Merchant Navy - Swatantra Prabhat

क्रूरता हैवानियत की मिसाल बनी एक कलियुगी नशेड़ी पत्नी!
प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की बेरहमी से हत्या करने वाली मुस्कान ने  बिल्कुल एक सस्पेंस फिल्म की तरह थ्रिलर क्राइम को अंजाम दिया और पति के परिवार जनों को ही पति की हत्या करने का आरोप लगाते हुए अपने बचाव की कोशिश की लेकिन इस दौरान अपनी बेटी के पिता के प्रति प्यार के सामने बेबस हो गई । बेटी के पापा के पास जाने की जिद पर मुस्कान रोने लगी थी।

तभी अपनी बेटी के स्वभाव से परिचित मां ने जब मुस्कान को हकीकत जानने के लिए उसे साथ देने का भरोसा दिलाया तो उसने अपने दोस्त आशिक के साथ मिलकर पति की हत्या करने का सच उगल दिया। इसे सुनने के बाद उसके माता-पिता के पैरो तले की जमीन खिसक गई। वे उसे लेकर थाने पहुंचे। इस तरह मर्चेंट नेवी अधिकारी सौरभ कुमार सिंह की हत्या का सच दुनिया के सामने आया।

आपको बता दें कि मेरठ की मुस्कान ने सौरभ से प्यार किया, 2016 में शादी की, एक बेटी को जन्म दिया लेकिन फिर उसी प्यार का कत्ल करने  की ऐसी खौफनाक साजिश भी रच डाली कि पुलिस अधिकारी भी सन्न रह गए . घर के अंदर चाकू चले, खून बहा, शरीर के टुकड़े किए गए, प्लास्टिक के ड्रम में रख दिया और फिर उस पर सीमेंट डाल दिया, ताकि किसी को शक न हो. मुस्कान ने घर पर ताला लगाकर लोगों को बता दिया कि वह पति के साथ घूमने जा रही है. लेकिन जुर्म का राज ज्यादा दिनों तक छुप नहीं सका. एक कबूलनामा और फिर पुलिस की दस्तक के साथ वह खौफनाक राज बाहर आ गया, जिसने पूरे मेरठ को हिलाकर रख दिया.साल 2015 में सौरभ और मुस्कान की मुलाकात हुई थी।

प्यार हुआ और 2016 में दोनों ने शादी कर ली. दोनों की जिंदगी में खुशियां थीं, एक प्यारी-सी बेटी भी थी, जो इस वक्त दूसरी कक्षा में पढ़ रही है. सौरभ मर्चेंट नेवी में अफसर थे और लंबे समय तक समुद्र में रहने के कारण, मुस्कान अकेले मेरठ में बेटी के साथ किराए के मकान में रहती थी.वक्त बदला और 2019 में मुस्कान के जीवन में साहिल की एंट्री हुई, जो उसी मोहल्ले में रहता था. शुरुआत में दोनों के बीच दोस्ती थी, लेकिन यह दोस्ती धीरे-धीरे खतरनाक मोहब्बत में बदल गई. साहिल अब मुस्कान की जिंदगी का हिस्सा बन चुका था, और सौरभ की गैरमौजूदगी में उनके घर का भी।

मुस्कान का जन्मदिन 25 फरवरी को था. वह इसे खास बनाने की तैयारी कर रही थी, लेकिन इस बार एक और चीज तय थी. सौरभ की हत्या. सौरभ लंदन से मेरठ लौटा था, लेकिन उसे क्या पता था कि यह उसकी आखिरी यात्रा होगी. इस खौफनाक साजिश को अंजाम देने के लिए मुस्कान और साहिल ने मिलकर योजना बनाई.

4 मार्च की रात जैसे ही सौरभ घर में सोने गया,

मुस्कान ने इशारा किया और साहिल ने चाकू से उसके ऊपर हमला कर दिया.सौरभ पूरी ताकत से लड़ने की कोशिश कर रहा था, लेकिन मोहब्बत में अंधी हो चुकी मुस्कान ने उसे बचाने की कोशिश तक नहीं की. वह बेबस देखता रहा कि कैसे उसकी पत्नी और उसका प्रेमी उसकी ही जान के दुश्मन बन चुके हैं. कुछ ही मिनटों में सौरभ की सांसें थम गईं।

मुस्कान ने मोहल्ले में यह अफवाह फैला दी कि वह और सौरभ हिमाचल घूमने जा रहे हैं. इसके बाद उसने घर का ताला लगा दिया ताकि किसी को शक न हो.इसके बाद साहिल और मुस्कान ने मिलकर एक प्लास्टिक का ड्रम खरीदा. उन्होंने सौरभ के शव के टुकड़े किए और ड्रम में भर दिए. फिर इसमें सीमेंट डालकर उसे ठोस कब्र में बदल दिया ताकि किसी को शक न हो।

आप को बता देंसौरभ की हत्या के बाद मुस्कान और साहिल ने मनाली में तीन दिन तक रहे. बताया जा रहा है वहां दाेनों में हनीमून मनाया. होटल के कमरे में वह सोशल मीडिया पर तस्वीरें डालती रही, जैसे उसकी जिंदगी में सब कुछ ठीक हो. लेकिन उसकी यह खुशी ज्यादा दिन नहीं टिकने वाली थी।

मुस्कान को लगा था कि वह अपनी खौफनाक साजिश को छुपा लेगी, लेकिन एक गलती ने उसे बेनकाब कर दिया. उसने यह पूरा घटनाक्रम अपनी मां को बता दिया. शायद उसने सोचा कि मां उसे बचा लेगी, लेकिन मां ने पुलिस को फोन कर दिया. पुलिस ने जब मुस्कान से पूछताछ की, तो पहले वह घबराई, फिर झूठ पर झूठ बोलती गई. लेकिन जैसे ही साहिल से पूछताछ की गई, वह टूट गया और उसने पूरी कहानी उगल दी.

जब पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे में बंद पड़े ड्रम को खोला, तो दो घंटे की मशक्कत के बाद भी वह नहीं खुल सका. ठोस सीमेंट ने लाश को बुरी तरह से जकड़ लिया था।

पुलिस ने ड्रम को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया, जहां उसे काटकर शव को बाहर निकाला गया. जैसे ही यह खबर फैली, पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सौरभ राजपूत 4 मार्च को मेरठ आए थे. तभी उनकी हत्या कर दी गई. उनकी पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल ने मिलकर उन्हें मारा और लाश को ड्रम में छुपा दिया. हमने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ हत्या और साजिश रचने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मुस्कान के परिवार वालो के अनुसार सौरभ की हत्या को लेकर मुस्कान पहले गुमराह करती रही। वह सौरभ की हत्या करने के बाद अपने प्रेमी के साथ टूर पर चली गई थी। 13 दिन बाद वह घर लौटी। मुस्कान की बेटी पीहू बार-बार पापा के पास जाने की जिद कर रही थी। बेटी को पापा के लिए तड़पता देख मुस्कान रोने लगी। मुस्कान को रोते देख मां कविता रस्तोगी ने पूछा तो उसने यह कहते हुए गुमराह करना चाहा कि सौरभ मुझसे तलाक लेना चाहता था, इसलिए उसके परिवार ने उसकी हत्या कर दी है, लेकिन कविता अपनी बेटी के स्वाभाव को समझती थी।

सच जानने के लिए कविता और प्रमोद रस्तोगी ने मुस्कान को भरोसा दिलाया कि वह उसका हर हाल में साथ देंगे। इस पर मुस्कान टूट गई, उसने बताया कि साहिल के साथ मिलकर उसने सौरभ को मार दिया है। इसके बाद दंपती के पैरों तले से मानो जमीन खिसक गई, तभी मुस्कान को लेकर थाने पहुंच गए। पुलिस ने उनकी कहानी सुनकर साहिल को गिरफ्तार कर लिया, उसके बाद सौरभ की हत्या का खुलासा हो गया। पुलिस ने दोनो को बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

हत्या की यह बेहद क्रूरता अमानवीयता भरी वारदात सभ्य समाज के लिए चिंता जनक है वहीं समाज में नशे के दुष्प्रभाव और पारिवारिक सामाजिक मूल्यों के पतन तथा  विवाहेत्तर संबंधो के दुष्परिणाम दैहिक भोग वासना की स्वछंदता के चलन से पैदा हो रही समस्याओं वैवाहिक संबंधों में दरार को बयान करती है। यह समाज के पतन की ओर इशारा करती है। समाज में लोकलाज का भय समाप्त होना रोक टोक हस्तक्षेप के खत्म होने का भी नकारातमक प्रभाव है।

अमेरिका से लौटते ही मर्चेंट नेवी पति को उतारा मौत के घाट।
प्रयागराज। मेरठ जिले के थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र में दिल दहलाने वाली घटना हुई है. मर्चेंट नेवी में कार्यरत अमेरिका से लौटे युवक का शव एक ड्रम में मिला है. यही नहीं शव रखने के बाद ड्रम को सीमेंट डालकर पैक कर दिया गया था. सूचना मिलने पर मंगलवार को मौके पर पहुंची पुलिस को शव को ड्रम से निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से ब्रह्मपुरी के इंद्रानगर सेकेंड के रहने सौरभ का आए दिन किसी न किसी बात पर अपने परिजनों से विवाद रहता था. जिसके बाद परिवार वालों ने बेदखल कर दिया था. पिछले 3 साल से सौरभ और उसकी पत्नी मुस्कान इंद्रानगर कॉलोनी में किराए पर रह रहे थे. सौरभ अमेरिका में पानी के जहाज पर काम करता था, वर्तमान में वह लंदन में था. लगभग एक माह पूर्व ही सौरभ छुट्टियां लेकर अपनी पत्नी मुस्कान का जन्मदिन मनाने इंडिया आया था।

सौरभ का भाई राहुल बीते कई दिन से अपने भाई का नंबर मिलाकर बात करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उसकी बात नहीं हो पा रही थी, जिसकी वजह से वह बेहद परेशान था. राहुल अपने भाई के बारे में जानकारी करने मंगलवार को किराए के घर पर पहुंचा. लेकिन किराए पर लिए घर पर कोई नहीं मिला, जिस पर उसने भाभी को कॉल कर भाई के बारे में पूछा. इस पर भाई ने कहा कि वह तो मायके में आई हुई है, उसे कोई जानकारी नहीं है।

राहुल को अपने भाई की और भी ज्यादा चिंता सताने लगी. राहुल किराए के मकान के पास में ही था तभी अचानक उसकी भाभी किसी युवक के साथ वहां पहुंच गई. इसके बाद देवर ने भाभी से पुनः अपने भाई के बारे में जानकारी की, जिस पर वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई. इस पर राहुल ने भाभी को अन्य युवक के साथ देखकर कुछ अजीब सा लगा. और राहुल ने अपनी भाभी मुस्कान से उसके साथ आए युवक के रिश्ते के बारे में पूछने की कोशिश की, जिस पर वह चुप्पी साध गई।

इसके बाद राहुल ने दोनों को पकड़ लिया और उनसे अपने भाई के बारे में पता करने लगा. मुस्कान कुछ देर तक तो अपने पति के कहीं गायब होने की बात कहकर गुमराह करती रही. लेकिन बाद में घर में से आ रही बदबू की वजह से राहुल के होश उड़ गये. एक बड़े ड्रम में भाई के शव को होने का अंदेशा जताया. ड्रम को लोहे का बड़ा सा ढक्क्न लगाकर सीमेंट डालकर पूरी तरह से पैक किया हुआ था. इसके बार राहुल ने शोर मचा दिया, जिससे आसपास के लोग भी वहां एकत्र हो गये और मुस्कान और उसके साथ आए युवक को दबोच लिया।

इसी बीच पुलिस को भी सूचना दे दी गई. पुलिस ने सौरभ की पत्नी मुस्कान और उसके साथी से जब सख्ती से पूछताछ की तो पूरे रहस्य से पर्दा उठ गया. पूछताछ में मुस्कान ने सौरभ की हत्या के बाद उसे ड्रम में बंद करने की बात कबूल की है. पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया है. जबकि ड्रम से शव निकालने के लिए पुलिस काफी कोशिश करनी पड़ी. एक घंटे से अधिक समय तक काफी मशक्कत के बाद शव को ड्रम से निकाला जा सका।

एसपी सिटी ने बताया कि ड्रम में सीमेंट जमा हुआ था, ऐसे में पुलिस को शव को निकालने के लिए काफी मशक्कत करना पड़ा. पुलिस ने ड्रिल मशीन से ड्रम को तोड़कर शव को बाहर निकाला. अब तक यही बात सामने आई है कि अवैध संबंधों में बाधक बनने पर पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या को अंजाम दिया है. मुस्कान ने पड़ोसियों से बताया था कि वह पति के साथ टूर पर जा रही है।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि देर शाम को पुलिस को इंदिरापुरम में हत्या की सूचना मिली थी. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल और पूछताछ की तो पता चला कि मर्चेंट नेवी में कार्यरत सौरभ राजपूत 4 मार्च को अपने घर आए थे. इसके बाद से लापता था. शक के आधार पर सौरभ की पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल से पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल लिया. पूछताछ के दौरान बताया कि साहिल ने 4 मार्च को ही चाकू से गोदकर सौरभ की हत्या कर दी थी. हत्या करने के बाद शव के टुकड़े कर एक ड्रम में भर कर सीमेंट से पैक कर दिया था. शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. इसके साथ मुस्कान और साहिल को गिरफ्तार कर लिया गया है. परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।