UP police news - Swatantra Prabhat

जिला अस्पताल से कथित अपहरण के बाद बच्ची की हत्या
गोरखपुर में 10 वर्षीय बच्ची की हत्या से सनसनी, डायल-112 में तैनात सिपाही गिरफ्तार; नदी से बरामद हुआ शव

जिला अस्पताल से कथित अपहरण के बाद बच्ची की हत्या, पुलिस दुष्कर्म के एंगल से भी कर रही जांच

खबर: अमित राघव (ब्यूरो चीफ देहरादून)

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10 वर्षीय बच्ची के कथित अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस ने डायल-112 में तैनात एक सिपाही को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की निशानदेही पर गुरुवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे नदी से बच्ची का शव बरामद किया गया। इस जघन्य वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

जिला अस्पताल से बच्ची के कथित अपहरण का आरोप

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बच्ची का कथित रूप से गोरखपुर जिला अस्पताल परिसर से अपहरण किया गया था। घटना के बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की और विभिन्न तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंची।

आरोपी सिपाही की निशानदेही पर मिला शव

पुलिस जांच के दौरान गिरफ्तार किए गए आरोपी सिपाही की निशानदेही पर नदी से बच्ची का शव बरामद किया गया। शव मिलने के बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों और अन्य पहलुओं की पुष्टि की जाएगी।

दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, जांच जारी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका से भी जांच की जा रही है। हालांकि, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही होगी। पुलिस का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

डायल-112 में तैनात था आरोपी सिपाही

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभिषेक यादव के रूप में हुई है, जो गोरखपुर में डायल-112 सेवा में सिपाही के पद पर तैनात था। इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया है।

पहले भी गंभीर मामले में जा चुका है जेल

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी सिपाही पहले भी पश्चिम बंगाल की एक युवती से कथित दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका है और उस प्रकरण में उसे निलंबित भी किया गया था। पुलिस इस मामले में भी उसके आपराधिक रिकॉर्ड और सेवा संबंधी विवरण की जांच कर रही है।

पुलिस कर रही विस्तृत जांच

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यदि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इलाके में आक्रोश, आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

घटना के बाद स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों में भारी आक्रोश है। लोगों ने आरोपी के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है।

जांच के बाद सामने आएगी पूरी सच्चाई

फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और उससे पूछताछ जारी है। मामले में अंतिम निष्कर्ष पुलिस जांच, फोरेंसिक साक्ष्यों और न्यायालय की प्रक्रिया के बाद ही सामने आएगा।

दरोगा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
शाहजहांपुर में रोजा थाने के एसआई राजेंद्र सिंह की संदिग्ध मौत, किराये के कमरे में मिला शव

खबर:अमित राघव (ब्यूरो चीफ)

मोबाइल बंद मिलने पर परिजनों ने पुलिस को दी सूचना, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के रोजा थाना क्षेत्र में तैनात उपनिरीक्षक (एसआई) राजेंद्र सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव बुधवार को आदर्श नगर कॉलोनी स्थित किराये के कमरे में मिलने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

हाल ही में हुआ था रोजा थाने में तबादला

जानकारी के अनुसार, एसआई राजेंद्र सिंह मूल रूप से शामली जिले के निवासी थे, जबकि उनका परिवार मेरठ में रहता है। कुछ समय पहले ही उनका तबादला थाना खुदागंज से रोजा थाने के हल्का नंबर-2 में हुआ था। वह रोजा क्षेत्र की आदर्श नगर कॉलोनी की गली नंबर-6 में स्थित एक किराये के कमरे में रहकर अपनी ड्यूटी निभा रहे थे।

सुबह से बंद था मोबाइल, परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस

बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह से राजेंद्र सिंह का मोबाइल फोन बंद था। कई बार संपर्क करने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिलने पर चिंतित परिजनों ने रोजा थाना प्रभारी से संपर्क कर मामले की जानकारी दी। इसके बाद थाना प्रभारी ने तत्काल पुलिस टीम को उनके आवास पर भेजा।

कमरे का दरवाजा खुला मिला, बेड पर पड़ा था शव

पुलिस जब मौके पर पहुंची तो कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। अंदर प्रवेश करने पर एसआई राजेंद्र सिंह का शव बेड पर पड़ा मिला। पुलिसकर्मियों ने तुरंत इसकी सूचना थाना प्रभारी और उच्च अधिकारियों को दी। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।

फोरेंसिक जांच के साथ पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। जांच में आत्महत्या, प्राकृतिक मृत्यु या अन्य किसी कारण सहित सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी स्थिति स्पष्ट

फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी और उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बर्रा एलिवेटेड पुल पर सड़क दुर्घटना में एक सिपाही समेत दो की मृत्यु, एक सिपाही घायल
कानपुर। बर्रा एलिवेटेड पुल पर एक सड़क दुर्घटना में यातायात पुलिस के एक सिपाही व ट्रक चालक की मृत्यु हो गई तथा एक सिपाही घायल हो गया जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। दिनांक 05/06 जुलाई 2026 की रात्रि एलिवेटेड पुल पर हुई सड़क दुर्घटना की सूचना पर  अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा ने पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार के साथ थाना बर्रा क्षेत्र स्थित बर्रा एलिवेटेड पुल पर हुए सड़क दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुर्घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की, घटनास्थल का सूक्ष्म अवलोकन किया तथा दुर्घटना के कारणों एवं परिस्थितियों की समीक्षा की। साथ ही घायल पुलिसकर्मी के उपचार की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दुर्घटना में यातायात पुलिस के एक कांस्टेबल तथा ट्रक चालक/हेल्पर की मृत्यु हो गई है, जबकि एक अन्य पुलिसकर्मी घायल है, जिसका उपचार चिकित्सालय में चल रहा है। प्रकरण में पुलिस द्वारा सभी पहलुओं पर जांच करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

मंसुरपुर चौराहे से युवती को जबरन वाहन में बैठाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।
स्वतंत्र प्रभात ।

बहरिया, प्रयागराज।

थाना बहरिया पुलिस ने युवती के अपहरण के प्रयास और जबरन वाहन में बैठाकर ले जाने के मामले में दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को सोमवार को थाना क्षेत्र के बाबूगंज स्थित नहर पुलिया के पास से पकड़ कर उनके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान अरविन्द कुमार पटेल उर्फ सोनू (21 वर्ष) पुत्र रामचरन पटेल तथा मोनू पटेल (22 वर्ष) पुत्र राधेश्याम पटेल, निवासी ग्राम चकिया धमौर, थाना बहरिया, कमिश्नरेट प्रयागराज के रूप में हुई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 14 जून 2026 को मंसुरपुर चौराहे के पास आरोपियों ने एक युवती को जबरन अपने वाहन में बैठा लिया था। युवती द्वारा शोर-शराबा करने पर आरोपी उसे कुछ दूरी तक ले गए और बाद में छोड़कर फरार हो गए थे। पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना बहरिया में मुकदमा अपराध संख्या 112/2026, धारा 87 एवं 351(3) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। मुखबिर की सूचना पर थाना बहरिया पुलिस टीम ने सोमवार को बाबूगंज नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर दोनों वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, 4 अवैध देशी बम बरामद।
स्वतंत्र प्रभात ।

हंडिया/प्रयागराज।

हत्या के प्रयास के एक मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से चार अवैध देशी बम बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धाराएं बढ़ाते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार थाना हण्डिया में दर्ज मुकदमा संख्या 280/2026, धारा 109(1), 115(2) एवं 351(3) भारतीय न्याय संहिता से संबंधित वांछित अभियुक्त मो. समीर पुत्र सगीर अहमद, निवासी शाहगंज स्टेशन रोड, कस्बा मऊआइमा, थाना मऊआइमा, कमिश्नरेट प्रयागराज को शुक्रवार को थाना क्षेत्र के भेस्की पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से चार अवैध देशी बम बरामद हुए।

पुलिस ने बताया कि बरामदगी के आधार पर मुकदमे में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 4/5 की बढ़ोत्तरी की गई है तथा आरोपी के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पति-पत्नी के विवाद से जुड़ा है मामला

जानकारी के अनुसार 10 जून 2026 को थाना हण्डिया क्षेत्र के वार्ड संख्या-08 स्थित महामाया कॉलोनी में पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था। आरोप है कि पति एवं उसके अन्य रिश्तेदारों ने मुकदमा वादिनी और उसकी बहन के साथ गाली-गलौज की, मारपीट की तथा तमंचे से फायरिंग भी की थी।

घटना के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना हण्डिया में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस आरोपी मो. समीर की तलाश कर रही थी।

शादी के तीसरे दिन युवक की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला शव।
स्वतंत्र प्रभात ।

हंडिया/प्रयागराज।

हंडिया क्षेत्र में शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं जब विवाह के महज तीसरे दिन एक युवक का शव घर में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार हंडिया क्षेत्र निवासी संतोष कुमार (28 वर्ष) का विवाह 7 जून को पूरे रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुआ था। 8 जून को दुल्हन की गृह प्रवेश की रस्म हुई और परिवार में खुशी का माहौल था। परिजनों के अनुसार किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि शादी के कुछ ही दिनों बाद ऐसा दुखद हादसा हो जाएगा।

बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन संतोष घर के एक कमरे में गया था। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों ने उसे आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद जब कमरे का दरवाजा खोला गया तो संतोष का शव फंदे से लटका मिला। यह दृश्य देखते ही परिवार के लोगों के होश उड़ गए और घर में चीख-पुकार मच गई।

घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही हंडिया पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं फोरेंसिक साक्ष्यों और अन्य परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है।

परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। शादी के बाद घर में जहां खुशियों का माहौल था, वहीं अचानक हुई इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। क्षेत्र में भी घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

बस्ती में दर्दनाक सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल
बस्ती। बस्ती जिले के मुण्डेरवा थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बस्ती-कांटे मार्ग पर ग्राम बनकसही के पास हुआ, जहां सड़क किनारे गिरी पेड़ की टहनी दुर्घटना की वजह बन गई। पुलिस के अनुसार दक्षिण दरवाजा थाना पुरानी बस्ती निवासी 22 वर्षीय अंगद पुत्र सूरज गुप्ता और 21 वर्षीय आदित्य निषाद पुत्र प्रदीप निषाद मोटरसाइकिल से बस्ती से गोरखपुर मछली लेने जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम बनकसही के पास सड़क किनारे गिरी पेड़ की टहनी से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

इसी बीच सल्तौवा गोपालपुर थाना सोनहा निवासी 22 वर्षीय सूरज पुत्र रूपेश कुमार अपने साथियों के साथ बारात से लौट रहा था। सड़क पर घायल पड़े युवकों को देखकर वह मदद के लिए रुक गया। तभी बस्ती से गोरखपुर की ओर जा रही एक अज्ञात बस ने उसे कुचल दिया । हादसा इतना भीषण था कि सूरज की मौके पर ही मौत हो गई।मामले में क्षेत्राधिकार रुधौली कुलदीप यादव ने बताया कि रात लगभग 2:00 बजे बाइक से आ रही युवक की बाइक सड़क पर गिरी हुई टहनी से बाइक टकरा गई और बाइक गिर गई और दोनों चोटिल हो गए |

बारात से वापस लौट रहे युवक द्वारा उन लोगों की सहायता की जाने लगी तभी गोरखपुर से आ रही तेज रफ्तार बस ने रूपेश को कुचल दिया | स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायल अंगद और आदित्य को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने रूपेश को मृत घोषित कर दिया साथ ही इलाज के दौरानअंगद की भी मृत्यु हो गई । वहीं आदित्य का इलाज जारी है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही अज्ञात बस की तलाश और मामले की अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

9 साल पुराने केस में वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार
करैली/प्रयागराज। थाना करैली पुलिस ने लंबित वारण्ट के तहत एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर  सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई  प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय कक्ष संख्या-02, प्रयागराज के आदेश एवं इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में की गई।

पुलिस के अनुसार, केस संख्या 12/2017 से संबंधित वारण्टी अभियुक्त मो0 इस्माइल खां (57 वर्ष) पुत्र स्व. मो0 मोईन खां, निवासी 48/64 नूरुल्ला रोड (सुल्तानपुर भावा), थाना करैली, को 04 मई 2026 को उसके क्षेत्र नूरुल्ला रोड स्थित हड्डी गोदाम इलाके से गिरफ्तार किया गया।

यह मामला लंबे समय से न्यायालय में लंबित था और अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए वारण्ट जारी किया गया था। करैली पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए अभियुक्त को ट्रेस कर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई पूरी की गई और उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

हेड कांस्टेबल का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, इलाके में हड़कंप
ब्यूरो प्रयागराज- हंडिया थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब हेड कांस्टेबल अमरनाथ यादव का शव संदिग्ध परिस्थितियों में रेलवे ट्रैक पर पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमरनाथ यादव मूल रूप से गाजीपुर जनपद के निवासी थे। वह पहले हंडिया थाने में तैनात रह चुके थे और वर्तमान में झूंसी थाना क्षेत्र में पीआरवी 112 पर ड्यूटी कर रहे थे। हालांकि उनका सरकारी आवास हंडिया थाना परिसर में ही था, जहां वह अपनी पत्नी और लगभग दो वर्षीय बेटी के साथ रहते थे।

बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने सुबह रेलवे ट्रैक पर एक शव पड़ा देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहचान कराई, जिससे मृतक की शिनाख्त हेड कांस्टेबल अमरनाथ यादव के रूप में हुई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस आत्महत्या, दुर्घटना या किसी साजिश—तीनों ही पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। फिलहाल पुलिस सभी साक्ष्यों को जुटाने में लगी है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।

प्रयागराज के SRN हॉस्पिटल से पुलिस को चकमा देकर रेप का आरोपी फरार
प्रयागराज। शहर के स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल (SRN) से एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां रेप का आरोपी पुलिस सुरक्षा के बावजूद फरार हो गया। आरोपी के भागने की पूरी घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी को प्रतापगढ़ जिले के मानिकपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया था। उस पर आरोप है कि उसने डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म जैसी जघन्य वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था।

पुलिस आरोपी को मेडिकल प्रक्रिया और डीएनए टेस्ट के लिए प्रयागराज के SRN अस्पताल लाई थी। बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम किसी मौके का फायदा उठाकर आरोपी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर अस्पताल परिसर से फरार हो गया। फरारी के दौरान आरोपी की गतिविधियां अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई हैं। वीडियो फुटेज में आरोपी को तेजी से भागते हुए देखा गया है, जिससे पुलिस को उसकी पहचान और लोकेशन ट्रैक करने में मदद मिल रही है।

घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। प्रयागराज और प्रतापगढ़ की संयुक्त पुलिस टीमें आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं। संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और आसपास के इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही इस मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक अमेठी में किया शुकुल बाजार थाने का वार्षिक निरीक्षण
अमेठी। जनपद के शुकुल बाजार थाने का वार्षिक निरीक्षण सरवणन टी द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव एवं कार्यप्रणाली का गहन अवलोकन किया।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अमेठी ने अभिलेखों के बेहतर रखरखाव और परिसर की उत्कृष्ट स्वच्छता की सराहना की। उन्होंने पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि थाना स्तर पर पारदर्शिता, अनुशासन और जवाबदेही बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है, जिससे आम जनता का विश्वास और मजबूत हो सके।

उन्होंने लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण, फरियादियों से संवेदनशील व्यवहार तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश भी दिए।पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने कहा कि थाने की साफ-सफाई और अभिलेखों का सुव्यवस्थित होना बेहतर पुलिसिंग का आधार है, जो कार्यक्षमता को बढ़ाता है और जनता को सकारात्मक संदेश देता है।

वहीं क्षेत्रवासियों ने भी पुलिस प्रशासन की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि जब से सरवणन टी ने जनपद की कमान संभाली है, तब से अपराध और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगा है। आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है और पुलिस के प्रति विश्वास भी बढ़ा है।यह निरीक्षण पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने यूपी पुलिस से पूछा: एफआईआर में केंद्रीय मंत्री के नाम के आगे 'माननीय' या 'श्री' क्यों नहीं लिखा?
ब्यूरो प्रयागराज- इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार से इस बात पर स्पष्टीकरण मांगा है कि पुलिस ने अपनी दर्ज की गई एक एफआईआर (प्रथम सूचना रिपोर्ट) में एक केंद्रीय मंत्री के नाम के आगे 'माननीय' या 'श्री' क्यों नहीं लिखा [हर्षित शर्मा और 2 अन्य बनाम उत्तर प्रदेश राज्य और 2 अन्य]। जस्टिस जे.जे. मुनीर और जस्टिस तरुण सक्सेना की खंडपीठ  ने राज्य के गृह सचिव से इस मामले में सम्मानजनक उपाधि (honorific) के न लिखे जाने का कारण बताने को कहा।कोर्ट ने कहा कि पुलिस को यह उपाधि जोड़नी चाहिए थी, भले ही शिकायतकर्ता ने इसका ज़िक्र न किया हो।

कोर्ट ने कहा, "उत्तर प्रदेश सरकार, लखनऊ के अपर मुख्य सचिव (गृह) अपने हलफनामे में यह स्पष्ट करें कि FIR में जिस माननीय केंद्रीय मंत्री का नाम आया है, उनके नाम के आगे सामान्य सम्मानजनक उपाधि 'माननीय' क्यों नहीं लिखी गई, और एक जगह तो उनका ज़िक्र सिर्फ़ उनके नाम से किया गया है, बिना 'श्री' लगाए। भले ही लिखित रिपोर्ट में शिकायतकर्ता ने माननीय मंत्री का ज़िक्र सही तरीके से न किया हो, लेकिन 'चेक FIR' लिखते समय पुलिस का यह फ़र्ज़ था कि वह प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सम्मानजनक उपाधि जोड़ती, भले ही कोष्ठक (brackets) में ही सही।"

कोर्ट उस याचिका पर सुनवाई कर रहा था जिसमें एफआईआर को रद्द करने की मांग की गई थी; इस एफआईआर में आपराधिक धमकी और आपराधिक विश्वासघात के आरोप लगाए गए थे। आरोप है कि आरोपियों ने शिकायतकर्ता से नौकरी दिलाने के बहाने 80 लाख रुपये लिए थे। पुलिस शिकायत के अनुसार, बाद में उन्होंने वह रकम वापस नहीं की और उसे जान से मारने की धमकी भी दी।इस मामले में केंद्रीय मंत्री आरोपी नहीं हैं, लेकिन FIR में उनका नाम आया है।

कोर्ट इस एफआईआर को रद्द करने वाली याचिका पर 6 अप्रैल को सुनवाई करेगा। 30 मार्च को, कोर्ट ने सरकारी वकील से आरोपियों के खिलाफ लगाए गए आरोपों के संबंध में कुछ निर्देश लेने को कहा था। दिलचस्प बात यह है कि एक अन्य मामले में, हाई कोर्ट ने हाल ही में यूपी  पुलिस से यह सवाल किया था कि उसने ट्रायल कोर्ट  को "निचली अदालत" (the court below) क्यों कहा।

कोर्ट के आदेश के जवाब में दायर एक हलफनामे में, कुशीनगर के पुलिस अधीक्षक ने निम्नलिखित बातें लिखी थीं:"जिस पर निचली अदालत ने 03.01.2026 को अपराध का संज्ञान लिया।" न्यायमूर्ति हरवीर सिंह ने अब पुलिस अधिकारी को अपने शब्दों के चयन के बारे में स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है।इस मामले पर 10 अप्रैल को विचार किया जाएगा।