जाँच के आदेश - Swatantra Prabhat

बलरामपुर में बिजली विभाग की टीम पर आरोप:घर में जबरन घुसकर बदसुलूकी की, अधिवक्ताओं के विरोध के बाद जांच के आदेश ।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

बलरामपुर में बिजली विभाग की चेकिंग टीम पर एक अधिवक्ता के घर में जबरन घुसने और महिलाओं से बदसलूकी का गंभीर आरोप लगा है। इस घटना के बाद बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने बिजली विभाग कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।

प्रशासन ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच के आदेश दिए हैं।नई बाजार निवासी अधिवक्ता समीर कुमार यादव ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में यह आरोप लगाया है। उनके अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे बिजली विभाग के इंस्पेक्टर, जेई, एसडीओ और कुछ पुलिसकर्मी (सादे कपड़ों में) उनके घर बिजली जांच के लिए पहुंचे थे।बाहर की जांच के बाद टीम के सदस्यों ने घर के अंदर प्रवेश करने का प्रयास किया।

जब अधिवक्ता ने इसका विरोध किया, तो आरोप है कि वे सभी जबरन घर में घुस गए।अधिवक्ता का आरोप है कि घर में घुसने के बाद टीम के सदस्यों ने चेकिंग के नाम पर गाली-गलौज की और घर की महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया। घर के सदस्यों द्वारा विरोध करने और शोर मचाने पर आसपास के लोग भी मौके पर जमा होने लगे। भीड़ बढ़ती देख टीम के सदस्य कथित तौर पर वहां से चले गए। अधिवक्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि टीम के साथ कोई महिला पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थी।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में अधिवक्ता बिजली विभाग के कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने बिजली विभाग के इंस्पेक्टर को साथ लेकर सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर के कार्यालय में पूरे मामले की जानकारी दी। अधिवक्ताओं ने दोषी अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

अधिवक्ताओं के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर ने अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड बलरामपुर को मामले की जांच कर दो दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

माहौल तनावपूर्ण होने की आशंका के चलते कोतवाली नगर की पुलिस भी मौके पर तैनात रही। अधिवक्ताओं के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए एसडीएम भी बिजली विभाग कार्यालय पहुंचे। उन्होंने सभी पक्षों को शांत कराते हुए निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।

धमतरी में सनसनी: सरकारी स्कूल के 35 बच्चों ने काटी कलाई, जांच के आदेश
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरुद ब्लॉक स्थित ग्राम दहदहा के शासकीय माध्यमिक स्कूल में 35 विद्यार्थियों द्वारा अपनी कलाई काटने का मामला सामने आने से इलाके में हड़कंप मच गया है। इस घटना ने स्कूल प्रशासन और शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।जानकारी के अनुसार, कक्षा छठवीं से आठवीं तक के करीब 35 छात्र-छात्राओं ने अपनी कलाई काट ली थी। यह घटना करीब 20 दिन पुरानी बताई जा रही है, लेकिन हाल ही में जब इसकी जानकारी अभिभावकों को हुई तो उन्होंने इसे पंचायत में उठाया।

प्रशासन ने बच्चों से की बातचीत, जांच जारी

मामले की जानकारी मिलने के बाद प्रशासनिक टीम स्कूल पहुंची और बच्चों से बातचीत की। पंचायत प्रतिनिधियों और स्कूल प्रबंधन का प्रारंभिक अनुमान है कि बच्चों ने एक-दूसरे को देखकर ऐसा कदम उठाया। फिलहाल मामले की जांच जारी है और वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

एबीवीपी ने जताई नाराजगी, विशेष जांच कमेटी की मांग

इस घटना को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने कड़ी नाराजगी जताई है। परिषद के जिला संयोजक हितेश घृतलहरे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय पहुंचकर सहायक संचालक आर. एन. मिश्रा को ज्ञापन सौंपा।एबीवीपी ने मामले की जांच के लिए विशेष कमेटी गठित करने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। परिषद ने चेतावनी दी है कि यदि उचित कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।

विद्यार्थियों की सुरक्षा और मानसिक स्थिति पर उठे सवाल

एबीवीपी ने कहा कि यह घटना केवल एक स्कूल की नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की सुरक्षा और मानसिक स्थिति से जुड़ा गंभीर मुद्दा है। इस घटना ने अभिभावकों में भी चिंता पैदा कर दी है। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है और जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सोनभद्र के दुद्धी में तहसील दिवस पर भ्रष्टाचार के खिलाफ अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, जिलाधिकारी ने दिए जांच के आदेश
अजित सिंह ( ब्यूरो रिपोर्ट)

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-

सोनभद्र जिले के दुद्धी तहसील में आज आयोजित तहसील दिवस पर उस समय हंगामा देखने को मिला जब दुद्धी के सिविल बार एसोसिएशन और दुद्धी बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने सब रजिस्ट्रार कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार और अनियमितता का आरोप लगाते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

जिलाधिकारी बी.एन. सिंह और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा लोगों की समस्याएं सुनने के लिए तहसील दिवस पर पहुंचे थे, तभी अधिवक्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर उनसे मुलाकात की और एक ज्ञापन सौंपा।अधिवक्ताओं ने कचहरी परिसर से तहसील तक नारेबाजी करते हुए मार्च किया, जिससे मौके पर काफी गहमागहमी हो गई। उनका आरोप है कि सब रजिस्ट्रार कार्यालय में लगातार भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे हैं और आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इस मामले में जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने अधिवक्ताओं को आश्वासन दिया कि मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया,अधिवक्ताओं ने सब रजिस्ट्रार कार्यालय में अनियमितता देखी जा रही है, जिसका संज्ञान लेकर मैंने जांच का आदेश दिया है। पिछले 15 दिनों से अधिवक्ताओं में इस मामले को लेकर आक्रोश है जिसकी जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभु सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि सब रजिस्ट्रार कार्यालय में भ्रष्टाचार के मामले लगातार सामने आ रहे हैं और उन्हें लोगों से इसकी शिकायतें मिल रही थीं। उन्होंने कहा, हम लोगों ने भी कई बार इसकी शिकायत उप जिलाधिकारी से व अन्य अधिकारियों से किया फिर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। आज जिलाधिकारी बी.एन. सिंह से मिलकर इसकी शिकायत की गई है।

जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं।यह घटना सोनभद्र जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बढ़ रहे जन आक्रोश को दर्शाती है। उम्मीद है कि जिलाधिकारी द्वारा दिए गए जांच के आदेश से सब रजिस्ट्रार कार्यालय में व्याप्त अनियमितताओं पर लगाम लगेगी और दोषियों को दंडित किया जाएगा, जिससे आम जनता को राहत मिल सके।