bihar - Swatantra Prabhat

बच्चों की पढ़ाई जारी रखने को कर्ज लेने को मजबूर हैं अभिभावक
बिहार में निजी स्कूलों की पढ़ाई अब पढ़ाई कम वयापार महज अब बनकर रह गई है जिले में नए शैक्षणिक सत्र 2026- 27 की शुरुआत हो चुकी हैं।इसके  साथ ही निजी स्कूलों में बच्चों को दी जाने वाली किताबों की कीमतों ने महँगाई की मार झेल रहे  अभिभावकों की कमर तोड़ दी है।निजी स्कूलों में कमोबेश  प्राइमरी कक्षा तक के किताब सेट चार हजार से अधिक, छठी से आठवीं कक्षा की किताबों का पूरा सेट करीब सात से आठ हजार रुपये में मिल रहा है, जबकि इसके आगे की कक्षाओं के लिए पूरा सेट 15 हजार पार कर जा रहा है।निजी स्कूलों की  शिक्षा अब जरूरत से ज्यादा महंगी होती जा रही है, जिससे खासकर मध्यम और निम्न मध्यम वर्गीय परिवारों पर भारी आर्थिक दबाव पड़ रहा है। आश्चर्यजनक पहलू  यह है कि कक्षा छह में हिन्दी की एनसीईआरटी किताब की कीमत  मात्र 65 रुपये है, वहीं उसी विषय  की निजी प्रकाशकों किताब की कीमत लगभग छह सौ रुपए में लेनी पड़ रही  है। इसी तरह संस्कृत की एनसीईआरटी किताब 50 रुपये की है, लेकिन निजी प्रकाशकों की पुस्तक 400 रुपये में दी जा रही है। वही अंग्रेजी बिषय में 40 रुपये की किताब के साथ 550 से 700 रुपये तक की दूसरी किताब लेना अनिवार्य बना दिया गया है। इससे साफ है कि एक ही विषय में अभिभावकों को दो से तीन किताबें खरीदनी पड़ रही हैं।

महँगी कीमत की हैं किताबें, लोगों का मासिक बजट बिगड़ा

अभिभावक श्याम चंद्र यादव, रंजीत झा, सिमरन, डॉ इंद्रभूषण प्रसाद  व अन्य ने बताया कि जिले के अधिकांश निजी स्कूलों में किताबें स्कूल परिसर में ही बेची जा रही हैं। जिस स्कूल में अंदर में किताब बिकने की व्यवस्था नही है , वहां शहर में एक तय दुकान से ही किताब खरीदने की बाध्यता है।अभिभावकों द्वारा महज कक्षा बताने पर पूरा सेट दे दिया जाता है और निर्धारित कीमत चुकानी पड़ती है। बाहर से किताब क्या कॉपी तक  खरीदने का विकल्प लगभग समाप्त कर दिया गया है, जिससे कीमत की  प्रतिस्पर्धा खत्म हो गई है और कीमतें मनमानी हो गई हैं। इसका सबसे ज्यादा असर उन परिवारों पर पड़ रहा है, जिनके घर में दो या तीन बच्चे पढ़ते हैं। ऐसे परिवारों का मासिक बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है। कई घरों में खाने-पीने तक में कटौती करनी पड़ रही है ताकि बच्चों की पढ़ाई जारी रखी जा सके

ग्रामीण और मध्यम वर्गीय परिवारों में स्थिति चिंताजनक

ग्रामीण और निम्न मध्यम वर्गीय परिवारों में स्थिति औरभी  गंभीर है। यहां महिलाएं स्वयं सहायता समूह, छोटे फाइनेंस संस्थानों या महाजनों से 20 हजार से 50 हजार रुपये तक का कर्ज लेने को मजबूर हैं। कई परिवार ब्याज पर पैसा लेकर बच्चों का दाखिला करा रहे हैं। जिसका सूद मनमाना है। जिसका चुकता करना भारी पड़ेगा। अभिभावक दीपनारायण यादव,संतोष राय, मौसम कुमार, पंकज साह  ने बताया कि शिक्षा के नाम पर यह आर्थिक बोझ अब लोगों को कर्ज के जाल में फंसाता जा रहा है। अगर समय रहते इस पर नियंत्रण नहीं हुआ, तो पढ़ाई का सपना कई परिवारों के लिए भारी संकट बन सकता हैं।

किताबों की संख्या में वृद्धि

मालूम हो कि कक्षा पांचवीं से सातवीं तक जहां छह विषयों की पढ़ाई होती है, वहां निजी स्कूलों द्वारा  15 से 18 किताबें खरीदवाई जा रही हैं। साइंस की किताब 155 रुपये की है, लेकिन उसके साथ लैब मैनुअल 490 से 600 रुपये तक में दी जा रही है। कम्प्यूटर की किताबें भी 500 से 600 रुपये के बीच बेची जा रही हैं। कुल मिलाकर एक बच्चे की पढ़ाई पर हजारों रुपये का अतिरिक्त बोझ अभिभावक पर पड़ रहा है।

किताब ही स्कूल ड्रेस भी बना उगाही का बड़ा माध्यम

जिले के निजी स्कूलों में किताब ही नहीं बल्कि स्कूली ड्रेस भी शोषण का बड़ा जरिया बन गई है स्कूल प्रबंधन हर साल नए लुक की ड्रेस डिजाइन करते हैं और अभिभावकों को मजबूरी में स्कूल में है ड्रेस खरीदना जरूरी हो जाता है करण सिलेक्टेड ड्रेस अन्य जगहों पर नहीं मिलती है आश्चर्यजनक बात है गर्मी के मौसम में ही सर्दी के स्वेटर और ब्लेजर भी अभिभावकों को लेना मजबूरी बन गया है एक मोटे अनुमान के तहत 1000  तक की ड्रेस के लिए 8 से 10000हजार रुपये  चुकाना पड़ता है।सबसे आश्चर्यजनक पहलू यह है कि अगले साल ड्रेस बदल जाती है।

कहते हैं अधिकारी

स्कूल फीस व अन्य मामले में मनमानी नहीं करें, इसकी जांच के लिए संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिये गए हैं
संग्राम सिंह  (जिला शिक्षा पदाधिकारी सुपौल)

खोदा पहाड़ निकली चुहिया
पटना बिहार ब्यूरो

जन स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता और गुणवत्तापूर्ण दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए अगर ईमानदारी से कार्यबाही हो तो बहवाही होती है लेकिन जब किसी को टारगेट कर कार्यबाही  की जाती है तो यह प्रसासन की निष्पक्ष कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़ा होता है। ऐसा ही एक वाक्या गुरुवार को देखने मिला जब  फेक वेव खवर और दवाव में  सिविल सर्जन सुपौल के आदेश पर अनुमंडलीय अस्पताल परिसर स्थित दृष्टी फार्मा नामक दवा दुकान की गहन जांच की गई। तीन सदस्यीय जांच टीम ने फार्मेसी की समग्र व्यवस्थाओं की सूक्ष्मता से समीक्षा की।लेकिन इसी परिसर के अन्य दवा  दुकानों की तरफ झांका तक नहीं गया जो चर्चा का विषय बना हुआ है।और इसको लेकर तरह तरह की बात हो रही है।

जांच टीम का नेतृत्व कर रहे औषधि निरीक्षक निर्भय कुमार गुप्ता ने बताया कि यह कार्रवाई सिविल सर्जन के निर्देशानुसार की गई। टीम ने दुकान के स्टॉक रजिस्टर, खरीद-बिक्री अभिलेख, बिलिंग सिस्टम सहित अन्य संबंधित दस्तावेजों की बारीकी से जांच की। जांच के क्रम में कुछ दवाओं के सैंपल भी संग्रहित किए गए हैं, जिन्हें प्रयोगशाला जांच हेतु भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट शीघ्र सिविल सर्जन कार्यालय को समर्पित की जाएगी। कहा तो यहां तक जा रहा है कि टीम ने उंक्त दवा  दुकान में  कमी खोजने का जी तोड़ प्रयास किया।लेकिन आशातीत सफलता के बदले निराशा हाथ लगी। अंदर से मिल रही जानकारी के अनुसार एक डिजिटल पोर्टल के तथाकथित रिपोर्टर ने अपने हटाये जाने के खुनस में एक अखबार के सहयोगी से एक झूठी खवर छाप कर सिबिल सर्जन पर दवाव बनाकर जाँच पड़ताल करवाया, क्योंकि उंक्त दवा दुकानदार एक अखबार के रिपोर्टर का घनिष्ठ मित्र हैं।हालाँकि अपनी नाक बचाते हुए टीम का नेतृत्व कर रहे श्री गुप्ता ने आगे कहा कि, हमारा मुख्य उद्देश्य है कि अस्पताल परिसर सहित पूरे अनुमंडल में संचालित दवा दुकानों में पारदर्शिता बनी रहे।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अनुमंडल क्षेत्र में संचालित अन्य दवा दुकानों की भी चरणबद्ध जांच की जाएगी, जिससे जिले में औषधि व्यवसाय को सुव्यवस्थित और नियंत्रित किया जा सके।

हालांकि सूत्रों का कहना है कि दृष्टी फार्मा के विरुद्ध शिकायत किसी प्रतिद्वंद्वी व्यवसायी द्वारा निजी द्वेष के कारण की गई थी। बावजूद इसके, जांच टीम ने अपने स्तर पर निष्पक्षता से पूरी प्रक्रिया संपन्न की। फिलहाल, दुकान से कोई आपत्तिजनक वस्तु या अवैध दवा बरामद नहीं की गई है, जो दवा दुकान के संचालन में पारदर्शिता का संकेत देता है।

गौरतलब है कि जांच टीम में औषधि निरीक्षक पूजा कुमारी और सरफराज आलम भी शामिल थे। तीनों अधिकारियों ने संयुक्त रूप से जांच प्रक्रिया को गंभीरता से अंजाम दिया।जिसको लेकर चर्चा का बाजार गर्म है।

सुपौल में दिनदहाड़े सरपंच के बेटे को सिर में मारी गोली, हालत नाजुक
सुपौल जिले के भपटियाही थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरली पंचायत में शनिवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब अज्ञात बदमाशों ने वर्तमान सरपंच के 45 वर्षीय बेटे को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान शिनचर यादव के पुत्र शीराम यादव के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शीराम यादव रोजाना की तरह लालगंज चौक पर मौजूद था, तभी वहां पहुंचे हमलावरों ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली सीधे उसके सिर में लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही भपटियाही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष संजय दास ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मुरली गांव के ही मनीष यादव का नाम सामने आया है, जिस पर गोली चलाने का आरोप है। हालांकि, घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस का मानना है कि यह किसी आपसी विवाद या पुरानी रंजिश का नतीजा हो सकता है।

फिलहाल पुलिस आरोपित की तलाश में छापेमारी कर रही है और इलाके में तनाव का माहौल है।

बेतिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सतभिडवा मलंग बाबा स्थान पर मेला का भव्य उद्घाटन, मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री रेणु देवी रहीं उपस्थित
बेतिया। मझौलिया प्रखंड स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल सतभिडवा मलंग बाबा स्थान पर वार्षिक मेले के उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिहार सरकार की माननीय मंत्री रेणु देवी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

अपने संबोधन में मंत्री रेणु देवी ने कहा, "लोकपरंपरा का यह सामाजिक उत्सव जनमानस में आपसी सद्भावना, भाईचारा और सांस्कृतिक एकता का संदेश देता है। ऐसे आयोजनों से न केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत जीवंत रहती है, बल्कि सामाजिक समरसता को भी बल मिलता है।"

कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीणजन उपस्थित रहे। आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ स्थानीय कला, भोजन और परंपरागत खेलों की भी झलक देखने को मिली।

मेला आयोजकों द्वारा मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र और स्मृति-चिह्न भेंट कर स्वागत किया गया। समस्त आयोजन शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

28 लाख हर महीनेखर्च बाबजूद गंदगी ही गन्दगी
सुपौल ब्यूरो

त्रिवेणीगंज को नगर परिषद का दर्जा मिले लगभग तीन साल हो चुके हैं। शुरू में लोगों को उम्मीद थी कि अब गंदगी से राहत मिलेगी और शहरी विकास की राह खुलेगी। लेकिन हकीकत में हालात पहले से भी बदतर हो गए हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार नगर परिषद सफाई मद में हर महीने 28 लाख रुपये से अधिक खर्च कर रही है, बावजूद  सड़कों, गलियों और नालियों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है।ऊपर से सफाई में भेदभाव भी दिख रहा है। विकसित इलाके में नियमित जबकि बिकासशील और दूर दराज के वार्ड में दोयम दर्जे का व्यबहार होता है।

कागज़ों में चमक रहा है नगर परिषद

जमीनी स्तर पर सफाई व्यवस्था पूरी तरह फेल है। नगर परिषद की सफाई व्यवस्था मुख्य रूप से अनुमंडल और प्रखंड कार्यालय, मुख्य बाजार और ऑफिसर्स क्वार्टर तक ही सीमित है। अन्य क्षेत्रों में झाड़ू देते कर्मी  हफ्ते में एक-दो बार ही दिखाई देती है।

वार्ड-वार सफाई की स्थिति

अनुमंडल कार्यालय    नियमित    रोज़ाना
प्रखंड कार्यालय    नियमित    रोज़ाना
डपरखा वार्ड 21 से 27        हफ्ते में 1 बार
बभनगामा    के 4 वार्ड     हफ्ते में 1 बार
लतौना उत्तर     के 3 वार्ड    कभी-कभार
थलहागढ़िया दक्षिण    के 5 वार्ड     कभी-कभार

नगर परिषद ने उम्मीद तोड़ी”

रमेश यादव, वार्ड 25 निवासी:
"नगर परिषद बनने के बाद लगा था कि अब कूड़े-कचरे से निजात मिलेगी। लेकिन तीन साल बाद भी सड़कों पर गंदगी और नालियों से बदबू आती है। पहले की मुफ्त सफाई भी इससे बेहतर थी।"

शांति देवी, वार्ड 2
"सिर्फ वीआईपी  इलाकों में सफाई है, बाकी शहर भगवान भरोसे है। हफ्ते में एक बार सफाई होना भी सौभाग्य की बात हो गई है।"
शुरुआत तामझाम से लेकिन नतीजा जीरो
बिगत 11 जून 2022 को अनुमंडल कार्यालय परिसर से 25 सफाई कर्मियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था। उस समय अनुमंडल पदाधिकारी और प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी ने नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का दावा किया था। लेकिन बिडम्बना है कि ये सफाई महज़ मुख्य सड़क एन एच 327 ई और सरकारी दफ्तरों तक ही सीमित रह गई है।नगर परिषद के अंदरूनी मोहल्ले और तंग गलियां आज भी कचरे और कीचड़ से जूझ रहे हैं।

सड़क पर भरा पानी, नालियां जाम — कोई देखने वाला नहीं
मानसून में सफाई व्यवस्था की पोल और भी खुल गई है। कई वार्डों में सड़कें जलमग्न हैं, नालियां जाम हैं और लोग अपने स्तर पर रास्ता साफ करने को मजबूर हैं।

दिखावे से नहीं, ज़मीनी काम से होगा विकास
अगर हर महीने खर्च होने वाला 28 लाख रुपये सही ढंग से जमीन पर लगाया गया होता, तो त्रिवेणीगंज आज आदर्श नगर परिषद बन चुका होता।लेकिन हकीकत ये है कि सफाई अभियान खानापूर्ति बनकर रह गया है। स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को चाहिए कि वे इस दिशा में गंभीर कदम उठाएं और स्थायी सफाई योजना तैयार करें, ताकि जनता का भरोसा दोबारा बहाल हो सके। वेसे उपमुख्य पार्षद गीता देवी भी सफाई व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए बिभाग से शिकायत दर्ज कराया है।

समस्तीपुर: बाजार से सब्जी लेकर लौट रहा युवक बदमाशों ने मारी गोली, मौके पर मौत
बिहार के समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर पेठिया में गुरुवार शाम बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान जितवारपुर हसनपुर गांव निवासी रामनंदन राय के 22 वर्षीय बेटे सुमित कुमार उर्फ गुड्डू कुमार के रूप में हुई है। घटना के वक्त सुमित बाजार से सब्जी लेने गया था।

प्रत्यक्षदर्शी और पड़ोसी आलोक कुमार ने बताया कि गुड्डू बाइक पर बैठा था, जबकि वह सब्जी लेने के लिए आगे बढ़ा था। इसी दौरान अचानक गोली चलने की आवाज आई। पीछे मुड़कर देखा तो गुड्डू जमीन पर गिरा पड़ा था और तीन लोग प्रखंड कार्यालय की ओर भागते दिखाई दिए। आलोक ने बताया कि वह हमलावरों को पहचान नहीं पाया।

फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटे और पुलिस को सूचना दी। मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल गुड्डू को सदर अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुड्डू के कनपटी में गोली मारी गई थी। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने उस पर तीन राउंड फायरिंग की थी।

तीन महीने पहले ही जेल से छूटा था गुड्डू

मृतक के भाई सौरव ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर वह तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा, तब तक पुलिस भाई को अस्पताल ले गई थी। अस्पताल पहुंचने पर उसकी मौत की खबर मिली। सौरव ने कहा कि परिवार की किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। दो साल पहले जितवारपुर चौथ गांव में एक बुजुर्ग की हत्या हुई थी, उसी केस में गुड्डू जेल गया था और करीब तीन महीने पहले ही जमानत पर बाहर आया था। परिजनों का शक है कि उसी पुरानी रंजिश के चलते यह हत्या की गई हो सकती है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

एएसपी संजय पांडे ने बताया कि मृतक सुमित कुमार कुछ दिन पहले ही हत्या के मामले में जेल से छूटकर आया था और फिलहाल जमानत पर था। उसके पिता गैराज चलाते हैं। गुरुवार शाम वह सब्जी लाने जितवारपुर ब्लॉक के पास गया था, तभी बदमाशों ने उसे गोली मार दी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुरानी घटना से जोड़कर देखना अभी जल्दबाजी होगी, जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

ऑपरेशन मुस्कान के तहत बेतिया पुलिस ने 40 मोबाइल किए बरामद,
बेतिया। ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत बेतिया पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक डॉ शौर्य सुमन ने आज 25 जुलाई गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम और चोरी हुए कुल 40 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिन्हें सत्यापन के उपरांत उनके असली स्वामियों को सुपुर्द कर दिया गया।

डॉ. सुमन ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी है। पुलिस को मोबाइल खोने से संबंधित शिकायतें आधिकारिक वेबसाइट, सोशल मीडिया और उनके व्हाट्सएप नंबर पर लगातार प्राप्त होती रहती हैं। शिकायतों पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए मोबाइल को ट्रैक कर बरामद किया जाता है।

उन्होंने बताया कि बरामद मोबाइल उन सभी व्यक्तियों को सौंपे गए, जिन्होंने इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। मोबाइल मिलते ही सभी धारकों के चेहरे पर खुशी झलक उठी और उन्होंने बेतिया पुलिस की तत्पर कार्रवाई की सराहना करते हुए आभार जताया।

इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक ने यह भी बताया कि चोरी और छिनतई की घटनाओं पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है और संबंधित मामलों में अभियुक्तों की गिरफ्तारी भी की गई है।

समस्तीपुर पुलिस लाइन में 266 सिपाहियों का प्रशिक्षण हुआ शुरू
बिहार के समस्तीपुर में केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा चयनित नवनियुक्त सिपाहियों की ट्रेनिंग समस्तीपुर पुलिस लाइन में शुरू हो गई है। दरभंगा जिले के कुल 266 पुरुष सिपाही समस्तीपुर में प्रशिक्षण ले रहे हैं, जबकि समस्तीपुर के 507 सिपाहियों को सहरसा और मुजफ्फरपुर में ट्रेनिंग के लिए भेजा गया है। इनमें से 243 पुरुष सिपाहियों की ट्रेनिंग सहरसा में और 264 महिला सिपाहियों की ट्रेनिंग बीएमपी, मुजफ्फरपुर में चल रही है।

लाइन डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि दरभंगा से आए इन 266 सिपाहियों की ट्रेनिंग 270 कार्य दिवसों तक चलेगी। इसके लिए पुलिस लाइन में आवासन, भोजन और अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर दी गई हैं।

ट्रेनिंग के दौरान समस्तीपुर एसपी ने नवनियुक्त सिपाहियों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी का महत्व बताया। एसपी ने कहा कि एक पुलिसकर्मी का आचरण ही उसकी असली पहचान होती है और प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई बातें उनके भविष्य के कर्तव्यों में सहायक सिद्ध होंगी। उन्होंने सभी सिपाहियों को अनुशासन में रहने, नियमों का पालन करने और जनसेवा को प्राथमिकता देने की सलाह दी।

इस अवसर पर लाइन डीएसपी सुनील कुमार सिंह समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। एसपी के प्रेरणादायक संबोधन से सिपाही उत्साहित दिखे और उन्होंने अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प लिया।

लाइन डीएसपी ने बताया कि इस ट्रेनिंग का उद्देश्य नवनियुक्त पुलिसकर्मियों को कानून व्यवस्था की गहरी समझ देना, कर्तव्यों के प्रति सजग बनाना और कार्यकुशलता के साथ-साथ अनुशासन की भावना विकसित करना है।

उपराष्ट्रपति पद के लिए समस्तीपुर के रामनाथ ठाकुर का नाम सबसे आगे!
जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद चुनाव आयोग ने उपराष्ट्रपति चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं और इसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। हालांकि, अब तक सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन ने अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है। इसी बीच बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और जेडीयू सांसद एवं केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर की मुलाकात ने अटकलों को और तेज कर दिया है कि रामनाथ ठाकुर एनडीए के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार हो सकते हैं।

कौन हैं रामनाथ ठाकुर?

रामनाथ ठाकुर बिहार के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के बेटे हैं। 2005 में नीतीश कुमार की अगुवाई में बनी एनडीए सरकार में वे गन्ना मंत्री बने थे और 2010 तक राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे। वर्तमान में वे जेडीयू कोटे से राज्यसभा सांसद हैं और केंद्र सरकार में कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री का पद संभाल रहे हैं। उनके पिता कर्पूरी ठाकुर को हाल ही में मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया है, जिससे उनकी राजनीतिक विरासत और भी मजबूत मानी जा रही है।

क्यों है रामनाथ ठाकुर का नाम चर्चा में?

रामनाथ ठाकुर की साफ-सुथरी छवि और सामाजिक न्याय की पृष्ठभूमि उन्हें विपक्ष के लिए भी एक कठिन चुनौती बना सकती है। वे अति पिछड़ा वर्ग से आते हैं, जिनकी बिहार में बड़ी आबादी है। ऐसे में उनके नाम पर एनडीए बिहार में जेडीयू को साधने के साथ-साथ सामाजिक समीकरण भी साध सकता है। इस साल बिहार में विधानसभा चुनाव भी होने हैं, लिहाजा यह दांव बीजेपी-जेडीयू गठबंधन के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

जेपी नड्डा से मुलाकात ने बढ़ाई अटकलें

सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और रामनाथ ठाकुर की हालिया मुलाकात ने इस संभावना को और बल दिया है कि एनडीए उपराष्ट्रपति पद के लिए उन्हें उम्मीदवार बना सकता है। हालांकि, बीजेपी के अंदरखाने का कहना है कि यह मुलाकात बिहार में वोटर लिस्ट रिवीजन को लेकर थी। बावजूद इसके, राजनीतिक गलियारों में इसे उपराष्ट्रपति पद की तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है।

अब देखना होगा कि एनडीए गठबंधन कब अपने पत्ते खोलता है और क्या रामनाथ ठाकुर सच में उपराष्ट्रपति पद की रेस में उतरते हैं या नहीं।

समस्तीपुर में ज्वेलर्स से 2 लाख के जेवरात की लूट
बिहार के समस्तीपुर कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रतवारा गांव के पास मंगलवार देर रात बाइक सवार छह हथियारबंद अपराधियों ने एक ज्वेलर्स से करीब 2 लाख रुपये के जेवरात और 7 हजार रुपये नकद लूट लिए। इस दौरान अपराधियों ने गन पॉइंट पर वारदात को अंजाम दिया और विरोध करने पर फायरिंग कर दहशत फैलाई।

पीड़ित देवसोनी कुमार साह ने बताया कि रात करीब 9 बजे वह अपनी दुकान बंद कर अपने साले के साथ घर लौट रहा था। उसके पास गहनों और नकदी से भरा बैग था।

जैसे ही वे रतवारा-इलामासनगर गांव के बीच बगीचे के पास पहुंचे, बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने जबरन बैग छीन लिया और फायरिंग कर दी, हालांकि दोनों किसी तरह बाल-बाल बच गए। घटनास्थल से पुलिस ने दो खोखा बरामद किया है।

कल्याणपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। पीड़ित का बयान दर्ज कर लिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

समस्तीपुर में मंदिर परिसर में युवक की पिटाई, वीडियो वायरल
बिहार के समस्तीपुर शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर परिसर में हंगामा कर रहे एक युवक की भीड़ ने रस्सी से बांधकर पिटाई कर दी। मंदिर से कुछ ही दूरी पर यह घटना नगर थाना क्षेत्र में हुई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मंदिर के पुजारी के अनुसार, युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त था और मंदिर में घुसकर हंगामा कर रहा था, जिससे श्रद्धालुओं को परेशानियां हो रही थीं। पहले लोगों ने उसे मंदिर परिसर से बाहर कर दिया था, लेकिन वह दोबारा अंदर घुस आया। इसके बाद भीड़ ने युवक को रस्सी से बांधकर घसीटा और लात-घूंसे से जमकर पीटा। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

युवक की पहचान बेगूसराय के मंसूरचक गांव निवासी मनीष कुमार के रूप में हुई है। युवक के परिजनों के पहुंचने पर पुलिस ने उसे परिवार के सुपुर्द कर दिया।

इस मामले में सदर डीएसपी-1 संजय कुमार पांडेय ने बताया कि घटना का वीडियो फुटेज सामने आया है। नगर थानाध्यक्ष को जांच कर विधि सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। डीएसपी ने पुष्टि की कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त था और मामले की जांच जारी है।

स्वतन्त्र प्रभात एक्सक्लुसिव :- खाद माफिया मस्त ,किसान पस्त
सुपौल  ब्यूरो:

जिले के किसान प्रकृति के साथ साथ प्रसासनिक दोहरी मार झेलने को बिबश हैं।एक तो बारिश नहीं होने के कारण किसान खेतों में पंपसेट से सिंचाई कर जैसे तैसे रोपाई कर रहे है ,वही दूसरी तरफ  किसान अब खाद की कालाबाजारी से दोहरी मार झेल रहे हैं। सरकार की तय दरें सिर्फ कागजों पर हैं,।कृषि विभाग के निर्देशक के आदेश को अब खुद जिले के कृषि अधिकारी ही फेल करने से जुटे हुए हैं।हकीकत यह  है कि यूरिया और डीएपी  खाद बाजार में खुलेआम  मनमाने दामों पर बेची जा रही है।

यूरिया की सरकारी दर जहां ₹266 प्रति बोरी है, वहीं बाजार में ₹370 से लेकर ₹400 तक में बेचा जा रहा है। डीएपी  की स्थिति और भी खराब है — जिसकी सरकारी दर ₹1350 है, वो ₹1700 से ₹1830 में खुलेआम बिक रही है।

किसानों की बेबसी: "या तो महंगा खाद खरीदें, या खेत सूखा छोड़ें!"

जिले के ग्रामीण इलाकों के किसान बताते हैं कि जब दुकानदार से रेट अधिक होने पर पूछा जाता है, तो जवाब मिलता है — "ऊपर से ही रेट बढ़ा हुआ है, हम क्या करें!"खास बात यह है कि अधिकतर दुकानों पर सूचना बोर्ड पर सरकारी दरें लिखी रहती हैं, लेकिन अमल नहीं होता है।सबसे बड़ी बिडम्बना है कि स्वेप मशीन शोभा की बस्तु बनी हुई है।दुकानदार केसमेमो नही देना अपनी शान समझते हैं।

धान की रोपाई के सीजन में खाद नहीं मिलने या ऊंचे दाम पर मिलने से किसान खेतो में  जरूरत के अनुसार खाद नहीं डाल पा रहे। इससे पैदावार पर असर पड़ने की आशंका है।प्रशासनिक चुप्पी, अधिकारी बगल झांकते नज़र आए

प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी सतीश चंद्रा से जब पूछा गया तो उन्होंने सिर्फ यह कहा कि "होलसेलर किस दर पर रिटेलर को खाद दे रहा है, इसकी जानकारी वरीय अधिकारियों को है। जिला से ही सब क्लियर होगा।

उन्होंने सरकारी दर की जानकारी तो दी, लेकिन यह कबूला नहीं कि रिटेलर कौन सी दर पर किसानों को खाद बेच रहा है।

खाद का सरकारी बनाम असली बाजार भाव

खाद का नाम    सरकारी दर    बाजार दर

यूरिया    ₹266/बोरी    ₹370–₹400/बोरी
डीएपी     ₹1350/बोरी    ₹1700–₹1830/बोरी

: ट्रकों से दुकानों तक कालाबाजारी का खेल

कई किसानों ने बताया कि रात्रि में ट्रकों से खाद उतारकर निजी दुकानों में जमा की जाती है, फिर वही खाद बेहिसाब मुनाफे पर बेची जाती है।

न कोई जांच, न छापेमारी, न ही कोई निगरानी।
सारा खेल "ऊपर तक" पहुंचा हुआ है, ऐसा दुकानदारों का दावा हैं।

खेतीमें लागत पहले से ही महंगी हो गई है बीज, डीज़ल, बिजली और मज़दूरी की लागत बढ़ी हुई है। ऊपर से खाद की यह ऊंची कीमत खेती को घाटे का सौदा बना रही है। अगर प्रशासन ने सख्ती नहीं दिखाई, तो इस बार किसान भारी नुकसान झेलेंगे।किसानों ने सुपौल के नव पदस्थापित  जिलाधिकारी सावन कुमार से मूल्य नियंत्रण के लिए हस्तक्षेप की माँग की है।

किसानों की मांग

कालाबाजारी पर रोक

दुकानों की नियमितजांच

होलसेल  से रिटेल तक निगरानी

सरकारी दर पर खाद की गारंटी