meerut - Swatantra Prabhat

छह जिलों में अग्निवीर भर्ती रैलियां, मुख्य सचिव ने तैयारियों के दिए निर्देश
लखनऊ, 10 अगस्त।

उत्तर प्रदेश में आयोजित होने वाली अग्निवीर भर्ती रैलियों की तैयारियों को लेकर सोमवार को मुख्य सचिव एस.पी. गोयल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में संबंधित विभागों और जिला प्रशासन की ओर से की जा रही तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भर्ती स्थलों पर अभ्यर्थियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं।

मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में अग्निवीर भर्ती की यह तीसरी रैली आयोजित की जा रही है। इसमें बड़ी संख्या में युवा अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। ऐसे में जिला प्रशासन और संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूरी करें, ताकि भर्ती प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने भर्ती स्थलों पर आवागमन, ठहरने, पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा, सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और यातायात की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि अधिकारियों द्वारा समय-समय पर व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाए और यदि कहीं कोई कमी सामने आती है तो उसे भर्ती प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही दूर कर लिया जाए।

आकस्मिक परिस्थितियों के लिए तैयार रहें अधिकारी

मुख्य सचिव ने आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए भर्ती स्थलों पर पर्याप्त चिकित्सकीय और आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में युवाओं के एकत्र होने के मद्देनजर स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ भीड़ प्रबंधन की प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए।

उन्होंने कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्ययोजना तैयार कर उसका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही भर्ती स्थलों तक पहुंचने वाले मार्गों पर यातायात प्रबंधन को लेकर भी विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।

छह जिलों में तय हुआ भर्ती रैलियों का कार्यक्रम

बैठक में बताया गया कि प्रदेश के छह जिलों में अग्निवीर भर्ती रैलियों का आयोजन किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मेरठ में 17 अगस्त से 9 सितंबर 2026, बरेली में 14 सितंबर से 30 सितंबर 2026, लखनऊ में 11 जनवरी से 28 जनवरी 2027, वाराणसी में 2 फरवरी से 27 फरवरी 2027, आगरा में 4 मार्च से 24 मार्च 2027 तथा अयोध्या में 29 मार्च से 14 अप्रैल 2027 तक भर्ती रैलियां आयोजित होंगी।

अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि निर्धारित तिथियों को ध्यान में रखते हुए भर्ती स्थलों पर सभी व्यवस्थाएं पहले से पूरी कर ली जाएं। अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए आवागमन और यातायात के साथ पेयजल, स्वच्छता और चिकित्सा सुविधाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

सेना के अधिकारियों के साथ जिला प्रशासन ने लिया हिस्सा

बैठक में सचिव सामान्य प्रशासन अभिषेक प्रकाश, पुलिस कमिश्नर लखनऊ तरुण गाबा सहित भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बरेली, लखनऊ, वाराणसी, आगरा, अयोध्या और मेरठ के जिलाधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।

मुख्य सचिव ने सभी संबंधित अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ काम करने और भर्ती प्रक्रिया को व्यवस्थित एवं सुचारु ढंग से संपन्न कराने पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि भर्ती में शामिल होने वाले युवाओं को किसी भी स्तर पर अनावश्यक परेशानी न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं।

उत्तर प्रदेश के इस जिले में बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, इन गांवों की जमीन हो जाएगी सोना
गंगा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के किनारे बसाए जा रहे इंडस्ट्रियल कॉरिडोर से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। दरअसल, औद्योगिक कॉरिडोर के दूसरे चरण की जमीन का क्रय प्रस्ताव जिला प्रशासन ने किसानों के विरोध के बीच तैयार करके कमिश्नर के पास भेज दिया है। अब यहीं से यह प्रस्ताव स्वीकृति के लिए यूपीडा कार्यालय लखनऊ में भेजा जाएगा। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है और किसान इसका विरोध क्यों कर रहे हैं।

दरअसल, दूसरे चरण के लिए हापुड़ रोड पर स्थित तीन गांवों की 292 हेक्टेयर जमीन चिह्नित है। किसान इसका विरोध कर रहे हैं। लेकिन, देशी और विदेशी कंपनियों की मांग को देखते हुए सरकार जल्द से जल्द इस जमीन को खरीदना चाहती है। जिसके चलते जिला प्रशासन ने केवल जमीन का क्रय प्रस्ताव ही तैयार किया है। जो करीब 453 करोड़ का है। इसमें किसानों के खेतों में मौजूद परिसंपत्तियों का मूल्य शामिल नहीं है। जिसकी वजह से किसान प्रदर्शन कर रहे हैं।

खबरों की मानें, तो मेरठ में औद्योगिक कॉरिडोर के पहले चरण में बिजौली और खरखौदा की 214 हेक्टेयर जमीन की खरीद सहमति से की जा रही है। यह प्रक्रिया लगभग फाइनल हो चुकी है। इसी बीच दूसरे चरण के लिए इसी से सटे तीन गांवों खड़खड़ी, छतरी और गोविंदपुरी की 292 हेक्टेयर भूमि को चिह्नित करके इसकी भी खरीद करने का ऐलान किया गया है। इस घोषणा के साथ ही तीनों गांवों के किसान विरोध में खड़े हो गए है। उन्होंने जिला प्रशासन के विभिन्न अधिकारियों के कार्यालयों में पहुंचकर इस ऐलान को निरस्त करने की मांग की है।

यूपीडा के आदेश पर तैयार किया गया भूमि का क्रय प्रस्ताव

खबरों की मानें, तो किसानों के विरोध के कारण जिला प्रशासन भूमि खरीद की प्रक्रिया को आगे नहीं बढ़ा पा रहा है। वहीं औद्योगिक कॉरिडोर में जमीन खरीद के लिए देशी-विदेशी कंपनियां लालायित हैं और लगातार मेरठ पहुंच रही हैं। इसे देखते हुए सरकार और यूपीडा जल्द से जल्द जमीन की खरीद कराना चाहते हैं।

मेरठ में शोरूम के अंदर बसपा नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर।
स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो।

प्रयागराज।

मेरठ के  मवाना क्षेत्र में शोरूम के अंदर बसपा नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई. बाइक सवार 3 बदमाशों ने बसपा नेता इमरान इलाही (46) पर एक के बाद एक कई गोलियां चलाईं. बताते हैं कि दो गोलियां इमरान को लगी हैं. फायरिंग से बाजार में अफरातफरी मच गई. हमले के बाद बदमाश फरार हो गए. शोरूम के कर्मचारियों ने इमरान को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. फिलहाल पुलिस का मानना है कि हमला चुनावी रंजिश में किया गया है.

घटना शनिवार रात 11.30 बजे मवाना थाना क्षेत्र के गोल मार्केट की है. इमरान मेरठ में बसपा से पदाधिकारी हैं. वह नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव भी लड़ चुके हैं. मोहल्ला तिहाई निवासी बसपा नेता इमरान उर्फ बबलू गोल मार्किट स्थित अपने शोरूम में बैठे थे. तभी बाइक से तीन बदमाश आए. उन्होंने शोरूम में घुसते ही काउंटर पर बैठे बसपा नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. अचानक हुई फायरिंग से शोरूम में भगदड़ मच गई. जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार हो गए.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बदमाश चेहरे कवर किए हुए थे. इधर, खून से लथपथ इमरान को तुरंत अस्पताल ले जाया गया. जसवंत राय हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने शुरुआती जांच के आधार पर बताया कि इमरान को दो गोलियां लगीं हैं. एक गोली पीठ पर तो दूसरी कमर के पास. उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.

स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि 2 दिन पहले बसपा नेता का कुछ लोगों से विवाद हुआ था. विवाद में एक युवती का भी नाम सामने आ रहा है. बताते हैं कि इससे पहले साल, 2010 में भी इसी तरह का एक विवाद सामने आया था. इस बारे में सीओ अभिषेक पटेल ने बताया कि जहां वारदात हुई है, वहां सीसीटीवी नहीं लगे हुए थे.

शोरूम से थोड़ी दूर एक सीसीटीवी में बाइक से भागते हमलावर नजर आए हैं. वह चेहरा कवर किए हुए थे. पुलिस उनको ट्रेस कर रही है. वारदात क्यों की गई, यह अभी क्लीयर नहीं है. पुलिस चुनावी रंजिश और युवती के चक्कर में विवाद के एंगल पर भी जांच कर रही है. इमरान के बेटे आगाज ने एफआईआर दर्ज कराई है. अभी मामले की जांच की जा रही है.

मेरठ हत्याकांड: सोशल मीडिया पर 'नीले ड्रम ड्रामा' का जलवा, हर पोस्ट में नजर आ रहा है नीले ड्रम जोक
सुपौल- सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अजीब ट्रेंड छाया हुआ है — नीले ड्रम का ड्रामा! हर दूसरी पोस्ट पर किसी न किसी तरह से नीले ड्रम का जिक्र हो रहा है। मीम्स से लेकर वीडियो तक, नीले ड्रम ने जैसे हर किसी की टाइमलाइन पर कब्जा कर लिया है।

सोशल मीडिया यूजर्स ने इस घटना को हाथों-हाथ लिया और देखते ही देखते 'नीले ड्रम ड्रामा' के नाम से नए-नए मीम्स और वीडियोज़ बनने लगे। कुछ लोगों ने इसे मज़ाकिया अंदाज में लिया तो कुछ ने पानी की समस्या की ओर ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की।

अब आलम यह है कि सोशल मीडिया खोलो तो हर अगली पोस्ट में नीले ड्रम की मौजूदगी नजर आती है। किसी ने नीले ड्रम को हीरो बना दिया, तो किसी ने विलेन! कुल मिलाकर, सोशल मीडिया पर नीले ड्रम का यह ड्रामा लोगों का मनोरंजन भी कर रहा है और सोचने पर मजबूर भी।

सोशल मीडिया पर नीले ड्रम का जोक वायरल
सौरभ हत्याकाड से पूरे देश में भय का माहौल बन गया. मुस्कान और साहिल ने सौरव की हत्या कर दी. उसका सिर धड़ से अलग कर दिया गया, उसकी कलाइयां काट दी गईं और उसे एक नीले ड्रम में रख दिया गया. सिर को अलग रखा गया, धड़ को अलग रखा गया, चाकू को अलग रखा गया और कलाइयों को अलग रखा गया. इस हत्या में नीले ड्रम का उल्लेख किया गया था।

इसलिए, अब इसे लेकर चुटकुले सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. "भाई, नीला ड्रम घर ले जाओ, या मुफ्त में पाओ" जैसे चुटकुले सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. कुछ वीडियो में यह भी दिखाया गया है कि नीला ढोल तुरंत पत्नी को ले आता है और पति उससे दूर भागता है. दरअसल, यह इस बात का उदाहरण है कि दुकानदारों के लिए ऐसी घटनाएं कितनी बड़ी समस्या बन सकती हैं।

क्या है नीले ड्रम कहानी
दरअसल मेरठ में मुस्‍कान नाम की एक महिला ने प्रेमी संग मिलकर अपने पति की हत्‍या की फिर लाश के 15 टुकड़े कर दिए। मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल ने हत्याकांड को अंजाम देने के बाद इसे छिपाने के लिए बड़ी प्लानिंग की। लाश को ड्रम में डालकर सीमेंट के घोल से जमा दिया, ताकि दुर्गंध न आए और मौका देखकर इसे ठिकाने लगा दें। हत्या के बाद सौरभ का फोन लेकर मुस्कान और साहिल शिमला, कसौल समेत हिमाचल में कई जगह घूमने चले गए। सौरभ के मोबाइल फोन से सोशल मीडिया पर हिलस्टेशन के फोटो अपलोड किए ताकि ये दिखाया जा सके कि सौरभ घूमने गया है।