swatantra prabhat Supaul bihar news - Swatantra Prabhat

अवैध क्लिनिक पर स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी
सुपौल। जिले के त्रिवेणीगंज नगर परिषद क्षेत्र के बाजार स्थित एक हीरो शोरूम के सामने संचालित कथित अवैध क्लिनिक पर गुरुवार की शाम स्वास्थ्य विभाग एवं स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. उमेश कुमार के नेतृत्व में पहुंची टीम को देखते ही कथित झोलाछाप चिकित्सक और कंपाउंडर मौके से भाग निकले। अचानक हुई कार्रवाई से क्लिनिक में अफरा-तफरी मच गई।

छापेमारी के दौरान टीम ने क्लिनिक की बारीकी से जांच की। इस दौरान वहां मरीजों का इलाज होता मिला। क्लिनिक की स्थिति देखकर टीम भी कुछ देर के लिए हैरान रह गई। टिन के चदरे से बने अस्थायी कमरे में मरीजों का इलाज किया जा रहा था। टीम ने इलाजरत मरीजों से पूछताछ करने के साथ-साथ क्लिनिक से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य भी जुटाए।

जांच के दौरान टीम को जानकारी मिली कि क्लिनिक का संचालन कथित रूप से शंभू कुमार द्वारा किया जा रहा था। स्थानीय स्तर पर बताया गया कि उक्त क्लिनिक लंबे समय से संचालित हो रहा था, जहां लगातार मरीजों का इलाज किया जा रहा था।

छापेमारी के दौरान क्लिनिक में मौजूद मरीजों में कुमारखंड थाना क्षेत्र के भोकराहा निवासी 25 वर्षीय मनीषा कुमारी, पति आशीष कुमार, गर्भावस्था के इलाज के लिए पहुंची थीं। वहीं पिपरा थाना क्षेत्र के छिट दुवयाही वार्ड संख्या-19 निवासी 30 वर्षीय गुलशन खातून, पति मोहम्मद जमाल, वायरल फीवर के इलाज के लिए वहां मौजूद थीं। इसके अलावा मेढ़िया, त्रिवेणीगंज निवासी रंजन देवी, पति विंदेश्वरी यादव भी वायरल फीवर के इलाज के लिए क्लिनिक में मिलीं।

इस संबंध में अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. उमेश कुमार ने बताया कि अवैध रूप से संचालित क्लिनिकों के खिलाफ अभियान के तहत जांच की जा रही है। गुरुवार को बाजार स्थित एक क्लिनिक की जांच की गई है। जांच के दौरान कई साक्ष्य एकत्र किए गए हैं और सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच में यदि आरोप सही पाए गए तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में लंबे समय से संचालित कथित अवैध क्लिनिकों और झोलाछाप चिकित्सकों को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।

जान से बड़ा जमीन एक बीघा जमीन दो, तभी होगा पोस्टमार्टम
​सुपौल, स्वतंत्र प्रभात

सुपौल जिले के त्रिबेनीगंज  नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 0 1 से आश्चर्यजनक खबर आ रही हैं, जहाँ  कुपड़िया गांव में एक चार वर्षीय मासूम की सड़क हादसे में मौत के बाद पिछले तीन दिनों से गाँव मे भारी तनाव बना हुआ है।

आक्रोशित परिजनों ने मासूम के शव को कथित आरोपी के घर में रखकर धरना शुरू कर दिया है। परिजनों की शर्त है कि जब तक आरोपी पक्ष एक बीघा जमीन मुआवजे के तौर पर नहीं देगा, तब तक न तो शव का पोस्टमार्टम होने दिया जाएगा और ना ही पुलिस को कोई कानूनी प्रक्रिया पूरी करने दी जाएगी।मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एहतियातन  आरोपी के घर पर  पुलिस बल की तैनातीकर दी गई है।

मृतक मासूम की पहचान वार्ड 01निवासी  चंदन यादव के पुत्र दुर्लभ कुमार(4 बर्ष) के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, बीते बुधवार (22 जुलाई) के दोपहर दुर्लभ अपने घर के सामने सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान भेंगा धार की ओर से गांव के ही अरुण यादव का पुत्र छोटू कुमार तेज रफ्तार बाइक से  मासूम को जोरदार टक्कर मार दी।
​टक्कर में बालक  दुर्लभ गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल ले गए, जहां  प्राथमिक उपचार के बाद सुपौल और फिरसुपौल से  दरभंगा रेफर कर दिया गया। हालांकि, दरभंगा ले जाने के क्रम में रास्ते में ही मासूम ने दम तोड़ दिया।​आक्रोशित परिजन बुधवार रात ही शव को लेकर आरोपी के घर पहुंचे और शब को  वहीं रख दिया ।

​मुआवजे की मांग पर अड़े है परिजन

परिजनों का कहना है कि दुर्लभ अपने माता-पिता का इकलौता वारिस था। करीब एक माह पूर्व ही दुर्लभ की मां उषा देवी का यूट्रस का बड़ा ऑपरेशन हुआ है, जिससे अब वह कभी दोबारा मां नहीं बन सकती हैं। परिजनों का  कहना है कि आरोपी पक्ष जब तक एक बीघा जमीन का मुआवजा नहीं देता, तब तक शव को आरोपी के घर पर से नही हटाएंगे।

​दहशत में आरोपी का परिवार, घर छोड़करहुआ फरार

​घटना के बाद से कथित आरोपी का पूरा परिवार डर से  घर छोड़कर फरार हो गया है। घर पर केवल आरोपी के वृद्ध दादा परमेश्वरी यादव मौजूद हैं।
​परमेश्वरी यादव ने बताया, मैंने घटना अपनी आंखों से नहीं देखी है। दुर्घटना के बाद बच्चे की मौत की खबर आई और फिर परिजन जबरन शव हमारे घर में रख गए। डर के कारण परिवार के सभी लोग भाग गए हैं, मैं अकेला बचा हूं। पुलिस ने शव उठाने की कोशिश की थी, लेकिन परिजन मानने को तैयार नहीं हैं।

पिता के आने का हो रहा है इंतजार

मृतक बच्चे के पिता चंदन यादव दिल्ली में मजदूरी करते हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद वह गांव के लिए रवाना हो चुके हैं और उनके शुक्रवार शाम तक पहुंचने की संभावना है। पुलिस प्रशासन लगातार परिजनों को समझाने-बुझाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन परिजन अपनी मांग पर अडिग हैं।

कहते हैं थानाध्यक्ष

पुलिस मौके पर कैंप कर रही हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। मृतक के पिता बाहर से आ रहे हैं। उनके घर पहुंचते ही बात करके मामला शांत कराया जाएगा और आगे की कानूनी कार्रवाई  की जाएगी।
राकेश कुमार, थानाध्यक्ष, त्रिवेणीगंज

बिस्कोमान में हो रही खाद की कालाबाजारीपर फूटा किसानों का गुस्सा
त्रिबेनीगंज खाद दुकानदार तो खाद दुकानदार ,सरकारी उपक्रम भी किसानों को लूटने में पीछे  नही है।खरीफ मौसम  के पिक आवर में धान की रोपनी के बीच बिस्कोमान में खाद वितरण में  अनियमितता और कालाबाजारी करने का मामला सामने आया है।बिस्कोमान के  गोदाम में पर्याप्त मात्रा में इफको डीएपी, पोटाश और मिक्सचर खाद  के बावजूद किसानों को नहीं  दिए जाने से शनिवार को आक्रोशित किसानों ने केंद्र पर जमकर हंगामा किया। हद तो तब हो गई जब शुक्रवार को भी प्रबन्धक  बिना किसी पूर्व सूचना के केंद्र पूरी तरह बंद मिला, जिससे दूर-दराज से आए  किसान दिनभर कतार में खड़े होकर मायूस लौट गए।

​मामले की गंभीरता को देखते हुए कृषि विभाग ने बिस्कोमान प्रबंधक से स्पष्टीकरण की मांग की है।

​महँगे कीमत  पर बिक रही सरकारी खाद आक्रोशित किसानों का  आरोप है कि बिस्कोमान केंद्र के भीतर बिचौलियों का बोलबाला है। जो खाद सरकारी दर पर किसानों को मिलनी चाहिए, उसकी कालाबाजारी कर उसे बाजार की निजी दुकानों में ऊंचे दामों पर धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। सुबह से लाइन में लगने के बाद भी आम किसानों को खाद खत्म होने का बहाना बनाकर भगा दिया जाता है।लेकिन कृषि विभाग कुम्भकर्ण की नींद सो रहा है। किसानों का आरोप है कि धान की रोपनी का पीक सीजन चल रहा है। इस समय खेतों में डीएपी  की सख्त जरूरत है। अगर समय पर खाद नहीं मिली तो खरीफ फसल की बर्बादी तय है, जिसका सीधा असर हमारी आजीविका पर पड़ेगा।

ताला लटका देख भड़के अधिकारी

शुक्रवार को जब किसानों की कतार लंबी होने के बावजूद केंद्र नहीं खुला, तो औरलाहा निवासी सुमन कुमार, रंजीत कुमार, दिनेश कुमार सहित बभनगामा के किसानों ने इसकी लिखित शिकायत कृषि विभाग से की। शिकायत मिलते ही प्रखंड कृषि पदाधिकारी  नीतीश कुमार और कृषि समन्वयक सुनील कुमार ने बिस्कोमान गोदाम व कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर ताला लटका मिला। बिना किसी सूचना के केंद्र बंद रखने को घोर लापरवाही मानते हुए अधिकारियों ने   बिस्कोमान मैनेजर से स्पष्टीकरण मांगा है।

​हंगामे के दौरान मौजूद किसानों ने जिला पदाधिकारी  और कृषि विभाग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
आक्रोश जताने वालों में पाथरागोरधे उत्तर पंचायत के बीबीलाल सरदार, मनीषा देवी (मिर्जवा), रीता देवी (महेश्वर), नागेश्वर मेहता व सुंदर साह (मैढ़ीया), अंशु कुमार (प्रतापुर), पारो देवी (पथरागोरधय), बीबी शाहिद (हरनाहा), डोमी यादव (मल्हन्मा), सदानंद राम (गोनहा), तरुण यादव (मूसहरणीया) और कलर सरदार (हेमंतगंज) समेत सैकड़ों किसान शामिल थे।

कहते हैं अधिकारी

​किसानों की शिकायत पर  बिस्कोमान के कार्यालय और गोदाम का औचक निरीक्षण किया गया, जो बंद पाया गया। इसे गंभीरता से लेते हुए बिस्कोमान मैनेजर से स्पष्टीकरण की मांग की गई है। किसानों के हक के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर वरीय अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा। नीतीश कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, त्रिवेणीगंज

हड़ताल के बीच बाहरी मजदूरों से कचरा उठवाना पड़ा भारी
त्रिवेणीगंज नगर परिषद क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से जारी सफाई कर्मियों की सामूहिक हड़ताल रविवार को उस समय उग्र आंदोलन में बदल गई, जब नगर परिषद और सफाई एजेंसी ने बातचीत के जरिए समाधान निकालने के बजाय अड़ियल रुख अपनाते हुए  जबरन कचरा उठवाने का प्रयास किया। पुलिस बल की निगरानी में बाहरी मजदूरों को लाकर जैसे ही ट्रैक्टरों में कचरा लोड किया जा रहा था।यह खबर मिलते ही  हड़ताली सफाई कर्मी और उनके परिजन भड़क उठे। देखते ही देखते आक्रोशित महिलाओं और बच्चों ने हंगामा शुरू कर दिया और ट्रैक्टरों पर लदे पूरे कचरे को बीच सड़क (NH-327E) पर ही उड़ेल दिया। इस दौरान कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।

​पुलिस के सामने ही बिखेरा कचरा कर्मी को खदेड़ा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रविवार को सफाई एजेंसी ने पुलिस अधिकारियों और  पुलिस बल की मौजूदगी में शहर की सड़कों पर जमा कचरा उठाने के लिए कुछ बाहरी मजदूरों को काम पर लगाया था। इसकी भनक लगते ही हड़ताली सफाई कर्मी मौके पर पहुंच गए। आंदोलनकारियों के उग्र तेवर और उनके परिजनों के भारी आक्रोश को देखकर एक बार तो पुलिस बल भी हैरान रह गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सफाई एजेंसी के तथाकथित 'बड़ा बाबू' को भी मौके से खदेड़ दिया। बाद में पुलिस अधिकारियों ने काफी मशक्कत और समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया, लेकिन तब तक फिर से  सड़क कचरे से पट चुकी थी। आंदोलन कर रहे सफाई कर्मियों का आरोप है कि सफाई ठेकेदार द्वारा उनके साथ बेहद अमानवीय व्यवहार किया जाता है।  महीने के पूरे 30 दिन हाड़-तोड़ मेहनत करते हैं, लेकिन 5 से 6 दिन की पगार मनमाने ढंग से काट ली जाती है। महीनों तक बकाया भुगतान नहीं मिलने के कारण हमारे घरों में भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई है।

​कर्मियों ने यह भी आरोप लगाया कि जब वे अपने हक की बात करते हैं, तो सफाई एजेंसी के कर्ताधर्ता उन्हें काम से हटाने की सीधी धमकी देते हैं।
​परिषद के अड़ियल रवैये से बढ़ा आक्रोश ​हड़ताली कर्मचारियों में सफाई एजेंसी के साथ-साथ नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी  के खिलाफ भी भारी नाराजगी है। कर्मियों का कहना है कि इतने दिनों से शहर की सफाई व्यवस्था ठप है और गरीब मजदूर दाने-दाने को तरस रहे हैं, लेकिन नगर परिषद के अधिकारी उनकी जायज मांगों पर सहानुभूति दिखाना तो दूर, बात करने तक को तैयार नहीं हैं। वार्ता कर गतिरोध तोड़ने के बजाय पुलिस के दम पर आंदोलन को कुचलने की कोशिश की जा रही है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राज साहिल ने कहा कि कुछ नए मजदूरों को रखा गया है एजेंसी के द्वारा, हड़ताली  मजदूरों को कंपनी वालों ने हटा दिया है, अब नए मजदूर लोग सफाई करेंगे, रविवार को नए मजदूर सफाई करने गए थे जिसका हड़ताली मजदूरों ने विरोध किया, इसको लेकर थाना में आवेदन भी दिया गया है।

वही इस संबंध में थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि नप स्वच्छता प्रबंधन के द्वारा 19 हड़ताली मजदूरों के विरुद्ध आवेदन दिया गया है जिसका जाँच किया जा रहा हैं।

राष्ट्रीय कराटे चैंपियन बना सुपौल का लाल
रिपोर्ट: जितेंद्र कुमार राजेश, बिहार

सुपौल। जिले के सात वर्षीय होनहार खिलाड़ी गीतांक आयुष ने अपनी असाधारण प्रतिभा और शानदार प्रदर्शन से राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का गौरव बढ़ाया है। उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित कियो सब जूनियर, कैडेट एवं जूनियर नेशनल कराटे चैंपियनशिप-2026 में गीतांक ने अंडर-7 वर्ष (25 किलोग्राम वर्ग) में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। अब उसकी निगाह सितंबर-अक्टूबर में चीन में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता पर है, जहां वह भारत का प्रतिनिधित्व करेगा।

4 से 7 जून तक देहरादून के मल्टी पर्पस हॉल, परेड ग्राउंड में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। बिहार की ओर से उतरे गीतांक ने पूरे टूर्नामेंट में एकतरफा प्रदर्शन करते हुए अपने सभी मुकाबले शानदार अंतर से जीतकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

गीतांक के कोच सुभाष कुमार ने बताया कि पहले मुकाबले में उसने सिक्किम के रेयांश क्षेत्री को 6-0 से हराया। दूसरे दौर में कर्नाटक के एम. गौड़ा विहान को भी 6-0 से मात दी। सेमीफाइनल में मध्य प्रदेश के एरोन जॉर्ज को 8-2 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। खिताबी मुकाबले में महाराष्ट्र के शौर्य प्रजापति को 6-0 से हराकर राष्ट्रीय चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने के बाद अब गीतांक का चयन चीन में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के लिए हुआ है। सितंबर-अक्टूबर में होने वाली इस प्रतियोगिता में वह भारतीय टीम का हिस्सा होगा। इसके लिए उसे विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि वह अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी देश के लिए पदक जीत सके।

कम उम्र में मिली इस बड़ी उपलब्धि से गीतांक के परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों के साथ-साथ पूरे गांव और जिले के लोगों में भी गर्व और उत्साह देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गीतांक ने अपनी मेहनत, अनुशासन और लगन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है और वह क्षेत्र के अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा बन गया है।

कोच सुभाष कुमार ने विश्वास जताया कि यदि गीतांक को बेहतर प्रशिक्षण और आवश्यक सुविधाएं मिलती रहीं तो वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत के लिए स्वर्णिम सफलता अर्जित करेगा। अब पूरे जिले की उम्मीदें चीन में होने वाली प्रतियोगिता पर टिकी हैं, जहां यह नन्हा खिलाड़ी एक बार फिर तिरंगा ऊंचा लहराने के इरादे से उतरेगा।

सोशल मीडिया की बढ़ती दखल से रिश्तों में दरार, टूटती शादियों की नई वजह बन रहा डिजिटल संसार
स्वतंत्र प्रभात स्पेशल रिपोर्ट
जितेंद्र कुमार "राजेश"

बिहार। तकनीक के इस दौर में सोशल मीडिया लोगों को जोड़ने का एक बड़ा माध्यम बन गया है, लेकिन इसका दूसरा पहलू पारिवारिक और वैवाहिक रिश्तों पर भी दिखाई देने लगा है। पहले जहां शादियां टूटने के पीछे दहेज प्रताड़ना, घरेलू हिंसा, आर्थिक तंगी, पारिवारिक हस्तक्षेप और आपसी मतभेद प्रमुख कारण माने जाते थे, वहीं अब सोशल मीडिया भी वैवाहिक विवादों की एक बड़ी वजह बनता जा रहा है।

पारिवारिक परामर्श केंद्रों और वैवाहिक मामलों से जुड़े विशेषज्ञों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच सोशल मीडिया को लेकर बढ़ता संदेह, ऑनलाइन मित्रता, पुराने संबंधों से दोबारा संपर्क, निजी जीवन को सार्वजनिक करना तथा घंटों मोबाइल और सोशल मीडिया पर व्यस्त रहना रिश्तों में तनाव पैदा कर रहा है। कई मामलों में यह तनाव इतना बढ़ जाता है कि बात अलगाव और तलाक तक पहुंच जाती है।

हाल के वर्षों में भारत के विभिन्न राज्यों और जिलों में ऐसे अनेक मामले सामने आए हैं, जहां सोशल मीडिया पर हुई बातचीत, पोस्ट, लाइक, कमेंट, फोटो शेयरिंग या ऑनलाइन गतिविधियों को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद उत्पन्न हुआ। परिवार परामर्श केंद्रों में भी ऐसे मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जहां सोशल मीडिया से जुड़ी गलतफहमियां वैवाहिक जीवन को प्रभावित कर रही हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि सोशल मीडिया स्वयं समस्या नहीं है, बल्कि उसका अनियंत्रित उपयोग और उससे पैदा होने वाला अविश्वास रिश्तों को कमजोर करता है। कई बार लोग वास्तविक जीवन की अपेक्षा आभासी दुनिया में अधिक समय बिताने लगते हैं, जिससे पति-पत्नी के बीच संवाद कम होने लगता है और गलतफहमियां बढ़ने लगती हैं।

समाजशास्त्रियों के अनुसार, मजबूत वैवाहिक रिश्तों के लिए आपसी विश्वास, खुला संवाद और डिजिटल संतुलन बेहद आवश्यक है। यदि सोशल मीडिया का उपयोग संयम और समझदारी के साथ नहीं किया गया, तो आने वाले समय में यह पारिवारिक और वैवाहिक संबंधों के लिए और बड़ी चुनौती बन सकता है।

स्वतंत्र प्रभात की सलाह

✔ सोशल मीडिया के उपयोग की समय सीमा तय करें।

✔ पति-पत्नी एक-दूसरे से बातें छिपाने के बजाय खुलकर संवाद करें।

✔ ऑनलाइन मित्रता और चैटिंग में पारदर्शिता बनाए रखें।

✔ किसी पोस्ट, लाइक या कमेंट को लेकर तुरंत निष्कर्ष पर न पहुंचें।

✔ रिश्तों को मोबाइल स्क्रीन से ज्यादा समय दें।

स्वतंत्र प्रभात श्पेशल : डिजिटल क्रांति के बीच मंडराया साइबर ठगी का साया
​पटना ,स्वतंत प्रभात ब्यूरो ,एम पी रोशन

भारत आज तेजी से 'डिजिटल इंडिया' की ओर कदम बढ़ा रहा है। यूपीआई , ऑनलाइन बैंकिंग, ई-कॉमर्स, रेलवे बुकिंग और डिजिटल वॉलेट ने आम नागरिकों की जिंदगी को  आसान बना दिया है। घर बैठे एक क्लिक पर पैसे ट्रांसफर करने से लेकर खरीदारी और सरकारी सेवाओं का लाभ  अब आम बात हो चुकी है। लेकिन, तकनीक की इस सुनहरी तस्वीर के पीछे एक डरावना सच भी छिपा है। डिजिटल सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ देश में साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन स्कैम और उपभोक्ता शोषण के मामलों में भी काफी तेजी  आ गई है। तकनीक ने जहां आम जनता को सहूलियत दी है, वहीं अपराधियों को लोगों की जेब और बैंक खातों तक पहुंचने का नया और आसान जरिया थमा दिया है।

​मिनटों में साफ हो रही जीवनभर की गाढ़ी कमाई

कमोबेश ​आज स्थिति यह हो गई है कि  रोजाना सेकड़ो लोग ओटीपी फ्रॉड, यूपीआई स्कैम, फेक लोन ऐप्स, व्हाट्सएप हैकिंग, फर्जी कस्टमर केयर और अनधिकृत बैंकिंग लेनदेन  काधड़ल्ले से शिकार हो रहे हैं। शातिर साइबर अपराधी पलक झपकते ही लोगों की जीवनभर की जमा-पूंजी उड़ा रहे हैं।

​साइबर अपराधियों के रडार पर बिहार; सुपौल कनेक्शन से बढ़ी चिंता
​साइबर अपराध के मामले में बिहार अब देश के सबसे संवेदनशील राज्यों में शुमार हो गया है।  राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरोNCRB एनसीआरबी और विभिन्न हालिया रिपोर्टों के अनुसार, वर्ष 2024 में बिहार में साइबर अपराध के मामलों में लगभग 43 प्रतिशत की चौंकाने वाली वृद्धि दर्ज की गई है। दर्ज होने वाले अधिकांश मामले आर्थिक धोखाधड़ी से जुड़े हैं।

सबसे ​चिंताजनक बात यह है कि अब बिहार के ग्रामीण और सीमावर्ती जिले भी इस नेटवर्क की चपेट में हैं। हाल के वर्षों में सुपौल जिला भी साइबर फ्रॉड और डिजिटल स्कैम की गतिविधियों के कारण सुर्खियों में रहा है। आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की जांच में कई ऐसे मामलों का खुलासा हुआ है, जिनके तार अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड सिंडिकेट से जुड़े थे और उनका कनेक्शन सुपौल क्षेत्र में पाया गया।

​क्यों आसान शिकार बन रहे हैं ग्रामीण इलाके?

1 सुदूर गांवों तक मोबाइल और इंटरनेट की पहुंच।
2 ​सीमित डिजिटल साक्षरता: लोग तकनीक का इस्तेमाल तो कर रहे हैं, लेकिन सुरक्षा मानकों से अनजान हैं।
3  ​बेरोजगारी: स्थानीय युवाओं का भटककर अपराधियों के झांसे में आना या खुद इस दलदल में शामिल होना।
4 ​बुजुर्ग और छात्र निशाने पर: डिजिटल तकनीक की कम समझ रखने वाले बुजुर्ग और नौकरी-सस्ते लोन के चक्कर में छात्र आसानी से फंस रहे हैं।

​कानूनी अधिकारों की  अनभिज्ञता बनी सबसे बड़ी कमजोरी

सुरसा के मुँह की तरह बढ़ रहे ​इस संकट का सबसे गंभीर पहलू यह है कि अधिकांश पीड़ितों को अपने कानूनी अधिकारों की जानकारी ही नहीं होती। जागरूकता की कमी के कारण लोग समय पर शिकायत दर्ज नहीं करा पाते, जिससे अपराधियों पर नकेल कसना और डूबे हुए पैसे की रिकवरी करना बेहद मुश्किल हो जाता है। साइबर फ्रॉड अब सिर्फ आर्थिक नुकसान नहीं, बल्कि पीड़ितों के लिए गहरा मानसिक और सामाजिक संकट बनता जा रहा है।

जानें अपनी कानूनी अधिकार

​देश का कानून डिजिटल लेनदेन में नागरिकों को मजबूत सुरक्षा कवच प्रदान करता है। 'इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट' 'उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम  और भारतीय रिजर्व बैंक  के दिशानिर्देश उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा करते हैं।

​हेल्पलाइन 1930 है रामबाण: यदि आप किसी ऑनलाइन फ्रॉड के शिकार होते हैं, तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। समय पर (गोल्डन ऑवर में) शिकायत दर्ज होने से फ्रॉड की गई राशि फ्रीज होने और रिकवरी की संभावना काफी बढ़ जाती है।

​कंज्यूमर फोरम की शरण: ऑनलाइन शॉपिंग फ्रॉड, डिफेक्टिव प्रोडक्ट, भ्रामक विज्ञापन या सेवा में कमी होने पर उपभोक्ता आयोग  में शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

​बैंकों की जवाबदेही: डिजिटल पेमेंट फेल होने या अनधिकृत ट्रांजैक्शन की स्थिति में यदि उपभोक्ता की गलती नहीं है, तो बैंक और सर्विस प्रोवाइडर हर्जाने के लिए उत्तरदायी हो सकते हैं। ​रेलवे व अन्य सेवाएं: रेलवे या अन्य ऑनलाइन सेवाओं में कन्फर्म टिकट होने के बावजूद सीट न मिलना या सेवा में गंभीर लापरवाही बरतने पर मुआवजे  का प्रावधान है।

कहते हैं कानून के जानकार

कानूनी जागरूकता , साइबर पीड़ितों को सही मार्गदर्शन देना और उपभोक्ता अधिकारों के लिए आवाज उठाना समाज की सबसे बड़ी जरूरत बन चुका है। जब तक समाज कानूनी रूप से जागरूक नहीं होगा, तब तक इस डिजिटल महामारी पर लगाम लगाना नामुमकिन है।

-भास्कर सिंह ,अधिवक्ता
पटना न्यायालय
​चुनौती बड़ी है, मिलकर लड़ना होगा
​आज आवश्यकता सिर्फ नए और कड़े कानून बनाने की नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति को जागरूक करने की है। सरकार, न्यायपालिका, पुलिस प्रशासन, बैंकिंग संस्थानों और कानूनी पेशे से जुड़े लोगों को मिलकर एक ऐसा सुरक्षित इकोसिस्टम बनाना होगा, जहां तकनीकी विकास के साथ-साथ नागरिकों की सुरक्षा भी शत-प्रतिशत सुनिश्चित हो। यदि समय रहते देश और समाज इस खतरे के प्रति सचेत नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में साइबर फ्रॉड और उपभोक्ता शोषण भारत के सामने एक बहुत बड़ा सामाजिक और आर्थिक संकट बनकर खड़ा हो जाएगा।

​ ​बिहार में साइबर अपराध का बढ़ता जाल

बिहार में साइबर अपराध की स्थिति (वर्ष 2024-25)
• कुल दर्ज मामले: 5,624 मामले (सबसे अधिक ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी से जुड़े)
• कुल शिकायतें मिलीं: 11,764
• निस्तारित मामले: 917
• फ्रीज की गई राशि: 106 करोड़ रुपये              |
• पीड़ितों को वापसी: 7.36 करोड़ रुपये
अंतरराष्ट्रीय साइबर नेटवर्क का भंडाफोड़]
सुपौल बना अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी का केंद्र!
• हॉटस्पॉट: सुपौल जिले के गनौड़ा और गौसपुर गांव।
• EOU की बड़ी कार्रवाई: आर्थिक अपराध इकाई ने 20 जुलाई 2025 को गौसपुर में हर्षित कुमार के घर  छापेमारी कर एक अवैध सिम बॉक्स  बरामद किया।सिम बॉक्स में 231 सक्रिय सिम कार्ड लगे हुए थे।  फर्जी सिम कार्डों के जरिए वीओआईपी (VoIP) कॉल्स को लोकल कॉल्स में बदला जाता था।
| • कॉल डेटा: महज 3 दिनों (30 जून से 2 जुलाई 2025) के भीतर  51 हजार से अधिक स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कॉल्स की गईं। |
​[ग्लोबल सिंडिकेट: इन देशों से जुड़े हैं तार                        |
जांच एजेंसियों के अनुसार, बिहार के इस नेटवर्क के तार सीधे तौर पर वियतनाम, चीन और कंबोडिया जैसे देशों में सक्रिय साइबर ठगी गिरोहों से जुड़े हैं। यह राज्य में साइबर अपराध के अंतरराष्ट्रीय स्वरूप और उससे निपटने की बड़ी चुनौती को रेखांकित करता है।

बोले अधिकारी
हाल के बर्षो में बढ़ते साइबर अपराध को रोकने के लिए राज्य के सभी जिलों में साइबर सेल थाना स्थापित किया गया है।जहाँ त्वरित कार्यवाही की जाती है।
शुशील कुमार,आईपीएस   अधीक्षक सह नोडल अधिकारी
साइबर सेल सह  आर्थिक अपराध इकाई ,पटना

सीसीटीवी फुटेज ने खोले हिरासत में मौत के राज
सुपौल, स्वतंत्त्र प्रभात संवाददाता

सुपौल जिले के जदिया थाना हाजत में बंद बिट्टू कुमार की मौत को लेकर उठ रहे सवालों और परिजनों द्वारा लगाए जा रहे हत्या के आरोपों के बीच सीसीटीवी फुटेज ने कई अहम तथ्यों से पर्दा उठा दिया है। गुरुवार को पुलिस ने हाजत में लगे सीसीटीवी फुटेज को दिखाया। पुलिस के अनुसार वरीय अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद जब हाजत में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली गई,तो उसमें पूरी घटना कैद मिली। फुटेज के अनुसार,बिट्टू पहले हाजत से बाहर निकलने की कोशिश करता दिखाई देता है। वह वेंटिलेटर के रास्ते हाजत से भागने का प्रयास करता है और इसके लिए हाजत की ग्रिल पर चढ़कर एक-दो नहीं,बल्कि तीन बार बाहर निकलने की कोशिश करता है। हालांकि हर बार उसे असफलता हाथ लगती है और वह नीचे गिर जाता है।

काफी देर तक छटपटाने और बाहर निकलने में नाकाम रहने के बाद बिट्टू शांत हो जाता है। फुटेज के अनुसार वह पानी पीने के बाद कुछ समय तक सिर के नीचे आराम करता हुआ दिखाई देता है। इसके बाद उसके व्यवहार में बदलाव नजर आता है। मौका पाकर वह कंबल के किनारे की पट्टी को दांतों से काटकर रस्सीनुमा आकार देता है और हाजत की ऊपरी ग्रिल में उसे बांधने लगता है। सीसीटीवी  रिकॉर्डिंग में दिखाई देरहा  है कि आसपास किसी पुलिसकर्मी की मौजूदगी नहीं होने का एहसास होने पर उसने तेजी से फंदा तैयार किया। इसके बाद गले में फंदा डालकर उसे कस लिया और धीरे-धीरे अपने पैरों का सहारा हटाने लगा।

कुछ क्षणों तक उसकी छटपटाहट कैमरे में कैद होती है,लेकिन थोड़ी देर बाद उसकी गतिविधियां पूरी तरह थम जाती हैं। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद घटना को लेकर चल रही कई अटकलों पर विराम लग गया है। हालांकि मृतक के परिजन अब भी पुलिस की भूमिका पर सवाल उठा रहे हैं,वहीं मामले की जांच जारी है और प्रशासन पूरे घटनाक्रम की विभिन्न पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

सुपौल में पुलिसिया लापरवाही की बलि चढ़ा युवक!
पटना ,स्वतंत्त्र प्रभात ,बिहार ब्यूरो

बिहार के सुपौल जिले से खाकी को शर्मसार और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली एक बड़ी खबर सामने आई है। यहाँ जदिया थाने की हाजत में बंद एक 24 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली या उसे फाँसी का रूप दिया गया यह चर्चा का विषय बना हुआ है। घटना बुधवार  की सुबह की है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद मृतक के परिजनों और आमलोगों  का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने थाने का घेराव कर भारी हंगामा किया। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ हत्या करने का आरोप लगाकर जमकर नारेबाजी की, जिसके बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल व्याप्त है।

​कंबल की पट्टी से लगाई फांसी, पुलिस की मुस्तैदी पर उठे गंभीर सवाल
​मृतक युवक की पहचान जदिया थाना क्षेत्र के रजगांव (वार्ड संख्या-2) निवासी नंदन कुमार के 24 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, पुलिस नेमृतक  बिट्टू को शराब के नशे में होने के आरोप में देर रात पकड़कर  हिरासत में लिया था और उसे थाने की हाजत में बंद कर दिया था।पुलिस का कहना  है कि बुधवार सुबह युवक ने हाजत के भीतर ही कंबल की पट्टी फाड़कर उससे फांसी लगा ली।इस घटना ने पुलिस की सुरक्षा और हाजत की निगरानी पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल उठता है कि जब कोई आरोपी हाजत में बंद होता है, तो संतरी या ऑन-ड्यूटी पुलिसकर्मी क्या कर रहे थे? कंबल की पट्टी से फांसी लगाने के दौरान किसी की नजर युवक पर क्यों नहीं पड़ी? यह पुलिस की घोर लापरवाही को साफ तौर पर उजागर करता है।

​उग्र हुआ परिजनों का गुस्सा, SH-91 को किया जाम

​जैसे ही इस बात की खबर बिट्टू के परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों को मिली, सैकड़ों की संख्या में लोग जदिया थाना पहुंच गए। आक्रोशित परिजनों ने युवक की मौत के लिए पुलिस को जिम्मेदार ठहराते हुए थाने का घेराव कर दिया। न्याय की मांग को लेकर परिजनों ने जदिया थाने के सामने से गुजरने वाले राज्य राजमार्ग-91 (SH-91) को पूरी तरह जाम कर दिया। सड़क जाम होने के कारण गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।

​मौके पर पहुंचे सुपौल एसपी, निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा

​मामले की गंभीरता और बढ़ते तनाव को देखते हुए सुपौल के पुलिस अधीक्षक (SP) शरथ आरएस खुद भारी पुलिस बल के साथ जदिया थाना पहुंचे। एसपी ने आक्रोशित परिजनों और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराने का प्रयास किया। एसपी ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और यदि कोई पुलिसकर्मी दोषी पाया गया तो उस पर सख्त कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।लेकिन थानाध्यक्ष की भूमिका संदेह के घेरे में अवश्य है।

​तनावपूर्ण माहौल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

​घटना के बाद से ही जदिया थाना क्षेत्र में स्थिति बेहद तनावपूर्ण बनी हुई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक पुलिस प्रशासन की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक लिखित बयान या प्रेस नोट जारी नहीं किया गया था। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों (फांसी या कोई अन्य वजह) की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी। ​बहरहाल, इस घटना ने एक बार फिर बिहार में 'कस्टोडियल डेथ' (हिरासत में मौत) और पुलिस थानों के भीतर कैदियों की सुरक्षा के दावों की पोल खोल कर रख दी है।

त्रिवेणीगंज में मेडिकल स्टोरों की जांच
त्रिवेणीगंज, सुपौल।सहायक औषधि नियंत्रक के निर्देश पर तीन सदस्यीय टीम ने शनिवार को त्रिवेणीगंज नगर परिषद बाजार स्थित विभिन्न मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया। अभियान का उद्देश्य नशीली एवं प्रतिबंधित दवाओं के अवैध कारोबार पर रोक लगाना तथा दवा दुकानों में नियमों के अनुपालन की जांच करना था।

निरीक्षण के दौरान ड्रग इंस्पेक्टर सरफराज आलम ने बताया कि विभाग द्वारा नशीली दवाओं और एनआरएक्स (NRx) श्रेणी की दवाओं के खरीद-बिक्री की निगरानी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में त्रिवेणीगंज बाजार के पांच मेडिकल स्टोरों की जांच की गई। टीम ने दुकानों में एनआरएक्स से संबंधित दवाओं की खरीद और बिक्री का रिकॉर्ड खंगाला तथा आवश्यक दस्तावेजों की जांच की।

उन्होंने बताया कि दवा दुकानदारों को निर्देश दिया गया है कि एनआरएक्स श्रेणी की दवाओं की खरीद केवल वैध एवं मूल बिल के आधार पर करें तथा बिक्री का पूरा लेखा-जोखा सुरक्षित रखें। यदि जांच के दौरान किसी दुकान में अनियमितता या नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित दुकानदार के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ड्रग इंस्पेक्टर ने कहा कि यह जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा ताकि प्रतिबंधित एवं नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके। जांच टीम में ड्रग इंस्पेक्टर सरफराज आलम के साथ ड्रग इंस्पेक्टर निर्भय कुमार गुप्ता एवं सुरेंद्र राम शामिल थे। विभाग की इस कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप का माहौल देखा गया।

विश्व पर्यावरण दिवस पर एएलवाई कॉलेज में संगोष्ठी व वृक्षारोपण
त्रिवेणीगंज, सुपौल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय इकाई के संयुक्त तत्वावधान में अनूपलाल यादव महाविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण एवं सुरक्षा विषय पर संगोष्ठी तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हेमंत कुमार ने की, जबकि संचालन एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी सह जिला नोडल पदाधिकारी प्रो. विद्यानंद यादव ने किया।अपने संबोधन में प्राचार्य डॉ. हेमंत कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधों के बिना पृथ्वी पर जीवन की कल्पना संभव नहीं है।बढ़ते जल, वायु, ध्वनि एवं प्रकाश प्रदूषण तथा जंगलों की कटाई से पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है। ऐसे में वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. विद्यानंद यादव ने कहा कि आधुनिकता और विकास की अंधी दौड़ में मानव प्रकृति को लगातार नुकसान पहुंचा रहा है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग, घटता भूजल स्तर, बाढ़-सुखाड़ जैसी समस्याएं पर्यावरणीय असंतुलन का परिणाम हैं। उन्होंने स्वयंसेवकों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में प्रो. अरुण कुमार, प्रो. देवनारायण यादव, डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. सदानंद यादव, प्रो. तरुण कुमार सिंह, प्रो. विनोद कुमार विमल, प्रो. राजकुमार यादव, प्रो. कुलानंद यादव, प्रो. राकेश कुमार, प्रो. कुमारी पूनम, प्रो. शंभू यादव सहित महाविद्यालय के शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में एनएसएस स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

गढ़वान टोली में पशु तस्करी का भंडाफोड़, 15 पशु समेत हथियार व अन्य सामान बरामद
बेतिया। कालीबाग थाना पुलिस ने पशु तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए 15 मवेशियों के साथ भारी मात्रा में सामान बरामद किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार, 27-28 मई की दरम्यानी रात करीब 12:30 बजे कालीबाग थाना की अपर थाना अध्यक्ष सिमरन कुमारी को गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के गढ़वान टोली वार्ड संख्या-10 में बड़े पैमाने पर पशु तस्करी का खेल चल रहा है। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस टीम गठित की गई।

अपर थाना अध्यक्ष सिमरन कुमारी ने पुलिस बल परशुराम कुमार, अफरोज कमर, विनोद राय, पीटीसी मुकेश कुमार तथा थाना रिजर्व गार्ड के साथ मौके पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 7 बड़ी गाय एवं 8 बछड़ों सहित कुल 15 पशुओं को बरामद किया। छापेमारी में पुलिस ने मौके से 5 बड़े धारदार चाकू, एक दाब, एक तराजू, 5 किलो का बटखड़ा, लोहे के करीब चार दर्जन गज तथा एक मोबाइल फोन भी जब्त किया। पुलिस ने मौके से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान गढ़वान टोली निवासी फिरोज खान के पुत्र दिलनवाज आलम (20) तथा बिच्चु उर्फ शाहिद खान के पुत्र अमजद खान के रूप में हुई है। इस संबंध में कालीबाग थाना कांड संख्या 146/26 दर्ज कर पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है।