शहादत दिवस - Swatantra Prabhat

बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा का 51वां शहादत दिवस, गरीबों और वंचितों की बुलंद आवाज
अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-

6 सितंबर 2025 - डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र में बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा का 51वां शहादत दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, जिसका संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने बाबू जगदेव प्रसाद के जीवन और उनके संघर्षों को याद किया।

कार्यक्रम के अध्यक्ष जगजीवन सिंह ने बाबू जगदेव प्रसाद को याद करते हुए कहा कि उन्होंने समाज में फैले शोषण और असमानता के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की थी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया था कि देश की धन-संपत्ति और शासन-व्यवस्था में 90 प्रतिशत हिस्सा शोषित वर्ग का है। उन्होंने कहा कि यह दु:खद है कि आज भी देश में 85 प्रतिशत लोगों के अधिकारों का हनन कुछ सामंती तत्वों द्वारा किया जा रहा है। वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव ने बाबू जगदेव प्रसाद के बचपन के अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि उन्होंने किस तरह से सामाजिक असमानता और गरीबों-दलितों की पीड़ा को करीब से देखा और महसूस किया।

इसी अनुभव ने उन्हें उनके हक की लड़ाई लड़ने के लिए प्रेरित किया। राजेश कुमार यादव ने कहा कि उनके द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा को बिहार का लेनिन भी कहा जाता है। उनका जन्म 1922 में हुआ था और उन्होंने अपना जीवन सामाजिक न्याय के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने हमेशा ही समाज के पिछड़े, वंचित और शोषित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी।

उनका मानना था कि जब तक इन वर्गों को उनका हक नहीं मिलता, तब तक सही मायने में देश का विकास नहीं हो सकता। 5 सितंबर 1974 को, एक आंदोलन के दौरान उनकी शहादत हुई थी। इस कार्यक्रम के अंत में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के महामंत्री अधिवक्ता प्रदीप कुमार मौर्य का जन्मदिन उनकी पूर्व संध्या पर मिठाई खिलाकर मनाया गया। इस मौके पर पवन कुमार सिंह, राजेश कुमार मौर्य, बिंदु राव, विमल प्रसाद सिंह, अविनाश यादव, फूल सिंह, शांति वर्मा, प्रेमप्रताप विश्वकर्मा, शाहनवाज आलम खान, टीटू गुप्ता, राकेश कुमार, रामगुल्ली यादव, रविंद्र पटेल, पूजा सिंह पटेल, राजकुमार सिंह, मार्तंड प्रसाद पटेल, शाहिद कुरैशी, कृष्णानंद सिंह, शैलेंद्र कुमार, विनीता, और रौशन खान सहित कई लोग उपस्थित रहे।

जन अधिकार पार्टी 5 सितंबर को लखनऊ में मनाएगी बाबू जगदेव प्रसाद का शहादत दिवस, सोनभद्र से हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल
अजित सिंह/ राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)

राबर्ट्सगंज/ सोनभद्र-

जन अधिकार पार्टी (जाप) के कार्यकर्ता 5 सितंबर को अमर शहीद भारत लेनिन' बाबू जगदेव प्रसाद के शहादत दिवस को लखनऊ में बड़े पैमाने पर मनाएंगे। इस अवसर पर एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पार्टी के संस्थापक और प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे।

जन अधिकार पार्टी के प्रदेश प्रमुख महासचिव भागीरथी सिंह मौर्य ने एक प्रेस बयान में बताया कि यह कार्यक्रम लखनऊ के डॉ. भीमराव अंबेडकर ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकन्या कुशवाहा करेंगी, जबकि संस्थापक और सांसद बाबू सिंह कुशवाहा मुख्य अतिथि होंगे। भागीरथी सिंह मौर्य के अनुसार, इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बाबू जगदेव प्रसाद के जीवन, उनके संघर्ष, त्याग और बलिदान को याद करना है।

कार्यक्रम में बाबू सिंह कुशवाहा और शिवकन्या कुशवाहा, बाबू जगदेव प्रसाद द्वारा स्थापित सामाजिक न्याय, समानता और बहुजन एकता के सिद्धांतों पर विस्तार से चर्चा करेंगे। उनका कहना है कि जन अधिकार पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो बाबू जगदेव प्रसाद के सपनों के भारत को साकार करने की दिशा में काम कर रही है।

श्री मौर्य ने बताया कि इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के सभी जिलों से जन अधिकार पार्टी के हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे। सोनभद्र जनपद से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता 5 सितंबर को लखनऊ पहुंचेंगे और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। यह आयोजन कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और पार्टी के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।

ओबरा में महान क्रांतिकारी खुदीराम बोस का शहादत दिवस श्रध्दा भाव से मनाया गया
अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)

ओबरा/ सोनभद्र

महान स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस के शहादत दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना ट्रस्ट ने श्रद्धापूर्वक उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को देशभक्ति के महत्व से परिचित कराना और क्रांतिकारियों के बलिदान की गाथाओं से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष आनन्द पटेल दयालु ने की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आनन्द पटेल दयालु ने भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार से एक महत्वपूर्ण अपील की। उन्होंने कहा कि देश के सभी स्कूलों और कॉलेजों के पाठ्यक्रम में क्रांतिकारियों के जीवन पर आधारित पुस्तकों को अनिवार्य रूप से शामिल किया जाना चाहिए।

उनका मानना है कि ऐसा करने से लोगों में देशभक्ति की भावना को और मजबूत किया जा सकेगा। उन्होंने जोर देते हुए कहा,कुछ भी बनने से पहले हर व्यक्ति को देशभक्त बनना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि क्रांतिकारियों के जीवन से प्रेरणा लेकर ही हम सच्चे देशभक्त बन सकते हैं और यही उनके संगठन का मुख्य उद्देश्य भी है।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार व्यक्त किए जिसमें श्यामा चरण गिरी, जो क्रांतिकारी विचारधारा के प्रमुख प्रेरक हैं उन्होंने कहा कि क्रांतिकारियों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता और उन्हीं के त्याग के कारण हमें आजादी मिली है। उन्होंने लोगों से राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने का आग्रह किया। राष्ट्रीय योग संरक्षक, धनराज सिंह ने योग के माध्यम से एक स्वस्थ और मजबूत भारत के निर्माण का संकल्प लिया।

राष्ट्रीय योग गुरु, झल्लन शर्मा ने कहा कि क्रांतिकारियों के बलिदान को हर व्यक्ति को आत्मसात करना चाहिए, क्योंकि उन्हीं के त्याग की वजह से हम आज एक स्वतंत्र भारत में रह रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, जनाब महताब आलम ने किया। इस अवसर पर समाजसेवी विजय शंकर ने देशभक्ति से भरे गीत गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

संस्था ने समाज में उत्कृष्ट योगदान के लिए कुछ विशेष अतिथियों को सम्मानित भी किया। श्यामा चरण गिरी को उनकी क्रांतिकारी विचारधारा को बढ़ावा देने के लिए और धनराज सिंह व झल्लन शर्मा को योग के प्रचार-प्रसार में उनके प्रयासों के लिए डायरी भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर जनाब सिब्बू शेख, सोनी खान, राज कुमार यादव, दिनेश केसरी, और जनाब शरीफ खान जैसे कई महत्वपूर्ण व्यक्ति उपस्थित थे। यह कार्यक्रम न केवल खुदीराम बोस को श्रद्धांजलि देने का एक मंच बना, बल्कि इसने देशभक्ति और राष्ट्र निर्माण के महत्व को भी सबके सामने उजागर किया।

सोनभद्र शहीद मंगल पांडे के शहादत दिवस पर गोठानी में सवर्ण आर्मी का कार्यक्रम सम्पन्न।
अजित सिंह ( ब्यूरो रिपोर्ट)

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-

शनिवार को सोनभद्र के ग्राम गोठानी में शहीद मंगल पांडे के शहादत दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सवर्ण आर्मी के जिलाध्यक्ष पंकज शुक्ला ने की, जिसकी पूरी रूपरेखा संगठन के जिला महासचिव मनोज मिश्र द्वारा तैयार की गई थी। इस अवसर पर सवर्ण आर्मी के कई प्रमुख सदस्य मौजूद रहे, जिनमें जिला संयोजक कमला प्रसाद तिवारी, जिला उपाध्यक्ष राजेश शुक्ला और बृजकिशोर पाण्डेय शामिल थे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजित सिंह का पूरा सहयोग मिला. विद्यालय के नन्हें-मुन्ने बच्चों ने भी उत्साह के साथ इसमें भाग लिया, जिससे आयोजन की शोभा और बढ़ गई. सवर्ण आर्मी के मीडिया प्रभारी भूपेन्द्र सिंह भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा कामेश्वर प्रसाद मिश्र का मार्गदर्शन रहा.

सवर्ण आर्मी सोनभद्र के प्रबल समर्थक और सभी के संरक्षक के रूप में उपस्थित श्री मिश्र के प्रेरणादायक विचारों से उपस्थित सभी लोग लाभान्वित हुए. कार्यक्रम के अंत में, सवर्ण आर्मी के सौजन्य से बच्चों को प्रसाद और कलम वितरित किए गए। जिससे उनमें खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला.यह कार्यक्रम शहीद मंगल पांडे के महान बलिदान को याद करने और युवा पीढ़ी को उनके आदर्शों से अवगत कराने का एक सार्थक प्रयास था।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने अमर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए किया वैचारिक गोष्ठी का आयोजन।
राजेश तिवारी ( क्राइम ब्यूरो)

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश - रविवार को अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहादत दिवस पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला क्षेत्रीय कार्यालय पर इंकलाबी नारों के साथ शहीदों को नमन करते श्रद्धासुमन अर्पित किया ।

इस दौरान वैचारिक गोष्ठी का भी आयोजन हुआ। जहां अध्यक्षता करते हुए कामरेड लालता प्रसाद तिवारी ने देश की आजादी में अहम योगदान देने वाले अमर शहीदों के संघर्षपूर्ण जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज देश को पुनः भगतसिंह के विचारों वाले नौजवानों की आवश्यकता है जो, जाति, धर्म और संप्रदायवाद से हट कर देशहित में अपने को समर्पित कर सकें, देश के लोकतंत्र और लोगों के संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करे।

भाजपा जिला सचिव कामरेड आर के शर्मा ने कहा कि हमें भगतसिंह के विचारों को लेकर देश के नौजवानों में जाने की जरूरत है, वर्तमान में इस देश का नौजवान धर्म और संप्रदायवाद की जंजीरों में जकड़ा जा रहा है। इन जंजीरों को तोड़ने के भगतसिंह के विचारों से उन्हें प्रेरित करने की जरूरत है। गोष्ठी के दौरान भाकपा नेताओं ने वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर भी चर्चा करते हुए कहा कि अमर शहीद भगतसिंह राजगुरु और सुखदेव के सपनों को साकार करने के लिए और संविधान व लोकतंत्र बचाने के लिए हमें संघर्ष जारी रखने की जरूरत है।

पार्टी सह सचिव देव कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि देश भगत सिंह की शहादत को कभी भुला नहीं पाएगा जरूरत है उनके बताए रास्ते पर चलने की भगत सिंह ने हमेशा रूढ़िवाद और पाखंड का विरोध किया उन्होंने धर्म ,छुआ छूत का विरोध किया और गैरबराबरी की खिलाफत की और कहा कि भगत सिंह का नौजवानों के लिए स्पष्ट पैगाम क्रांतिकारी चेतना पैदा करने का था उन्होंने असेंबली में बम फेक कर ब्रिटिश राज्य को चेतावनी दी लेकिन बम बहुत कम शक्ति का था और ऐसे स्थान पर फेंका गया था जिससे कोई जन हानि न हो भगत सिंह सच्चे समाज सेवी और क्रांतिकारी थे।

इस अवसर पर भाकपा जिला सचिव कामरेड आर के शर्मा, देव कुमार विश्वकर्मा, धनुक पनिका, मेवा लाल, कमला प्रसाद, मुन्ना राम, बाबूलाल चेरो, राम सागर शर्मा, कान्ता प्रसाद, पप्पू भारती, विरेन्द्र सिंह गोड़, हृदय नारायण व मोहम्मद मुस्तफा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कामरेड लालता प्रसाद तिवारी ने और संचालन कामरेड अमरनाथ सूर्य ने किया।

शहीदों के सम्मान में पदयात्रा: चोपन रोड से लेकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस चौक तक गूंजे देशभक्ति के नारे
अजीत सिंह/ वीरेंद्र कुमार ( ब्यूरो रिपोर्ट)

ओबरा /सोनभद्र- राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना ट्रस्ट के तत्वाधान में राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद पटेल 'दयालु' की अध्यक्षता में शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु जी का शहादत दिवस बड़े ही जोश और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

लोगों को शहादत दिवस की याद दिलाने और शहीदों के सम्मान में चोपन रोड से लेकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस चौक तक भव्य पदयात्रा निकाली गई। रैली में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया, हाथों में भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु की तस्वीरें लेकर "इंकलाब जिंदाबाद", "शहीदों को भारत रत्न दो" जैसे गगनभेदी नारे लगाए।अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद पटेल 'दयालु' का जोशीला बयान-

"यह दुर्भाग्य है कि आज भी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु जैसे महान क्रांतिकारियों को शहीदों का दर्जा नहीं मिला है। हम मांग करते हैं कि हर हाल में इन महान वीरों को शहीद का दर्जा दिया जाए और इन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया जाए। इसके साथ ही उनकी किताबों और विचारों को अनिवार्य रूप से हर स्कूल-कॉलेज के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ी देशभक्ति से ओतप्रोत होकर देश के लिए काम कर सके।"

मुख्य अतिथि- सत्येंद्र सिंह, राष्ट्रीय संरक्षक, राष्ट्रीय योग गुरु झल्लन शर्मा राष्ट्रीय योग संरक्षक धनराज सिंह , सत्येंद्र सिंह ने कहा कि"यह सिर्फ एक रैली नहीं, बल्कि देश के युवाओं को जागरूक करने का आंदोलन है। जब तक भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु को भारत रत्न नहीं मिलेगा, तब तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी। इन क्रांतिकारियों की कुर्बानी को पाठ्यक्रम में जोड़कर हर बच्चे तक पहुंचाना जरूरी है, ताकि वे जानें कि असली नायक कौन हैं।

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय योग गुरु झल्लन शर्मा ने कहा कि भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु न सिर्फ भारत के लिए, बल्कि पूरे विश्व के लिए क्रांति और निडरता का प्रतीक हैं। जैसे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग जरूरी है, वैसे ही देश को मजबूत और एकजुट रखने के लिए भगत सिंह के विचारों को अपनाना जरूरी है। उनका बलिदान भारत रत्न से सम्मानित होना ही चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ी उनसे प्रेरणा लेकर देश सेवा के लिए आगे बढ़े।

राष्ट्रीय योग संरक्षक धनराज सिंह ने कहा कि इन वीरों का बलिदान हर भारतवासी के लिए प्रेरणा है। हमें उनके विचारों को आगे बढ़ाना होगा और उनके बलिदान को राष्ट्र का सर्वोच्च सम्मान दिलाकर अमर बनाना होगा।विशिष्ट अतिथि के रूप में जनाब महताब आलम, राष्ट्रीय महासचिव, जावेश जासुआ वानी, राष्ट्रीय सचिव राजन शर्मा, प्रदेश वरिष्ठ योग शिक्षक

उपस्थित गणमान्य अतिथि:श्रीमती सोनी प्रदेश अध्यक्ष महिला सेना, रविंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष छात्र सेना, विकास कुमार गौड़, प्रदेश सचिव, दिनेश केसरी, जिला संगठन मंत्री, चंद्रशेखर श्रीमाली, महेंद्र हस्ती, नृत्य महागुरु, जनाब आरिफ खान, सोनू, विजय शंकर, जनाब शरीफ खान संचालन-संतोष कनौजिया, सभा के अंत में सभी ने संकल्प लिया कि शहीदों के बलिदान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह आंदोलन हर गली, हर गांव, हर शहर तक ले जाया जाएगा, जब तक "भारत रत्न" का गौरव इन वीरों को नहीं मिल जाता और उन्हें शहीद का दर्जा नहीं दिया जाता।

ओबरा में शहादत दिवस पर उठी आवाज, लोकतांत्रिक पदों पर रिटायरमेंट की उम्र तय हो-भारतीय अहिंसा सेवा संस्थान
वीरेंद्र कुमार (संवाददाता)

ओबरा / सोनभद्र -

शहादत दिवस पर सुभाष चौक पर सामाजिक संगठन भारतीय अहिसा सेवा संस्थान के अध्यक्ष जनसेवक विजय शंकर यादव भगतसिंह की तस्वीर व पुस्तक वितरित किया और आम जनो के सम्बोधित करते हुए कहा कि संगठन पिछले कई वर्षों से एक सप्ताह तक जन्म दिवस व शहादत दिवस मनात आ रहा है।

उसी क्रम में शहादत दिवस एक सप्ताह तक मनाये गी। संगठन भगत सिंह कि तस्वीरें आम जनो में वितरित करेगी। जनसेवक विजय ने कहा कि देश को आजाद कराने का सपना लिए बहुत से युवाओं अग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष छेड़ रखा था। उसमे एक नाम भगत सिंह का भी है जो मात्र 23 साल 6 माह की अवस्था में भारतीय क्रांतिकारियो के इतिहास में बहुत बड़ा ब्यक्तित्व रखती है।

जो देश के युवाओं को राष्ट्र भक्ति पर एक बड़ा सन्देश दे रही है। मौजूदा दौर में लोकतंत्र की कुर्सी पर आसीन नेता सिर्फ अपने दल विशेष की सोच पर कार्य कर अपने को राष्ट्र भक्त घोषित कर रखे है राष्ट्र भक्ति का पैमाना बदला हुआ है। अब तो राष्ट्र गान के मर्यादा पर भी ध्यान नही रहा नेताओ को बड़े शर्म की बात है कि राष्ट्र गान के समय बिहार के मुख्यमंत्री बात करते दिखे ये राष्ट्र गान के अपमान के श्रेणी में आता है पर अब तक लोकतांत्रिक कुर्शियी पर आशिन नेता गण निंदा करना भी अपना कर्तब्य नही समझे।

सामाजिक संगठन भारतीय अहिंसा सेवा संस्थान कड़े शब्दों में निंदा करती है और शहादत दिवस पर सरकार से मांग करती है कि देश के लोकतान्त्रिक कुर्शियों पर आशिन नेताओ की उम्र सीमा तय हो। भगत सिंह का ब्यक्तित्व आज भी भारतीय राजनैतिक सामाजिक इतिहास में गौरवशाली है। भगत सिंह जिन्दा है आज भारत का हर ओ युवा जो देश को अपना जीवन समर्पित कर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे रहा है।

जिसके पास सपना है देश को मजबूत करने का युवापीठ को रोजगार परक करने का भारत की एकता को बनाये रखने का भ्र्ष्टाचार मुक्क्त भारत बनाने का ओ युवा वर्तमान भारत का भगत सिंह है। एक सप्ताह तक भगत सिंह तस्वीर के साथ साथ मतदाता जागरूकता अभियान पर भी बल दिया जाएगा।

कार्यक्रम के अंत मे शहादत दिवस को याद करते हुए भगत सिंह राज गुरु सुखदेव राष्ट्र नयको को नम आंखों से श्रधांजलि दी गई ।मौके पर वीरेंद्र शर्मा अफजल अहमद अंतु कुमार अनिल पाण्डेय राजेन्द्र भारती राजेश वाल्मीकि राजू जी विनोद अग्रवाल इत्यादि उपस्थित रहे।