उत्तर प्रदेश - Swatantra Prabhat

मानवता की सेवा और एकता का संदेश ओबरा में हर शनिवार खिचड़ी का भंडारा
विकास  अग्रहरि (संवाददाता) के साथ कु. रीता की रिपोर्ट

ओबरा/सोनभद्र-

समाज में समानता और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओबरा के सुभाष तिराहे पर स्थित हनुमान मंदिर में प्रत्येक शनिवार को खिचड़ी के विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। यह एक छोटा सा प्रयास है, जिसका मुख्य ध्येय न कोई अमीर न कोई गरीब की भावना को स्थापित करना है। इस पहल के माध्यम से सभी लोग चाहे उनकी सामाजिक या आर्थिक स्थिति कुछ भी हो, बिना किसी भेदभाव के एक साथ प्रसाद ग्रहण करते हैं।

इस भंडारे की शुरुआत पत्रकार अजीत सिंह की एक छोटी सी पहल के रूप में हुई, जिसका उद्देश्य मानवता की सेवा करना है। उनका मानना है कि जब मानव ही मानव की सेवा करेगा, तभी समाज में सच्ची एकता स्थापित हो पाएगी। यह आयोजन सिर्फ एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज को एक साथ लाने और सबको एक का संदेश देने का एक सशक्त माध्यम बन गया है।

इस नेक कार्य को सफल बनाने के लिए कई प्रमुख समाजसेवी और गणमान्य व्यक्तियों का सहयोग मिल रहा है। श्री राम सेवा समिति की टीम, जिसमें सरिता देवी, पुष्पा दुबे, सर्वेश दुबे, विकास सिंह और रीता कुमारी जैसे प्रमुख पदाधिकारी शामिल हैं, सक्रिय रूप से इस आयोजन में अपना योगदान दे रही है।

इसके अतिरिक्त, भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष शिवनाथ जायसवाल, समाजसेवी आलोक पांडे, बाबूराम सिंह, सत्येंद्र कुमार सिंह, संजू श्रीवास्तव, और विश्व हिंदू महासंघ के सक्रिय कार्यकर्ता ओम प्रकाश सिंह, अविनाश सिंह, धीरज प्रजापति, विनोद तिवारी, विमलेश पाठक, चंदन सोनी, कृपा शंकर केसरी, आशीष मिश्रा, और विनय दुबे, साथ ही समाजसेवी रामाश्रय बिंद और रणजीत तिवारी जैसे कई अन्य लोगों ने भी अपनी उपस्थिति और सेवा भाव से इस कार्यक्रम को और भी सार्थक बना दिया है।

यह आयोजन समाज में आपसी सद्भाव और मानव सेवा की भावना को बढ़ावा देने का एक उत्कृष्ट उदाहरण है, जो यह संदेश देता है कि सच्ची सेवा और दान धर्म से परे, मानवता के आधार पर होनी चाहिए।

पत्रकार अजीत सिंह समाज का आईना और सेवा का प्रतीक

पत्रकार अजीत सिंह जिन्होंने इस भंडारे की शुरुआत की, न केवल एक पत्रकार हैं, बल्कि वे समाज सेवा के एक सच्चे प्रतीक भी हैं। अपनी पत्रकारिता के माध्यम से वे समाज का आईना बनकर काम करते हैं और साथ ही गरीबों, असहायों, लाचारों और बुजुर्गों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। अजीत सिंह का मानना है कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। वे जरूरतमंदों को सहायता पहुंचाते हैं, छोटे गरीब बच्चों को कॉपी-किताबें देते हैं और असहाय लोगों को सामग्री प्रदान करते हैं।

उन्होंने कच्चे घरों में रहने वालों को प्लास्टिक और तिरपाल दिलवाया है, ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को कंबल दिलवाते हैं, और बीमार व्यक्तियों का इलाज करवाने में भी मदद करते हैं। वृद्धा पेंशन और राशन कार्ड बनवाने जैसे सरकारी कामों में भी वे गरीबों की मदद करते हैं। इन सभी कार्यों के साथ-साथ वे भ्रष्टाचार से जुड़ी खबरें भी लिखते हैं, जिससे समाज में जागरूकता आती है। इस तरह पत्रकार अजीत सिंह न सिर्फ अपनी लेखनी से समाज में बदलाव ला रहे हैं, बल्कि अपने कार्यों से भी हिंदू सनातन धर्म और मानवता की सेवा का संदेश दे रहे हैं।

ओबरा में इंस्टाकार्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड पर ₹600 के घोटाले का आरोप, ₹18 लाख मासिक धांधली की आशंका
अजित सिंह ( ब्यूरो रिपोर्ट)

ओबरा/ सोनभद्र-

ओबरा-चोपन रोड स्थित इंस्टाकार्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, कृष्ण नगर, ओबरा, सोनभद्र पर एक कथित ₹600 की ठगी को लेकर स्थानीय जनता में हड़कंप मच गया है। इस घोटाले को सार्वजनिक रूप से उजागर किया है आनंद पटेल दयालु, प्रदेश उपाध्यक्ष - युवा मंच, अपना दल (एस) एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष - राष्ट्रीय नव निर्माण सेना ट्रस्ट ने।हालांकि ₹600 की राशि व्यक्तिगत रूप से कम प्रतीत होती है, परंतु यदि प्रतिदिन ऐसे 100 मामले सामने आते हैं, तो यह ₹60,000 प्रतिदिन और महीने में ₹18 लाख की भारी धांधली बन सकती है।

यह अनुमान इस बात को दर्शाता है कि यह एक सुनियोजित और संगठित आर्थिक अपराध हो सकता है।घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति से ₹600 की वसूली किसी उत्पाद, सेवा या निवेश योजना के नाम पर की गई, जिसका वैध आधार स्पष्ट नहीं है। इससे यह संकेत मिलते हैं कि यह धोखाधड़ी एक बड़े नेटवर्क द्वारा संचालित की जा सकती है।आनंद पटेल दयालु ने इस मामले को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए जिला प्रशासन से तत्काल उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

उन्होंने कहा, “यह सिर्फ ₹600 का मामला नहीं है, यह सार्वजनिक विश्वास, नागरिक सुरक्षा और आर्थिक पारदर्शिता का मामला है। यदि यह सिलसिला चलता रहा, तो इसका असर पूरे जिले की प्रतिष्ठा और जनता की आस्था पर पड़ सकता है।”मामले की गंभीरता तब और बढ़ जाती है जब यह पाया गया कि इंस्टाकार्ट सर्विसेज प्रा. लि. के स्थानीय कार्यालय से जुड़े लोग इस मामले में पल्ला झाड़ते नजर आ रहे हैं। कार्यालय द्वारा इस पूरे प्रकरण से स्वयं को अलग कर लेने से शक और भी गहरा हो गया है।

स्थानीय नागरिकों ने भी इस मामले में प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि ऐसे संस्थानों पर कठोर निगरानी और नियम लागू किए जाने चाहिए, ताकि आम जनता का शोषण न हो सके।अब यह देखना बाकी है कि स्थानीय पुलिस व प्रशासन इस मामले में कितनी गंभीरता से कदम उठाते हैं और क्या दोषियों को कानूनी शिकंजे में लाया जा सकेगा।