gareeb kalyan - Swatantra Prabhat

विकसित भारत का अमृत काल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल अभियान के अंतर्गत विकसित भारत संकल्प सभा का भव्य आयोजन किया गया
विवेक शर्मा टूण्डला ब्यूरो

टूण्डला फिरोजाबाद- 15 जून, दिन रविवार, टूण्डला विधानसभा के सभी मंडलों में  विकसित भारत का अमृत काल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल अभियान के अंतर्गत विकसित भारत संकल्प सभा का भव्य आयोजन किया गया। मंडल स्तर पर 12 से 15 जून 2025 तक विकसित भारत की संकल्पना एवं हमारी भूमिका व केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियां विषयांतर्गत विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया है। इसी क्रम में सभी मंडलों में मुख्य वक्ता के रूप में क्रमशः टूण्डला नगर में प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा उत्तर प्रदेश दिनेश शर्मा व जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह , पचोखरा मंडल में जिला उपाध्यक्ष नीलम दिवाकर व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आकाश शर्मा, नगला बीच मंडल में जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, नारखी मंडल में जिला मीडिया प्रभारी डॉ अमित गुप्ता व गोपाल कृष्ण सिंह, मां वैष्णो देवी मंडल में टूण्डला विधायक प्रेम पाल धनगर व पूर्व विधानसभा संयोजक शिव शंकर शर्मा, व मां सीयर देवी मंडल में टूण्डला ब्लॉक प्रमुख सतीश धनगर व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजयुमो योगेंद्र सिंह चौहान बतौर मुख्य वक्ता उपस्थित रहे।

टूण्डला नगर के रॉयल गार्डन में बतौर मुख्य वक्ता रहे प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा उत्तर प्रदेश दिनेश शर्मा ने टूण्डला नगर मंडल के  में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि गरीबों की सेवा, वंचितों को सम्मान दिलाने के क्रम में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत 81 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को मुफ्त राशन मिल रहा है।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 करोड़ प्लस मकान बनाए गए। घर-घर जल योजना के अंतर्गत 15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों को नल से जल मिला है। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत 51 करोड़ से अधिक लोगों को सुरक्षा कवरेज मिला है। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 68 लाख से अधिक रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को बिना जमानत ऋण प्राप्त हुआ है।

जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति और विरासत को विकास में बदलने के क्रम में अयोध्या में भव्य राम मंदिर, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, और महाकाल लोक सहित प्रमुख सांस्कृतिक केंद्रों का विकास हुआ है।

प्रसाद योजना के तहत सांस्कृतिक स्थलों के विकास में लगभग 1900 करोड़ का अंशदान दिलाने का कार्य भाजपा सरकार ने किया है। वक़्फ़ संशोधन अधिनियम 2025 के तहत वक़्फ़ संपत्तियों की पारदर्शिता, जवाबदेही को बढ़ावा दिया गया है। 11 साल में अन्य देशों द्वारा भारत को चोरी हुई 642 कलाकृतियां वापस लौटाई गई। 2013 तक सिर्फ 13 ही वापस आ पाई थी।

सभी संकल्प सभाओं में संयुक्त रूप से टूण्डला नगर पालिका अध्यक्ष भंवर सिंह, ब्लॉक प्रमुख सुशील चक, मंडल प्रभारी वीरेन्द्र प्रताप सिंह, महिपाल निषाद, तोता राम, श्यामू सिंह, मंडल अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, महावीर सिंह, विनोद पाल सिंह बिन्नू, धर्मेंद्र पाल सिंह संजू, देवेंद्र बेनीवाल, पूरन सिंह बीडीसी, सचिन जैन, ब्रजवीर सिंह चौहान, सतेंद्र बघेल, रामनरेश धनगर, बंटू बघेल, पुष्पेंद्र परमार, रामू कुशवाह, संदीप जैन, महेश माहौर, अनंत प्रताप सिंह, शशांक प्रताप सिंह, ललित सिंह नीटू, नरेंद्र पाल सिंह, पुष्पेंद्र पाल सिंह, अखंड प्रताप सिंह, नीरेश रावत, सीताराम, वेद प्रकाश बघेल, अनिल बघेल, सूरज धाकरे, डॉ पूरन सिंह, देवांशू उपाध्याय, रिंकू उपाध्याय, रामतीर्थ चक, लीना मदान, हनी जादौन, सुनील पाठक, अरुण शास्त्री, विष्णु तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।

विकसित भारत का अमृत कल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 वर्ष
लखनऊ। केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी जिला लखनऊ की कार्यशाला बुधवार को विंध्यवासिनी गेस्ट हाउस सर्वोदय नगर में संपन्न हुई।  बीजेपी की जिला कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह उपस्थित रहे, कार्यशाला की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विजय मौर्य के द्वारा की गई।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन बूथ स्तर तक इतना मजबूत एवं सक्रिय है कि प्रधानमंत्री मोदी की बात को जन-जन तक पहुंचने में सक्षम है।

बीजेपी करोड़ों कार्यकर्ताओं के त्याग एवं तपस्या के बल पर, विचारधारा के आधार पर चलने वाली पार्टी है सत्ता के लिए भारतीय जनता पार्टी ने कभी विचारधारा से समझौता नहीं किया। उन्होंने कहा कि आजादी के जब 75 वर्ष पूरे हुए तब प्रधानमंत्री मोदी ने इस कालखंड को अमृत काल का नाम देकर देश के स्वतंत्रता संग्राम में अपना योगदान देने वाले सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं क्रांतिवीरों को याद करने एवं सबको सम्मान देने का काम किया। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले देश घोटालों एवं आतंकवादी घटनाओं से जूझ रहा था।

उन्होंने कहा कि 2004 से 2014 तक देश में 165 आतंकवादी घटनाएं हुई जिसमें सैकड़ो की संख्या में देशवासी मारे गए वही प्रधानमंत्री मोदी के शासनकाल में जो भी आतंकवादी घटनाएं हुई उनका  सेना के द्वारा मुंहतोड़ जवाब देते हुए सर्जिकल स्ट्राइक एवं ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से आतंकवाद को जड़ से मिटाने का काम किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी के 11 वर्षों के शासनकाल में विकसित भारत का अमृत कल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के साथ-साथ धार्मिक आस्था को भी मजबूत करने का काम किया गया है।

श्री सिंह ने कहा कि जिले में सभी मंडलों पर विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया जाएगा। वही सभी शक्ति केंद्र पर चौपाल लगाकर 70 वर्ष से अधिक वृद्ध जनों का आयुष्मान कार्ड बनवाया जाएगा, जिनके कार्ड पहले बन गए हैं उनका वितरण किया जाएगा। कार्यशाला में उपस्थित लखनऊ जिले के पदाधिकारी मोर्चो के पदाधिकारी मंडल के अध्यक्ष और शक्ति केंद्र संयोजकों से आग्रह किया कि केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचने के लिए सबको मिलकर कार्य करना है इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व प्रदेश मंत्री वीरेंद्र तिवारी, पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री दिनेश तिवारी, क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष चंद्रा रावत, पूर्व जिला अध्यक्ष विनय प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख मोहनलालगंज ओमप्रकाश शुक्ला समेत पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।