green tree cutting - Swatantra Prabhat

बिना परमिट के तिवारी पुर में आम व कैथोलिया में सागौन के पेड़ों की हुई कटान
बस्ती। बस्ती जिले के विकास खण्ड दुबौलिया के अन्तर्गत ग्राम पंचायत शुक्लापुर के राजस्व गांव तिवारी पुर में बिना परमिट के आम के पेड़ की कटान हुई है जिसको लेकर वन दरोगा अभिषेक यादव व वन रक्षक शाश्वत दूबे अंजान बने हुए हैं । वही दूसरी तरफ दुबौलिया पुलिस वन विभाग का मामला बता कर चुप्पी साधे हुई है ।

आपको बता दें कि विकासखण्ड दुबौलिया के अन्तर्गत ग्राम ऊँजी के राजस्व गांव कैथोलिया में बीते पिछले सप्ताह में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटान हुई थी जिसकी सूचना हल्का वन दरोगा व वन रक्षक को दी गई थी । वन दरोगा व वन रक्षक ने जांच के बाद कार्यवाही करने का आश्वासन दिया था लेकिन एक सप्ताह बीतने के बाद भी अभी तक कार्यवाही नही हो पाई है ।

सूत्रों की माने तो जब से चिलमा वीट का प्रभार वन दरोगा अभिषेक यादव व वन रक्षक शाश्वत दूबे ने संभाला है तब से लगातार चिलमा वीट में प्रतिबंधित हरे पेड़ों की कटान बड़े पैमाने पर हो रही है । लकड़ी माफिया पर वन विभाग की शिथिलता से कार्यवाही नहीं हो पा रही है जिससे लकड़ी माफिया का मनोबल बढ़ता जा रहा है । दुबौलिया क्षेत्र में यदि ऐसे ही चिलमा वीट प्रभारियों का रवैया रहा तो कभी भी चिलमा क्षेत्र में प्रतिबंधित हरे पेड़ों की कटान नही रुक पायेगी । चिलमा व दुबौलिया क्षेत्र में धड़ल्ले से हो रही हरे पेड़ों की कटान को लेकर रेंजर कप्तानगंज राजू प्रसाद ने कड़ी नाराजगी जताई है और उक्त प्रकरण में तत्काल जांच कर कार्यवाही करने का निर्देश दिया है ।

हरे पेड़ों की हो रही कटाई,अधिकारी नहीं कर रहे ठोस कार्यवाही
लालगंज (रायबरेली)। वन विभाग की लापरवाही के चलते क्षेत्र में धड़ल्ले से हरे पेड़ों की कटाई की जा रही है।इसके बाद भी विभाग वन माफियाओं पर शिकंजा नहीं कस पा रहा है।प्रशासन भी इस तरफ अनदेखी कर रहा है।जबकि हर वर्ष सरकार व प्रशासन हरियाली को बढ़ावा देने के लिए पौधरोपण अभियान चलाता है।इस पर सरकार द्वारा करोड़ों रुपए खर्च किए जाते हैं,विभिन्न संस्थाएं भी लगातार जागरूक करते हुए पौधरोपण कर रही हैं,जिससे हमारा क्षेत्र व देश हरा भरा रहे और प्रकृति संरक्षण का सपना साकार हो सके।जबकि उसकी सुरक्षा को लेकर संबंधित विभाग ही लापरवाही बरतते हैं।

एक ऐसा ही मामला प्रकाश में आया है जहां थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोतवाखेड़ा गांव में बेखौफ वन माफिया ने बिना परमिट वन विभाग व पुलिस की मिलीभगत से प्रतिबंधित हरे नीम के पेड़ को काटकर जमींदोज कर दिया।जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हुई तो खुद का दामन बचाने के लिए वन विभाग ने महज खानापूर्ति करते हुए मुकदमा पंजीकृत करने हेतु तहरीर दी है।वहीं जब उक्त संबंध में वन दरोगा ओपी सिंह से जानकारी के लिए दूरभाष पर संपर्क किया गया तो उन्होंने काल रिसीव करना मुनासिब नहीं समझा।

वहीं जब वन रक्षक आशीष कुमार से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि सोतवाखेड़ा गांव में अवैध कटान की सूचना मिली थी।मौके पर पहुंचने से पहले ही लकड़कट्टा एक हरे नीम को काटकर लकड़ी लेकर जा चुका था।उक्त संबंध में थाने तहरीर दी गई है, संबंधित के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया जाएगा।उल्लेखनीय है कि बढ़ते पर्यावरण संकट के समाधान के लिए पर्यावरणविद्, वैज्ञानिक,समाजसेवी तथा सरकार द्वारा भले ही हर वर्ष पौधरोपण कराकर वन संरक्षण का प्रयास किया जा रहा हो लेकिन मौके की स्थिति बेहद चौकाने वाली है।वनों से कीमती लकड़ियों के काटे जाने से वन समाप्त होते जा रहे हैं।वन विभाग के लोग वन माफियाओं के सहयोगी जैसी भूमिका अदा करते हैं।वनों से साखू,सागौन, वियजसाल, खैर, चिलबिल, बबूल के पेड़ सिर्फ नाम मात्र के बचे हैं।