Branded tracksuits and shoes - Swatantra Prabhat

नगर निगम हजारीबाग के सफाई कर्मचारियों को पहली बार मिला ब्रांडेड ट्रैकसूट और जूते
हजारीबाग, झारखंड:- नगर निगम हजारीबाग के सफाई कर्मचारियों के लिए यह ऐतिहासिक क्षण रहा जब 60 वर्षों में पहली बार उन्हें ब्रांडेड कंपनी शिव नरेश के ट्रैकसूट और जूते प्रदान किए गए। महिला सफाई कर्मचारियों को भी सलवार सूट और जूती दी गई। यह पहल नगर आयुक्त योगेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में की गई, जिससे सफाई कर्मचारियों में उत्साह और प्रसन्नता का माहौल देखने को मिला।

सफाई कर्मचारियों ने व्यक्त की खुशी

सफाई कर्मचारियों ने आपस में चर्चा करते हुए कहा कि पहली बार इतनी अच्छी गुणवत्ता की वर्दी और जूते दिए गए हैं। अब तक उन्हें वर्दी के नाम पर पतले और जल्दी फटने वाले कपड़े दिए जाते थे, जबकि जूते इतनी खराब गुणवत्ता के होते थे कि सफाई कार्य में परेशानी होती थी। कुछ कर्मचारियों ने बताया कि 50 साल की सेवा में उन्होंने कभी इतना अच्छा ट्रैकसूट और जूते नहीं देखे थे।

नगर निगम ने दिया परिवार जैसा सम्मान

सफाई कर्मचारियों को यह महसूस हुआ कि अब उन्हें नगर निगम में एक परिवार के सदस्य की तरह देखा जा रहा है। अखिल भारतीय मजदूर संगठन यूनियन के प्रदेश सह नगर निगम हजारीबाग यूनियन अध्यक्ष विवेक वाल्मीकि ने कहा कि वह हमेशा सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को पदाधिकारियों तक पहुंचाते रहे हैं। उन्होंने मांग रखी कि सफाई कर्मचारियों को सर्दियों में गर्म कपड़े, बरसात में रेनकोट, सेफ्टी किट और समय पर वेतन व पेंशन का भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

नगर आयुक्त का सराहनीय योगदान

विवेक वाल्मीकि ने नगर आयुक्त योगेंद्र प्रसाद के व्यवहार की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया है। इस बार उच्च गुणवत्ता का ट्रैकसूट और जूते प्रदान किए गए, जो सहायक नगर आयुक्त विपिन कुमार, अनिल कुमार पांडे समेत अन्य अधिकारियों के देखरेख में वितरित किए गए।

पदाधिकारियों का सम्मान और धन्यवाद

इस पहल के लिए अखिल भारतीय मजदूर संगठन ने नगर निगम हजारीबाग के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया और उनके कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में विशेष रूप से एड जमादार दीपक गोस्वामी, वार्ड जमादार रविकांत कुमार सिंह, दीपक कुमार, महेंद्र राणा, अहमद राजा, चालक जिमी, बजरंग राम, गांधोरी राम, चुमू राम, सुधीर राम, गौतम राम सहित कई सफाई कर्मचारी उपस्थित थे।