चोपन विकास खण्ड - Swatantra Prabhat

आबाडी (मिनी गोवा) सहित सभी पर्यटन स्थलों को किया जाएगा प्लास्टिक मुक्त– जागृति अवस्थी, सीडीओ
राजेश तिवारी ( क्राइम ब्यूरो)

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

जनपद में चल रहे प्लास्टिक मुक्त सोनभद्र अभियान के तहत भारत का स्विट्जरलैंड कहा जाने वाले जनपद सोनभद्र के प्राकृतिक एवं पर्यटन स्थलों को प्लास्टिक मुक्त किया जाएगा। जिससे सोनभद्र में पर्यटकों का साफ और स्वच्छ स्थल उपलब्ध कराया जा सके। जिसके तहत आज जागृति अवस्थी, मुख्य विकास अधिकारी सोनभद्र ने अपने टीम के साथ इसकी शुरुआत पहाड़ों के बीच पर्यटन स्थल आबाडी जिसको मिनी गोवा भी कहा जाता है से प्लास्टिक मुक्त कर इसकी शुरुआत किया गया।

जागृति अवस्थी के नेतृत्व में पूरे क्षेत्र को प्लास्टिक और कचरा मुक्त करने के लिए चार भागों में बांटा गया। एक भाग की जिम्मेदारी इन्होंने स्वयं पकड़ी तथा दूसरे भाग में जिला विकास अधिकारी हेमंत सिंह, तीसरे भाग में डीसी मनरेगा रविंद्र वीर एवं चौथा भाग में जिला पंचायत अधिकारी नमिता शरण को दिया।चारों टीमों में गांव के सभी लोग, कर्मचारी तथा स्कूल के बच्चों को भी बाटा गया। टीम ने पूरे पिकनिक स्पॉट में फैले हुए प्लास्टिक एवं कूड़े को बिन कर इकट्ठा किया। आज लगभग 200 किलो प्लास्टिक इकट्ठा किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी ने बच्चों एवं ग्रामीण जनों को संबोधित करते हुए कहा कि यह पर्यटन स्थल प्रकृति के द्वारा दिया एक सुंदर तोहफा है पर्यटकों को साफ और सुन्दर स्थल उपलब्ध रहना चाहिए लेकिन यहां पर लोग घूमने के लिए आते हैं एवं लोक प्लास्टिक एवं छोड़कर स्थल को गंदा कर देते हैं। सभी सार्वजनिक जगह और पर्यटन स्थलों को साफ रखना सभी की जिम्मेदारी है। जो भी पर्यटक यहां आए उनकी भी जिम्मेदारी है कि वह अपने प्लास्टिक और कूड़े को उचित स्थान कूड़ेदान में रखें।

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी अधिकारियों का भी आह्वान किया कि अपने कार्यस्थल के जनपद को साफ रखे और लोगों को जागरूक करें जिससे कि हमारा जनपद सफाई के साथ ही प्लास्टिक मुक्त हो सके। उन्होंने यह भी बताया कि जनपद के जो भी सार्वजनिक एवं पर्यटन स्थल हैं उन सबों को चरणबद्ध तरीके से साफ कर प्लास्टिक मुक्त किया जाएगा तथा ग्राम पंचायत में निर्मित आरआरसी से उनके कूड़े एवं प्लास्टिक को जोड़ा जाएगा जिससे कि वहां का कूड़ा एवं प्लास्टिक आरआरसी के माध्यम से उसका निस्तारण किया जा सके।

मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने कहा कि अभी शुरुआत है बहुत से ग्राम पंचायतें भी अपने ग्राम पंचायत को साफ कर रही हैं तथा लोगों को जागरुक भी कर रही है कि लोग कूड़ा एवं प्लास्टिक यहां वहां ना फेंके। जनपद में चल रहा प्लास्टिक मुक्त अभियान अभियान एक अनूठा अभियान है। आज सोशल मीडिया भी लोगों को जागरूक करने एवं हमारे किए गए कार्य और संदेश को लोगों तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम बन गया है।

जनपद में चल रहे प्लास्टिक मुक्त अभियान को सोशल मीडिया के द्वारा लोगों तक जन तक पहुंचाने एवं प्लास्टिक इकट्ठा करने के लिए बोरी को प्रमोट किए जाने पर सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर प्रतीक्षा जायसवाल एवं विजय कुमार को उनके सराहनीय योगदान के लिए प्रमाण पत्र दे कर सम्मानित किया गया। जनपद के सभी सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर का आह्वान किया गया कि जनपद में जो प्लास्टिक के विरुद्ध चल रहा है और अपने पर्यटन स्थलों को साफ रखने के इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं। जिससे कि लोग जागरुक हो सके इस अभियान के तहत लोग अपने घर पर एक बोरी लगाए और प्रयोग किया हुआ प्लास्टिक बाहर फेंकने के बजाय उसे बोरी में रखें।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा पर्यटन स्थल आबाडी के इस सफाई अभियान के लिए वहां के ग्राम प्रधान प्रहलाद चेरो, दो सफाई कर्मी एवं सचिव को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया तथा सभी ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान एवं ग्राम प्रधान का भी आह्वान किया कि अपने ग्राम पंचायत में इस तरह का अभियान शुरू करें।

कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी हेमंत सिंह, डीसी मनरेगा रविंद्र वीर, डीपीआरओ नमिता शरण, खंड विकास अधिकारी शुभम बरनवाल, डीसी स्वच्छ भारत मिशन अनिल केशरी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत काशी राम ठाकुर, चोपन के पंचायत सचिव दीपक पांडे, शिवकुमार कुशवाहा, अभिषेक सिंह, अरुण सिंह, एडीओ दुद्धी आशुतोष श्रीवास्तव, एडीओ घोरावल रामचरण प्रसाद, सहित समस्त कर्मचारी एवं ग्रामीण जन और प्राथमिक स्कूल के बच्चे उपस्थित रहे।

कोटा में हर घर नल योजना ध्वस्त, लोगों ने किया जोरदार प्रदर्शन
अजीत सिंह ( ब्यूरो रिपोर्ट)

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश -

विकास खंड चोपन क्षेत्र के अंतर्गत कोटा ग्राम पंचायत के कई टोलों में पेयजल की किल्लत तेजी से बढ रही।,हर घर नल योजना के नाम पर ग्रामीणों ने लगाया सचिव के ऊपर गुमराह करने का आरोप। जिसके क्रम में ग्रामीणों ने बुधवार को नाबालिक सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए ग्रामीण कैलाश राधेश्याम परमेश्वर संत कुमार छोटे लाल सबिता नैना देवी सुनीता देवी रेनू देवी अंगद कुमार अर्जुन जगदीश जितेंद्र, लाला, कामेश्वर,, राजेश बैगा, नंदलाल, मुन्ना, दिलीप छत्रधारी सिंह आदि ने बताया कि कोटा ग्राम पंचायत के टोला छिकराडांड, जडगा खाड़ी, भवानी कटरिया गौराही अहिराडेरा, अगरिया बस्ती,बसुधा,कजरहट,गोरा दह में बढ़ती तेज तपन व गर्मी के कारण इन क्षेत्रों का जल स्तर तेजी घट रहा है जिससे कि सरकारी हैंडपंप जबाब देने लगा है और कई टोलों के सरकारी हैंडपंप सूखने के कगार पर है ।

जिससे स्थानीय लोगों को पानी के किल्लतो से जुझना पड रहा है । जिसके क्रम में प्रधान व सचिव को कई बार अवगत कराया गया लेकिन अभी तक कोई सुधि लेने वाला नहीं पहुँचा। और वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों ने यह भी बताया कि कोटा ग्राम पंचायत में हर घर नल योजना के तहत कुछ टोला में नल भी लगवाएं गए लेकिन वह भी समय पानी नहीं आता है और कुछ टोलों में तो नल भी नहीं लगा है। इस स्थिति में केवल एक मात्र हैंडपंप का सहारा है वह भी सुखने के कगार पर पहुंच गया।

ग्रामीणों की मानें तो गर्मी में सबसे ज्यादा पानी की आवश्यकता होती है लेकिन ग्राम पंचायत में पेयजल को लेकर कोई ठोस व्यवस्था नहीं किया गया है । इससे पहले पिछले वर्षों में जहां पानी कि किल्लत होती थी तो ग्राम पंचायत द्वारा टैंकर चलवाकर कमी को पूरा किया जाता है, लेकिन वर्तमान में बंद हैं । जिसके क्रम में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से तत्काल पेयजल आपूर्ति कराने की मांग की है।

इस बावत एडीओ पंचायत चोपन ने कहा कि जिन क्षेत्रों में हर घर नल योजना के तहत नल लगा होगा अगर वहा पेयजल की समस्या होगी तो प्रधान /सचिव से प्रत्रक मिलेगा तो वहा विकल्प के रूप में पानी का टैकर लगवाएं जायेंगे।

जुगैल में कृतिम अंग व सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन
आर. एन. सिंह (संवाददाता)

चोपन/ सोनभद्र -

विकास खण्ड  चोपन अन्तर्गत जुगैल में शुक्रवार को कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन पंचायत भवन परिसर जुगैल में किया गया।

उक्त शिविर में मुख्य अतिथि संजीव कुमार गोंड राज्य मंत्री समाज कल्याण एवं अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश के कर-कमलो द्वारा 37 ट्राईसाईकिल, 10 व्हील चेयर, 25 जोड़ी बैसाखी, 01 लेप्रोसी कीट आदि का वितरण किया गया।

उक्त वितरण कार्यक्रम में अधोहस्ताक्षरी के अतिरिक्त सुनीता यादव ग्राम प्रधान, दीपक पाण्डेय ग्राम पंचायत अधिकारी, दिनेश यादव, प्रधान प्रतिनिधि एवं दिव्यांगजन कार्यालय के सहायक सुयश कुमार शुक्ला, सहायक अध्यापक एल0टी0ग्रेड कनिष्ठ सहायक, गोलू कुमार, श्री विनय कुमार शर्मा, गुफरान अहमद आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।