स्वतन्त्र प्रभात हिन्दी खबर - Swatantra Prabhat

ओबरा महाविद्यालय में भव्य पौधारोपण , पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
अजित सिंह/राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)

ओबरा/ सोनभद्र-

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा में एक प्रभावशाली पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ओबरा नगर पंचायत अध्यक्षा चांदनी देवी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जो पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इस पुनीत कार्य में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रमोद , पर्यावरण प्रभारी और प्रवक्ता उपेंद्र , प्रवक्ता सैनी , अन्य सभी प्रवक्तागण, लिपिक स्टाफ और सभासद विकास सिंह की गरिमामय उपस्थिति रही। इन सभी गणमान्य व्यक्तियों ने स्वयं पौधे रोपित कर इस पहल में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की।कार्यक्रम का सबसे प्रेरक पहलू छात्र-छात्राओं की अभूतपूर्व भागीदारी थी।

बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ पौधारोपण में हिस्सा लिया। उनकी यह सक्रियता न केवल पर्यावरण के प्रति उनकी बढ़ती जागरूकता को दिखाती है, बल्कि भविष्य के प्रति उनकी जिम्मेदारी की भावना को भी उजागर करती है। छात्र-छात्राओं के इस योगदान ने कार्यक्रम को वास्तव में सफल और प्रेरणादायक बना दिया।

यह पौधारोपण अभियान सिर्फ कुछ पौधे लगाने तक ही सीमित नहीं था, बल्कि यह सभी उपस्थित लोगों के लिए पर्यावरण संरक्षण के एक सशक्त संदेश के रूप में सामने आया। महाविद्यालय परिसर में लगाए गए ये नए पौधे न केवल हरियाली को बढ़ाएंगे, बल्कि आने वाले समय में एक स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस तरह की पहल निश्चित रूप से समाज के अन्य वर्गों और संस्थाओं को भी पर्यावरण-हितैषी गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रेरित करेगी।

यह आयोजन दर्शाता है कि कैसे शिक्षण संस्थान और स्थानीय प्रशासन मिलकर पर्यावरण की बेहतरी के लिए महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं।

सोनभद्र के जुगैल टोला जोरबा में दो महीने से बिजली गुल, ग्रामीण परेशान
अजित सिंह ( ब्यूरो रिपोर्ट)

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश

सोनभद्र जिले के आदिवासी बहुल क्षेत्र जुगैल ग्राम पंचायत के जोरबा टोला में बिजली विभाग की घोर लापरवाही सामने आई है। पिछले दो महीने से अधिक समय से जोरबा गांव के ग्रामीण बिजली से वंचित है जिससे उनका जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गांव का ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है जिससे 25 से अधिक घरों में बिजली नहीं आ रही है।

जिसके क्रम में समाजसेवी नवाज शरीफ ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण गांव में अंधेरा छाया हुआ है। इस समय बारिश का मौसम होने के कारण रात के समय जहरीले जानवरों का खतरा बना रहता है, जिससे ग्रामीण भयभीत हैं। उन्होंने बिजली विभाग के ऊपर आरोप लगाया कि इतनी लंबी अवधि बीत जाने के बाद भी बिजली विभाग ने ट्रांसफार्मर को बदलने या मरम्मत करने की कोई पहल नहीं की है।

नवाज शरीफ ने आगे कहा कि जहां एक ओर सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सुविधाएं मुहैया कराने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर विभाग के अधिकारी सरकार की छवि खराब कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

बिजली विभाग की निष्क्रियता से नाराज ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ 'बिजली विभाग मुर्दाबाद' के नारे लगाए और विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान जय किसुन, शिवनाथ खरवार, देवमणी सोनी, शांती देवी, कैश्लया खरवार, शिवमुरत, राजकुमारी, धनराजी सिंह, अति, शिवम सोनी, विजय खरवार, धनुर्धारी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने तत्काल बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की विद्युत व्यवस्था जांच समिति ने किया सोनभद्र में समीक्षा बैठक
अजित सिंह / राजेश तिवारी  ( ब्यूरो रिपोर्ट)

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की प्रदेशीय विद्युत व्यवस्था संबंधी जांच समिति ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक की अध्यक्षता सभापति दिनेश कुमार गोयल ने की, जिसमें जनपद की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की गई।

इस बैठक में विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक, जितेंद्र सिंह सेंगर और रतन पाल सिंह उपस्थित रहे तथा इनके साथ ही विधायक सदर भूपेश चौबे, जिलाधिकारी बी.एन. सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता तथा समिति के सम्मानित सदस्यगण और विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

बैठक के दौरान सभापति व समिति के सदस्यगण ने ट्रांसफार्मर की मरम्मत, जनपद में औसत विद्युत आपूर्ति का विवरण, विद्युत उपभोक्ता लोड के अनुरूप ट्रांसफार्मर की स्थिति व उसके रख-रखाव की व्यवस्था, 1912 पर विद्युत से सम्बन्धित प्राप्त शिकायतों के निस्तारण व मीटर रीडिंग से से सम्बन्धित प्राप्त शिकायतों के निस्तारण व कार्यवाही के सम्बन्ध में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।

बैठक के दौरान सभापति ने कहा कि विद्युत समस्या से सम्बन्धित उपभोक्ता द्वारा प्राप्त शिकायतों का निस्तारण ससमय सुनिश्चित किया जाये। 1912 पर प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण हेतु प्राथमिकता के आधार पर किया जाये, कृषक बन्धुओं की आजीविका व कृषि खेती सुचारू ढंग से हो, इसके लिए विद्युत आपूर्ति निर्धारित समयावधि में की जाये, जनप्रतिनिधि द्वारा प्राप्त प्रस्ताव पर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाये, ट्रांसफार्मरों के मरम्मत का कार्य भी निर्धारित समय के अनुसार सुनिश्चित किया जाये।

इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि बैठक में जाॅच समिति द्वारा जो भी दिशा-निर्देश दिये गये हैं उसका अनुपालन अधिकारीगण निर्धारित समय अवधि में सुनिश्चित करेंगें। ओबरा में पावर प्लांट 2x660, व 5x200 का भी निरीक्षण समिति द्वारा 01 जुलाई,2025 को निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान कन्ट्रोल रूम के ड्यूटी में लगे कर्मचारियों से भी समिति द्वारा सीधा संवाद किया गया और सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया गया कि कन्ट्रोल रूम में वाटर कूलर व 8-8 घण्टे के शिफ्ट पर जलपान की व्यवस्था ड्यूटी में लगे कर्मचारियों के लिए की जाये।

शिवद्वार मन्दिर समिति एवं प्रधान पुजारी ने किया नवागत उपजिलाधिकारी का भब्य स्वागत
अमित मिश्रा ( संवाददाता)

घोरावल/सोनभद्र

स्थानीय तहसील में आए नवागत उपजिलाधिकारी प्रदीप कुमार यादव को घोरावल तहसील का प्रभार मिलने पर बुधवार को 12 बजे प्रधान पुजारी शिवद्वार धाम सुबास गिरी द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया एवं भगवान उमा महेश्वर कि स्मृति चिन्ह सप्रेम भेट किए ।

शिवद्वार मंदिर मे विराजमान उमा महेश्वर के प्रतिमा के विषय में जानकारी दिए एवं श्रीकांत दुबे मंदिर उपाध्यक्ष द्वारा नवागत उपजिलाधिकारी से कुशलक्षेम किए मंदिर पर आयोजित होने वाले श्रावण मास के मेले के आयोजन हेतु प्रशासनिक बैठक के विषय में शिव पार्वती प्राचीन काशी सेवा समिति के पदाधिकारियों ने चर्चा किया एसडीएम महोदय के बधाई एवं स्वागत दौरान श्रीकांत,अमित,मोहित, भैरव प्रसाद मिश्र, प्रसांत,रविंद्र, सुबास समेत आदि लोग उपस्थित रहे।

शहतूत वृक्षारोपण के साथ सहफसली खेती से किसानों की आय में हुई बढ़ोत्तरी
अजित सिंह / राजेश तिवारी (ब्यूरो रिपोर्ट)

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

प्रदेश में अधिकतर रेशम उत्पादक किसान सीमांत और लघु कृषक होते हैं। खाद्यान्न की आवश्यकता के दृष्टिगत किसानों ने खेतीबाड़ी की पुरानी परम्पराओं को अभी तक अपनाया हुआ हैं। रेशम उत्पादन की पद्धतियों को भी देखा जाय तो यही बात सामने आती है।

अधिकतर किसान पुराने तरीकों को छोड़ने के लिए राजी नहीं होते है। इस लिए जरूरी है उनकी भूमि के एक भूखंड से ही कृषि कार्यों में विविधता लाकर आमदनी बढ़ाई जाय। इसी उद्देश्य की प्राप्ति के लिए प्रदेश सरकार ने शहतूत वृक्षारोपण का एक सहफसली प्रारूप केंद्रीय रेशम उत्पादन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान पांपोर, केंद्रीय रेशम बोर्ड द्वारा तकनीकी स्थानांतरण हेतु स्वीकृत किया है।

किसान अपनी कृषि युक्त भूमि पर इस प्रकार से शहतूत वृक्षारोपण करते हैं कि परंपरागत कृषण कार्य भी चलता रहे और रेशम कीट पालन हेतु उसी खेत से उच्च गुणवत्ता युक्त शहतूत की पत्तियाँ भी प्राप्त हो रही है। केवल पहले वर्ष में नियमित पैदावार लगभग 20 प्रतिशत प्रभावित होगी, दूसरे वर्ष से इसी खेत से अतिरिक्त आय आनी शुरु हो जाती है।

यदि कोई किसान अपने खेत में 300 शहतूत के पेड़ नयी पद्धति से लगा ले और केवल दो फसलों की पत्ती बेचने का काम करे तो भी वह दूसरे वर्ष में लगभग 05 हजार रूपये से 08 हजार रूपये एवं अगले 4-5 वर्षों से इसी खेत से वह लगभग 18 हजार रूपये से 25 हजार रूपये वार्षिक की अतिरिक्त आय कर केवल पत्ती बेच कर प्राप्त कर सकते है।

किसान इसी शहतूत उद्यान से साल में दो फसल भी बाइवोल्टाईन रेशम कीटपालन कार्य करता है तो उचित उत्पादन के साथ वह दूसरे साल से 10 हजार रूपये का कोया उत्पादन कर सकता है और चैथी पाँचवी साल में वह 30-35 हजार मूल्य का रेशम कोया, 300 शहतूत पेड़ो की उचित रखरखाव और सफल कीटपालन से उत्पादित कर सकता है।

अगर कोई किसान अपने खेत में गेहूं और मक्के की खेती कर रहा है और इसी खेत में शहतूत के पेड़ भी लगा देते हैं तो अगले 4-5 वर्षों में इसी खेत से किसान विशाल रेशम कीटपालन के साथ कुल आय दुगुनी कर सकता है। उचित लाभ प्राप्ति हेतु कम से कम 100 पेड भी स्थापित किए जा सकते है, पर 300 पेड़ का उद्यान स्थापित हो तो आर्थिक लाभ हेतु उत्तम रहता है।

जितने अधिक पेड होंगे उसी अनुपात में पत्ती एवं तदनुसार रेशम कोया का उत्पादन अधिक होगा। यदि किसी किसान के पास जमीन कम है पर वह अधिक पेड लगाना चाहता है तथा रेशम कीटपालन से अधिक आय प्राप्त करना चाहता है, तो वह मेड़ के बाद खेत के बीच में सीधी कतार में पेड़ लगा सकता है, खेत की चैड़ाई के अनुसार कतार की संख्या निर्धारित होगी, क्योंकि दो कतारों के बीच में कम से कम 18 फीट की दूरी होनी चाहिए।

इस प्रकार से एक खेत में परम्परागत खेती को प्रभावित किए बगैर किसान अपने लिए अतिरिक्त आय का एक सशक्त माध्यम कम से कम अगले 20-25 साल तक आसानी से कर सकता है। इस पद्धति से एक एकड़ जमीन में 300 शहतूत पेड़ लग सकते है। भूमि की उपलब्धता के आधार पर 100 पेड़ से 300 पेड़ तक का शहतूत उद्यान आसानी से स्थापित किया जा सकता है। प्रदेश के हजारो किसान सहफसली खेती कर खाद्यान्न के साथ-साथ रेशम के कोया उत्पादन कर अपनी अतिरिक्त आमदनी प्राप्त कर रहे हैं।

ओबरा नगर पंचायत ने सफाईकर्मियों को बांटे सुरक्षा कीट ,स्वच्छता, सुरक्षा और सम्मान का संकल्प
अजित सिंह ( ब्यूरो रिपोर्ट)

ओबरा/ उत्तर प्रदेश-

ओबरा नगर पंचायत ने नगर की स्वच्छता सुनिश्चित करने और अपने सफाईकर्मियों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए एक सराहनीय पहल की है। नगर पंचायत अध्यक्षा चांदनी देवी ने व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहकर सफाई नायकों और कर्मियों को व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पी.पी.ई. किट), रेनकोट, ट्रैकसूट और जूते वितरित किए।

यह वितरण महज़ एक औपचारिकता नहीं बल्कि एक गहरी ज़िम्मेदारी के तौर पर पूर्ण किया गया।इस अवसर पर उपस्थित सभासदगणों के सहयोग से, स्वच्छता, सुरक्षा और सम्मान यही हमारी प्राथमिकता है और संकल्प को दोहराया गया। यह कदम विशेष रूप से आगामी बरसात के मौसम की चुनौतियों को देखते हुए उठाया गया है ताकि सफाईकर्मी किसी भी विषम परिस्थिति में सुरक्षित रहकर अपना कार्य कर सकें और नगर की स्वच्छता अनवरत बनी रहे।

सफाई कर्मचारियों को पी.पी.ई. किट, रेनकोट और जूते प्रदान कर उन्हें काम के दौरान संभावित खतरों जैसे संक्रमण, चोट और खराब मौसम से बचाना। सुरक्षित और सुसज्जित उपकरणों के साथ कर्मचारी बिना किसी बाधा के और अधिक कुशलता से नगर की स्वच्छता बनाए रखने में सक्षम होंगे।यह पहल मेहनतकश सफाईकर्मियों के प्रति नगर पंचायत के सम्मान और कृतज्ञता को व्यक्त करती है, जिससे उन्हें अपने कार्य के प्रति और भी अधिक प्रोत्साहन मिलेगा।

मानसून के दौरान होने वाली चुनौतियों जैसे जल-जमाव और कीचड़ का सामना करने के लिए कर्मचारियों को पहले से तैयार करना।इस कार्यक्रम के माध्यम से ओबरा नगर पंचायत ने जनस्वास्थ्य और सामुदायिक कल्याण के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता दोहराई है। अध्यक्षा चांदनी देवी के इस व्यक्तिगत जुड़ाव ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि उनकी प्राथमिकता में सफाईकर्मियों की सुरक्षा सबसे ऊपर है, क्योंकि पहले मेरे सुरक्षा कर्मी सुरक्षित रहेंगे तभी कोई और सुरक्षित रह पाएगा। यह स्वच्छ ओबरा अभियान की दिशा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रोत्साहन भरा कदम है।

ओबरा के ब्रह्मलीन महान संत श्री श्री 108 शिवदास फक्कड़ महाराज एक तपस्वी की अविस्मरणीय गाथा
अजित सिंह ( ब्यूरो रिपोर्ट)

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

सोनभद्र के ओबरा में स्थित बाबा भूतेश्वर दरबार, जिसे गुप्तकाशी के नाम से भी जाना जाता है, आज भी छत्तीसगढ़ के एक महान संत, श्री श्री 108 शिवदास फक्कड़ महाराज की अद्भुत कहानियों से गूंज रहा है। यह प्राचीन मंदिर सदियों से साधु-संतों की तपस्थली रहा है, जहाँ कई महात्माओं ने अलौकिक शक्तियों का अनुभव किया है।

शिवदास महाराज इस दरबार के सबसे पुराने संतों में से एक थे। वे उदासीन अखाड़ा से संबंधित थे और उनका पूरा जीवन गहन तपस्या व आध्यात्मिक साधना को समर्पित था। माना जाता है कि उन्होंने अपना अधिकांश जीवन इसी पवित्र भूमि पर बिताया और वर्ष 2000 में यहीं समाधि ली। उनकी समाधि आज भी मंदिर परिसर में स्थित है, जो भक्तों और साधकों के लिए प्रेरणा का अटूट स्रोत बनी हुई है। बाबा भूतेश्वर दरबार का इतिहास बहुत पुराना है।

यह स्थान आदिकाल से ही साधु-संतों के लिए एक प्रमुख आध्यात्मिक केंद्र रहा है। इस तपस्वी भूमि पर कई महान आत्माओं ने कठोर साधना कर अद्भुत वरदान और शक्तियाँ प्राप्त की हैं। यह मंदिर सिर्फ एक पूजा स्थल नहीं, बल्कि एक ऐसा स्थान है जहाँ आध्यात्मिक ऊर्जा और शांति का गहरा अनुभव किया जा सकता है।

शिवदास महाराज की उपस्थिति और उनकी तपस्या ने इस दरबार की पवित्रता और महत्व को और भी बढ़ा दिया है। पहले परियोजना के कर्मचारी इस मंदिर पर आकर बाबा के साथ रोज़ हरि कीर्तन-पूजन करते थे, और आज भी वही परंपरा सदियों से चली आ रही है। उनकी कहानी हमें यह सिखाती है कि सच्ची निष्ठा और अटूट भक्ति से कोई भी व्यक्ति आध्यात्मिक उन्नति की सर्वोच्च ऊँचाइयों को प्राप्त कर सकता है।

बाबा भूतेश्वर दरबार एक पहाड़ी पर स्थित है, जो औषधीय गुणों से भरपूर वनस्पतियों और बनवासियों से घिरा हुआ है। यहाँ का अद्भुत और खूबसूरत दृश्य भारत की प्राकृतिक सुंदरता का परिचायक है, जो आध्यात्मिकता के साथ-साथ प्राकृतिक सौंदर्य का भी अनुपम संगम प्रस्तुत करता है।

इस मंदिर परिसर की एक और अनूठी विशेषता यहाँ रहने वाले सैकड़ों बंदर हैं। यहाँ मोहन बाबा नाम के एक बंदर का भी स्थान माना जाता है, जिसकी समाधि इसी मंदिर पर हुई है। कितने वर्षों से आसपास के स्थानीय लोग इन बंदरों को प्रतिदिन फल-फ्रूट खिलाते हैं, जो इस स्थान की जीव-दया और सौहार्द की भावना को दर्शाता है।आज भी बाबा भूतेश्वर दरबार भक्तों और जिज्ञासुओं के लिए खुला है, जो इस प्राचीन स्थल की शांति और शिवदास महाराज जैसे महान संतों की आध्यात्मिक विरासत का अनुभव करना चाहते हैं।

ओबरा में गुम हुई दो बच्चियां सकुशल परिजनों को मिलीं, पुलिस और स्थानीय लोगों की सराहनीय पहल
अजित सिंह ( ब्यूरो रिपोर्ट)

ओबरा/ सोनभद्र-

बुधवार को ओबरा में दो मासूम बच्चियों के गुम होने का मामला सामने आया। जिसे स्थानीय नागरिकों और ओबरा पुलिस की तत्परता से सकुशल सुलझा लिया गया। इन बच्चियों को उनके पिता सुधीर मेहता को सौंप दिया गया। जिससे मौके पर मौजूद लोगों के बीच पुलिस और सामुदायिक सहयोग का एक बेहतरीन संदेश गया।

यह घटना तब सामने आई जब दो छोटी बच्चियां ओबरा-चोपन रोड पर सुभाष पेट्रोल पंप के पास अकेले रोती हुई मिलीं। स्थानीय लोगों ने उन्हें देखा और तुरंत उनसे पूछताछ की। बच्चियों की रोती हुई हालत देखकर उन्होंने बिना किसी देरी के ओबरा पुलिस को फोन कर सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।

मौके पर पहुंचने वाले पुलिसकर्मियों में कांस्टेबल रविंद्र यादव थे। पुलिस ने बच्चियों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर गहनता से पड़ताल शुरू की। बच्चियों से नाम पूछने पर उन्होंने अपना नाम खुशबू और रिमझिम बताया जिनकी उम्र 4 साल और 6 साल थी। जांच पड़ताल के बाद यह पुष्टि हुई कि ये बच्चियां सुधीर मेहता की हैं।जब पुलिस ने सुधीर मेहता से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि वह अपनी सबसे छोटी बच्ची को लेकर कुछ सामान खरीदने निकले थे।

इसी दौरान उनके पीछे-पीछे खुशबू और रिमझिम भी घर से निकल आईं और ना तो पिता को और ना ही घर के अन्य सदस्यों को इस बात का जरा भी अंदाजा था कि उनकी दोनों बच्चियां कब घर से निकलीं और कहां चली गईं। ओबरा-चोपन रोड पर अधिक भीड़ देखकर दोनों बच्चियां घबरा गईं और रास्ता भटक गईं। पुलिस और स्थानीय लोगों के संयुक्त प्रयास से दोनों बच्चियों को सुरक्षित उनके पिता को सौंप दिया गया।

इस घटना ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि संकट के समय पुलिस और समुदाय मिलकर कितनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया और उनके सहयोग की जमकर सराहना की जिसके कारण बच्चियां जल्द से जल्द अपने परिवार के पास लौट सकीं।बच्चों को वापस पाकर सुधीर मेहता ने सभी का धन्यवाद किया और पुलिस प्रशासन का बहुत-बहुत आभार प्रकट किया।

यह घटना ओबरा में पुलिस और नागरिकों के बीच मजबूत संबंधों का एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करती है जो किसी भी आपातकालीन स्थिति में अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होता है।

जिलाधिकारी ने संचारी अभियान की रैली को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना
अजित सिंह / राजेश तिवारी (ब्यूरो रिपोर्ट)

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के प्रांगण से संचारी अभियान की रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस मौके पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा व मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी व मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 अश्वनी कुमार द्वारा रैली के साथ-साथ पैदल चलते हुए स्वच्छता अपनाने के लिए नगरवासियों को प्रेरित किया।

रैली अभियान में स्वच्छता, रोग मुक्त जीवन, स्वस्थ्य पर्यावरण एवं स्वस्थ्य जीवन का संदेश लेकर आशा, आंगनबाड़ी, छात्र एवं सफाई कर्मियों ने नगर का भ्रमण किया। जिसके क्रम में जिलाधिकारी ने कहा कि मलेरिया डेंगू डायरिया जैसी जानलेवा बीमारियों से बचाव एवं जागरूकता के उद्देश्य से 01 जुलाई से 31 जुलाई तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं 11 जुलाई से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान जनपद में चलाया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि संचारी अभियान के अंतर्गत 11 विभाग आपसी समन्वय के द्वारा कार्य करेगे। जबकि दस्तक अभियान में आशा एवं आंगनबाड़ी बहुएँ घर-घर जाकर बुखार, क्षय, मलेरिया, फाइलेरिया रोगियों की एवं कुपोषित बच्चों की सूची बनाएँगी। इस अभियान में स्टॉप डायरिया कैम्पेन के अंतर्गत जिन परिवारों में बच्चे है उन घरों में 02 पैकेट ओ०आर०एस० प्रति बच्चे की दर से आशा द्वारा दिया जाएगा तथा दस्त वाले बच्चों को जिंक की गोली भी दी जाएगी।

रैली के पश्चात् मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में वृक्षारोपण महा अभियान 2025 अभिनव प्रयास कार्यक्रम के अन्तर्गत नवजात शिशुओं को और उनकी माताओं को ग्रीन गोल्डन सटिफिकेट के साथ सागौन और सहजन का पौधा भेंट किया। अभियान में पुलिस अधीक्षक, जिला कार्यक्रम अधिकारी आई०सी०डी०एस० समस्त अपर/ उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अधिशासी अधिकारी/समस्त कर्मचारी नगर पालिका परिषद रावर्टसगंज, साई नर्सिंग कालेज के छात्र-छात्राएँ, जिला मलेरिया अधिकारी व कार्यालय जिला मलेरिया अधिकारी के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

जुगैल में 25 वर्षीय नेहा गुप्ता का शव दुपट्टे के सहारे लटका मिला, पति पर हत्या का आरोप
अजित सिंह/ राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)

सोनभद्र/उत्तर प्रदेश-

सोनभद्र जिले के थाना जुगैल क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत गोठानी के बरेड गांव में 25 वर्षीय नेहा गुप्ता का शव एक दुपट्टे के सहारे लटका हुआ मिला है। इस घटना में मृतका के पति अयोध्या गुप्ता पर हत्या का आरोप लगा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका के पिता ने बताया कि नेहा की शादी जुगैल गांव के अयोध्या गुप्ता से हुई थी। उनका आरोप है कि नेहा के ससुराल वाले उसे लगातार प्रताड़ित करते थे, जिसके कारण वह अक्सर अपने मायके में रहती थी। पति अयोध्या का उसके मायके आना-जाना लगा रहता था और पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़े होते रहते थे।

मृतका के पिता ने बताया कि वह पिछले दो दिनों से रॉबर्ट्सगंज के एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती थे। आज सुबह उन्हें फोन के माध्यम से सूचना मिली कि नेहा गुप्ता ने फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही वे तत्काल घर पहुंचे, जहां नेहा का शव फांसी पर लटका देख परिजनों में हड़कंप मच गया।यह भी बताया गया है कि मृतका का एक छह वर्षीय बेटा है।

घटना के समय मृतका और उसके पति दोनों ही साथ में थे।घटना की सूचना मिलते ही जुगैल थाना प्रभारी नागेश सिंह अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। जुगैल पुलिस मामले में आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है।

माँ की हत्या का फरार आरोपी 25 हजार का इनामी खेदू भुइया गिरफ्तार ,ओबरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता
अजित सिंह ( ब्यूरो रिपोर्ट)

ओबरा/सोनभद्र-

लगभग डेढ़ साल पहले अपनी सगी माँ की हत्या कर फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी खेदू भुइया को ओबरा पुलिस ने मंगलवार को किया गिरफ्तार । यह गिरफ्तारी सोनभद्र पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

उक्त मामला 7 अप्रैल 2024 का है, जब ओबरा थाना क्षेत्र के बिल्ली रेलवे स्टेशन के पास खेदू भुइया (पुत्र स्वर्गीय लोटन भुइया, निवासी पाण्डेयपुर, थाना पाटन, जिला पलामू, झारखंड) ने घरेलू विवाद के चलते अपनी माँ पुचिया देवी (उम्र करीब 54 वर्ष) की हत्या कर दी थी और मौके से फरार हो गया था। इस संबंध में मृतका की बहू सुमन देवी ने ओबरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

पुलिस ने तत्काल मुकदमा अपराध संख्या- 59/2024 धारा 304 भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सघन प्रयास किए। गिरफ्तारी न होने पर अभियुक्त के खिलाफ कुर्की की कार्यवाही की गई और न्यायालय में आरोप पत्र भी दाखिल किया गया। इसके बावजूद खेदू भुइया लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा 25,000 रुपये का पुरस्कार भी घोषित किया गया था।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, अशोक कुमार मीना द्वारा जनपद में अपराध नियंत्रण और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी ओबरा हर्ष पाण्डेय के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक ओबरा राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में ओबरा पुलिस लगातार प्रयासरत थी।

मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए फरार और पुरस्कार घोषित अभियुक्त खेदू भुइया (उम्र करीब 32 वर्ष) को बिल्ली रेलवे स्टेशन के पास उसकी भाभी के घर से सुबह 08:15 बजे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को मा. न्यायालय में रिमांड हेतु भेजा गया।

रांची-बनारस-रांची एक्सप्रेस ट्रेन में शयनयान श्रेणी में अतिरिक्त कोच बढ़ोत्तरी
अजित सिंह ( ब्यूरो रिपोर्ट)

चोपन/ सोनभद्र -

यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर उनके सुगम आवागमन हेतु दिनांक 01.07.25 से रांची से खुलने वाली गाड़ी सं. 18611 रांची- बनारस एक्सप्रेस एवं दिनांक 02.07.25 से बनारस से खुलने वाली गाड़ी सं. 18612 बनारस-रांची एक्सप्रेस ट्रेन को 06 शयनयान श्रेणी कोचों के स्थान पर अब 07 शयनयान श्रेणी कोचों के साथ चलाया जाएगा जिसके परिणामस्वरूप तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 01 कोच, शयनयान श्रेणी के 07 एवं साधारण श्रेणी के 06 कोच होंगे | यह जानकारी मोहम्मद इकबाल वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, धनबाद एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी द्वारा दी गई|