mainpuri - Swatantra Prabhat

फर्जी ऑयल कंपनी बनाकर ठगी, 25 लाख में बेच रहे थे फ्रेंचाइजी; UP-STF ने किया बड़े रैकेट का खुलासा
मैनपुरी।

उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (UP-STF) ने मैनपुरी जिले में फर्जी पेट्रोल पंप और नकली तेल बेचने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह मिलावटी डीजल-पेट्रोल बेचकर और फर्जी ऑयल कंपनियों की फ्रेंचाइजी देकर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी कर रहा था। कार्रवाई के दौरान STF ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में केमिकलयुक्त ईंधन बरामद किया है।

बिना लाइसेंस चला रहे थे पेट्रोल पंप

STF के मुताबिक आरोपी बिना किसी वैध अनुमति के पेट्रोल पंप संचालित कर रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने फर्जी ऑयल कंपनियां बनाकर लोगों को पेट्रोल पंप की फ्रेंचाइजी देने का झांसा दिया। मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर में स्थित दो फर्जी पेट्रोल पंपों को सीज कर दिया गया है।

दो आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार

STF की नोएडा यूनिट के एडिशनल एसपी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राधेश्याम (निवासी फिरोजाबाद) और अंकित यादव (निवासी सलेमपुर, मैनपुरी) के रूप में हुई है। हालांकि गिरोह का मास्टरमाइंड और अन्य सदस्य अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

2020 से चला रहे थे ठगी का खेल

पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी वर्ष 2020 से इस फर्जीवाड़े में शामिल थे। शुरुआत में सीमित स्तर पर मिलावटी पेट्रोल-डीजल बेचा गया, लेकिन मुनाफा बढ़ने के बाद पूरे इलाके में नेटवर्क फैला लिया गया। पुलिस पहले भी इनके खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है, बावजूद इसके ये दोबारा सक्रिय हो गए।

गाड़ियों के खराब होने से हुआ खुलासा

मिलावटी ईंधन के कारण कई वाहनों के खराब होने की शिकायतें मिलने लगी थीं। इन्हीं शिकायतों की जांच करते हुए STF गिरोह तक पहुंची। जांच में पता चला कि आरोपी सस्ते केमिकल और अपमिश्रित तेल को पेट्रोल-डीजल में मिलाकर बेच रहे थे।

फर्जी कंपनियों के नाम पर ठगी

आरोपी खुद को “आईओबीपी पेट्रोलियम प्राइवेट लिमिटेड”, “अंचन पेट्रोलियम प्राइवेट लिमिटेड” समेत मिलते-जुलते नाम वाली फर्जी कंपनियों का प्रतिनिधि बताते थे। इन्हीं नामों पर दस्तावेज तैयार कर लोगों से फ्रेंचाइजी के नाम पर रकम वसूली जाती थी।

25 लाख तक वसूलते थे फ्रेंचाइजी के नाम पर

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने अब तक एक दर्जन से अधिक लोगों से 10 लाख से 25 लाख रुपये तक की ठगी की है। पीड़ितों को सरकारी मंजूरी और जल्द पंप शुरू होने का भरोसा दिलाया जाता था, लेकिन बाद में न लाइसेंस मिलता था और न ही तेल की सप्लाई। पैसे मांगने पर पीड़ितों को धमकाया जाता था।

भारी मात्रा में सामान बरामद

छापेमारी के दौरान STF ने मिलावटी पेट्रोल-डीजल, मोबाइल फोन, नकदी और पेट्रोल पंप से जुड़े फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ कुरावली थाना मैनपुरी में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं।

मैनपुरी भाजपा महिला नेता के बेटे के 130 अश्लील वीडियो वायरल;
स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो।

प्रयागराज।

मैनपुरी जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. भाजपा की महिला नेता के बेटे के 130 अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. ये वीडियो अलग-अलग होटल में बनाए गए हैं. इतने वीडियो एक साथ वायरल होने के बाद सवाल उठ रहे हैं कि ये कैसे हुआ? इस बीच विपक्ष खासकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर तंज कसना शुरू कर दिया है. वहीं भाजपा नेता चुप्पी साधे हैं.

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने X पर पोस्ट किया है- भाजपाई नेताओं और उनके परिजनों के कुकृत्यों के सिलसिलेवार खुलासों की कड़ी में मैनपुरी से ‘130 वीडियो’ का महाभंडाफोड़, भाजपाइयों के कुख्यात कर्नाटक कांड से टक्कर लेता दिख रहा है. ये खुलासा तो मैनपुरी के भाजपाइयों के घर से ही हुआ है, इसलिए इसका आरोप भाजपा की आईटी सेल विपक्ष पर भी नहीं डाल सकती.

सपा अध्यक्ष ने लिखा, यही हाल रहा तो महिलाएं भाजपाइयों के सायों से भी चार हाथ दूर हटकर चलने लगेंगी और भाजपा की महिला विंग में सन्नाटा छा जाएगा और कोई भी महिला अपने मान-सम्मान की परवाह करते हुए भाजपा से दूर ही रहेगी और उनके परिवारवाले भी उनको भाजपाइयों से दूर ही रखेंगे. अब जनता को समझ आया कि भाजपा जब अपने को ‘पार्टी विद ए डिफरेंस’ कहती है तो वो किस मामले में ‘डिफरेंट’ है.

अखिलेश यादव ने आगे लिखा कि इस क्षेत्र में भाजपा का न कोई मुकाबला है और ना ही इस मामले में कोई भाजपाइयों से मुकाबला करना चाहेगा. इस क्षेत्र की महारत और काबिलियत भाजपा को ही मुबारक. भाजपा के ‘नारी-वंदना अभियान’ का सच क्या यही है? भाजपा में कोई है? नारी का मान कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा.

बता दें कि मैनपुरी के एक जाने-माने प्रतिष्ठान और भाजपा की महिला नेता के बेटे के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. इन वीडियो में बेशर्मी की हदों को पार कर दिया गया है. मंदसौर के भाजपा जिलाध्यक्ष का वीडियो कांड अभी थमा नहीं है कि मैनपुरी में भी इस प्रकार का एक कारनामा सामने आया है. शहर के एक मंडल की महिला मोर्चा की अध्यक्ष के बेटे के 130 अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. बेहद अश्लील वीडियो शहरभर के लोगों के पास पहुंचे हैं. भाजपा नेता ने फोन तक उठाना बंद कर दिए हैं. भाजपा खेमे ने भी चुप्पी साध ली है. विपक्षी दलों ने सवाल खड़े किए हैं.

वायरल 130 वीडियो शहर के अलग-अलग होटल, रेस्टोरेंट में बनाए गए हैं. जबकि भाजपा महिला नेता का बेटा विवाहित है. वीडियो में दिख रही महिला भी शहर की ही रहने वाली है. महिला ने भी अपने पति को छोड़ रखा है.

भाजपा महिला नेता के बेटे का पत्नी से चल रहा विवाद: भाजपा महिला नेता के बेटे का अपनी पत्नी से करीब चार साल से विवाद चल रहा है. पिछले दिनों पति द्वारा सिगरेट से दागे जाने पर उसने पुलिस को भी बुला लिया था. मगर, मामला राजनीतिक परिवार से होने के चलते पुलिस ने रफा-दफा कर दिया था. बताया जा रहा है कि युवक प्रेमिका के साथ वीडियो बनाकर पत्नी को दिखाता था और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था.

अब सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा हो गया है कि आखिर 130 वीडियो एकाएक कैसे वायरल हो गए. इसे खुद युवक या उसकी प्रेमिका ने वायरल किया है या फिर किसी अन्य प्रकार से वायरल हुए हैं. इसको लेकर लोगों में चर्चा और सवाल उठ रहे हैं. इस मामले में भाजपा ने चुप्पी साध रखी है. महिला मोर्चा से लेकर जिला संगठन तक का कोई भी पदाधिकारी कुछ भी बोलने से इनकार कर रहा है. वहीं, सपा, बसपा, कांग्रेस ने भाजपा को घेरना शुरू कर दिया है. इनका कहना है कि भाजपा नेता और उनके परिवार से जुड़े लोगों की करतूत जनता के सामने आने लगी हैं. मगर, पुलिस-प्रशासन कार्रवाई करने के बजाय सत्ता के दबाव में शांत बैठा हुआ है.

भाजपा महिला नेता के बेटे की पत्नी ने भी अपने पति और सास पर आरोप लगाया है. वीडियो वायरल होने के बाद पत्नी ने थाना कोतवाली में एप्लीकेशन देते हुए कहा, पति मुझे आए दिन प्रताड़ित करता था. वह मुझे उस महिला के साथ अश्लील वीडियो बनाकर दिखता था. शिकायती पत्र देते हुए पुलिस से उसने न्याय की गुहार लगाई है.

वीडियो में दिख रही महिला की तरफ से भी पुलिस को तहरीर दी गई है, जिसमें वह महिला नेता के बेटे पर आरोप लगा रही है कि उसने आपत्तिजनक वीडियो बनाई और उसे वायरल किया.सीओ सिटी संतोष कुमार ने बताया कि महिला नेता के बेटे की पत्नी और अश्लील वीडियो में दिख रही महिला की तरफ से एप्लीकेशन दी गई हैं. जिस पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है. युवक की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है. वह फरार चल रहा है. जल्द ही पकड़ लिया जाएगा.