raebareli news - Swatantra Prabhat

स्कूल चलो अभियान के तहत किया गया एक विशाल पैदल मार्च
महराजगंज/रायबरेली। 15 जुलाई, बुधवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र पाली से महराजगंज कस्बे तक 'स्कूल चलो अभियान' के तहत एक विशाल पैदल मार्च  का आयोजन किया गया। इस मार्च में सैकड़ों शिक्षकों और उच्च प्राथमिक विद्यालय महाराजगंज के छात्रों ने बैंड-बाजे के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया।

यह पैदल मार्च परिषदीय स्कूलों में नामांकन बढ़ाने और लोगों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करने के लिए आयोजित किया गया था। मार्च के दौरान, शिक्षकों और छात्रों ने लोगों को सरकार द्वारा परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों और शिक्षा के उन्नयन की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

खंड शिक्षा अधिकारी राम मिलन यादव ने इस अवसर पर शिक्षकों को प्रेरित करते हुए प्रति विद्यालय पांच नए छात्रों का नामांकन बढ़ाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया। उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि वे शिक्षा के महत्व को समझें और लोगों को अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रोत्साहित करें।

इस मौके पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लाक अध्यक्ष मधुकर सिंह, दयाशंकर अवस्थी दिलीप अवस्थी दिव्या प्रताप प्रदीप चौरसिया राकेश गौतम सुरेश द्विवेदी प्रियंका पांडे मीणा राधा रानी सीमा गुप्ता रेखा मौर्य सावित्री आरती जयसवाल पूजा सिंह नीलमा श्रीवास्तव पूनम समेत सैकड़ो शिक्षक शिक्षिकाएं व छात्र मौजूद रहे।

डबल इंजन सरकार की योजनाओं से बदली पारा कला की तस्वीर
महराजगंज/रायबरेली:   करीब पांच हजार की आबादी और आठ मजरों वाली इस ग्राम पंचायत ने बीते पांच वर्षों में विकास की नई इबारत लिखी है। ग्राम प्रधान गीता के नेतृत्व में गांव में सड़क, नाली, पेयजल, शिक्षा, स्वच्छता और जनकल्याण से जुड़े अनेक कार्य कराए गए हैं, जिनकी सराहना ग्रामीण खुलकर कर रहे हैं।

आपको बता दें कि, ग्राम पंचायत पारा कला में पारा कला, पूरे सर्वजीत, दखिनहा, पूरे मन्नू, पूरे धौकल, कूटी, पूरे बजरंगी और पूरे अर्जुनहा सहित कुल आठ गांव शामिल हैं। यहां लगभग 1950 मतदाता निवास करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि, वर्तमान कार्यकाल में गांव के विकास को नई गति मिली है और अनेक वर्षों से लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया गया।

प्रधान प्रतिनिधि हरिशंकर ने बातचीत के दौरान बताया कि, उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की "सबका साथ, सबका विकास" की भावना को आधार बनाकर कार्य किया है। उन्होंने कहा कि, ग्राम पंचायत में विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के पात्र लोगों तक पहुंचाया गया है।

उन्होंने बताया कि, बीते पांच वर्षों में ग्राम पंचायत में लगभग 500 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क, 500 मीटर खड़ंजा, 400 मीटर पक्की नालियों का निर्माण कराया गया। इसके साथ ही प्राथमिक विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का कायाकल्प, पंचायत भवन की मरम्मत, अंत्येष्टि स्थल (शवदाह गृह) का निर्माण तथा कूड़ाघर का निर्माण भी कराया गया।

प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि, जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम पंचायत में पेयजल आपूर्ति के लिए पानी की टंकी का निर्माण कराया गया, जिससे ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। उन्होंने कहा कि, ग्राम पंचायत में निर्मित एमडीएम शेड (मिड-डे मील शेड) आज भी विकास का प्रतीक माना जाता है। इस भव्य परियोजना का उद्घाटन मंडलायुक्त रोशन जैकब एवं तत्कालीन जिलाधिकारी हर्षिता माथुर द्वारा किया गया था, जिसकी चर्चा आज भी ग्रामीण गर्व के साथ करते हैं।

उन्होंने बताया कि, ग्राम पंचायत के लगभग 100 पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया गया। वहीं करीब 200 वृद्ध, विधवा एवं दिव्यांग लाभार्थियों को पेंशन योजनाओं से जोड़ा गया। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत लगभग 3000 मीटर कच्चे मार्गों एवं अन्य विकास कार्यों को पूरा कराया गया। इसके अतिरिक्त 400 व्यक्तिगत शौचालय तथा एक सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराकर स्वच्छता अभियान को मजबूती प्रदान की गई।

हरिशंकर ने कहा, "उनका उद्देश्य राजनीति नहीं, बल्कि गांव का समग्र विकास रहा है। सरकार की प्रत्येक जनकल्याणकारी योजना का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचे, इसी सोच के साथ पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता से कार्य किया गया है। आगे भी ग्राम पंचायत के सर्वांगीण विकास और जनता की सेवा के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।"

ग्रामीणों का कहना है कि, विकास कार्यों के चलते पारा कला ग्राम पंचायत आज क्षेत्र की अन्य पंचायतों के लिए प्रेरणा बनकर उभरी है। बेहतर सड़कें, सुदृढ़ जल निकासी व्यवस्था, शिक्षा संस्थानों का कायाकल्प, स्वच्छता अभियान और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन ने गांव की तस्वीर बदल दी है। यही कारण है कि, पारा कला आज महराजगंज विकास खंड की अग्रणी ग्राम पंचायतों में अपनी अलग पहचान बना चुकी है।

होटल में कारीगर का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, मचा हड़कंप
लालगंज, रायबरेली। कस्बे के निराला नगर स्थित एक होटल में शनिवार सुबह कारीगर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक की पहचान आचार्य नगर निवासी मिथुन उर्फ अजय प्रजापति (30) पुत्र सत्यदेव के रूप में हुई है। अजय पिछले करीब नौ वर्षों से होटल में खाना बनाने का काम कर रहा था। शनिवार सुबह वह होटल के अंदर अचेत अवस्था में मिला, जिसके बाद होटल कर्मचारियों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

स्थानीय लोगों में चर्चा है कि अजय मोबाइल चार्जिंग के दौरान करंट की चपेट में आया, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

अजय चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसके परिवार में भाई श्रीकृष्ण, छोटेलाल, विनोद, पत्नी रूबी और सात वर्षीय बेटा वीरांश हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की

महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के कुबना गांव में फलदार पेड़ों पर ठेकेदार द्वारा चलाया गया आरा
महराजगंज/रायबरेली:   महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के कुबना गांव में फलदार पेड़ों की कथित अवैध कटान का मामला सामने आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। आरोप है कि, लकड़ी ठेकेदार 'जादूगर' द्वारा आम के हरे एवं सूखे फलदार पेड़ों पर बिना वैध अनुमति आरा चलवाकर शुक्रवार को कटान कराई गई। मामले के सामने आने के बाद स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी व्याप्त है और कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।

आपको बता दें कि, वन विभागीय सूत्रों के अनुसार, संबंधित पेड़ों की कटान के लिए आवश्यक अनुमति होने को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी में बिना वैध स्वीकृति के कटान किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, विभागीय स्तर पर मामले की जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

इस बीच कथित अवैध कटान से जुड़े फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वायरल तस्वीरों के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है और ग्रामीणों ने दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है। लोगों का कहना है कि, यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले ऐसे मामलों को बढ़ावा मिलेगा।

सूत्रों का यह भी कहना है कि, यदि जांच में अवैध कटान की पुष्टि होती है तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम एवं अन्य प्रासंगिक कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

फिलहाल पूरे मामले पर वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की निगाहें टिकी हुई हैं। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि, जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के कुबना गांव में फलदार पेड़ों की कथित अवैध कटान का मामला सामने आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। आरोप है कि, लकड़ी ठेकेदार 'जादूगर' द्वारा आम के हरे एवं सूखे फलदार पेड़ों पर बिना वैध अनुमति आरा चलवाकर शुक्रवार को कटान कराई गई। मामले के सामने आने के बाद स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी व्याप्त है और कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।

आपको बता दें कि, वन विभागीय सूत्रों के अनुसार, संबंधित पेड़ों की कटान के लिए आवश्यक अनुमति होने को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी में बिना वैध स्वीकृति के कटान किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, विभागीय स्तर पर मामले की जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

इस बीच कथित अवैध कटान से जुड़े फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वायरल तस्वीरों के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है और ग्रामीणों ने दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है। लोगों का कहना है कि, यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले ऐसे मामलों को बढ़ावा मिलेगा।

सूत्रों का यह भी कहना है कि, यदि जांच में अवैध कटान की पुष्टि होती है तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम एवं अन्य प्रासंगिक कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

फिलहाल पूरे मामले पर वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की निगाहें टिकी हुई हैं। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि, जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।

स्वदेशी अपनाने और स्वावलंबन का दिया संदेश
लालगंज (रायबरेली)।  नगर स्थित स्वावलंबन केंद्र में सोमवार को स्वदेशी जागरण मंच की ओर से बैठक आयोजित की गई।इसमें युवाओं और महिलाओं को स्वदेशी अपनाने तथा स्वावलंबी बनने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के प्रांत संयोजक अमित सिंह वत्स ने की। बैठक में अमित सिंह वत्स ने कहा कि युवाओं को केवल रोजगार तलाशने तक सीमित नहीं रहना चाहिए।

उन्हें ऐसा उद्यम शुरू करना चाहिए जिससे वे दूसरों को भी रोजगार दे सकें। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार आर्थिक आत्मनिर्भरता का सबसे मजबूत माध्यम है। इसके लिए स्वावलंबन केंद्र से जुड़कर प्रशिक्षण और आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक मजबूती में स्वदेशी की महत्वपूर्ण भूमिका है। यदि लोग स्वदेशी वस्तुओं का अधिक से अधिक उपयोग करें तो स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और देश आत्मनिर्भर बनेगा। उन्होंने सभी से दैनिक जीवन में स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

बैठक में मौजूद लोगों ने स्वदेशी के महत्व पर चर्चा की और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और युवाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मनोज अवस्थी, राजू सिंह एडवोकेट, पंकज पांडेय, विवेक सिंह, बाबू तिवारी, सत्यम सिंह, विष्णु प्रताप सिंह, प्रभात, त्रिलोक चंदी, सुलोचना देवी, सुशीला, रंगोली सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

तीन दिनों से फुंका ट्रांसफार्मर, भीषण गर्मी में अंधेरे में डूबा जमुरावा गांव, विभाग बना मूकदर्शक
महराजगंज/रायबरेली। ओसाह पावर हाउस के अंतर्गत आने वाले जमुरावा गांव में लगा 25 केवीए विद्युत ट्रांसफार्मर पिछले तीन दिनों से फुंका पड़ा है, जिससे गांव के आधे से अधिक हिस्से की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। भीषण गर्मी और उमस के बीच ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठा सके हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में लगा 25 केवीए ट्रांसफार्मर लंबे समय से ओवरलोड चल रहा था। कई बार विभागीय अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन समस्या के समाधान की बजाय शिकायतों को नजरअंदाज किया जाता रहा। नतीजा यह हुआ कि ट्रांसफार्मर आखिरकार फुंक गया और पूरे क्षेत्र की बिजली गुल हो गई।

बिजली न होने से पेयजल संकट भी गहरा गया है। घरों में लगे पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण शोपीस बनकर रह गए हैं। रात में अंधेरे और गर्मी के कारण बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों की परेशानी और बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद विभाग के कर्मचारी केवल आश्वासन दे रहे हैं, जबकि जमीनी स्तर पर कोई कार्रवाई दिखाई नहीं दे रही है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया तो वे विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। लोगों का कहना है कि एक तरफ सरकार बेहतर बिजली व्यवस्था के दावे करती है, वहीं दूसरी तरफ गांवों में फुंके ट्रांसफार्मर कई दिनों तक नहीं बदले जा रहे हैं।

अब सवाल यह है कि तीन दिनों से अंधेरे में डूबे जमुरावा गांव की सुध आखिर कब लेगा विद्युत विभाग? और क्या जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही पर कोई कार्रवाई होगी या ग्रामीणों को इसी तरह गर्मी और अंधेरे की दोहरी मार झेलनी पड़ेगी?

तो वहीं विद्युत विभाग की जेई योगेश कुमार यादव से दूरभाष पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि बहुत जल्द ही ट्रांसफार्मर लगवा कर विद्युत व्यवस्था बहाल की जाएगी

नगर पंचायत महराजगंज में सीसी रोड एवं इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्यों का हुआ शुभारंभ
महराजगंज/रायबरेली: केंद्र की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अब नगर पंचायत महराजगंज में धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। नगर क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों के उद्घाटन और शिलान्यास से नगर की तस्वीर बदलती नजर आ रही है।         इसी क्रम में शुक्रवार को नगर पंचायत के चार अलग-अलग वार्डों में सीसी रोड एवं इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में नगरवासियों की सहभागिता देखने को मिली।

आपको बता दें कि, नगर अध्यक्ष सरला साहू के प्रतिनिधि प्रभात साहू ने सभासदों एवं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में विभिन्न विकास परियोजनाओं का विधिवत शुभारंभ किया। सबसे पहले आजाद नगर वार्ड में सभासद राजकुमारी के विशेष अनुरोध पर दो सीसी रोड निर्माण कार्यों का उद्घाटन फावड़ा चलाकर किया गया। इसके बाद घेरा वार्ड में सभासद जमुना पासवान के आग्रह पर एक अन्य सीसी रोड निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ।

वहीं आनंद नगर वार्ड में लगातार तीन कार्यकाल से जनता का विश्वास प्राप्त कर रहे सभासद विनीत वैश्य के विशेष अनुरोध पर रायबरेली मुख्य मार्ग की एक ओर इंटरलॉकिंग पटरी निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रभात साहू ने कहा कि नगर की सम्मानित जनता का उनके परिवार को लगातार चार बार आशीर्वाद प्राप्त हुआ है, जिसके लिए वह सदैव कृतज्ञ हैं। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता नगर के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाना है, ताकि कोई भी नागरिक मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहे।

उन्होंने कहा कि, नगर को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित बनाना उनका संकल्प है। इसी उद्देश्य से पूरे नगर क्षेत्र में सीसी रोड, इंटरलॉकिंग सड़कें, स्ट्रीट लाइट, सोलर लाइट, वाटर फ्रीजर, पक्की एवं ढकी हुई नालियों, नाला निर्माण तथा धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण जैसे कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। इसके साथ ही बड़ी संख्या में पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी उपलब्ध कराया गया है।

प्रभात साहू ने कहा कि, नगर के समग्र विकास के लिए सभी सभासदों, सामाजिक संगठनों और नगरवासियों का सहयोग आवश्यक है। विकास कार्यों में जनसहभागिता से ही नगर को नई पहचान दिलाई जा सकती है।

इस अवसर पर सभासद जमुना पासवान, दिनेश त्यागी (सभासद प्रतिनिधि), राजकुमारी, मुस्ताक, रामकुमार, धनंजय वर्मा, नूरुल हसन, विनीत कुमार वैद्य, नामित सभासद अनुपमा पाण्डेय, सूर्य प्रकाश वर्मा, विजय धीमान सहित बड़ी संख्या में नगरवासी एवं क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।

सुल्तानपुर निवासी 90 वर्ष से अधिक आयु की बुजुर्ग मां पुरबिन आज भी हर काम से नहीं हटती पीछे
महराजगंज/रायबरेली:

जहां बढ़ती उम्र के साथ अधिकांश लोग दूसरों के सहारे जीवन व्यतीत करने लगते हैं, वहीं विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुल्तानपुर निवासी 90 वर्ष से अधिक आयु की बुजुर्ग मां पुरबिन आज भी अपनी मेहनत, आत्मनिर्भरता और अदम्य जीवटता से नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई हैं।

उम्र के इस पड़ाव पर भी उनकी दिनचर्या किसी युवा महिला से कम नहीं है। घर के लगभग सभी काम वह स्वयं करती हैं और अपनी सक्रिय जीवनशैली से यह साबित कर रही हैं कि, इच्छाशक्ति मजबूत हो तो उम्र केवल एक संख्या बनकर रह जाती है।

आपको बता दें कि, मां पुरबिन का परिवार भरा-पूरा है। उनके एक पुत्र संतलाल लोधी हैं, जो वर्तमान में ग्राम प्रधान हैं, जबकि उनकी दो बेटियां विवाह के बाद अपने-अपने परिवारों में सुखपूर्वक जीवन व्यतीत कर रही हैं। परिवार में बहू, दो नाती, दो नातिन और दो पनाती भी हैं। परिवार के सभी सदस्य उनका सम्मान करते हैं और उनकी देखभाल के लिए तत्पर रहते हैं, फिर भी मां पुरबिन आत्मनिर्भर जीवन जीना ही पसंद करती हैं।

बुजुर्ग मां पुरबिन की एक विशेष इच्छा भी है। वह चाहती हैं कि, अपने जीवनकाल में अपने एक अविवाहित नाती का विवाह अपनी आंखों से देखें। यही इच्छा उनके जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करती है।

उम्र बढ़ने के बावजूद उनकी दिनचर्या आज भी बेहद सक्रिय है। वह घर में झाड़ू लगाने से लेकर भोजन बनाने तक के सभी कार्य स्वयं करती हैं। पशुओं की देखभाल, गाय-भैंस का दूध निकालना, खैलर चलाकर मट्ठा तैयार करना, गोबर उठाना, चावल साफ करना तथा अपने हाथों से आटा गूंधकर मिट्टी के चूल्हे पर रोटियां बनाना उनके रोजमर्रा के कार्यों में शामिल है। उम्र के प्रभाव से उनकी कमर भले ही झुक गई हो, लेकिन उनके हौसले और कार्य करने की क्षमता में आज भी कोई कमी दिखाई नहीं देती।

ग्रामीण परिवेश में सादगीपूर्ण जीवन, नियमित शारीरिक श्रम और अनुशासित दिनचर्या को ही वह अपनी अच्छी सेहत का राज मानती हैं। उनका कहना है कि, शरीर को स्वस्थ और सक्रिय बनाए रखने के लिए लगातार काम करना जरूरी है। यही कारण है कि, परिवार के मना करने के बावजूद वह स्वयं अपने काम करना पसंद करती हैं।

मां पुरबिन बताती हैं कि, उनका बेटा ग्राम प्रधान होने के नाते उन्हें आराम करने की सलाह देता है, लेकिन वह मानती हैं कि, निष्क्रियता शरीर को कमजोर बना देती है। इसलिए वह अपने दैनिक कार्यों को ही व्यायाम और स्वास्थ्य का आधार मानती हैं।

आज के समय में, जब कम उम्र में ही लोग स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं, मां पुरबिन की जीवनशैली समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश लेकर आती है। उनकी मेहनत, अनुशासन और आत्मनिर्भरता यह सिखाती है कि, नियमित श्रम, सकारात्मक सोच और सक्रिय जीवनशैली इंसान को लंबे समय तक स्वस्थ, सक्षम और आत्मविश्वासी बनाए रख सकती है।

मां पुरबिन की यह प्रेरणादायी कहानी न केवल ग्रामीण महिलाओं के लिए बल्कि हर आयु वर्ग के लोगों के लिए एक मिसाल है। उनकी जीवटता और कर्मशीलता को देखकर सहज ही कहा जा सकता है कि, उम्र भले ही 90 पार कर जाए, लेकिन हौसले जवान हों तो जीवन की रफ्तार कभी नहीं थमती।

आम तोडते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, झुलसा
लालगंज (रायबरेली)। आम तोड़ना एक युवक को भारी पड़ गया। पेड़ के ऊपर से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाली क्षेत्र के रौसी झंडा गांव निवासी अजय कुमार (21) पुत्र धुन्नी वर्मा शुक्रवार को गांव के बाहर आम के पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहा था। इसी दौरान वह पेड़ के ऊपर से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइन के संपर्क में आ गया। तेज करंट लगते ही वह बुरी तरह झुलस गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करंट का झटका लगने के बाद अजय पेड़ की डाल में ही फंस गया। इससे वह नीचे गिरने से बच गया। यदि वह ऊंचाई से नीचे गिर जाता तो हादसा और भी गंभीर हो सकता था। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने किसी तरह उसे पेड़ से नीचे उतारा। गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

पूर्व विधायक राकेश सिंह के प्रयासों से शोभापुर स्केप की खुदाई का कार्य शुरू
महराजगंज (रायबरेली) लंबे अरसे से किसानों के लिए समास्या का सबब बनी शोभापुर स्केप इस बार किसानों के लिए संजीवनी साबित होगी क्योंकि पूर्व विधायक राकेश सिंह के प्रयासों से इसकी खुदाई का रास्ता साफ हो चुका है, जिससे किसानों में खुशी की लहर है।

बता दें कि महराजगंज ब्लाक क्षेत्र के बरहुवां ग्राम पंचायत अंतर्गत पूरे अभिमान सिंह गांव के पास से शोभापुर स्केप निकली हुई है, जिसकी लंबाई तकरीबन साढ़े चार किलोमीटर है,जो बजट के अभाव में झाड़ियों से पटी होने के कारण, जल निकासी की समास्या बनी हुई थी और हजारों बीघे फसल डूब जाती थी जिससे किसानों के सामने संकट उत्पन्न हो जाता था।

इसकी खुदाई को लेकर क्षेत्रीय किसान कई सालों से परेशान थे और पिछले दिनों पूर्व विधायक राकेश सिंह से मिलकर स्केप की सफाई की मांग की थी जिस पर उन्होंने अधिकारियों से बात कर समास्या के निराकरण के निर्देश दिए थे।

अब पूर्व विधायक राकेश सिंह के प्रयासों से स्केप की खुदाई का काम शुरू हो गया है जिससे किसानों के चेहरे पर खुशी है, राज्य मंत्री स्वतंत्रत प्रभार दिनेश प्रताप सिंह बड़े भाई गणेश प्रताप सिंह ने अधिशाषी अभियंता सुशील कुमार सिंचाई विभाग की उपस्थिति में नारियल फोड़कर कार्य का शुभारंभ किया।

स्केप की खुदाई से भीरा, मझिगवां, मलिकपुर बरना,पंचम सिंह गोंदरिहा बरहुआं पखनपुर पूरे श्रध्दा शोभापुर पूरे लाखन सिंह सहित दर्जनों गांवों के किसानों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

शीतला बक्श सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दीपू सिंह, पूर्व रंजीत सिंह, राम प्रताप सिंह, सुशील बाजपेई, राजू, चंद्र शेखर श्री राम सिया राम,जय राम लोधी, सहित अन्य मौजूद रहे।

रोडवेज बस से टकराकर बाइक सवार युवक घायल
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के रायबरेली रोड स्थित शेखवापुर गांव के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक सवार ने चलती रोडवेज बस में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घायल की पहचान गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर खेड़ा गांव निवासी दीपक पासी (30), पुत्र श्यामलाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह बाइक से अपनी ससुराल जा रहे थे। तभी शेखवापुर गांव स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर चलती बस से जा टकराई।

बेमौसम बारिश और आंधी से किसानों की बढ़ी चिंता, गेहूं की फसल को नुकसान
लालगंज (रायबरेली)। बेमौसम बारिश और आंधी-तूफान ने क्षेत्र के किसानों की चिंता बढ़ा दी है। मंगलवार शाम अचानक मौसम बदल गया और तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी के बाद बारिश शुरू हो गई। इस बारिश से खेतों में खड़ी और कटी हुई गेहूं की फसल भीग गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान की आशंका सता रही है।

बारिश के कारण मड़ाई का काम पूरी तरह ठप हो गया है। कई किसानों की कटी फसल अभी भी खेतों में पड़ी है, जो भीगने से खराब होने की कगार पर है। बुधवार को भी आसमान में बादल छाए रहने से किसानों की बेचैनी और बढ़ गई है।रणमऊ गांव के प्रगतिशील किसान देवकुमार यादव ने बताया कि यदि मौसम जल्द साफ नहीं हुआ तो नुकसान और बढ़ सकता है।

उन्होंने कहा कि गेहूं की फसल ही किसानों के पूरे साल का सहारा होती है और ऐसे समय पर बारिश होना बेहद चिंताजनक है। ऐहार के किसान रामकृष्ण ने बताया कि मौसम के बदलाव के कारण मड़ाई में दिक्कत आ रही है और खेतों में काम ठप हो गया है। मजदूरों के खाली बैठने से लागत भी बढ़ रही है। पिलखा गांव के किसान दलपतसिंह ने कहा कि पहले हुई बारिश से फसल पहले ही गिर चुकी थी, अब दोबारा बारिश से नुकसान और बढ़ेगा, जिससे उत्पादन पर सीधा असर पड़ेगा।