राज्य स्तरीय रात्रि कालीन टेनिस बॉल क्रिकेट - Swatantra Prabhat

ओबरा कप रोमांचक मुकाबलों से गुलजार रहा गांधी मैदान, डाला और एसपी इलेवन ने जीते मैच
अजित सिंह / आर. एन सिंह ( ब्यूरो रिपोर्ट)

ओबरा/सोनभद्र-

स्थानीय गांधी मैदान में चल रही राज्य स्तरीय रात्रि कालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता 10वें ओबरा कप का दसवां दिन भी रोमांचक मुकाबलों से भरा रहा। आज तीन महत्वपूर्ण मैच खेले गए, जिसमें टीमों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दिन का पहला मुकाबला दिनेश एकेडमी और डाला के बीच खेला गया। निर्धारित 8 ओवर के इस मुकाबले में डाला ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।

दिनेश एकेडमी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 61 रनों का लक्ष्य ही रख पाई। दिनेश एकेडमी के लिए कमलेश ने शानदार बल्लेबाजी की और 16 गेंदों पर सर्वाधिक 26 रन बनाए। डाला के सबसे सफल गेंदबाज आबिद रहे, जिन्होंने अपने 2 ओवर में 17 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डाला की टीम ने अंतिम ओवर में रोमांचक तरीके से लक्ष्य हासिल कर लिया। डाला के लिए शुभम ने सर्वाधिक 20 रन बनाए, जबकि आबिद ने भी 16 रनों का योगदान दिया।

दिनेश एकेडमी के सबसे सफल गेंदबाज गणेश रहे, जिन्होंने अपने 2 ओवर में 9 रन देकर 2 विकेट लिए। डाला ने यह मुकाबला 6 विकेट से जीतकर दिनेश एकेडमी को प्रतियोगिता से बाहर कर दिया। इस मैच का मैन ऑफ द मैच डाला के खिलाड़ी आबिद को रोशन सिंह नेपाली द्वारा प्रदान किया गया।

दूसरा मुकाबला एसपी इलेवन और बादशाह इलेवन के बीच खेला गया। एसपी इलेवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बादशाह क्लब ने निर्धारित 8 ओवर में 46 रनों का लक्ष्य रखा। बादशाह क्लब के लिए रोहित ने सर्वाधिक 15 रन बनाए। एसपी इलेवन के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें अजय शर्मा सबसे सफल रहे, जिन्होंने अपने 2 ओवर में मात्र 4 रन देकर 6 विकेट झटके। वहीं, मनेंद्र ने भी 2 विकेट हासिल किए।

जवाब में उतरी एसपी इलेवन की टीम ने अंतिम ओवर में यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। एसपी इलेवन के लिए एसपी सिंह ने सर्वाधिक 9 रन बनाए और टीम ने 4 विकेट से जीत दर्ज की। बादशाह इलेवन के सबसे सफल गेंदबाज चांद मलिक रहे, जिन्होंने 2 ओवर में 8 रन देकर 2 विकेट लिए। इस रोमांचक मैच में एसपी इलेवन ने जीत हासिल की और मैन ऑफ द मैच एसपी इलेवन के मंगलम को दिया गया।

दिन का तीसरा और अंतिम मुकाबला भवानी और एसपी इलेवन के बीच खेला गया। निर्धारित 8 ओवर के इस मुकाबले में भवानी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एसपी इलेवन ने 66 रन बनाए। एसपी इलेवन के लिए सैफ ने सर्वाधिक 18 रन बनाए। भवानी के सबसे सफल गेंदबाज सिद्धार्थ रहे, जिन्होंने 4 विकेट लिए।

जवाब में उतरी भवानी की टीम 57 रनों पर ही सिमट गई। भवानी के लिए शिवम ने सर्वाधिक 12 रन बनाए, लेकिन बाकी कोई भी बल्लेबाज कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सका। एसपी इलेवन के सबसे सफल गेंदबाज अजय रहे, जिन्होंने 2 ओवर में 7 रन देकर 3 विकेट झटके। इस मैच का मैन ऑफ द मैच एसपी इलेवन के सैफ को दिया गया, जिन्होंने अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

आज के मुकाबलों में निर्णायक की भूमिका में रोशन सिंह, प्रवीण कुमार और दीपू सिंह रहे। स्कोरिंग का कार्य अक्षय पटेल और अफजल अंसारी ने संभाला, जबकि संचालन संकट मोचन झा ने किया।प्रतियोगिता के सफल आयोजन में मुख्य रूप से आयोजन सचिव प्रदीप शर्मा, साथ ही सोनू राय, आशुतोष सिंह, बृजेश मिश्रा, सूरज मिश्रा, प्रदीप कनौजिया बंटू, आकाश केशरी, अफताब

अहमद, विकास, शनि देव पांडेय, सूर्यप्रकाश चौरसिया, रणजीत तिवारी, धर्मेंद्र कुमार, आकाश केशरी, संदीप, अफजल अंसारी, सोनल और अन्य कई लोग उपस्थित रहे और अपना सहयोग दिया।ओबरा कप में क्रिकेट का यह जुनून आगे भी जारी रहेगा, जिसमें खिलाड़ी अपनी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं।