जुगैल थाना क्षेत्र - Swatantra Prabhat

जुगैल में दर्दनाक सड़क हादसा, शिक्षक की मौत
अजित सिंह ( ब्यूरो रिपोर्ट)

जुगैल /सोनभद्र-

जिले के जुगैल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जुगैल टोला पचपेड़िया में दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।मृतक की पहचान अक्षय कुमार पुत्र गोरे लाल के रूप में हुई है, जो जुगैल टोला चकरिया के निवासी थे। वह राजकीय विद्यालय जुगैल में संविदा पर शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। इसके साथ ही, वह जुगैल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बूथ अध्यक्ष भी थे। बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार स्कूल की छुट्टी के बाद अपने घर लौट रहे थे, तभी यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना घट गई।

इस हादसे में संतोष पुत्र रघुवीर खरवार, निवासी जुगैल टोला पचपेड़िया, गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।घटना की सूचना मिलते ही जुगैल थाने के उपनिरीक्षक शंकर गिरी पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक अक्षय कुमार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, गंभीर रूप से घायल संतोष को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।इस दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। एक युवा शिक्षक और सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता की असामयिक मृत्यु से उनके परिवार, विद्यालय और पार्टी कार्यकर्ताओं में गहरा दुख है। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।

जुगैल में 10 वर्षीय बालक की निर्मम हत्या, क्षेत्र में दहशत का माहौल
अजित सिंह ( ब्यूरो रिपोर्ट)

जुगैल/सोनभद्र-

जनपद सोनभद्र के थाना जुगैल क्षेत्र के ग्राम पंचायत जुगैल टोला रामनगर में एक अत्यंत दुखद और सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक 10 वर्षीय मासूम बालक का शव बरामद होने से पूरे इलाके में मातम और भय का वातावरण व्याप्त हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक बालक की पहचान कप्तान खरवार पुत्र हीरामणि के रूप में हुई है। बालक के पिता, हीरामणि ने थाना जुगैल में यह सूचना दी कि उनके 10 वर्षीय बेटे की किसी अज्ञात व्यक्ति ने हत्या कर दी है।

इस हृदयविदारक खबर के तुरंत बाद, थाना प्रभारी जुगैल, क्षेत्राधिकारी ओबरा और अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) बिना किसी देरी के घटनास्थल पर पहुंचे।पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बालक के शव को अपने कब्जे में ले लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

वर्तमान में, जुगैल पुलिस इस जघन्य अपराध की तह तक जाने और दोषियों को पकड़ने के लिए गहन जांच में जुट गई है।मृतक कप्तान के परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्होंने एक अज्ञात व्यक्ति पर उनके मासूम बच्चे की हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।

इस घटना से पूरे क्षेत्र में गहरा शोक और आक्रोश है। हर कोई इस क्रूर कृत्य से स्तब्ध है और इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस प्रशासन लोगों को न्याय का भरोसा दिलाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच करने का आश्वासन दे रहा है।

सोनभद्र :कुड़ारी पुल के उद्घाटन से पहले भक्ति और उल्लास का संगम
अजीत सिंह ( ब्यूरो रिपोर्ट)

कुड़ारी/सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-

जुगैल थाना क्षेत्र के कुड़ारी में सोन नदी पर निर्मित बहुप्रतीक्षित शिल्पी कुराड़ी पुल के पूरा होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। पुल के औपचारिक उद्घाटन से पहले, स्थानीय लोगों ने भक्ति और उल्लास के साथ अखंड हरिकीर्तन का आयोजन किया, जिसके बाद एक भव्य भंडारा भी हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।

इस पुल के बनने से कुड़ारी और आसपास के इलाकों के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। अभी तक नदी पार करने के लिए लोगों को नाव या लंबे घुमावदार रास्तों का सहारा लेना पड़ता था, जिसमें काफी समय और परेशानी होती थी।

अब इस पुल के माध्यम से घोरावल और मिर्जापुर जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों से सीधी कनेक्टिविटी स्थापित हो जाएगी, जिससे व्यापार और अन्य गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह पुल क्षेत्र के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

भव्य भंडारे के आयोजन में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद रामशकल ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और पुल के निर्माण कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी।

परियोजना प्रबंधक सेतु निर्माण इकाई मिर्जापुर के रविशंकर उपाध्याय और सहायक अभियंता रियाज अहमद भी इस महत्वपूर्ण अवसर पर मौजूद रहे। उन्होंने पुल की विशेषताओं और इसके लाभों के बारे में लोगों को जानकारी दी।स्थानीय निवासियों ने पुल के निर्माण के लिए सरकार और प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

उनका कहना है कि यह पुल उनके जीवन में एक बड़ा बदलाव लाएगा और उन्हें विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचने में मदद करेगा। पुल के जल्द ही आधिकारिक रूप से खुलने की उम्मीद है, जिसके बाद क्षेत्र में विकास की एक नई गाथा लिखी जाएगी।

संदिग्ध परिस्थिति में महिला ने लगाई फांसी , परिजनों में मचा कोहराम.
वीरेंद्र कुमार /आर.एन सिंह (संवाददाता)

ओबरा /सोनभद्र-

जुगैल थाना क्षेत्र के मदाइन गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में फांसी के फंदे में झूलकर आत्महत्या करने की घटना सामने आई है। महिला का फांसी के फंदे पर झूलता देख परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में महिला को फांसी के फंदे से उतार कर परिजनों द्वारा निजी साधन से सीएचसी चोपन ले जाया गया।

जहां पर डॉक्टरों ने महिला को देखते ही मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद महिला की शव को परिजन अपने साथ घर ले कर चले गए। हालांकि मौत की सूचना पर मृतिका के घर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वहीं अस्पताल में मौजूद डॉ फैज़ अहमद ने बताया कुछ लोगों के द्वारा इलाज़ के लिए एक महिला को लाया गया था। जो कि मदाइन निवासी रंजना पाण्डेय (27) पत्नी दिनेश पाण्डेय नामक महिला जब अस्पताल आई तो मृत अवस्था में थी। देखने से ऐसा प्रतीत हुआ की उसने फांसी लगाई हो बाकी मौत की वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा।