samastipur news - Swatantra Prabhat

समस्तीपुर कॉलेज रसायन विभाग के प्रमोद कुमार मिथिला विश्वविद्यालय के लिए संयुक्त मंत्री पद पर निर्वाचित.
बिहार राज्य विश्वविद्यालय और महाविद्यालय कर्मचारी संघ के 28वें महाधिवेशन में नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। इस दौरान समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर के रसायन विभाग के प्रयोगशाला प्रभारी (ग्रेड-2) प्रमोद कुमार को ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के लिए संयुक्त मंत्री पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया।

इस उपलक्ष्य में 4 जुलाई (शुक्रवार) को समस्तीपुर कॉलेज परिसर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. मीणा प्रसाद, डॉ. सत्यम कुमार, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. अनिल सिंह, शशि शेखर, दीपक कुमार, गौरव विकास, मुकेश कुमार सिंह सहित दो दर्जन से अधिकशिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

सभी ने प्रमोद कुमार को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वह आने वाले समय में कर्मचारियों की आवाज को मजबूती से विश्वविद्यालय स्तर तक पहुँचाएंगे और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्षरत रहेंगे।

इस अवसर पर कॉलेज में सामूहिक भोज का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षक एवं कर्मचारी शामिल हुए।

समस्तीपुर स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरा युवक, दाहिना पैर कटा; PMCH रेफर.
रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा के तमाम इंतजामों के बावजूद यात्री अक्सर लापरवाही का शिकार हो जाते हैं। ऐसा ही एक दर्दनाक हादसा समस्तीपुर जंक्शन पर हुआ, जहां एक युवक चलती ट्रेन से उतरते समय गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सिर्फ एक अनमोल अंग का नुकसान नहीं था, बल्कि यह रेल यात्रा के दौरान सतर्कता की जरूरत को फिर से रेखांकित करता है।

शुक्रवार देर रात समस्तीपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब 15211 जननायक एक्सप्रेस से उतरते समय एक युवक का बैलेंस बिगड़ गया और वह ट्रेन से गिरकर पटरी पर जा गिरा। हादसे में उसका दाहिना पैर कट गया।

घायल युवक की पहचान रोहन कुमार, निवासी नया नगर, बेगूसराय के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रोहन चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश कर रहा था, तभी अचानक संतुलन खो बैठा और प्लेटफॉर्म से नीचे गिर पड़ा।

मौके पर तैनात आरपीएफ व जीआरपी कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को प्लेटफॉर्म से उठाकर तुरंत रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच, पटना रेफर कर दिया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

जीआरपी थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर बीपी आलोक ने पुष्टि की कि हादसा जननायक एक्सप्रेस से उतरते समय हुआ और जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं, स्टेशन पर मौजूद यात्रियों का कहना है कि यदि प्लेटफॉर्म पर गश्ती स्टाफ और चेतावनी संकेत और अधिक सक्रिय होते, तो शायद इस तरह की घटनाएं टाली जा सकती थीं।