पत्रकारिता दिवस - Swatantra Prabhat

पत्रकारिता दिवस के अवसर पर भदपुरा ब्लॉक प्रमुख खंड विकास अधिकारी पत्रकारों को मिष्ठान खिलाकर बधाई दी
बरेली/ भदपुरा ब्लॉक प्रमुख रवि शंकर गंगवार खंड विकास अधिकारी कौशल कुमार गुप्ता ने आज ब्लॉक मुख्यालय पर पत्रकारिता दिवस के अवसर पर पत्रकारों को मिष्ठान खिलाकर बधाई दी इस अवसर पर यहां के ब्लॉक प्रमुख रवि शंकर गंगवार ने सभी पत्रकार साथियों को पत्रकारिता दिवस की बधाई दी।

और कहा पत्रकारिता की इस देश की व्यवस्था में अपनी अहम भूमिका रखते हैं साथ ही चौथा स्तंभ इसलिए कहा जाता है कि जहां पर भी जो भी अनीत होती है उसे उजागर करने के लिए इस चौथे स्तंभ का यही कार्य है कि उसे सही मार्ग दिखाने की रास्ता का उजागर करते हैं उन्होंने स्पष्ट किया और कहा प्रजातंत्र देश में पत्रकारिता का अपना अलग महत्व है ।

परंतु कुछ लोग अपना खराब चेहरा देखकर दर्पण को तोड़ देते हैं इस तरह कुछ लोग पत्रकारों के साथ भी इस तरह की मानसिकता रखते हैं जो ठीक नहीं है इन्हें भी भारत के संविधान में स्वतंत्रता दी गई है की सही बात को उजागर कर दर्पण की तरह सामने लाने का कार्य पत्रकारिता ही एक मार्ग है जिसके जरिए शासन व प्रशासन को जानकारी प्राप्त होती है।

की किस जगह पर क्या अन्याय हो रहा है इसके लिए उन्होंने पत्रकारिता दिवस पर सभी प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकार साथियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी यहीं पर खंड विकास अधिकारी ने भी पत्रकारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा यह वह कड़ी है जो भ्रष्टाचार से लेकर अन्याय को उजागर करने का कार्य करते हैं ।

इस कार्य में मैं सभी पत्रकार बंधुओ को पत्रकारिता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं क्योंकि निष्पक्ष होकर पत्रकार एक ऐसी कड़ी है जिसके पास कोई भी सुविधा का संसाधन नहीं है फिर भी पर लग्न के साथ कार्य करके शासन व प्रशासन को जगाने का कार्य करते हैं इस मौके पर उपस्थित ऑल इंडियन प्रेस जनर्लिट एसोसिएशन नवाबगंज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बी डी राठौर हीरालाल गंगवार अफजाल अहमद नजमुल हसन शकील अहमद हरिओम गंगवार शैलेंद्र गंगवार यशपाल गंगवार राजेश कुमार कश्यप सूरज कुमार । के साथ ही भदपुरा के ब्लॉक प्रमुख रवि शंकर गंगवार प्रधान संघ अध्यक्ष राम प्रताप गंगवार समेत अनेकों लोग उपस्थित थे।

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ द्वारा विचार संगोष्ठी व सम्मान समारोह का आयोजन
अजित सिंह ( ब्यूरो रिपोर्ट)

ओबरा/सोनभद्र-

पत्रकारिता दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार की शाम को ओबरा में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण विचार संगोष्ठी और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर आज के दौर में पत्रकारों की भूमिका और जिम्मेदारी विषय पर गहन मंथन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार राहुल श्रीवास्तव ने किया, जबकि संचालन की जिम्मेदारी पत्रकार संजय यादव ने संभाली।

संगोष्ठी में ओबरा नगर पंचायत अध्यक्षा चांदनी देवी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों में अधिशासी अधिकारी मधुसूदन जयसवाल, सीओ ओबरा हर्ष पाण्डेय, थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह, कस्बा चौकी प्रभारी विष्णु प्रभा सिंह, समाजसेवी देव प्रकाश मौर्या और एसपी तनेजा शामिल थे।कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र नीरव, सुनील तिवारी, मनोज चौबे, भोला दूबे और राजवंश चौबे ने बारी-बारी से अपने विचार रखे।

वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि आधुनिक पत्रकारिता ने जहाँ संवाद को तेज, सुलभ और वैश्विक बनाया है, वहीं इसके साथ कई खतरे और जिम्मेदारियाँ भी जुड़ गई हैं।नरेंद्र नीरव ने कहा कि डिजिटल युग में खबरों की गति तेज हुई है, लेकिन उनकी सत्यता और विश्वसनीयता की कसौटी और कठोर हो गई है।सुनील तिवारी ने पत्रकारों की आर्थिक और सामाजिक असुरक्षा को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की।

मनोज चौबे ने कहा कि पत्रकारों को आज सिर्फ सवाल पूछने की नहीं, बल्कि समाज को सही दिशा देने की भूमिका भी निभानी चाहिए।संगोष्ठी में आधुनिक पत्रकारिता के लाभ और हानि पर विशेष चर्चा हुई। वक्ताओं ने माना कि सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म ने जहां अभिव्यक्ति की आज़ादी को विस्तार दिया है, वहीं फेक न्यूज़ (झूठी खबरें), पक्षपात और कॉर्पोरेट नियंत्रण से पत्रकारिता की साख को बड़ी चुनौती भी मिली है।

मुख्य अतिथि श्रीमती चांदनी ने पत्रकारों को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताया और उनकी स्वतंत्रता को लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक करार दिया। सीओ हर्ष पांडेय और ईओ मधुसूदन जायसवाल ने समाज के हित में सकारात्मक पत्रकारिता के महत्व को रेखांकित किया। कार्यक्रम के अंत में, कार्यक्रम अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव ने निष्कर्ष रूप में कहा कि पत्रकारों को न केवल सूचना देना है, बल्कि उसकी प्रामाणिकता और समाज पर पड़ने वाले प्रभाव के प्रति भी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

वरिष्ठ पत्रकार सतीश भटिया, भोला दूबे, सुरेंद्र सिंह, आलोक गुप्ता और महासंघ के जिलाध्यक्ष महेश पाण्डेय ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित कर आभार प्रकट किया।इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार पीडी राय, शमशाद आलम, राम प्यारे सिंह, मनमोहन शुक्ला, सौरभ गोस्वामी, उत्तम सिंह, जीतेन्द्र गुप्ता,

राकेश अग्रहरी, नीरज भटिया, हरिओम विश्वकर्मा, अभिषेक पाण्डेय, प्रशांत सिंह, सतेंद्र सिंह, सैयद आरिफ, अमरदीप सिंह, मनोज तिवारी, राज किशोर गुप्ता, अरविन्द कुशवाहा, पार्वती पाण्डेय, महेश अग्रहरी, किरन गोंड, मुस्ताक अहमद, अजीत कुमार सिंह, राजू चौधरी, कृपा शंकर पाण्डेय, जगदीश तिवारी, नीरज पाठक, संतोष साहनी, विकास कुमार, सद्दाम कुरैशी सहित ओबरा और चोपन के अनेक पत्रकार उपस्थित रहे। यह आयोजन पत्रकारों की भूमिका और चुनौतियों पर विचार-विमर्श का एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ।

रेणुकूट में हिन्दी पत्रकारिता दिवस एवं 9वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ संपन्न
अजित सिंह ( ब्यूरो रिपोर्ट)

रेणुकूट/ सोनभद्र-

भारतीय पत्रकार एसोसिएशन के तत्वावधान में शुक्रवार को मुर्धवा स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल में हिन्दी पत्रकारिता दिवस एवं एसोसिएशन के 9वें स्थापना दिवस समारोह का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पत्रकारों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण व दीप प्रज्वलन से हुई।

उपाध्यक्ष लल्लन गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर "पत्रकारिता के गिरते स्तर का जिम्मेदार कौन?" विषय पर चर्चा आयोजित की गई। वक्ताओं ने पत्रकारिता की वर्तमान स्थिति पर अपने विचार साझा किए और इसकी गुणवत्ता सुधारने पर बल दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार अभय भार्गव ने कहा कि सोशल मीडिया के आने के बाद पत्रकारिता के स्तर में गिरावट आई है ।

आज हर कोई पत्रकार बनकर घूम रहा है जिसे लिखने नहीं आता वह भी कॉपी पेस्ट करके पत्रकार बन जा रहा है सोशल मीडिया के पत्रकारों के समाचार में तथ्यों का अभाव होता है और इसके कारण सही पत्रकारों की लेखनी भी संदेह के घेरे में आ जाती हैl जिससे इसके स्तर में गिरावट आ रही है इसके लिए जिम्मेदार लोगों को आगे आना होगा और पत्रकारिता कर रहे लोगों के लिए एक मानक तय करना होगा तभी इसमें सुधार होगाl

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राम आश्रय राय ने गिरते पत्रकारिता के स्तर के लिए कई कारकों को जिम्मेदार बताया उन्होंने कहा कि वर्तमान में पत्रकारों पर वित्तीय दबाव रहता है इसके साथ ही राजनीतिक दबाव, सोशल मीडिया का प्रभाव और मीडिया हाउस की मनमानी भी प्रमुख कारण है उन्होंने पत्रकारों के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की भी बात कहीl कार्यक्रम का उद्देश्य पत्रकारों व समाजसेवियों को सम्मानित करना तथा पत्रकारिता के महत्व पर संवाद स्थापित करना था।

चर्चा उपरांत प्रदेश के कई जनपदों के साथ-साथ झारखंड, बिहार, मध्य प्रदेश से आये पत्रकारों को प्रशस्ति पत्र मोमेंटो व अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजन में विवेक पांडेय, ए के गुप्ता,अखिलेश कुमार मिश्रा, नईम गाजीपुरी, अमिताभ मिश्र, सर्वेश सिंह, किशन पाण्डेय, मुन्ना ओझा मनोज तिवारी, संतोष नागर, एमपी गांधी,अवधेश शुक्ला, राजाराम, एस के दुबे, चिंरजिवी दुबे, नीरज पाठक, अजय राय अखिलेश यादव समेत बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।