिक, सुभाष शर्मा, हरीशचंद शर्मा, डॉ0 गलेन्द्र शर्मा, अंकित शर्मा, जितेन्द्र शर्मा, प्रभात शर्मा, दीपक शर्मा, शशि कौशिक, ममता दीक्षित, रेखा शर्मा, राजरानी शर्मा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम सफल बनाने में सुरेशचंद शर्मा, अरविन्द शर्मा, रजनीश शर्मा, विनय शर्मा, नरेन्द्र शर्मा, विमल शर्मा, ब्रजेश शर्मा, पवन शर्मा, प्राची शर्मा, हिमा गौड़ कौशिक का विशेष योगदान रहा।

Chand Kab Niklega: मध्य प्रदेश में इस समय होंगे चांद के दर्शन, जानें सही टाइमिंग
MP me chand kab niklega: माघ मास के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली चतुर्थी तिथि को सकट चौथ का व्रत रखा जाता है, जिसे संतान की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और परिवार के मंगल के लिए अत्यंत शुभ माना गया है। इस दिन माताएं निर्जल या फलाहार व्रत रखकर भगवान गणेश की विशेष पूजा करती हैं। धार्मिक मान्यता है कि गणेश जी को समर्पित यह व्रत परिवार को संकटों से बचाता है और घर में खुशहाली बनाए रखता है।

सकट चौथ के व्रत में दिनभर उपवास रखने के बाद शाम के समय गणेश जी की पूजा की जाती है। उन्हें भोग अर्पित कर व्रत कथा पढ़ी जाती है। परंपरा के अनुसार इस दिन देवरानी-जेठानी की कथा और भगवान गणेश की कथा तारों की छांव में पढ़ी जाती है। इसके बाद चंद्रमा के उदय पर उन्हें अर्घ्य देकर ही व्रत खोला जाता है। इस व्रत में तिलकुट का विशेष महत्व है और इसके बिना व्रत अधूरा माना जाता है। यही कारण है कि इसे तिलवा चौथ, तिलकुटा चौथ, माघी चौथ और वक्रतुंड चतुर्थी भी कहा जाता है।

पंचांग के अनुसार माघ कृष्ण चतुर्थी तिथि 6 जनवरी को सुबह 8:01 बजे से शुरू होकर 7 जनवरी की सुबह 6:52 बजे तक रहेगी। चूंकि चंद्रोदय 6 जनवरी को ही चतुर्थी तिथि में हो रहा है, इसलिए सकट चौथ का व्रत आज ही रखा जा रहा है। आज पूरे दिन प्रीति योग प्रभावी रहेगा, जबकि रात 8:21 बजे के बाद आयुष्मान योग का आरंभ होगा, जिससे व्रत का महत्व और बढ़ जाता है।

इस दिन गणेश पूजा के बाद तिल और गुड़ से बने तिलकुट का भोग लगाया जाता है। परंपरा के अनुसार तिलकुट का प्रतीकात्मक बकरा बनाकर एक रुपये के सिक्के से संतान से कटवाया जाता है। चौथ माता को साड़ी, कपड़े और सुहाग का सामान अर्पित कर पूजा के बाद यह सामान सास या ननद को देकर आशीर्वाद लिया जाता है। शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाता है।

चंद्रमा को अर्घ्य देने के लिए जल, रोली, कलावा, दीपक और मिठाई का उपयोग किया जाता है। सबसे पहले चंद्रमा को अर्घ्य देकर तिलक लगाया जाता है, फिर मिठाई और तिल के लड्डू अर्पित किए जाते हैं। इसके बाद परिक्रमा कर चंद्रमा की आरती की जाती है और अंत में संतान को भी तिलक लगाया जाता है।

मध्य प्रदेश में आज चांद निकलने का समय

भोपाल – रात 9:20 बजे

उज्जैन – रात 9:19 बजे

इंदौर – रात 9:19 बजे

जबलपुर – रात 9:07 बजे

ग्वालियर – रात 9:07 बजे

कृष्ण" निकला "कासिम" 1 साल तक मंदिर में पूजा कर गांव वालों को बनाता रहा बेवकूफ
"कृष्ण" निकला "कासिम"

1 साल तक मंदिर में पूजा कर गांव वालों को बनाता रहा बेवकूफ, धोती खुली तो सामने आया सच; पिता बिहार में मौलवी, बेटा उत्तर प्रदेश में बना पुजारी

खबर:अमित राघव (ब्यूरो चीफ देहरादून)

उत्तर प्रदेश मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र के दादरी गांव से एक अजब गजब मामला सामने आया है। यहां मौजूद प्राचीन शिव मंदिर में पिछले एक साल से एक मुस्लिम युवक हिंदू बनकर मंदिर में पूजा-पाठ कर रहा था। युवक ने खुद को कृष्ण बताकर मंदिर में रहने की अनुमति ली थी। मंदिर में पहले से कोई पुजारी नहीं था, इसलिए ग्रामीणों ने उसे पूजा-पाठ की जिम्मेदारी सौंप दी थी।

धोती खुली तो सामने आया सच.....
युवक रोजाना मंदिर में पूजा करता था। इतना ही नहीं ग्रामीणों को आध्यात्मिक ज्ञान भी देता था। पहले तो गंव वाले उसे साधु समझकर सम्मान देते रहे, लेकिन कुछ महीनों बाद शक होने पर उन्होंने उसका पहचान पत्र मांगा तो वह अचानक 15 दिन के लिए गायब हो गया। लौटने के बाद उसने मंदिर में दोबारा पूजा-पाठ शुरू कर दी। बीते बुधवार को शिवरात्रि और कांवड़ यात्रा के अवसर पर मंदिर में भंडारा चल रहा था। तभी ‘कृष्ण’ नाम रखा हुआ  मंदिर में पहुंचकर कमरे से कुछ सामान निकालने लगा। गांव वालों को उसपर  चोरी का शक हुआ। जिसके बाद उससे पूछताछ की गई। बहस बढ़ी तो कुछ लोगों ने उसकी धोती खींच दी, जिससे उसकी असली पहचान सामने आ गई।

पिता बिहार में मौलवी, बेटा मेरठ में पुजारी
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया कि उसका असली नाम कासिम पुत्र मोहम्मद अब्बास, निवासी ग्राम कोली रायपुर, सीतामढ़ी, बिहार है। उसके पिता वहां पर मौलवी हैं। उसने हाथ पर ‘कृष्ण’ नाम भी गुदवा रखा है।

कासिम ने दावा करते हुए कहा कि वह 20 साल पहले उत्तर प्रदेश आ गया था। दिल्ली के मंदिरों में उसने पूजा-पाठ और मंत्रोच्चारण सीखा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और बिहार पुलिस को सूचना भेज दी गई है।