swatantra prabhat gopalganj bihar - Swatantra Prabhat

सुपौल डीएम ने मरौना प्रखंड के पंचायत सरकार भवनों का किया औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण पर जताई नाराजगी
सुपौल जिलाधिकारी सावन कुमार ने बुधवार को मरौना प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायत सरकार भवनों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य प्रगति और गुणवत्ता की विस्तार से समीक्षा की।

निरीक्षण की शुरुआत ग्राम पंचायत बेलही स्थित पंचायत सरकार भवन से की गई। यहां जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के उपयोग को लेकर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने इसे गंभीर लापरवाही करार देते हुए खेद व्यक्त किया और संबंधित कनीय अभियंता (स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन) को अग्रिम भुगतान पर रोक लगाने का निर्देश दिया।

इसके पश्चात जिलाधिकारी ने पंचायत गनौरा स्थित पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण किया, जहां कार्य की गुणवत्ता और प्रगति को उन्होंने संतोषजनक पाया। इस स्थल पर कार्य में और तेजी लाने के लिए संवेदक को आवश्यक निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान मरौना प्रखंड के पंचायत राज पदाधिकारी कुमार गौरव एवं तकनीकी सहायक प्रभु मंडल भी उपस्थित थे।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि पंचायत सरकार भवनों का निर्माण राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में शामिल है, इसलिए निर्माण कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

तेज रफ्तार हाइवा और कार में भीषण टक्कर, महिला समेत तीन लोग बाल-बाल बचे
त्रिवेणीगंज (सुपौल)। थाना क्षेत्र अंतर्गत श्यामनगर बाजार के समीप एनएच-106 वीरपुर-विहपुर मुख्य मार्ग पर रविवार देर रात करीब एक बजे एक बड़ा हादसा टल गया। मधेपुरा से पटना लौट रही एक कार को तेज रफ्तार व अनियंत्रित हाइवा ट्रक ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए, लेकिन गनीमत रही कि कार में सवार महिला समेत तीनों लोग सुरक्षित बच निकले।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भोजपुर जिला के उदवंतनगर थाना क्षेत्र स्थित बगवां गांव निवासी आनंद मोहन अपने परिवार के साथ मधेपुरा से पटना लौट रहे थे। कार में कुल तीन लोग सवार थे। जैसे ही उनकी कार श्यामनगर बाजार के पास पहुंची, विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात हाइवा ट्रक ने कार में सीधी टक्कर मार दी।

भयावह टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त कार से यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं, दुर्घटना के तुरंत बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

हादसे में आनंद मोहन की कार (नंबर: BR-01-HW-6974) पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है, विशेषकर वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह डैमेज हो गया। ग्रामीणों की मदद से ट्रक की तलाश की गई, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। त्रिवेणीगंज अपर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि पीड़ित आनंद मोहन के आवेदन पर अज्ञात हाइवा ट्रक चालक के विरुद्ध थाना कांड संख्या 233/25 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। ट्रक और चालक की पहचान के लिए छानबीन जारी है।

अनूपलाल यादव महाविद्यालय में "जलवायु परिवर्तन" पर राष्ट्रीय सेमिनार को लेकर बैठक आयोजित
त्रिवेणीगंज (सुपौल):

अनूपलाल यादव महाविद्यालय, त्रिवेणीगंज के आइक्यूएसी (IQAC) के तत्वावधान में वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा दिनांक 23 मई 2025 को “क्लाइमेट चेंजेज इंपैक्ट्स, कॉसेस एंड कंट्रोल – जलवायु परिवर्तन के प्रभाव, कारण और नियंत्रण” विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किया जाएगा। इस संदर्भ में बुधवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जयदेव प्रसाद यादव ने की तथा आयोजन में महाविद्यालय के सचिव श्री कपलेश्वर यादव का संरक्षण रहा। सेमिनार की रूपरेखा एवं आयोजन से जुड़ी तैयारियों पर विस्तार से चर्चा आइक्यूएसी कोऑर्डिनेटर प्रो. अशोक कुमार द्वारा की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि सेमिनार का उद्घाटन भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) बी. एस. झा के कर-कमलों द्वारा किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए सौवेनिर, ब्रोशर तथा आईएसबीएन संख्या पर भी विचार विमर्श किया गया।

रजिस्ट्रेशन शुल्क

फैकल्टी: ₹1000

स्कॉलर: ₹850

छात्र: ₹500

सेमिनार में शोध-पत्र (आर्टिकल) 16 मई 2025 तक आमंत्रित किए गए हैं।

इस बैठक में डॉ. हेमंत कुमार, प्रो. सुरेंद्र प्रसाद यादव, प्रो. अरुण कुमार, प्रो. प्रदीप प्रकाश, डॉ. सुदीत नारायण यादव, प्रो. महेश सराफ, प्रो. कमला कांत यादव, प्रो. सुरेंद्र कुमार, प्रो. विजेंद्र यादव, प्रो. सूर्यनारायण यादव, प्रो. कमल किशोर यादव, प्रो. अरविंद कुमार, सुरेंद्र कुमार, भूषण कुमार, गगन कुमार, दिग्दर्शन, रोशन कुमार, निशांत कुमार, मनोज कुमार, ललिता कुमारी सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

आपसी बिबाद में बड़े भाई ने छोटे भाई पर किया ऐसिड अटेक
त्रिवेणीगंज, सुपौल, बिहार- लगता है जिले के जदिया पुलिस का इकबाल खत्म हो गया है।अपराधियों के बुलंद हौसले के सामने पुलिस नतमस्तक व लाचार व बेबस नजर आ रही है।वेसे जदिया थाना में अपराध की बाढ़ आ गई है। लेकिन जिले के पुलिस कप्तान की नजरें इनायत और कृपा थाने दार पर बनी हुई है।जिससे आम अवाम खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

अभी जदिया थाना क्षेत्र में हए बाईक लूट और गोली बारी की घटना की तपिश ठंडी भी नहीं हुई थी कि एक ट्रेक्टर के मामूली विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई पर एसिड अटैक कर गंभीर रूप घायल कर दिया।घायल का इलाज मधेपुरा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।

घटना सोमवार की रात 11 बजे के करीब जदिया पंचायत के वार्ड 17 की है।इस संबंध में बताया जाता है कि सोमवार की रात को एक ट्रेक्टर को लेकर दो सगे भाइयों में विवाद शुरू हो गया। विवाद के दौरान ही बड़े भाई विनोद यादव ने अपने छोटे भाई अखिलेश यादव पर एसिड अटैक कर दिया।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद परिजनों में अफरातफरी के साथ साथ कोहराम मच गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर गंभीर रूप घायल अखिलेश यादव को इलाज के लिए त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल भिजवाया।लेकिन घायल की  स्थिति नाज़ुक देखते हुए परिजनों द्वारा उसे बेहतर इलाज के लिए मधेपुरा मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया जहां वह जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।वहीं दूसरी ओर घटना को लेकर पुलिस ने आरोपी बड़े भाई विनोद यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। गंभीर रूप घायल अखिलेश को इलाज के लिए भेज दिया गया है। इस संबंध में आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।आवेदन मिलने के बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

वीरपुर में रामनवमी पर भव्य शोभा यात्रा, जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा पूरा नगर
जितेन्द्र कुमार "राजेश"

वीरपुर में रामनवमी के पावन अवसर पर रविवार को आस्था, भक्ति और उल्लास से भरी भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाली गई इस शोभा यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। शोभा यात्रा में स्थानीय विधायक सह पीएचईडी मंत्री नीरज कुमार सिंह ने भी भाग लिया और श्रद्धालुओं के साथ रामभक्ति में सराबोर नजर आए।

शोभा यात्रा की शुरुआत वीरपुर के बसमतिया रोड स्थित ऐतिहासिक काली मंदिर से की गई। यात्रा पुराने बाजार हटिया चौक से होते हुए सुभाष चौक, कारगिल चौक, चकबंदी चौक, प्रोफेसर कॉलोनी, वर्मा सेल, फिजिकल मॉडलिंग सेंटर, गोल चौक, मेन रोड, भगत मोहल्ला, आईबी मोड़, एसडीएम आवास रोड, हॉस्पिटल मोड़, थाना रोड होते हुए राम जानकी मंदिर परिसर तक पहुँची।

पूरे नगर में ‘जय श्रीराम’ के नारों की गूंज सुनाई दे रही थी। श्रद्धालुओं के हाथों में लहराते भगवा ध्वज और भक्ति गीतों की धुनों ने माहौल को दिव्य और मनोहारी बना दिया। हर चौक-चौराहे पर श्रद्धालुओं के लिए पीने के पानी और मीठे शरबत की उत्तम व्यवस्था की गई थी, जिससे सेवा भाव का भी अनुपम उदाहरण सामने आया।

शोभा यात्रा में भगवान राम, सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान की मनमोहक झांकियों के साथ अघोरी नृत्य समेत कई पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी देखने को मिलीं। इन झांकियों को देखने के लिए पुरुषों और महिलाओं की भारी भीड़ सड़कों और घरों की छतों से झांकती दिखी।

नगर के मुख्य पार्षद सुशील कुमार, पूर्व मुख्य पार्षद गोपाल आचार्य, अभय जैन, कमल सिंह, मनीष सिंह, संजीत सिन्हा, जीवछ सिंह, आलोक राज सहित कई गणमान्य लोग शोभा यात्रा में शामिल हुए।

प्रशासनिक मोर्चे पर अनुमंडल पदाधिकारी नीरज कुमार, पुलिस पदाधिकारी सुरेन्द्र कुमार, बीडीओ सुजीत कुमार मिश्रा, सीओ हेमंत अंकुर, थाना अध्यक्ष राजकिशोर मंडल, महिला पुलिस अधिकारी ज्योति कुमारी सहित बड़ी संख्या में पुरुष व महिला पुलिस जवानों ने सुरक्षा की कमान संभाली और शोभा यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया।

दुर्गा मंदिर में तोड़फोड़ से आक्रोश, प्रशासन अलर्ट
जितेन्द्र कुमार "राजेश" (बिहार)

सुपौल: सुपौल जिले के बसंतपुर प्रखंड के ह्रदयनगर पंचायत के वार्ड नंबर 12 स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में सोमवार देर रात असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ कर दी, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। मंगलवार सुबह जब मंदिर के पुजारी और श्रद्धालु पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि मंदिर का ताला टूटा हुआ है, अंदर का सामान बिखरा पड़ा है, पूजा के लिए रखा कलश टूटा हुआ है और मूर्ति के गले से चांदी की माला गायब है।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर में एकत्र हो गए। बगल के कक्ष में स्थित अष्टयाम मंडप में भगवान की तस्वीरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। मामला गंभीर होने के कारण प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। बीरपुर एसडीएम नीरज कुमार, एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर अनुप्रिया, बीडीओ सुजीत कुमार मिश्रा समेत प्रशासनिक अधिकारियों और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

मंत्री ने दिया सख्त कार्रवाई का निर्देश
घटना की जानकारी मिलते ही बिहार सरकार के पीएचईडी मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मंदिर का दौरा कर स्थानीय लोगों से बातचीत की और अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। मंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिया कि मामले की गहनता से जांच कर जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।

इलाके में बढ़ी सुरक्षा, जांच जारी
घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। स्थानीय लोगों ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती कर दी है। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है और जल्द ही दोषियों की पहचान कर सख्त कदम उठाने की तैयारी में है।

इस घटना के बाद स्थानीय निवासियों में रोष व्याप्त है, लेकिन प्रशासनिक तत्परता से स्थिति नियंत्रण में बनी हुई है। मंदिर समिति और ग्रामीणों ने एकजुट होकर प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। प्रशासन ने भी आश्वासन दिया है कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और सुपौल जिले में शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।l

किशनगंज के पोठिया प्रखंड में उच्च स्तरीय पुल निर्माण कार्य हुआ तेज़ी गति के प्रारंभ।
संवादाता: इमरान हाशमी

किशनगंज जिला अंर्तगत पोठिया प्रखंड के ग्राम पंचायत उदगड़ा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेस 3 अंर्तगत उच्च स्तरीय पुल निर्माण ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल - 2 के तहत कार्य तेजी गति के साथ चल रहा है। आपको बता दें कि उक्त पुल का निर्माण कार्य 5 करोड़ 68 लाख से होगा निर्माण।

इसके संवेदक पंकज सिंह एंड सन्स के एमडी पंकज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुल निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण सामग्री के साथ ससमय पूरा करना ही हमारा उद्देश्य है। वहीं संवदेक पंकज कुमार ने बताया कि आमजनों का भरपूर सहयोग मिल रहा है

पुल निर्माण कार्य को लेकर। इस पुल निर्माण के गुणवत्ता मानकों को लेकर ग्रामीण कार्य विभाग के सहायक अभियंता जितेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्येक दिन कार्यस्थल पर पहुंचकर कार्य का जायजा लिया जाता है ताकि आमजन मानस के लिए निर्मित पुल गुणवत्तापूर्ण हो।

ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल -2 के कार्यपालक अभियंता चन्द्रशेखर सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले सभी पुलों को प्राथमिकता देते हुए पूर्ण करने का लक्ष्य है।