ओबरा क्षेत्र - Swatantra Prabhat

सोनभद्र में अवैध खनन को लेकर सच दिखाने वाले पत्रकारों को माफियाओं द्वारा रची जा रही फंसाने की साजिश
अजित सिंह ( ब्यूरो रिपोर्ट)

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-

सोनभद्र जिले में अवैध खनन का बेलगाम खेल लगातार जारी है, और इस पूरे गोरखधंधे में खनन विभाग तथा प्रशासन की कथित मिलीभगत पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में जब कुछ निष्पक्ष पत्रकारों ने इस अवैध कारोबार का पर्दाफाश करने का साहस दिखाया, तो उन्हें न सिर्फ माफिया तत्वों से धमकियों का सामना करना पड़ा, बल्कि अब वे झूठे आरोपों और सुनियोजित साजिशों के जाल में भी फंसाते दिख रहे हैं।

एक वायरल वीडियो में जिसमें कथित तौर पर एक पत्रकार को दारोगा हूं कहते हुए दिखाया जा रहा है जो कि पूरे मामले को और भी उलझा दिया है। हालांकि वीडियो की गहन पड़ताल से सच्चाई कुछ और ही सामने आ रही है और यह पत्रकारों पर लगे आरोपों की गंभीरता पर बड़े प्रश्नचिह्न लगाती है। यह घटना पत्रकारिता की नैतिकता, एकजुटता और सच को सामने लाने की चुनौतियों पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है।

इन पत्रकारों ने अपनी रिपोर्टिंग के जरिए खनन माफिया और उनके कथित संरक्षकों के बीच के 'खेल' का पर्दाफाश करने का दावा किया। हालांकि सच्चाई सामने आने के बाद इन पत्रकारों को कड़े विरोध और सीधी धमकियों का सामना करना पड़ा।

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि उन पर आधारहीन और झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं, और उन्हें अपने काम से रोकने तथा फंसाने की सुनियोजित कोशिश की जा रही है।जबकि इस वीडियो की बारीकी से पड़ताल की गई, तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए, जो आरोपों की पोल खोलते हैं।

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वीडियो में कहीं भी कोई पत्रकार अपने मुंह से यह कहते हुए नहीं दिख रहा है कि मैं दारोगा हूं या मैं वन रेंजर हूं। यह बिंदु सीधे तौर पर आरोपों की सत्यता पर सवाल उठाता है। यह कैसे संभव है कि बिना सुने ही आरोप लगा दिए जाएं।

वीडियो में जो व्यक्ति आरोप लगा रहा है जो खुद वीडियो बना रहा है, वह खुद अपने मुंह से यह गलत आरोप लगा रहा है कि कोई पत्रकार दारोगा बन रहा है। यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि आरोप एकतरफा, आधारहीन और दुर्भावनापूर्ण हैं, जिनका एकमात्र उद्देश्य पत्रकारों को बदनाम करना और उनके द्वारा उजागर किए गए सच से ध्यान भटकाना हो रहा है।

ताजा मामला कुछ दिन पहले जुगैल क्षेत्र में भी पत्रकारों के साथ इसी तरह की घटना हुई है, जहाँ उन्हें फर्जी तरीके से फंसाने की कोशिश की जा रही है। यह पैटर्न बताता है कि अवैध खनन में शामिल लोग और उनके समर्थक सच सामने लाने वाले पत्रकारों को बदनाम करने और उन्हें अपने काम से रोकने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। यह दर्शाता है कि यह महज एक इत्तफ़ाक नहीं, बल्कि एक सुनियोजित रणनीति का हिस्सा है।

यह स्थिति इस बात की ओर इशारा करती है कि जो लोग खुद गलत काम में लिप्त हैं, वे दूसरों को फंसाने और बदनाम करने के लिए ऐसे झूठे आरोप गढ़ते हैं ताकि सच्चाई सामने न आ सके और उनका अवैध धंधा बेरोकटोक चलता रहे।

इस घटना ने सोनभद्र में पत्रकारिता की नैतिकता और पत्रकार एकता के दावों पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।जब वीडियो में पत्रकार खुद यह बयान नहीं दे रहा है कि वह दारोगा है, तो कैसे किसी भी व्यक्ति, खासकर किसी अन्य पत्रकार द्वारा, बिना किसी पुष्टि के ऐसे गंभीर आरोप लगाए जा सकते हैं और वीडियो को वायरल किया जा सकता है।

पत्रकारिता का मूलभूत सिद्धांत है कि किसी भी आरोप या खबर को प्रकाशित करने से पहले संबंधित व्यक्ति का पक्ष जानना अनिवार्य है। इस मामले में, आरोप लगाने से पहले संबंधित पत्रकार से फोन करके या मिलकर सच्चाई जानने की कोशिश क्यों नहीं की गई।

यह घटना पत्रकार संगठनों की एकजुटता और उनके आंतरिक अनुशासन पर भी प्रश्नचिह्न लगाती है। यदि पत्रकार ही एक-दूसरे पर झूठे आरोप लगाएंगे और बिना पुष्टि के वीडियो वायरल करेंगे तो सच्चाई कौन उजागर कर पाएगा और पत्रकारिता की साख कैसे बचेगी? यह पत्रकार एकता के दावों को कमजोर करता है।

सोनभद्र में पत्रकारों पर हो रहे ये हमले और झूठे आरोप बेहद चिंताजनक हैं। यह न केवल पत्रकारों की स्वतंत्रता पर हमला है, बल्कि यह सच्चाई को सामने लाने के उनके प्रयासों को दबाने की एक सोची-समझी साजिश भी है।ऐसे में सोनभद्र के सभी पत्रकारों को व्यक्तिगत मतभेदों को भुलाकर एकजुट होने की सख्त जरूरत है।

उन्हें इन फर्जी आरोपों के खिलाफ मिलकर आवाज उठानी चाहिए और उन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए जो अवैध खनन कर रहे हैं और साथ ही पत्रकारों को झूठे मुकदमों में फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। ताकि भविष्य में कोई भी पत्रकार को इस तरह से निशाना बनाने की हिम्मत न कर सके।

पत्रकार संगठनों को भी इस मामले में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए और अपने सदस्यों के हितों की रक्षा करनी चाहिए।यह पूरा प्रकरण जिला प्रशासन और खनन विभाग की भूमिका पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है। यदि जिलाधिकारी और अन्य उच्चाधिकारी वास्तव में अवैध खनन को रोकने के लिए गंभीर हैं, तो उन्हें न केवल अवैध खनन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, बल्कि उन पत्रकारों को भी सुरक्षा प्रदान करनी चाहिए जो इस अवैध धंधे का पर्दाफाश कर रहे हैं।

पत्रकारों पर लगाए जा रहे झूठे आरोपों की निष्पक्ष और त्वरित जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। सोनभद्र में पत्रकारिता की स्वतंत्रता और सच सामने लाने के उनके प्रयास कब तक इन चुनौतियों का सामना करते रहेंगे यह देखना बाकी है।

भाजपा ओबरा मंडल का "ग्राम/वार्ड चलो अभियान" स्वच्छता कार्यक्रम के साथ बाबा साहेब को श्रद्धांजलि
अजीत सिंह ( ब्यूरो रिपोर्ट)

ओबरा/ सोनभद्र-

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ओबरा मंडल ने अपने शीर्ष नेतृत्व द्वारा चलाए जा रहे महत्वपूर्ण अभियान "ग्राम/वार्ड चलो अभियान" के अंतर्गत स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया। मंडल अध्यक्ष शिव नाथ जायसवाल की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम ग्राम सभा खरैटिया, अंबेडकर स्टेडियम और अंबेडकर चौराहे पर आयोजित किया गया।

जहां बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर जी की प्रतिमा और उसके आसपास के क्षेत्र की सफाई की गई। इस विशेष कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री संजीव गोंड रहे। उन्होंने स्वयं बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर जी की प्रतिमा को जल से स्नान कराया और उनके प्रांगण को स्वच्छ करके कार्यकर्ताओं को स्वच्छता के महत्व का संदेश दिया।

इस पुनीत कार्य में भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर मुख्य अतिथि का सहयोग किया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं में संजीव त्रिपाठी, बृजेश पाण्डेय, राम निवास तोमर, उमेश सिंह पटेल, राजेश्वर प्रसाद, पंकज गौतम, निशांत कुशवाहा, सुनील सिंह, शिशिर कुमार शर्मा, विकास सिंह, आशीष तिवारी, अनुज सिंह, कृष्ण कांत पाण्डेय, विभाष घटक, अमरेश, राजाराम यादव, अविनाश अभिषेक सेठ, नारायण मंडल, दिनेश पाठक, सिमा देवी, संतोष जायसवाल, संतोष प्रजापति, रोहित यादव, सूर्या टाटा चौधरी, महेश जयसवाल, विजय पटेल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

ग्राम/वार्ड चलो अभियान के तहत आयोजित इस स्वच्छता कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल गांवों और वार्डों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना है, बल्कि समाज के महापुरुषों को सम्मान देना और उनके आदर्शों को आगे बढ़ाना भी है। बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा और उसके आसपास सफाई करके भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता और सामाजिक समरसता का एक महत्वपूर्ण संदेश दिया।

समाज कल्याण मंत्री संजीव गोंड ने इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला और बाबा साहेब के जीवन एवं विचारों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही स्वस्थ समाज की नींव है और भाजपा सरकार इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है।भाजपा ओबरा मंडल द्वारा आयोजित यह स्वच्छता कार्यक्रम ग्राम/वार्ड चलो अभियान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा।

जिसके माध्यम से पार्टी कार्यकर्ता आम जनता से जुड़कर उनकी समस्याओं को समझने और सरकार की योजनाओं को उन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। इस प्रकार के कार्यक्रम न केवल स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं, बल्कि सामाजिक सद्भाव और एकजुटता को भी मजबूत करते हैं।

अडानी कौशल विकास केन्द्र के प्रशिक्षुओं को दिया गया प्रमाण पत्र एवं किट का वितरण
अजीत सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश

ए.सी.सी.सीमेंट वर्क्स सलाईबनवा के प्रोजेक्ट हेड आशुतोष कुमार के कुशल मार्गदर्शन में अडानी फाउंडेशन द्वारा संचालित अडानी कौशल विकास केन्द्र ओबरा मे आपरेशन हेड शोनू जार्ज और यूपी के मैनेजर सुधांशु मिश्रा के निर्देशन मे इस वर्ष कुल 122 प्रशिक्षुओं को तीन - तीन माह का नि:शुल्क सिलाई मशीन का प्रशिक्षण सम्पन्न होने पर समापन समारोह किया गया।जिसके क्रम  क्षे त्राधिकारी ओबरा हर्ष पांडेय , खंड शिक्षा अधिकारी सुनील सिंह , ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पनारी लक्ष्मण यादव ने संयुक्त रूप से समापन किया।

इस अवसर पर अडानी फाउंडेशन के मनोज चौबे ने बताया कि कौशल विकास केन्द्र में तीन- तीन माह का प्रशिक्षण निरन्तर होता रहेगा । इसी के तहत इस प्रशिक्षण मे कुल 30 प्रशिक्षुओं ने पूरे तीन माह का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

इस अवसर पर अडानी फाउंडेशन की ओर से प्रमेश बालान , एन.आर.एल.एम. की उड़ान सी.एल.एफ. की ओर से पूनम देव, भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष हेमलता जायसवाल, अडानी कौशल विकास केन्द्र की ओर से सौरभ रावत, प्रशिक्षिका नीलम देवी उपस्थित रहीं।