sabka saath sabka vikas - Swatantra Prabhat

प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सर्किट हाउस में आयोजित मीडिया संवाद कार्यक्रम
बस्ती। प्रदेश सरकार के कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री/जनपद के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सर्किट हाउस में आयोजित मीडिया संवाद कार्यक्रम के अन्तर्गत कहा कि मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश की प्रगति तथा विकास के हर क्षेत्र में किए गए ऐतिहासिक एवं सराहनीय कार्यों द्वारा आम जनमानस का जीवन स्तर ऊंचा उठाने हेतु सतत् प्रयास किया गया है।

उन्होने कहा कि सुशासन को समर्पित प्रधानमंत्री के द्वारा 140 करोड़ भारतीयों की निरन्तर सेवा के 12 वर्ष पूर्ण हो चुके है। इसी के उपलक्ष्य में विश्वास, विकास के जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को संतृप्त किया जा रहा है। मा0 मंत्री ने प्रेस-वार्ता के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री के इस स्वर्णिम कार्यकाल में अबतक किए गये जनहित कार्यो से भारत की तस्वीर व तकदीर दोनो बदली है। उन्होने कहा कि वर्ष 2014 में यह सरकार बनी है तब से सरकार ने सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास के आधार पर जनहितकारी कार्य किया है, बिना किसी भेदभाव के योजनाओं का लाभ पात्रता के आधार पर दिया जा रहा है। सुशासन के लिए जनसुझावों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सरकार ने 10 करोड़ करीब परिवारों को उज्ज्वला गैस कनेक्शन देकर उनके जीवन में खुशहाली लाने का प्रयास किया है। मा0 मंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं व शिशुओं की सुरक्षा, नियमित टीकाकरण, सुरक्षित प्रसव एवं समुचित चिकित्सा हेतु तत्परतापूर्वक कार्य किया है। पी.एम. कुशुम, पी.एम. सूर्यघर, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, सड़को एवं सम्पर्क मार्गो का विस्तारीकरण, रेलवे, बिजली उत्पादन एवं आपूर्ति, एयरपोर्ट, रक्षा एवं अनुसंधान, एक्सप्रेस-वे, आधुनिक एवं वैज्ञानिक तकनीक एआई जैसे अभिनव प्रयोग कर आम जनमानस को सामाजिक, आर्थिक रूप से विकसित करने का सतत् कार्य किया गया है। देश में भ्रष्टाचार एवं आतंकवाद को समाप्त करने के लिए अभियान चलाकर कार्य किया गया है।

मा0 मंत्री ने कहा कि जनपद में किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण व शहरी), प्रधानमंत्री मातृ वंदन, प्रधानमंत्री जनधन, पी.एम. स्वनिधि,, प्रधानमंत्री जन आरोगय, जलजीवन मिशन ग्रामीण, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविकास मिशन, व्यक्तिगत व सामूहिक शौचलयों का निर्माण, वृद्धा, निराश्रित महिला व दिव्यांग पेंशन, कन्या सुमंगला योजनाओं सहित अन्य संचालित योजनाओं द्वारा पात्र लाभार्थियों को आच्छादित किया गया है।

उन्होने कहा कि विगत 12 वर्षों में देश को नई दिशा, नई ऊर्जा और नई पहचान मिली है। भारत आज दुनिया की तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्थाओं में से एक है तथा हम वैश्विक मंच पर मजबूत नेतृत्व के रूप में उभरे हैं। मा0 प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमेशा गरीबों, मजदूरों, किसानों, महिलाओं, अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोगों तथा सभी वर्गों के लिए कार्य किया गया है। आज हम खाद्यान्न, रक्षा, चिकित्सा, आयुध उपकरणों के निर्माण में पहले से अधिक आत्मनिर्भर हैं, आज देश में शांति एवं कानून व्यवस्था का राज स्थापित है, हम सभी निडर होकर पहले से अधिक सम्मान से राष्ट्र के निर्माण में प्रगति कर रहे है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा विवेकानन्द मिश्रा, पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, रवि सोनकर, चन्द्र प्रकाश शुक्ला, संजय प्रताप जायसवाल, अपना दल के विवेक चौधरी, गोपेश्वर त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी अजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती, एसडीएम सदर हिमांशु कुमार, डीएसटीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव, डीपीओ राजेश कुमार, उप निदेशक कृषि, अशोक कुमार, उप निदेशक कृषि एवं रक्षा रामबचन राम तथा जिला कृषि अधिकारी डा. बी.आर. मौर्य सहित जनप्रतिनिधि एवं प्रेस प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

भाजपा स्थापना दिवस पर लहराए ध्वज विकास और राष्ट्रवाद पर जोर
अमेठी। विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर जनपद सहित क्षेत्रभर में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। पार्टी कार्यालयों के साथ-साथ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने अपने-अपने घरों पर पार्टी का ध्वज फहराकर इस दिवस को गौरवपूर्ण तरीके से मनाया। इस अवसर पर पार्टी के प्रति समर्पण, संगठन की मजबूती और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को दोहराया गया।स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों में वरिष्ठ भाजपा नेता गिरीश चंद्र शुक्ला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता को सुदृढ़ करने वाला एक सशक्त संगठन है।

उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही डबल इंजन की सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं।उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के मूल विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार करने का कार्य आज तेजी से हो रहा है। देश के कोने-कोने में बुनियादी ढांचे का विकास, गरीब कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन और वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा, इन सभी उपलब्धियों का श्रेय वर्तमान नेतृत्व को जाता है।गिरीश चंद्र शुक्ला ने कहा कि भाजपा ने सदैव संगठन को सर्वोपरि मानते हुए कार्य किया है।

उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं अटल बिहारी वाजपेयी, लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में पार्टी ने निरंतर प्रगति की है और आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित हो चुकी है।उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व गुरु बनने की दिशा में अग्रसर है और वैश्विक स्तर पर देश की छवि लगातार सुदृढ़ हो रही है। विदेशी निवेशकों का भारत की ओर बढ़ता रुझान इस बात का प्रमाण है कि देश आर्थिक रूप से सशक्त हो रहा है।

प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है, जिससे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हुआ है। आज प्रदेश विकास और निवेश के नए केंद्र के रूप में उभर रहा है और औद्योगिक हब बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें परिवारवाद, वंशवाद और जातिवाद के लिए कोई स्थान नहीं है। पार्टी ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका सम्मान’ के सिद्धांत पर कार्य करते हुए समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चल रही है।

भाजपा में एक साधारण कार्यकर्ता भी अपनी योग्यता और परिश्रम के बल पर संगठन के शीर्ष पदों तक पहुंच सकता है। सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। स्थापना दिवस के इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में देशभक्ति और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश स्पष्ट रूप से देखने को मिला।

असम श्रीभूमि जिले के पाठाखाउरी जीपी के तहत सिंगला नदी पर झूलन पुल को ध्वस्त करने के लिए चेरागी रेंज अधिकारी के खिलाफ कार्यालय का घेराव किया।
असम श्रीभूमि -

वर्तमान सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के नारे के साथ हर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लाभ के लिए सड़कों, पुलों और विभिन्न परियोजनाओं के माध्यम से करोड़ों रुपये कार्य कर रही है, जिसमें गांवों में संचार प्रणाली में सुधार शामिल और परियोजना के कार्यान्वयन के लिए,

लेकिन उस सरकार की परियोजना के निर्माण के बाद उस पैसा का बर्बाद किया वन विभाग के चेरागी डिप्टी रेंजर अधिकारी ने, डिप्टी डेंजर मनोज सिन्हा ने जेसीबी लेकर झूलन पुल और सड़क को तोड़ दिया और सरकार का पैसा बर्बाद कर दिया.

स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह पुल लंबे समय से गांव वालों सहित स्कूल कॉलेज के छात्र-छात्रा के परिवहन के लिए बहुत महत्वपूर्ण था।

घटना श्रीभूमि जिले के रामकृष्णनगर विधानसभा क्षेत्र के पाठाखाउरी जीपी में सिंगला नदी पर बने नए झूलन पुल और सड़क तोड़ दिया गया। झुलन पुल और सड़क का निर्माण के उद्घाटन चरण के पूरा होने के दो महीने के भीतर ध्वस्त कर दिया गया, जिसमें नए निर्मित 10 लाख रुपये शामिल थे। आम लोगों की दुखों का कोई अंत नहीं है।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि वन विभाग ने जानबूझकर ऐसा किया है, भले ही पुल को ध्वस्त नहीं किया गया। यह ध्यान देने योग्य है कि सिंला नदी पर  झुलन पुल संचार का एकमात्र साधन था। यह पुल उस स्थान पर बहुत समय पहले बनाया गया था।

2003-04 साल में, झुलन सेतु को पाठाखउरी जीपी में सिंगला नदी पर तब के जिला परिषद अध्यक्ष शिवानी बिस्वास के फंड से बनाया गया था। लेकिन दो साल पहले, जब पुल नष्ट हो रहा था

तो क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मच गया। बाद में, जब स्थानीय लोगों ने रामकृष्णनगर के विधायक बिजय मालाकार से हस्तक्षेप की मांग की, "पिछले साल, विधायक विजय मालाकर की पहल पर, पंचायत के 15वें वित्त आयोग के फंड से जीर्ण-शीर्ण पुल की मरम्मत के लिए लगभग दस लाख रुपये आवंटित किए गए।

पैसे के आवंटन के बाद, जब पुल का काम बहुत अच्छे से पूरा हुआ, तो स्थानीय लोगों के चेहरों पर फिर से मुस्कान आ गई। जैसे ही नवीनीकरण का काम पूरा हुआ, क्षेत्र के शीर्ष भाजपा नेताओं ने विधायक के प्रतिनिधियों के रूप में ढोल बजाकर पुल का उद्घाटन किया। और उस समय, क्षेत्र के कई लोग अपने चेहरों पर मुस्कान के साथ बड़ी खुशी के साथ शामिल हुए।

लेकिन वह मुस्कान हमेशा के लिए नहीं रही। 2 मार्च (रविवार) को, उद्घाटन के दो महीने बाद, चिरागी डिप्टी रेंज ऑफिसर मनोज सिन्हा और एसीएफ आलोक रंजन देव के नेतृत्व में बटालियन टीम के साथ एक एस्केलेटर और जेसीबी से पुल को ध्वस्त कर दिया और सिंगला नदी के पानी के प्रवाह के साथ बह गया।

इस बीच, घटना के बारे में जानने के बाद, विधायक विजय मलाकर ने विभागीय मंत्री चंद्र मोहन पटवारी से मिलकर श्रीभूमि के डीएफओ और चेरीगी डिप्टी रेंजर की अमानवीयता के बारे में जानकारी दी और श्रिभूमि जिले के आयुक्त प्रदीप कुमार त्रिवेदी कड़े कार्रवाई की मांग करते हुए एक पत्र लिखा उसके बाद शिकायत पर बर्खास्त किया चेरागी डिप्टी रेंजर मनोज सिन्हा को. लेकिन एक स्थानीय व्यक्ति, धारीका भर, ने आरोप लगाया कि यह पुल उसकी निजी भूमि पर बनाया गया था।

इसी दावे के आधार पर उसने अदालत में मामला दायर किया। अदालत के आदेश के बाद, चेरागी वन विभाग ने 3 मार्च (सोमवार) को एक एस्केलेटर और जेसीबी लगाकर पुल को ध्वस्त कर दिया। पुल और सड़क ध्वस्त करने से स्थानीय लोगों में तीव्र आक्रोश पैदा हो गया। गत 4 मार्च (मंगलवार) की सुबह, सैकड़ों पुरुष, महिलाएं और छात्र इकट्ठा हुए और चेरागी वन विभाग के कार्यालय का घेराव किया

विरोध प्रदर्शन किया। गुस्साए लोगों ने वन विभाग पर मनमानी का आरोप लगाया और तुरंत एक वैकल्पिक पुल की मांग की। प्रदर्शन के दौरान तनाव चरम पर पहुँच गया और एक चरण में प्रदर्शनकारियों ने वन विभाग के कार्यालय की ओर ईंटें फेंकनी शुरू कर दीं।

वन विभाग के अधिकारी अचानक हुई इस घटना से चकित रह गए। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस को बुलाया गया। वन विभाग के अधिकारी ने कहा कि पुल को अदालत के आदेश के बाद ध्वस्त किया। हालांकि, स्थानीय लोगों ने गुस्सा व्यक्त किया और कहा कि वे बहुत परेशान हैं क्योंकि पुल को बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के ध्वस्त कर दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने तत्काल वैकल्पिक पुलों की मांग की, यह कहते हुए कि यदि प्रशासन जल्दी निर्णय नहीं लेता है,

तो उन्हें एक बड़ा आंदोलन शुरू करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। ईस बिषय में प्रशासन ने एमएलए से बातचीत कर स्थिति का संभाल कर जल्द से जल्द पुल का निर्माण का आश्वासन दिया। हालांकि वर्तमान में स्थिति तनावपूर्ण है, पुलिस और प्रशासन स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और शांति बनाए रखने की अपील की है।