नारायण फाउंडेशन - Swatantra Prabhat

लोवर पीसीएस के 150 से ज़्यादा परीक्षार्थियों ने उठाया नारायण फ़ाउंडेशन की सुविधा का लाभ
छात्र हित में विवेक मौर्य के कार्यों की प्रदेशभर के परीक्षार्थियों ने की प्रशंसा

प्रदेश भर से लोवर पीसीएस के 150 से ज़्यादा परीक्षार्थियों ने उठाया नारायण फ़ाउंडेशन की सुविधा का लाभ

अम्बेडकर नगर। विवेक मौर्य के नेतृत्व में  समाजसेवा के क्षेत्र में जनपद ही नही बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में अपनी समाजसेवा के माध्यम से अलग पहचान बनाने वाली सामाजिक संस्था नारायण फाउंडेशन ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित लोवर पीसीएस की परीक्षा देने प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आये सैकड़ों परीक्षार्थियों के लिए निःशुल्क एसी कमरों में रहने, खाने, उनके आवागमन के साथ ही उनको प्रतियोगी परीक्षा के लिए एक अच्छा माहौल देने के लिए परीक्षार्थियों ने नारायण फाउंडेशन के संरक्षक विवेक मौर्य की सराहना किया।

नारायण फ़ाउंडेशन द्वारा यह व्यवस्लोथा लोवर पीसीएस के उन परीक्षार्थियों के लिए की गई थी जिनका परीक्षा केंद्र अम्बेडकरनगर में है और जो बाहरी जिलों से यहाँ आए हैं। यह व्यवस्था जनपद के मौर्या स्टेट मैरिज लॉन, मौर्य नगर, पुन्थर, टांडा में की है जहां परीक्षा की पूर्व संध्या पर अभ्यर्थियों का स्वागत किया गया और उनको रात्रि विश्राम, भोजन के साथ ही सुबह परीक्षा से पहले नाश्ते का भी इंतेजाम किया गया था। परीक्षा में दिल्ली, प्रयागराज, लखनऊ, जौनपुर, भदोही, गोरखपुर, बलिया, गाजीपुर, वाराणसी आदि जनपदों से आए लगभग 150 से ज़्यादा परीक्षार्थियों ने विवेक मौर्य द्वारा दी गई इस सुविधा का लाभ उठाया।

नारायण फाउंडेशन की इस पहल का उद्देश्य था कि परीक्षार्थी परीक्षा से पहले पूरी तरह तनावमुक्त रहें तथा बाहरी ज़िलों से आये छात्रों को रुकने, खाने या अन्य असुविधाओं की चिंता न करनी पड़े। विवेक मौर्य के नेतृत्व में नारायण फ़ाउंडेशन विगत कई वर्षों से अंबेडकरनगर में किसी भी परीक्षा का केंद्र पड़ने पर परीक्षार्थियों के रुकने, खाने पीने व उनके परीक्षा केंद्र तक पहुँचाने की निशुल्क व्यवस्था निःस्वार्थ भाव से करता आ रहा है। नारायण फाउंडेशन की इस कदम से सैकड़ों गरीब छात्र-छात्राओं को परीक्षा देने में किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ रहा है।

परीक्षार्थी बोले - यह मदद नहीं, हौसला है

प्रयागराज से तैयारी कर रहे गोरखपुर के शुभम गौतम और जौनपुर के अजय वर्मा ने कहा, "परीक्षा केंद्र दूसरे जिले में होने पर सबसे बड़ा डर होटल और खाने का होता है। परीक्षा के समय सब फुल रहता है। यहाँ आकर लगा जैसे अपने ही घर आ गए हों। इतनी साफ व्यवस्था, अच्छा खाना और पढ़ने का माहौल... विवेक मौर्य जी ने हमारा आधा तनाव ही खत्म कर दिया। ऐसे आयोजन से अंबेडकरनगर का मान पूरे प्रदेश में बढ़ता है। हम तो सोच रहे थे रात भर स्टेशन पर भटकना पड़ेगा, होटल वाले तो परीक्षा के नाम पर लूटते हैं। यहाँ आकर लगा जैसे बड़े भाई ने पहले से ही सब इंतजाम कर रखा हो। विवेक मौर्य भैया ने हमसे कहा - तुम बस पढ़ाई पर ध्यान दो, बाकी चिंता हमारी। यह सुनकर जो सुकून मिला, उसे शब्दों में नहीं बता सकते”।

विवेक मौर्य ने कहा कि “ये बच्चे किसी एक जिले के नहीं, ये उत्तर प्रदेश का भविष्य हैं। अगर ये तनावमुक्त होकर परीक्षा देंगे तो इनके माता-पिता का सपना और हमारे जिले का सम्मान दोनों बढ़ेगा। यह सेवा नहीं, हमारा कर्तव्य है। कल जब ये 150 युवा परीक्षा हॉल में बैठे होंगे, तो उनके मन में घबराहट नहीं, अंबेडकरनगर से मिले इस प्यार और अपनेपन की गर्माहट होगी”।

आगज़नी की मार से टूटे राजेश गौतम का हौसला बने विवेक मौर्य
अंबेडकरनगर।

उत्तर प्रदेश की अग्रणी समाजसेवी संस्था ने फिर एक बार ज़रूरतमंद का हाथ थामा। संस्था के संरक्षक विवेक मौर्य के निर्देश पर नारायण फ़ाउंडेशन की टीम ने अकबरपुर विधानसभा के ग्राम पंचायत कोटवा महमदपुर के दलित परिवार के साथ खड़े होकर उनके टूटे हौसलों को जोड़ने व उदास चेहरों पर मुस्कान बिखेरने का काम किया है।

बीते दिन ग्राम पंचायत कोटवा महमदपुर निवासी राजेश गौतम का छप्परनुमा मकान खाना बनाते वक्त चूल्हे से निकली चिंगारी से जल गया। जिसमें घर का सारा सामान और परिवार का अरमान जलकर ख़ाक हो गया। रात आठ बजे राधिका पत्नी राजेश कुमार चूल्हे पर खाना बना रहीं थीं, अचानक चूल्हे की आग से निकली तेज लपक से झोपड़ी में आग लग गयी और घर में रखी दो साइकिल जिनसे इनकी बच्चियां स्कूल आती जाती थीं और इन बच्चों की किताब कापी घर में रखा सारा राशन कपड़ा सब जलकर राख हो गया। इस घटना से पूरे गांव में अफरा तफरी और घर में सन्नाटा पसर गया।

हालांकि जान का नुक़सान तो नहीं हुआ पर परिवार के पास अपना खुद का कुछ नहीं बचा। बताया जाता है कि उक्त घटना की सूचना गांव के प्रधान द्वारा नारायण फाउंडेशन के संरक्षक विवेक मौर्य को दी गयी। घटना की सूचना मिलने पर विवेक मौर्य ने अपनी संस्था की टीम को मौके पर भेजकर छप्पर निर्माण हेतु सीमेंट की नालीदार चद्दर व लोहे की पाइप, वस्त्र और बच्चों की शिक्षा सामाग्री एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई। संस्था के संरक्षक द्वारा की गई इस सहायता से परिवार गदगद हो उठा। पीड़ित परिवार की त्वरित सहायता हेतु खड़े होने के कारण क्षेत्र में विवेक मौर्य की भूरि भूरि प्रशंसा हो रही है।

अभी हाल ही में विवेक मौर्य ने बेवाना मण्डल के कुढ़ा मोहम्मद गढ़ ग्राम सभा के निषाद बस्ती में अज्ञात कारणों से आग लगने की घटना पर जिसमें गांव के चार परिवारों का छप्पर नुमा मकान पूरी तरह से जलकर राख होने की घटना पर पीड़ित परिवार के घरों पहुंचकर पीड़ितों को सांत्वना दी, साथ ही आर्थिक मदद, परिवार में सबके लिए कपड़े, राशन के साथ साथ गृहउपयोगी वस्तुएँ देने का कार्य किया था।

घटना के बारे में जानकारी देते हुए कोटवा महमदपुर ग्राम पंचायत के प्रधान ने कहा हमारे गाँव में विगत दिन खाना बनाने के दौरान भीषण आगज़नी की घटना हुई। जिसमें दलित परिवार का घर व रखा हुआ सामान पूरी तरह जल कर ख़ाक हो गया था, मैंने नारायण फ़ाउंडेशन के संरक्षक विवेक मौर्य से बात कर पीड़ित परिवार की मदद करने जी गुज़ारिश की जिसके बाद नारायण फ़ाउंडेशन की टीम पूरी तैयारी के साथ पीड़ित परिवार की मदद के लिए पहुंची और पीड़ित परिवार को आवश्यक वस्तुएं एवं आर्थिक सहायता देने का सराहनीय कार्य किया। पीड़ित परिवार का सहयोग करने के लिए संस्था के संरक्षक विवेक मौर्य का लोगों ने आभार प्रकट किया।

प्राथमिक स्तर पर किसी भी छात्र को पठन सामग्री की कमी ना हो, उसकी शिक्षा में बाधा ना हो, अति ग़रीब बेटियों की शादियों में कोई अड़चन ना आए, क्षेत्र में स्वच्छता बनी रहे, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़े नारायण फ़ाउंडेशन इसके लिए कृतसंकल्पित है।

नारायण फ़ाउंडेशन ने थामा ज़रूरतमंद परिवार का हाथ, बेटी की शादी में किया सहयोग
बिटिया की शादी में नारायण फ़ाउंडेशन ने बेड, श्रृंगारदान, पंखा, बक्सा, तकिया, गद्दा, कुर्सी, मेज, प्रेस, मिक्सर, चद्दर, बाथरूम सेट उपहार स्वरूप भेंट किए

अम्बेडकरनगर।

उत्तर प्रदेश की अग्रणी समाजसेवी संस्था नारायण फाउंडेशन के संरक्षक विवेक मौर्य द्वारा समाज की ग़रीब बहनों के विवाह में कोई अड़चन ना आए इसलिए एक भाई होने के रूप में अपने कर्तव्यों मानवीय धर्मों को समझते हुए अकबरपुर के ग्राम कादीपुर मठिया पोस्ट जमुनीपुर, अम्बेडकर नगर के निवासी विजय शंकर पाण्डेय के परिवार में उनकी बेटी के विवाह में उपहार स्वरूप दैनिक जीवन में प्रयोग आने वाले समान जैसे बेड, बिस्तर, सिंगारदान, पंखा, बक्सा, कुर्सी, मेज, प्रेस, मिक्सर, बाथरूम सेट आदि भेंट कर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराया गया। साथ ही उन्होंने ने परिवार को आश्वासन दिया कि समाज की ग़रीब बहन बेटियों के विवाह में किसी भी प्रकार की समस्या न आने पाए इसके लिए नारायण फाउंडेशन हर कदम पर सदैव अपने लोगों के साथ है।

संस्था के संरक्षक विवेक मौर्य द्वारा अकबरपुर में समय समय पर सामाजिक कार्य भी किए जाते हैं उसी क्रम में पूर्व में विवेक मौर्य द्वारा ज़िला मुख्यालय अकबरपुर में ग़रीब बहनों के लिए वृहद् सर्वजातीय सामूहिक विवाह आयोजन कराया गया जिसमें 21 बहनों की पूरे विधि विधान से शादी करा कर उन्हें दैनिक जीवन में उपयोग में आने वाले सामान व ज़ेवर उपहार स्वरूप भेंट किए गये। इसके अतिरिक्त फ़ाउंडेशन के संरक्षक द्वारा अपने स्वयं के प्रयासों से 50 से ज़्यादा बहन बेटियों की शादी में गृहउपयोगी वस्तुएँ तथा अन्य आर्थिक सहायता उपलब्ध करा कर अपने भाई धर्म का निर्वहन किया।

फ़ाउंडेशन उत्तर प्रदेश में जनसेवा के क्षेत्र में अग्रणी ग़ैर सरकारी संस्थान है जो मुख्यतः शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण व सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। ज़िले में इस संस्था के कार्यों को वहाँ की जनता का भरपूर आशीर्वाद व सराहना मिल रही है। इस फ़ाउंडेशन का प्लास्टिक मुक्त अभियान अंबेडकरनगर बहुत ही चर्चित अभियान है जिसके अन्तर्गत पूरे अम्बेडकरनगर ज़िले में 11000 जूट बैग बाँटे जा रहे हैं।

विगत दिनों भीषण गर्मी के समय विभिन्न स्थानों पर सड़कों के किनारे फल-सब्ज़ी विक्रेताओं, मोची, व अन्य ज़रूरतमंदों को धूप से बचाव के लिए बड़े साइज़ के 1100 छातों का वितरण किया गया था।  प्राथमिक स्तर पर किसी भी छात्र को पठन सामग्री की कमी ना हो, उसकी शिक्षा में बाधा ना हो, अति ग़रीब बेटियों की शादियों में कोई अड़चन ना आए, क्षेत्र में स्वच्छता बनी रहे, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़े नारायण फ़ाउंडेशन इसके लिए कृतसंकल्पित है।