jail supreindent - Swatantra Prabhat

नैनी सेंट्रल जेल के वरिष्ठ जेल अधीक्षक का स्थानांतरण, अतीक के बेटे के पास रुपये मिलने पर कार्रवाई!
स्वतंत्र प्रभात ।

प्रयाग राज।

अतीक अहमद के बेटे अली अहमद की बैरक में पैसे मिलने के मामले में नैनी केंद्रीय कारागार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक रंग बहादुर पटेल के खिलाफ कार्रवाई की गई है। रंग बहादुर का तबादला कर दिया गया है।

उनके स्थान पर कासगंज में तैनात रहे विजय बहादुर सिंह को नैनी सेंट्रल जेल का नया वरिष्ठ जेल अधीक्षक बनाया गया है। विजय बहादुर ने चार्ज भी ले लिया है। इसके पहले भी एक महिला डिप्टी जेलर और मुख्य जेल वार्डर को निलंबित किया जा चुका है।

अतीक अहमद का बेटा अली केंद्रीय कारागार नैनी में बीते 30 जुलाई 2022 से बंद है। उमेश पाल हत्याकांड के बाद से अली की मुलाकात बंद हो चुकी है। सुरक्षा की दृष्टि से उसे हाई सिक्योरिटी सेल के एक कमरे में रखा गया है। यह बैरक तन्हाई बैरक के पास बनी है। अली से केवल उसके अधिवक्ता को ही मुलाकात करने की इजाजत है।

16 जून को अली अहमद से मुलाकात करने उसका अधिवक्ता पहुंचा था। जेल प्रशासन ने अली की तलाशी लेकर सेल के पास कमरे में अधिवक्ता से उसकी मुलाकात कराई थी। निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे के सामने उसकी मुलाकात कराई जाती है। अली की बैरक के पास सीसीटीवी कैमरे के साथ ही बंदी रक्षक 24 घंटे निगरानी करते हैं। अधिवक्ता से मुलाकात के बाद अली अपनी बैरक में चला गया। इस दौरान अधिवक्ता ने अली को नकद राशि दी थी।

17 जून को डीआईजी जेल को इसकी भनक लगी कि अली के पास नकदी है। इस पर वह शाम को जेल पहुंचे और अली के बैरक की तलाशी ली। जांच में अली के पास से 1100 रुपये मिले थे। मामले में डीआईजी जेल ने अपनी रिपोर्ट शासन को भेज दी। बुधवार शाम को रिपोर्ट के आधार पर डीजी जेल ने डिप्टी जेलर कांति देवी और हेड वार्डर संजय द्विवेदी को निलंबित कर दिया था।