social reformers - Swatantra Prabhat

बुद्ध, संत कबीर और डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना ही फेडरेशन का उद्देश्य : प्रो. सुमन
नई दिल्ली/बहादुरगढ़ । डॉ. भीमराव आंबेडकर फेडरेशन ऑफ सोशल जस्टिस पंजीकृत के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. हंसराज सुमन का हरियाणा के बहादुरगढ़ स्थित ओमैक्स सिटी में फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. फौजी इंडिया ने बहुजन समाज के महानायकों से संबंधित चार पुस्तकों का सेट भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर कैप्टन अभिषेक, कर्नल ईशान, बलवान सिंह रेढ़ू, अनिल कुमार रेढ़ू, जय भगवान और राजू सहित अन्य लोग मौजूद रहे। डॉ. फौजी इंडिया ने कहा कि उनके कार्यालय में आने वाले प्रत्येक बुद्धिजीवी और आंबेडकरवादी का पुस्तकों का सेट भेंटकर स्वागत किया जाता है। उनका उद्देश्य केवल पुस्तकें उपहार देना नहीं, बल्कि पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देना है।

उन्होंने कहा कि इन पुस्तकों को शोकेस या पुस्तकालय की शोभा बढ़ाने के लिए नहीं, बल्कि स्वयं पढ़ने और दूसरों को पढ़ने के लिए देने की आवश्यकता है, ताकि युवा पीढ़ी बहुजन महापुरुषों के संघर्ष, विचारों और सिद्धांतों से प्रेरणा लेकर उन्हें अपने जीवन में उतार सके।उन्होंने बताया कि ओमैक्स सिटी में बहुजन समाज के बुद्धिजीवियों का एक ऐसा मंच तैयार किया गया है, जो जरूरतमंद और गरीब बच्चों की शिक्षा तथा आर्थिक सहायता के लिए निरंतर कार्य करता है।डॉ. फौजी इंडिया ने प्रो. सुमन को 'भारत का संविधान', 'बहुजनों के महानायक एवं समाज सुधारक', 'जाने इतिहास : बाबा साहेब का जीवन संघर्ष' तथा 'बुद्ध धम्म ज्ञान प्रश्नोत्तरी' पुस्तकें भेंट कीं। उन्होंने कहा कि उन्हें अच्छी पुस्तकें पढ़ने का विशेष शौक है और वे ऐसी पुस्तकें चुनकर लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं, जिनसे युवाओं में सकारात्मक सोच विकसित हो।

पुस्तकों का अवलोकन करते हुए प्रो. हंसराज सुमन ने कहा कि 'बहुजनों के महानायक एवं समाज सुधारक' पुस्तक में सम्राट अशोक, संत कबीर, संत रविदास, गुरु घासीदास, महात्मा ज्योतिराव फुले, सावित्रीबाई फुले, झलकारी बाई, डॉ. भीमराव आंबेडकर, माता रमाबाई, शहीद भगत सिंह, शहीद ऊधम सिंह, बिरसा मुंडा, मान्यवर कांशीराम सहित अनेक महापुरुषों के जीवन, संघर्ष और समाजहित में किए गए कार्यों का उल्लेख किया गया है। उन्होंने 'भारत का संविधान' पुस्तक का उल्लेख करते हुए बताया कि संविधान सभा की पहली बैठक, प्रारूप समिति के गठन, संविधान निर्माण की प्रक्रिया तथा इसे तैयार करने में लगे दो वर्ष, 11 माह और 18 दिन की विस्तृत जानकारी पुस्तक में दी गई है।

उन्होंने कहा कि 26 जनवरी 1950 से लागू हुआ भारतीय संविधान विश्व के सबसे महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक दस्तावेजों में से एक है।जाने इतिहास : बाबा साहेब का जीवन संघर्ष' पुस्तक के बारे में प्रो. सुमन ने कहा कि इसमें डॉ. भीमराव आंबेडकर के संघर्ष, विचारों और सामाजिक योगदान को सरल एवं संक्षिप्त रूप में प्रस्तुत किया गया है। वहीं 'बुद्ध धम्म ज्ञान प्रश्नोत्तरी' पुस्तक में भगवान बुद्ध, भारतीय संविधान और बहुजन महापुरुषों से जुड़े प्रश्नोत्तर एवं सामान्य ज्ञान को रोचक शैली में प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक विशेष रूप से युवाओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने और अंधविश्वास से दूर रहने की प्रेरणा देती है।

प्रो. हंसराज सुमन ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर फेडरेशन ऑफ सोशल जस्टिस का मुख्य उद्देश्य भगवान बुद्ध, संत कबीर और बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में बहुजन समाज के अनेक महापुरुषों के योगदान को पर्याप्त स्थान नहीं मिला। झलकारी बाई, मातादीन वाल्मीकि, संत गाडगे महाराज, अवंतीबाई लोधी, अहिल्याबाई होल्कर, बिरसा मुंडा और अन्य अनेक विभूतियों के योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज के इतिहासकारों और साहित्यकारों द्वारा लिखे गए साहित्य के माध्यम से समाज का वास्तविक इतिहास अब धीरे-धीरे लोगों तक पहुंच रहा है।

असम श्रीभूमि जिले के चेरागी किशोरीपुर में राताबाड़ी उन्नयन संस्था द्वारा सम्मेलन धूमधाम से आयोजित किया गया।
असम श्रीभूमि (करीमगंज) -  असम श्रीभूमि जिले के रामकृष्णनगर विधान सभा के अंतर्गत चेरागी के समीप किशोरीपुर में राताबाड़ी नमःशूद्र विकास संगठन की और से उन्नयन संस्था की दो दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया गया. 22, मार्च (शनिवार) को पतका का उत्तोलन के माध्यम से दो दिवसीय सम्मेलन का शुभारंभ किया गया. इसमें बराक घाटी के विभिन्न क्षेत्रों से उक्त समुदाय के सहस्रधित लोग के साथ 23 मार्च (रविवार) को गोपीकांत विश्वास के नेतृत्व में आयोजित सभा की शुरुआत में समाज सुधारकों बीआर अंबेडकर, हरिचंद ठाकुर और गुरूचंद ठाकुर के प्रति दीप जलाकर पुष्प निवेदन कर नमन किया सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित की। उद्घाटन संगीत का प्रदर्शन ऊषा रानी विश्वास और सह कलाकारों ने किया।

स्वागत भाषण मातिलाल राय ने दिया। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों से आए समाजसेवी, शिक्षाविद, वकील और विशिष्ट लोगों को सम्मान सहित गमछा से स्वागत किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्रीभूमि जिले के असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ कस्टम्स एस बी सुलंकी ने कहा कि हम सभी को एकता बनाए रखने की जरूरत समाज में तब जाकर और भी आगे बढ़ेगा. और विशिष्ट वकील सुरची राय ने अपनी बातों में कहा कि वर्तमान नमःशूद्र समुदाय आर्थिक और शिक्षा के क्षेत्र में बहुत पीछे है।

यहां तक कि राजनीतिक दृष्टि से भी पीछे रखा गया है इसलिए सभी को आर्थिक और सामाजिक में नमःशूद्रों संगठन को एकजुट होने की अपील की। इसलिए इस बार पंचायत, राज्य और केंद्र में अनुसूचित समुदाय के उम्मीदवार देने की मांग की गई। सभा में राताबाड़ी उन्नयन संस्था द्वारा मांगों में 10 सूत्री मांगों के साथ शामिल था 1) खास और वन आरक्षित भूमि पर रहने वाले नमःशूद्र समुदाय के लोगों को पट्टा देने की व्यवस्था करना। 2) नमःशूद्र समुदाय के निवास के साथ क्षेत्र में सड़क निर्माण करके संवाद की सुविधा प्रदान की। 3) राजनीतिक और सामाजिक आर्थिक दृष्टि से पिछड़े नमःशूद्र समुदाय को प्राथमिकता आधारित राजनीतिक गतिविधियों में उनका प्रतिनिधित्व करने के अवसर या व्यवस्था देने के लिए सरकारी स्कूल, कॉलेज स्थापित करने की मांग की गई। 4)

नमःशूद्र समुदाय के जनसंख्या क्षेत्र में महिलाओं के लिए सरकारी स्कूल, कॉलेज स्थापित करने का दावा किया गया है। 5) श्रीभूमि जिले में नमःशूद्र छात्रों के लिए छात्रावास देने के लिए रामकृष्णनगर क्षेत्र में काला चूप क्षेत्र में होस्टेल की व्यवस्था की जाए। 6) रामकृष्णनगर विधानसभा क्षेत्र में मथुरा बाजार में सिंगला नदी पर पुल निर्माण और दुर्गापुर तक सड़क निर्माण की व्यवस्था करने की मांग की गई है। 7) अन्य समुदायों को सरकार द्वारा विकास परिषद स्थापित कर सरकारी मान्यता प्राप्त करने के तरीके से, असम में निवास करने वाले सभी नमःशूद्र समाज के सर्वांगीण कल्याण के लिए नमःशूद्र विकास परिषद का गठन कर सरकारी मान्यता प्राप्त की जाए, इस मांग को विधानसभा और राज्य सभा में रखा जाए।

8) आगामी पंचायत चुनाव में नमःशूद्र समुदाय के लोगों को प्रतिनिधित्व देने की अग्रणी भूमिका निभानी होगी। 9) नमःशूद्र जनसंख्या क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा और पीने के पानी की व्यवस्था करने की मांग की गई है। 10) अनुसूचित जातियों के विभिन्न समुदायों जैसे पाठनी, कायवत, रवीदास, शुक्लवेद, मालाकार आदि समुदायों के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए समाज विकास संस्था अग्रणी भूमिका निभाएगी। विभिन्न विभिन्न प्रांतों से उपस्थित होने वाले विशिष्ट जन हैं।

अध्यक्ष गोपिकांत विश्वास, उपाध्यक्ष नीरेंद्र नम:शूद्र, सामान्य सचिव मतीलाल राय, श्रीभूमि जिले के सलाहकार और समाजसेवी अमरेश राय, समाज चिंतक और अधिवक्ता देवज्योति राय, समाजसेवी शिक्षाविद शीतेंद्र राय, राजकुमार राय, नयनमणि राय, समाजसेवी बाबुल राय और निर्मल राय, चेरागी जीपी एपी सदस्य वीरेंद्र नम:शूद्र, रण प्रसाद राय, प्रताप नम:शूद्र, पुलिंद्र नम:शूद्र, चेरागी महिला समाज और पूर्व एपी सदस्य उषा रानी विश्वास, नीलमणि राय, देवब्रत विश्वास सहित नम:शूद्र समाज के अन्य विशिष्ट व्यक्तित्व हैं। वे नव पीढ़ी के अध्ययन पर ध्यान केंद्रित करने की अपील करते हैं। इस दिन स्थानीय महिलाएं और बच्चे धूमधाम से धामाइल नृत्य प्रदर्शन किया गया।