Drone - Swatantra Prabhat

गांवों में उड़ते दिखे ड्रोन की अफवाह पर रात भर दौड़ी पुलिस, लाठी-डंडे लेकर जागते रहे ग्रामीण
प्रयागराज । मेजा तहसील क्षेत्र स्थित मांडा क्षेत्र के कई गांवों में बीती रात आसमान में ड्रोन उड़ते देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। लोग रात भर जागते रहे और लाठी-डंडे लेकर अपने घरों की रखवाली करते रहे। मांडा थाना क्षेत्र स्थित बरहा कला,मसौली,कुर्की, ढोलिया, खवास का पूरा,भारतगंज, राजापुर,जेरा,नरवर,रामनगर,डाही और मोनाई सहित कई गांवों में रात करीब 10 से 11 बजे तक ड्रोन उड़ते दिखाई देता रहा। ड्रोन दिखते ही ग्रामीणों ने चोर-चोर कहकर शोर मचाना शुरू कर दिया,जिससे पूरी बस्ती जग गई।

पुलिस ने ग्रामीणों को अफवाहों से बचाने और दूसरों को भी जागरूक करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि ड्रोन नदियों और नहरों के सर्वेक्षण के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं। हालांकि, ग्रामीण रात भर जागते रहे। उनका मानना है कि ड्रोन कैमरों से घरों की रेकी की जा रही है और सुनसान घरों को निशाना बनाया जा सकता है,जिससे दहशत फैली हुई है। इस मामले में डीसीपी यमुनानगर बताया कि ड्रोन कैमरों से चोरी की घटनाएं केवल अफवाह है, कोई चोरी की घटनाएं नहीं हुई हैं। उन्होंने ग्रामीणों को अफवाहों से बचने और दूसरों को जागरूक करने की आवश्यकता बताई।

ड्रोन उड़ाने वालों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा अफवाहों को खारिज करने के बावजूद ग्रामीण भड़क उठे। उनका कहना है कि रात में कौन सा सर्वेक्षण किया जा रहा है, जबकि दिन में ये ड्रोन कैमरे दिखाई नहीं देते। मेजा एसीपी एसपी उपाध्याय ने बताया कि फिलहाल जांच के लिए टीम बनाई गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ड्रोन कैमरे से चोरी की घटनाएं अभी तक सामने नहीं आई है, यह महज एक अफवाह है।

सनसनी फैलाने वाला ड्रोन निकला महज़ खिलौना, अफवाह फैलाने वाले दो युवक गिरफ्तार
जौनपुर। जनपद में संदिग्ध ड्रोन जैसी वस्तु देखे जाने और उससे जुड़ी अफवाहों ने कई दिनों तक लोगों को दहशत में रखा। हालांकि पुलिस की तत्परता और जांच से पूरा मामला साफ हो गया। संदिग्ध ड्रोन निकला एक साधारण खिलौना, जबकि गांव में अफवाह फैलाने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

घटना 27 सितम्बर की रात की है। थाना सरायख्वाजा क्षेत्र के ग्राम गौसपुर चकिया में ड्रोन जैसी वस्तु दिखने की सूचना पर पुलिस और पीआरवी-112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। जांच में पाया गया कि वह केवल एक खिलौना हेलिकॉप्टर है, जिसमें न तो कोई कैमरा था और न ही कोई विस्फोटक सामग्री। पुलिस ने इसे कब्जे में लेकर रिपोर्ट दर्ज की और जनता को आश्वस्त किया कि यह वस्तु पूरी तरह अहानिकारक है तथा जनसुरक्षा के लिए कोई खतरा नहीं है।

इसी बीच, थाना सुरेरी क्षेत्र के ग्राम कमरुद्दीनपुर में कई दिनों से ड्रोन उड़ने और चोरों की सक्रियता की अफवाह फैलाई जा रही थी। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मिश्र के निर्देशन में पुलिस ने जांच की और गांव के दो युवकों राज कुमार गौतम पुत्र गिरजाशंकर धीरज कुमार गौतम पुत्र सन्तोष कुमार गौतम को गिरफ्तार कर लिया।

दोनों युवक गांव में घूम-घूमकर झूठी बातें फैला रहे थे और लोगों को गुमराह कर रहे थे। पुलिस ने इनके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर चालान के बाद न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया। पुलिस प्रशासन की अपील है कि लोग किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें।

कुशीनगर : अंधेरी आसमान में उड़ते रहस्यमयी ड्रोन, बॉर्डर पर मचा रही खलबली
कुशीनगर। जिले के पडरौना, जटहा बाजार, खड्डा थाना क्षेत्र में रात आसमान में उड़ते संदिग्ध ड्रोन कैमरों को देख लोग पहरा करने लगे है। किसी अनहोनी की आशंका को लेकर लोग पूरी रात लाठी डंडा लेकर आसमान की ड्रोन पर पहरा कर रहे हैं। बुधवार और बृहस्पतिवार, शुक्रवार की देर रात पुर्नहा बुजुर्ग व पुर्नहा मिश्र, चिराइहवा, सोहरौना, जरार, माघी कोठिलवा ( धुमनगर) आदि गांव के ऊपर ड्रोन कैमरा मंडरता हुआ लोगों ने देखा। गाहेबगाहे आसमान में उड़ते रहस्यमयी ड्रोन कैमरे देख आशंकित ग्रामीण सहम जा रहे है।

लगातार हो रही संदिग्ध उड़ानों को गंभीरता से लेते हुए बीते दिन शुक्रवार को पुलिस ने क्षेत्र के सभी ड्रोन कैमरा संचालकों को थाने पर बुलाया और उनकी ड्रोन मशीनों की उड़ान क्षमता के बारे में गहनता से जानकारी लिए गए और सख्त निर्देश जारी किया कि बिना अनुमति कोई भी ड्रोन कैमरा नहीं उड़ायेगा। पुलिस ने साफ कहा कि यदि कोई व्यक्ति बगैर सूचना ड्रोन उड़ाता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष आलोक यादव ने बताया कि एहतियात के तौर पर क्षेत्र के ड्रोन संचालको की सात ड्रोन थाने पर जमा कराया गया है। उन्होंने बताया कि गंडक नदियों की भौगोलिक सर्वेक्षण कार्य हेतु ड्रोन उड़ाई जा रही हो, फिलहाल उसकी जांच कराई जा रही है।

रुसी जेट से टकराया अमेरिकी ड्रोन, कला सागर में डूबा: US अफसरों का दवा
International: यूक्रेन युद्ध को लेकर रूस और अमेरिका के बीच जारी टेंशन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। अमेरिका का एक ड्रोन रूसी फाइटर जेट से टकराकर काला सागर में गिर गया। यह जानकारी अमेरिका की सेना ने दी है। वहीं, खबरों के मुताबिक, रूसी फाइटर जेट ने अमेरिका एयरफोर्स के ड्रोन को टक्कर मारकर काला सागर में डुबो दिया है।

मंगलवार को काला सागर के ऊपर तब अजीब स्थिति बन गई, जब रूसी जेट और अमेरिकन MQ-9 रीपर ड्रोन आमने-सामने आ गए। इस दौरान रूसी जेट ने अमेरिकी ड्रोन के प्रोपेलर को क्षतिग्रस्त कर दिया।

ये घटना तब हुई जब अमेरिका का रीपर ड्रोन और रूस के दो फाइटर जेट SU-27 काला सागर के ऊपर अंतर्राष्ट्रीय जल सीमा में चक्कर लगा रहे थे। सीएनएन ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से कहा है कि इसी दौरान रूस का एक जेट जानबूझकर अमेरिकी ड्रोन के सामने आ गया और जेट से तेल गिराने लगा।

इस दौरान एक जेट ने ड्रोन के प्रोपेलर को क्षतिग्रस्त कर दिया। ये प्रोपेलर ड्रोन के पीछे लगा था। प्रोपेलर की क्षति के बाद अमेरिकी सेनाओं को ड्रोन को काला सागर में डुबोने पर मजबूर होना पड़ा। बता दें कि प्रोपेलर ड्रोन के पंखे की तरह होता है, इसका ब्लेड जब घूमता है तो इससे थ्रस्ट बनता है और ड्रोन को उड़ने में मदद मिलती है।