सड़क सुरक्षा पर जोर - Swatantra Prabhat

जिले में नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन पर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, एक ई-रिक्शा सीज, 75 ऑटो/ई-रिक्शा के चालान
अजित सिंह/राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अशोक कुमार मीणा के द्वारा जनपद सोनभद्र में सड़क सुरक्षा हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी ट्रैफिक राज सोनकर के पर्यवेक्षण में एक विशेष ट्रैफिक चेकिंग चलाया गया। अभियान का उद्देश्य नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन पर पूर्ण विराम लगाना, असुरक्षित एवं अनियमित ऑटो/ई-रिक्शा के संचालन की रोकथाम तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। इस दौरान एक नाबालिग चालक द्वारा संचालित ई-रिक्शा (टोयटो) को मौके पर सीज किया गया साथ ही 75 ई-रिक्शा एवं ऑटो-रिक्शा का चालान किया गया, जिनमें कई वाहन बिना वैध दस्तावेज, फिटनेस, पंजीकरण या ड्राइविंग लाइसेंस के संचालित हो रहे थे।

प्रमुख कार्यवाही का विवरण:- 01 नाबालिग द्वारा संचालित ई-रिक्शा सीज।

75 ई-रिक्शा/ऑटो के विरुद्ध चालान।

बिना वैध कागजात, ओवरलोडिंग व ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन की स्थिति में कार्रवाई।

वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक।

दुर्घटनाओं पर नियंत्रण हेतु प्रतिबद्धता-

जनपद में विगत समय से यह देखा गया है कि नाबालिग चालकों द्वारा संचालित वाहनों की वजह से कई बार सड़क दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं, जिससे न केवल उनकी जान को खतरा होता है, बल्कि आम नागरिक भी प्रभावित होते हैं। ऐसे में यह अभियान निष्कलंक सड़क सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

अभियान का उद्देश्य-

नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन पर रोक लगाना।

सड़क दुर्घटनाओं को रोकना एवं सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करना।

यातायात नियमों का पालन कराने हेतु जनजागरूकता बढ़ाना।

जनहित में अपील-

ट्रैफिक पुलिस सोनभद्र आमजन से अपील करती है कि

अपने नाबालिग बच्चों को किसी भी प्रकार का वाहन चलाने की अनुमति न दें।

वाहन चलाते समय वैध दस्तावेज (ड्राइविंग लाइसेंस, पंजीकरण, बीमा आदि) साथ रखें।

ट्रैफिक नियमों का पालन कर खुद को और दूसरों को सुरक्षित रखें।

यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा। सड़क पर अनुशासन ही सुरक्षा है।