हर घर नल योजना - Swatantra Prabhat

हर-घर-नल योजना में जमकर गड़बड़झाला
कानपुर देहात। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक घर में स्वच्छ जल की आपूर्ति हेतु हर-घर-नल योजना के क्रियान्वयन में किया गया गड़बड़झाला सामने आने लगा है और इस आशंका से इन्कार नहीं किया सकता कि हर-घर-नल योजना में धन का बन्दरबाँट नहीं किया गया है ! कानपुर देहात जिले के विकास खण्ड डेरापुर की ग्राम पंचायत मझगवाँ के ग्राम मिर्जापुर खुर्द में ‘‘हर-घर-नल’’ योजना के अन्तर्गत ग्राम के हर-घर तक पाइप लाइन डाले हुए लगभग 3 वर्ष गुजर चुके हैं और हर-घर के पास टोंटी लगा दी गईं।

खास बात यह है कि तीन-चार वर्षों के दौरान अब तक शायद दो-चार बार ही जलापूर्ति की गई है। परिणाम स्वरूप हर घर नल योजना, ‘‘चार दिन की चाँदनी....’’ वाली कहावत को सच करती दिख रही है। इसमें कतई दो राय नहीं कि हर-घर-नल योजना में स्थानीय स्तर पर गडबड़झाला और धन का बन्दरबाँट किया गया है। ग्राम निवासी वीरेंद्र सिंह गौर ने बताया कि, "लगभग 3 वर्ष हो चुके हैं पाइप लाइन को डाले हुए। शुरू - शुरू में ही दो - तीन बार पानी आया था, वो भी बहुत गन्दा।

तब से लेकर अब तक पानी नहीं आया।" ग्राम निवासी श्याम सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व भारत सरकार को ई-मेल के माध्यम से शिकायत भेजकर उच्चाधिकारियों की मौजूदगी में स्थलीय निरीक्षण कर जाँच करने की माँग की है और गड़बड़झाला करने में संलिप्त अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाई करने की माँग की गई है !

कोन में जल जीवन मिशन की हर घर नल योजना की खुली पोल, लोगो ने किया जलापूर्ति कराने की मांग
अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

विकास खंड कोन अंतर्गत नमामि गंगे के जल जीवन मिशन योजना के तहत हर घर नल योजना इन दिनों धरातल पर धाराशायी होता प्रतीत हो रहा है । बतातें चलें कि कई ग्राम पंचायतों में नल कनेक्शन का कार्य पूरा नहीं सका किन्तु कागजों पर पूर्ण दिखा दिया है जो विचारणीय है। मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने बताया कि ग्रामीणों के आधार कार्ड के आधार पर कनेक्शन दिए गए, लेकिन महीनों से नलों से एक बूंद पानी नहीं आ रहा है। उदाहरण स्वरुप कोन, कचनरवा, नरोईयादामर् , मधुरी , बड़ाप , कुड़वा, बागेसोती , सिंगा, डुबवा , पीपरखाड़ रामगढ़ महिउददीनपुर ,चांचीकला मिश्री खेतकटवा खरौंधी और नेरूइयाडामर समेत कई गांवों में योजना से पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है।

जिसके क्रम में वरिष्ट समाजसेवी बिहारी प्रसाद यादव व जोखन प्रसाद यादव ने संयुक्त रूप से बताया कि बड़ा दुर्भाग्य है कि कचनरवा के बड़ाप, बागेसोती के सिंगा सहित कई जगहों पर आज तक लोगों को नल कनेक्शन नहीं मिल सका। उन्होंने आगे कहा कि जहाँ कनेक्शन है वहाँ भी महीनों से पानी नहीं मिल रहा है जिससे लोगों में आक्रोश ब्याप्त है। वहीं जिला पंचायत सदस्य छविन्द्र नाथ चेरो ने बताया कि क्षेत्र में अभी तक नल कनेक्शन तक पूरा नहीं हुआ और न ही लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो रहा है जिससे लोग आय दिन विकलांगता के शिकार हो रहे हैं और आय दिन लोग काल के मुंह में समा रहे हैं।

उन्होंने संबंधित विभाग के उपर लोगों के साथ सौतेला ब्यवहार करने का आरोप लगाया है और उन्होंने हर घर नल योजना को फ्लाप साबित कर दिया है । इसी तरह आगे उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत में जगह जगह पानी टंकी का निर्माण हुआ था जो मात्र शो पीस बन कर रह गया और वहीं ग्राम पंचायतों में कई हैंडपंप मरम्मत के अभाव में खराब पड़े हुए है और वहीं हैंडपंप मरम्मत के नाम पर प्रति वर्ष लाखों रुपए का धनराशि आहरण किया जाता है।

वहीं दूसरी तरफ सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार कार्यदायी संस्था द्वारा कागजों पर पूर्ण दिखा दिया गया है जो कि स्वत: ही जाँच का विषय है। सबसे बड़ा सवाल है कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की सबसे महत्त्वपूर्ण योजना स्वच्छ जल मिशन के तहत हर घर नल योजना के परियोजना के अधिकारियों द्वारा जनहित को देखते हुए बड़ी तेजी से कार्य किया गया किन्तु संबंधित कार्यदायी संस्था के उदासिनता के कारण लोगों तक पानी नहीं पहुँच पा रहा है बल्कि उन्हें लॉली पॉप दिया जा रहा है और वह केवल कागजों में सिमट कर रह गया है।

नाम न छापने की शर्त पर संबंधित संस्था के कर्मचारियों ने बताया कि लोगों को मई माह से अभी तक बेतन नहीं मिली है जिससे हमलोगों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। जिससे पेयजल आपूर्ति पर असर पड़ रहा है। जिसके क्रम में वरिष्ठ समाज सेवी बिहारी प्रसाद यादव व जोखन प्रसाद यादव सहित प्रदीप, रमेश ,सुदामा ,शिव पूजन ,रविंदर ,नरेश ,रोहन और सहित स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी से शुद्ध पेयजल शुरू कराने की मांग की है।

इस बावत् कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर सुदर्शन बिंद को कॉल किया गया किन्तु रीसिव नहीं हुआ। जिसके क्रम में स्वच्छ जल मिशन के सहायक अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि कुछ तकनीकी समस्याओं व विद्युत आपूर्ति बाधित सहित जगह जगह पाईप लाईन डैमेज होने के कारण समस्या उत्पन्न हुई है जिसके क्रम में संबंधित विभाग को अवगत कराया जा चुका है और उन्होंने आश्वासन दिया कि जिनक्षेत्रों में समस्या है उसे हल करा दिया जायेगा।

सोनभद्र में जल संकट गहराया हर घर नल योजना बेदम, कर्मचारियों ने वेतन न मिलने पर ठप की पानी सप्लाई
राजेश तिवारी ( क्राइम ब्यूरो रिपोर्ट)

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में पानी का संकट लगातार गहराता जा रहा है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। दूरस्थ इलाकों से लेकर जिला मुख्यालय तक हर जगह लोग पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं। ज्यादातर जगहों पर पानी की आपूर्ति टैंकरों के माध्यम से की जा रही है जो कि बहुत बड़ी समस्या की ओर इशारा करता है।

सरकार और स्थानीय लोगों को उम्मीद थी कि हर घर नल योजना इस साल पानी की किल्लत को खत्म कर देगी, लेकिन सोनभद्र में यह योजना दम तोड़ती नजर आ रही है। स्थिति तब और भी बदतर हो गई जब विभाग द्वारा फर्जी रिपोर्टिंग सामने आई। लखनऊ से आए एक नोडल अधिकारी की जांच में भी विभाग की पोल खुल गई, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि योजना का क्रियान्वयन जमीनी स्तर पर प्रभावी नहीं है।

अभी प्रशासन इन सब परेशानियों से जूझ ही रहा था कि एक और बड़ी समस्या सामने आ गई। विकास खंड कोन के हर्रा, खेतकटवा, कचनरवा, खरौंधी सहित दर्जनों कार्यालयों पर सोमवार सुबह से ही पानी की सप्लाई बंद कर दी गई और उन पर ताला जड़ दिया गया। इन कार्यालयों पर तैनात कर्मचारी, जिनमें राहुल गुप्ता, सुजीत कुमार, बलवंत कुमार, लवकुश कुमार, दिलीप गुप्ता, संदीप कुमार, संतोष कुमार, विकास रंजन, रमजान अहमद, दिलशाद अहमद समेत कुल 42 कर्मचारी शामिल हैं जिसने एक स्वर में यह कदम उठाया।

आक्रोशित कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें पिछले साढ़े तीन महीने से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। वेतन की मांग करने पर अधिकारियों द्वारा केवल आश्वासन दिया जाता है, जिससे वे आर्थिक तंगी और भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। कर्मचारियों ने बताया कि एक कर्मचारी के पिता ने तो समूह का पैसा न दे पाने के कारण आत्महत्या करने का प्रयास किया था, जिसे किसी तरह बचा लिया गया। इस घटना ने कर्मचारियों के आक्रोश को और बढ़ा दिया।आक्रोशित कर्मचारियों ने एक स्वर में कहा कि जब तक उनके बकाया वेतन का भुगतान नहीं किया जाता, तब तक वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे।

पानी की आपूर्ति के अचानक बंद होने से संबंधित क्षेत्रों में हाहाकार मच गया है। पहले से ही पानी की कमी झेल रहे लोग अब और भी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। इस गंभीर स्थिति पर प्रोजेक्ट मैनेजर सुदर्शन बिंद ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कुछ तकनीकी समस्या के कारण वेतन का भुगतान बकाया है। उन्होंने मंगलवार को सभी कर्मचारियों के वेतन का भुगतान करने का आश्वासन दिया है।यह देखना बाकी है कि क्या प्रोजेक्ट मैनेजर का यह आश्वासन कर्मचारियों के आक्रोश को शांत कर पाता है और पानी की आपूर्ति जल्द से जल्द बहाल हो पाती है। सोनभद्र में गहराता यह जल संकट और 'हर घर नल' योजना की विफलता स्थानीय प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है, जिस पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है।