ऑपरेशन सिंदूर - Swatantra Prabhat

ऑपरेशन सिंदूर” की प्रथम वर्षगांठ सैन्य गरिमा एवं राष्ट्रभक्ति के साथ आयोजित।
ब्यूरो प्रयागराज। 15 यूपी बटालियन एनसीसी प्रयागराज के तत्वावधान में “ऑपरेशन सिंदूर” की प्रथम वर्षगांठ चार दिवसीय कार्यक्रम श्रृंखला के अंतर्गत अत्यंत उत्साह, सैन्य अनुशासन एवं राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाई गई। बटालियन मुख्यालय सहित विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में एनसीसी कैडेट्स, एएनओ, पीआई स्टाफ तथा समस्त कॉम्बैटेंट एवं नॉन-कॉम्बैटेंट स्टाफ ने पूर्ण समर्पण एवं राष्ट्रीय गौरव के साथ सहभागिता की।

कार्यक्रम के प्रारम्भ में अप्रैल 2025 में हुए पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए निर्दोष नागरिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उल्लेखनीय है कि 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में पर्यटकों एवं निहत्थे नागरिकों को निशाना बनाकर एक वीभत्स आतंकी हमला किया गया था, जिसमें अनेक भारतीय न शहीदों की पुण्य स्मृति, दिवंगत आत्माओं की शांति तथा राष्ट्र की सुख- समृद्धि हेतु बटालियन परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य हवन-पूजन का आयोजन किया गया। उपस्थित कैडेट्स एवं स्टाफ ने राष्ट्र की सुरक्षा, एकता एवं शांति के लिए सामूहिक संकल्प भी लिया।

15 यूपी बटालियन एनसीसी प्रयागराज की कमान अधिकारी कर्नल ऋतु श्रीवास्तव ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर” भारतीय सैन्य शक्ति, साहस एवं राष्ट्र की अखंडता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं को अनुशासन, नेतृत्व, साहस एवं राष्ट्रसेवा की भावना को जीवन में आत्मसात करने हेतु प्रेरित किया तथा कहा कि एनसीसी राष्ट्र निर्माण की वह सशक्त धारा है, जो युवाओं में कर्तव्यनिष्ठा एवं देशभक्ति का संचार करती है।

कार्यक्रम के अंतर्गत चित्रकला एवं पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें इलाहाबाद विश्वविद्यालय, नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय, नेशनल इंटर कॉलेज हंडिया , हंडिया पी जी कॉलेज एवं गोमती इण्टर कॉलेज फूलपुर के कैडेट्स एवं एएनओ ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने अपनी कलात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, वीर सैनिकों के पराक्रम एवं मातृभूमि के प्रति समर्पण को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

कर्नल ऋतु श्रीवास्तव ने प्रतिभागियों की रचनात्मक प्रतिभा एवं उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि एनसीसी केवल प्रशिक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्रहित के प्रति समर्पित, अनुशासित एवं उत्तरदायी नागरिकों के निर्माण का सशक्त मंच है।

एक ऑपरेशन जिसने बदल दी युद्ध की तस्वीर: ऑपरेशन सिंदूर और दो सेनाओं के बीच तकनीकी अंतर
भारत

सुधांशु कुमार द्वारा

7 मई 2025 की रात भारत ने सिर्फ 23 मिनट में ऐसा सैन्य अभियान पूरा किया जिसने पूरे क्षेत्र की रणनीतिक सोच बदल दी। भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान और पीओके में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों पर बेहद सटीक हमले किए। इन हमलों में आधुनिक मिसाइलें, सैटेलाइट-निर्देशित हथियार और ड्रोन का इस्तेमाल हुआ। सबसे अहम बात यह रही कि भारत ने पाकिस्तान की चीनी तकनीक वाली एयर डिफेंस प्रणाली को निष्क्रिय करते हुए मिशन सफलतापूर्वक पूरा किया।

दो दिन के भीतर दुनिया के सामने सैटेलाइट तस्वीरें आ गईं। Maxar, KawaSpace और MizarVision जैसी कंपनियों द्वारा जारी तस्वीरों में साफ दिखा कि किन ठिकानों को निशाना बनाया गया और कितना नुकसान हुआ। शाहबाज एयरबेस का हैंगर पूरी तरह तबाह दिखाई दिया, जबकि कई एयरबेस की रनवे और रडार सिस्टम भी क्षतिग्रस्त मिले। इन तस्वीरों ने भारत के दावों को मजबूत प्रमाण दे दिया।

फर्क सिर्फ हमले का नहीं, सोच का था

भारत ने अपने हर हमले का प्रमाण दुनिया के सामने रखा। यही सबसे बड़ा अंतर था। आधुनिक युद्ध में केवल हमला करना काफी नहीं होता, यह भी जरूरी है कि दुनिया देख सके कि हमला किस पर हुआ और क्यों हुआ।

दूसरी तरफ पाकिस्तान की प्रतिक्रिया अलग थी। सीमा पार से भारी गोलाबारी हुई, जिसमें मंदिर, गुरुद्वारे और नागरिक इलाके प्रभावित हुए। पुंछ, राजौरी और कश्मीर के कई इलाकों में आम नागरिकों को निशाना बनाया गया। कई लोगों की जान गई और घर तबाह हुए। इन हमलों का कोई स्पष्ट सैन्य लक्ष्य दिखाई नहीं दिया।

यहीं से दोनों देशों की सैन्य क्षमता और तकनीकी सोच का अंतर साफ हो गया।

भारत का युद्ध मॉडल पूरी तरह तकनीक आधारित था

ऑपरेशन से पहले भारत की कई एजेंसियों ने मिलकर काम किया। सैटेलाइट निगरानी, ड्रोन सर्विलांस, इंटरसेप्टेड कम्युनिकेशन और रियल टाइम इंटेलिजेंस को एक साथ जोड़कर लक्ष्य तय किए गए। हर जानकारी सीधे सेना और वायुसेना के कमांडरों तक पहुंच रही थी।

यह केवल पारंपरिक सैन्य कार्रवाई नहीं थी, बल्कि आधुनिक तकनीक और इंटेलिजेंस का संयुक्त इस्तेमाल था। भारत ने भावनात्मक प्रतिक्रिया नहीं दी, बल्कि डेटा और सटीक जानकारी के आधार पर कार्रवाई की।

स्वदेशी रक्षा तकनीक की ताकत

ऑपरेशन सिंदूर में इस्तेमाल हुए कई हथियार और ड्रोन भारत में बने या भारत के सहयोग से विकसित किए गए थे। ब्रह्मोस, आकाश एयर डिफेंस सिस्टम, स्काईस्ट्राइकर और नागास्त्र जैसे सिस्टम भारत की बढ़ती रक्षा आत्मनिर्भरता का उदाहरण बने।

इन हथियारों का सफल इस्तेमाल केवल सैन्य उपलब्धि नहीं, बल्कि भारतीय रक्षा उद्योग के लिए भी बड़ी सफलता है। इससे आने वाले समय में रिसर्च और निवेश दोनों बढ़ेंगे।

इसके विपरीत पाकिस्तान का रक्षा ढांचा बड़े पैमाने पर विदेशी हथियारों पर निर्भर है। ऐसे में किसी बड़े नुकसान के बाद उसकी भरपाई आसान नहीं होती।

सैटेलाइट तस्वीरों ने बदल दिया प्रचार का खेल

पाकिस्तान ने दावा किया कि भारत ने नागरिक इलाकों पर हमला किया, लेकिन सैटेलाइट तस्वीरों ने इन दावों को कमजोर कर दिया। आधुनिक दौर में अब केवल बयान देकर सच नहीं बदला जा सकता। कुछ ही घंटों में सैटेलाइट तस्वीरें पूरी दुनिया के सामने वास्तविक स्थिति ला देती हैं।

यही आधुनिक तकनीक की सबसे बड़ी ताकत है — पारदर्शिता।

परमाणु हथियारों की रणनीति पर असर

कई वर्षों तक पाकिस्तान की रणनीति यह रही कि परमाणु हथियारों के डर से भारत बड़े सैन्य कदम नहीं उठाएगा। लेकिन ऑपरेशन सिंदूर ने यह धारणा बदल दी।

भारत ने यह दिखाया कि सीमित, सटीक और नियंत्रित सैन्य कार्रवाई संभव है, बिना युद्ध को बड़े स्तर तक ले जाए। भारत ने केवल आतंकी ढांचे को निशाना बनाया, न कि पाकिस्तानी सेना या नागरिकों को।

इससे पाकिस्तान की पुरानी रणनीतिक बढ़त कमजोर पड़ती दिखाई दी।

ड्रोन युद्ध का नया दौर

यह पहली बार था जब दो परमाणु संपन्न देशों के बीच इतने बड़े स्तर पर ड्रोन का इस्तेमाल हुआ। भारत ने सटीक निशाना लगाने वाले ड्रोन इस्तेमाल किए, जबकि पाकिस्तान ने बड़ी संख्या में ड्रोन भेजकर दबाव बनाने की कोशिश की।

भारत की एयर डिफेंस प्रणाली ने अधिकांश ड्रोन को रास्ते में ही रोक दिया। इससे साफ हुआ कि भविष्य के युद्धों में केवल हथियारों की संख्या नहीं, बल्कि उनकी गुणवत्ता और तकनीकी क्षमता ज्यादा मायने रखेगी।

बदलते युद्ध का नया संदेश

ऑपरेशन सिंदूर ने यह साबित कर दिया कि आने वाले समय में युद्ध केवल ताकत से नहीं, बल्कि तकनीक, सटीकता और जवाबदेही से तय होंगे। भारत ने दुनिया को दिखाया कि आधुनिक युद्ध में पारदर्शिता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है जितनी सैन्य क्षमता।

सैटेलाइट लगातार देख रहे हैं, तकनीक सब रिकॉर्ड कर रही है और अब सच को लंबे समय तक छिपाना आसान नहीं रहा।

भारत की तरफ से किए ऑपरेशन सिंदूर के बाद से भारत सरकार अलर्ट पर है। देश के अलग-अलग राज्यों से पाकिस्तानी जासूसों को पकड़ा जा रहा है।
भारत की तरफ से किए ऑपरेशन सिंदूर के बाद से भारत सरकार अलर्ट पर है। देश के अलग-अलग राज्यों से पाकिस्तानी जासूसों को पकड़ा जा रहा है

खबर: अमित राघव (ब्यूरो चीफ देहरादून)

पहलगाम हमले के जवाब में भारत की तरफ से किए ऑपरेशन सिंदूर के बाद से भारत सरकार अलर्ट पर है। देश के अलग-अलग राज्यों से पाकिस्तानी जासूसों को पकड़ा जा रहा है। इसी कड़ी में दिल्ली से एक पाकिस्तानी जासूस को पकड़ा गया है। राजस्थान पुलिस की खुफिया शाखा ने बुधवार को दिल्ली स्थित नौसेना भवन के एक अपर डिविजन क्लर्क को पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आपको जानकार हैरानी होगी कि विशाल यादव नामक नौसेना क्लर्क पाकिस्तानी को ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी दे रहा था। जब भारतीय सेना पाकिस्तान के घर में घुसकर उसकी छाती को छलनी कर रही थी, तब दिल्ली में बैठा विशाल देश की पीठ में छूरा घोंप रहा था।

प्रिया को भेजता था भारत की जानकारी
हरियाणा निवासी विशाल नौसेना भवन में डायरेक्टरेट ऑफ डॉकयार्ड में कार्यरत है। विशाल यादव सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तानी खूफिया एजेंसी की एक महिला हैंडलर प्रिया के लगातार संपर्क में था। पैसों के लालच में विशाल नौसेना भवन से गोपनीय सूचनाएं पाकिस्तानी हैंडलर को दे रहा था। विशाल के फोन में चैट से कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। बता दें कि विशाल से जयपुर में पूछताछ की जा रही है।

ऑनलाइन गेमिंग का आदी था विशाल
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि विशाल यादव ऑनलाइन गेमिंग का आदी था और अपनी आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए उसने रक्षा से जुड़ी गोपनीय जानकारियां पाकिस्तान की एक महिला एजेंट को देनी शुरू कर दी थी। बदले में उसे क्रिप्टोकरेंसी (यूएसडीटी) और बैंक खातों के जरिए पैसे मिलते थे।

पहलगाम हमले के बाद से कार्रवाई जारी
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही संदिग्ध पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई जारी है। हाल के दिनों में सोशल मीडिया और दूसरे माध्यमों से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से संपर्क बनाए रखने के आरोप में अब तक कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। राजस्थान में शकूर खान नामक सरकारी कर्मचारी को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में जैसलमेर में हिरासत में लिया गया। सबसे बड़ी गिरफ्तारी हरियाणा की ज्योति मल्होत्रा के रूप में हुई। एजेंसियों का दावा है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान वह नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में तैनात एक पाकिस्तानी अधिकारी के संपर्क में थी।

ओबरा में 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता पर भव्य तिरंगा यात्रा, सैनिकों को मिला सम्मान
अजित सिंह ( ब्यूरो रिपोर्ट)

ओबरा / सोनभद्र -

ऑपरेशन सिंदूर की शानदार सफलता का जश्न मनाने और देश के वीर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए ओबरा में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा के माध्यम से भारतीय सेना के वीर सपूतों के अदम्य साहस और बलिदान को याद करते हुए उन्हें हार्दिक श्रद्धा और सम्मान दिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, राज्य मंत्री संजीव कुमार गौड़ ने इस अवसर पर भारतीय सैनिकों के सम्मान में श्रद्धा सुमन अर्पित किया और उन्होंने सैनिकों के शौर्य और देश के प्रति उनके सर्वोच्च बलिदान की सराहना करते हुए कहा कि उनके त्याग और समर्पण के कारण ही हम सभी सुरक्षित महसूस करते हैं।

इस सम्मान यात्रा में विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उपस्थित प्रमुख व्यक्तियों में पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष रामलाल जायसवाल, मंडल अध्यक्ष शिवनाथ जायसवाल, सुशील कुशवाहा, सभासद राजू साहनी, रविंदर गर्ग, निषाद पार्टी से छोटे लाल सहनी और भोला सहनी, छात्र नेता अभिषेक सेठ,

भारतीय जन कल्याण समिति से सचिव राज नारायण सिंह, अध्यक्ष वीरेंद्र मित्तल, उपाध्यक्ष अमित कुशवाहा और कुलदीप अग्रवाल शामिल थे।यह तिरंगा यात्रा सैनिकों के प्रति सम्मान व्यक्त करने और उनके बलिदान को याद करने का एक सशक्त माध्यम बनी। इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि ओबरा के लोग अपने देश के नायकों के प्रति कितना सम्मान रखते हैं।