ओबरा परियोजना - Swatantra Prabhat

ओबरा (सी )परियोजना की दूसरी इकाई ने वाणिज्यिक भार प्राप्त किया, यूपी को मिलेगी 660 मेगावॉट अतिरिक्त बिजली
अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)

ओबरा/ सोनभद्र-

उत्तर प्रदेश की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करते हुए सोनभद्र स्थित 2x660 मेगावाट ओबरा (सी) परियोजना की दूसरी इकाई ने सोमवार को रात 8:15 बजे वाणिज्यिक भार (COD) प्राप्त कर लिया है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि से राज्य को 660 मेगावाट अतिरिक्त बिजली मिलेगी जो प्रदेश की बढ़ती विद्युत आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायक होगी।

22 दिसंबर, 2016 को शुरू हुई ओबरा (सी) परियोजना की यह दूसरी इकाई, कोविड-19 महामारी के कारण हुई देरी के बावजूद यूपी शासन और निगम मुख्यालय के निरंतर पर्यवेक्षण और निर्देशों के कारण तेजी से पूरी की गई।इस इकाई के वाणिज्यिक संचालन तक पहुंचने के सफर में कई अहम पड़ाव आए बॉयलर हाइड्रो टेस्ट- 30 मार्च, 2024, बॉयलर लाइट-अप- 31 मार्च, 2024

ग्रिड से समकालन (Synchronization), 06 मार्च, 2025,पूर्ण लोड पर संचालन 19 मई, 2025 की रात 8:40 बजे ,पूर्ण लोड पर चलने के लगभग एक महीने के भीतर ही इकाई ने वाणिज्यिक संचालन प्राप्त कर लिया है जो परियोजना से जुड़े इंजीनियरों और कर्मचारियों की दक्षता और समर्पण को दर्शाता है।

इस सफलता का श्रेय ओबरा के मुख्य महाप्रबंधक इंजीनियर आर.के. अग्रवाल और मुख्य अभियंता (सिविल) इंजीनियर एस.के. सिंघल के कुशल निर्देशन को जाता है। दूसरी इकाई के पूर्ण लोड पर परिचालन के समय इंजीनियर आर.के. अग्रवाल और इंजीनियर एस.के. सिंघल के साथ-साथ अधीक्षण अभियंता इंजीनियर संजय पटेल, कार्यकारी अभियंता इंजीनियर रिंकेश कुमार, इंजीनियर अवधेश कुमार, इंजीनियर सुमंत गौतम, इंजीनियर अखिलेश कुमार, इंजीनियर चैतन्य कौशल, इंजीनियर संजीव यादव और अन्य निगमीय तथा डीपीएसआई के कार्मिक भी उपस्थित रहे।

इन सभी के समन्वित प्रयासों ने इस महत्वपूर्ण परियोजना को वास्तविकता में बदलने में अहम भूमिका निभाई है। यह बताना महत्वपूर्ण है कि ओबरा (सी) परियोजना की इकाई संख्या 1 पहले ही 09 फरवरी, 2024 से वाणिज्यिक भार पर परिचालित है। अब दूसरी इकाई के भी पूरी क्षमता से काम करने के साथ ओबरा परियोजना एक बार फिर उत्तर प्रदेश की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में अपनी केंद्रीय भूमिका निभाएगी। यह न केवल राज्य की ऊर्जा आत्मनिर्भरता को बढ़ाएगा, बल्कि औद्योगिक और घरेलू उपभोक्ताओं के लिए विश्वसनीय बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने में भी मदद करेगा।इस उपलब्धि से उत्तर प्रदेश के विकास को एक नई गति मिलेगी। जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था और जनजीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

ओबरा सी यूनिट 2 ने हासिल किया पूर्ण लोड ऊर्जा उत्पादन में महत्वपूर्ण उपलब्धि
अजित सिंह ( ब्यूरो रिपोर्ट)

ओबरा/ सोनभद्र -

उत्तर प्रदेश जिले में स्थित ओबरा थर्मल पावर प्लांट के लिए आज का दिन एक ऐतिहासिक पल लेकर आया, जब ओबरा सी यूनिट 2 ने सफलतापूर्वक 660 मेगावाट का पूर्ण लोड प्राप्त कर लिया। यह उपलब्धि प्लांट के निरंतर विकास और उत्तर प्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर, ओबरा पावर प्लांट की पूरी टीम, दूसान (Doosan) टीम, और सभी सहयोगियों को हार्दिक बधाई दी गई है। यह उनके अथक प्रयासों, समर्पण और कड़ी मेहनत का ही परिणाम है कि यह मील का पत्थर हासिल किया जा सका है। इस परियोजना में मुख्यालय के अधिकारियों और अन्य सभी हितधारकों का सहयोग भी सराहनीय रहा है।ओबरा सी परियोजना उत्तर प्रदेश में ऊर्जा उत्पादन क्षमता को बढ़ाने के लिए एक महत्वाकांक्षी पहल है।

660 मेगावाट की यूनिट 2 का पूर्ण लोड पर आना राज्य की बिजली आपूर्ति को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा। इससे न केवल औद्योगिक विकास को गति मिलेगी, बल्कि आम जनता को भी बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। यह परियोजना नवीनतम तकनीक और उच्च दक्षता के साथ डिजाइन की गई है, जिससे पर्यावरण पर भी न्यूनतम प्रभाव पड़ेगा।इस उपलब्धि के साथ, ओबरा पावर प्लांट अपनी पूरी क्षमता से प्रदेश की सेवा करने के लिए तैयार है।

यह सफलता भविष्य में ऐसी और भी ऊर्जा परियोजनाओं को शुरू करने के लिए प्रोत्साहन प्रदान करेगी, जो उत्तर प्रदेश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेंगी। ओबरा टीम और उनके सहयोगी अब इस यूनिट के सुचारु और विश्वसनीय संचालन को सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे, ताकि यह प्रदेश की ऊर्जा सुरक्षा में लगातार योगदान दे सके।

ओबरा सी तापीय परियोजना के नए प्रशासनिक भवन में बड़े मंगल की धूम,विशेष पूजा एवं विशाल भंडारा
अजित सिंह ( ब्यूरो रिपोर्ट)

ओबरा/सोनभद्र -

ओबरा सी तापीय परियोजना में मंगलवार को नए प्रशासनिक भवन के पावन प्रांगण में बड़े मंगल के शुभ अवसर पर एक विशेष पूजा का आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक आयोजन का मुख्य ध्येय परियोजना की सतत प्रगति और सुरक्षित परिचालन के लिए ईश्वर से प्रार्थना करना था।

परियोजना के सीजीएम आर.के.अग्रवाल ने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा और अर्चना संपन्न कराई। इसके उपरांत,उन्होंने परियोजना के समस्त कर्मचारियों और पदाधिकारियों को नए प्रोजेक्ट की सफलता के लिए हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया और शुभकामनाएं दीं। अपने सारगर्भित संबोधन में सीजीएम अग्रवाल ने कहा कि किसी भी महत्वाकांक्षी परियोजना की सफलता का श्रेय उसके कर्मठ श्रमिकों को जाता है।

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि चाहे वे मजदूर हों, अधिकारी हों या कर्मचारी, सभी एक साथ मिलकर एक टीम के रूप में कार्य करते हैं और तभी एक विशाल परियोजना अपने साकार रूप में परिणत होती है।पवित्रा पूजा के समापन के पश्चात, परियोजना में कार्यरत सभी कर्मचारियों और दूर-दराज से आए अन्य आगंतुकों के लिए एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

इस भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अत्यंत श्रद्धा भाव से प्रसाद ग्रहण किया। बड़े मंगल के इस मंगलमय अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में सभी ने सामूहिक रूप से भगवान हनुमान की स्तुति की और आपस में प्रेम और सौहार्द का भाव साझा किया। यह आयोजन ओबरा सी तापीय परियोजना के कर्मचारियों के मध्य एकता, सहयोग और आपसी भाईचारे की भावना को और अधिक दृढ़ करने का एक महत्वपूर्ण अवसर सिद्ध हुआ।