Samastipur - Swatantra Prabhat

बारात में खुशी बदल गई मातम में: समस्तीपुर में सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत
शादी की शहनाइयों के बीच उस समय मातम पसर गया, जब बेगूसराय से बारात में शामिल होने जा रहे तीन युवक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आ गए। समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में यह हादसा इतना भयावह था कि बाइक सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। शादी की खुशियों के बीच आई यह दर्दनाक खबर ने पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया।

गुरुवार की देर रात करीब एक बजे रोसड़ा के सुधा डेयरी के पास एक तेज़ रफ्तार स्कॉर्पियो ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर सवार तीन युवक—अनोज कुमार (30), शेर बहादुर उर्फ पूल्लू (20), और सुजीत कुमार उर्फ दिलखुश (15)—बारात में शामिल होने के लिए निकले थे, लेकिन वे अपने गंतव्य तक पहुंचने से पहले ही काल के गाल में समा गए।

तीनों युवक बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर थाना अंतर्गत फफौत गांव के निवासी थे। मृतक अनोज दिल्ली में पारा मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था और इसी साल नवंबर में उसकी शादी तय थी। परिवार के अनुसार, वह घर में होने वाली पहली शादी को लेकर काफी उत्साहित था।

अनोज के दोस्त राजकुमार ने जानकारी दी कि वे मिर्जापुर से गढ़पुरा बारात जा रहे थे। रास्ते में जब वे सुधा डेयरी के पास पहुंचे, तभी सामने से तेज़ी से आ रही स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

मृतक सुजीत के दादा बलदेव दास ने बताया कि परिवार में गोलू कुमार की शादी थी और पोता सुजीत उसी में शामिल होने गांव के दो अन्य युवकों के साथ गया था। लेकिन बारात के बीच ये दुखद हादसा हो गया। परिजनों को हादसे की सूचना तब मिली जब वे गढ़पुरा बारात में पहुंचे।

इस घटना पर रोसड़ा डीएसपी सोनल कुमारी ने बताया कि बाइक पर तीन युवक सवार थे और सभी एक ही गांव के निवासी थे। टक्कर में तीनों की मौके पर मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा गया है। स्कॉर्पियो चालक की तलाश जारी है और पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है।

समस्तीपुर में 2 लोगों ने महिला को जिंदा जलाया
घटना रूप नारायणपुर बेला गांव की है, जहां दो पक्षों के बीच चल रहा ज़मीन विवाद शुक्रवार को झड़प में तब्दील हो गया। इस झड़प में एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल महिला रूबी देवी ने आरोप लगाया कि जब वह अपने परिवार के साथ खेत में ज़मीन जोतवाने पहुंचीं, तभी दूसरे पक्ष के इंद्र मोहन झा ने पेट्रोल छिड़क कर उन्हें आग के हवाले कर दिया। इस दौरान उनका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह जलती हुई भागती नजर आ रही हैं।

रूबी देवी ने आगे बताया कि चंद्र मोहन झा और इंद्र मोहन झा मौके पर आए और उन्होंने पहले मारपीट की और फिर पेट्रोल डालकर उन्हें जलाने की कोशिश की। स्थानीय लोगों की तत्परता से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

दूसरी ओर, दूसरे पक्ष के जयवर्धन झा ने आरोप खारिज करते हुए कहा कि रूबी देवी और उनके सहयोगी जबरन खेत पर कब्जा करने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि उनके चचेरे भाइयों — चंद्र मोहन और इंद्र मोहन — ने सिर्फ खेत में काम करने से रोका था, तभी उन पर रॉड से हमला किया गया और फायरिंग भी हुई।

जयवर्धन झा ने दावा किया कि उनके पक्ष को कोर्ट से ज़मीन पर अधिकार की डिग्री मिल चुकी है और वे पिछले 55 वर्षों से उस ज़मीन की जोत-कोड़ कर रहे हैं।

विवाद बढ़ने पर गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। सूचना पाकर करपुरीग्राम थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के घायल लोगों को सदर अस्पताल भिजवाया।

थाना अध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से ज़मीनी बंटवारे को लेकर विवाद चला आ रहा है। शुक्रवार को हुई घटना के संबंध में दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में आवेदन दिया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों पक्षों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Samastipur : समस्तीपुर में रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात महिला का शव, पहचान में जुटी पुलिस.
समस्तीपुर, अनुभव कुमार

समस्तीपुर में रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। शव क्षत-विक्षत अवस्था में रेलवे ट्रैक पर पड़ा हुआ था। इसके बाद लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी। जिसके बाद लोगों ने इसकी सुचना पुलिस को दी। सुचना पर पहुंची कल्याणपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। हालांकि अभी तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। आशंका है कि ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हुई होगी।

जानकारी के अनुसार समस्तीपुर-दरभंगा रेल खंड पर रामभद्रपुर रेलवे गुमटी के पास गुरुवार की सुबह स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक पर एक महिला की लाश को देखा। शव क्षत-विक्षत अवस्था में आउटर सिग्नल के बाहर पड़ा था। मौके से कोई पहचान पत्र या कागजात नहीं मिला है, जिससे महिला की पहचान नहीं हो सकी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गयी, मगर किसी को कुछ भी पता नहीं था। इसके के बाद शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। आशंका जताई जा रही है कि गिरकर महिला ट्रेन से गिरकर उसकी मौत हुई होगी। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

सदर डीएसपी-2 विजय महतो ने बताया कि कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रामभद्रपुर में रेलवे गुमटी के पास से शव मिला है। अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस महिला की पहचान के लिए प्रयास कर रही है। आसपास के थानों से भी संपर्क किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा।

बागमती नदी में मिली अज्ञात महिला की लाश ! इलाके में फैली सनसनी, पुलिस पहचान में जुटी.
समस्तीपुर के चकमहेसी थाना क्षेत्र के नामापुर में बागमती नदी से एक अज्ञात महिला की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना चकमहेसी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को बाहर निकलकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजा है। हालांकि अब तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है।

मिली जानकारी के अनुसार जिले के चकमहेसी थाना क्षेत्र के नामापुर पंचायत के रसलपुर बघला गांव में स्थानीय लोगों ने बागमती नदी में तैरता एक महिला का शव देखा। महिला के शव से काफी दुर्गंध आ रहा था। महिला का शव मिलने की जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इसके बाद लोंगों ने इसकी सुचना पुलिस को दी।

सुचना पर पहुंची पुलिस ने बताया कि महिला की उम्र करीब 25 वर्ष आंकी गयी है, वह ब्राउन रंग की कुर्ती पहने हुए है। शव बागमती नदी में एक बांस से बंधा हुआ था। शव को हाथ पैर मोटी रस्सी से बांधकर पॉलिथिन में लपेट कर फेंका गया है। वहीं शव का चेहरा झुलसा हुआ है। शरीर पर मार पीट के गहरे जख्म के निशान देखे गये हैं।

इस संबंध में थानाध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत होता है। शव देखने से प्रतीत होता है कि महिला की हत्या कर लाश को कई दिनों पहले नदी में फेंका गया है। जिससे लाश सड़े गले हुए हालत में था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजा है।

उन्होंने कहा कि अभी तक ग्रामीणों ने शव की पहचान नहीं की है। शव को पहचान के लिए शव गृह में 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जायेगा। साथ ही शव का फोटोग्राफी कराकर भी सुरक्षित रखा गया है। ताकि बाद में भी पहचान की जा सके। उन्होंने बताया कि इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकता है। फिलहाल घटना की जांच जारी है। पहचान के लिए अगल बगल के थानों की मदद ली जा रही है।