traffic management - Swatantra Prabhat

राहवीर योजना से भय को निकालने की जरूरत
विचार-स्वतंत्र प्रभात

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में वाहन दुर्घटनाओं में कमी लाने और दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों की जान बचाने के उद्देश्य से पिछले वर्ष अप्रैल से लागू की गई राहवीर योजना वास्तविक धरातल पर कितनी सफल हो रही है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक वर्ष में महज 14 लोगों को ही शासन की ओर से इस योजना के अंतर्गत पुरस्कार राशि स्वीकृत हुई है । मध्य प्रदेश देश का चौथा ऐसा राज्य है जहां सर्वाधिक वाहन दुर्घटनाएं होती हैं। प्रदेश में प्रतिदिन 150 से अधिक वाहन दुर्घटनाएं होती हैं, जिनमें करीब 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो जाती है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं के शिकार लोगों को तत्काल इलाज उपलब्ध हो सके, इस जनहितैषी सोच के साथ पिछले वर्ष अप्रैल में राहवीर योजना शुरू की गई। इसका उद्देश्य यह है कि दुर्घटना में घायल व्यक्ति को एक घंटे के भीतर अस्पताल पहुंचा कर उसकी जान बचाने वाले व्यक्ति को शासन की ओर से 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाए । निश्चित रूप से मध्य प्रदेश सरकार की यह योजना सराहनीय है, लेकिन व्यापक प्रचार-प्रसार के अभाव और कानूनी तथा पुलिसिया कार्यवाही के भय के कारण आज भी कई लोग सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तड़पता छोड़कर आगे बढ़ जाते हैं।

इस जीवनदायिनी योजना को प्रभावी बनाने के लिए सरकार को इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करना चाहिए और लोगों के मन से यह भय भी दूर करना चाहिए कि घायल व्यक्ति की मदद करने पर उन्हें कानूनी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा । प्रदेश शासन को चाहिए कि दुर्घटना में किसी की जान बचाने वाले व्यक्ति को एक माह के भीतर ही राहवीर योजना की राशि प्रदान की जाए और जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया जाए। इससे समाज में लोगों का भय दूर होगा और घायलों के प्रति संवेदना भी बढ़ेगी । यदि सरकार चाहे तो राहवीर योजना का प्रचार-प्रसार स्कूलों और कॉलेजों के विद्यार्थियों के माध्यम से भी किया जा सकता है। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए ग्रामीण से लेकर नगरीय क्षेत्रों तक विशेष प्रयास करने होंगे।

वर्तमान में वाहन दुर्घटना में सर्वाधिक शिकार युवा होते हे ! दुर्घटना में अधिकांश युवा के हताहत होने का एक कारण नशा कर तेज गति से वाहन चलाना भी सामने आता हे ! वही कुछ युवा जवानी के जोश में वाहनों द्रुतगति से चला कर अपना और दूसरों का जीवन खतरे में डालते हे ! शासन प्रशासन को विशेषकर तेज गति से वाहन चलाने वाले नाबालिग और युवा चालकों पर सख्ती बरतना बेहद जरूरी है । इसके अलावा जिला प्रशासन की जवाबदेही तय की जानी चाहिए कि वह यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए। जिस जिले में दुर्घटनाओं का ग्राफ सबसे कम हो, वहां के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी शासन की ओर से प्रोत्साहन दिया जाए । यदि इन उपायों पर गंभीरता से अमल किया जाए तो निश्चित ही राहवीर योजना प्रदेश के लोगों के जीवन में वरदान साबित हो सकती है ।

गाड़ियों के डैशबोर्ड पर पुलिस की टोपी रखने का बढ़ता चलन,बना चर्चा का विषय
जौनपुर- जनपद में इन दिनों एक अनोखा चलन चर्चा का विषय बना हुआ है। कई पुलिसकर्मी या उनके परिजन अपनी गाड़ियों के डैशबोर्ड या पीछे की सीट पर पुलिस की टोपी रखकर सड़कों पर बेखौफ दौड़ते नजर आ रहे हैं। माना जा रहा है कि यह तरीका उन्हें यातायात नियमों की कार्रवाई से बचाने के लिए अपनाया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, कुछ पुलिसकर्मियों के परिजन और रिश्तेदार भी इस "टोपी ट्रिक" का फायदा उठाते हुए सड़कों पर बेधड़क वाहन चला रहे हैं। कई मामलों में देखने को मिला है कि बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले या ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने वाले कुछ वाहन चालकों की गाड़ियों पर पुलिस की टोपी रखी होती है, जिससे ट्रैफिक पुलिस उन पर हाथ डालने से हिचकिचाती है।

न केवल स्थानीय, बल्कि बाहरी राज्यों के पुलिसकर्मी भी अपना रहे यह तरीका

यह प्रवृत्ति केवल जौनपुर तक सीमित नहीं है। पड़ोसी राज्यों के कुछ पुलिसकर्मी भी अपनी गाड़ियों पर पुलिस की टोपी रखकर नियमों से बचने का प्रयास करते देखे गए हैं। यह तरीका इतना प्रभावी हो चला है कि अब यह चर्चा का विषय बन गया है।

प्रशासन की नजर, जल्द होगी कार्रवाई

इस विषय पर जब ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह नियमों का उल्लंघन है और इस पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी। प्रशासन जल्द ही ऐसी गाड़ियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करेगा, ताकि ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु बनी रहे और किसी को कानून से ऊपर होने का लाभ न मिल सके।

नागरिकों की मांग – सख्त हो नियमों का पालन

शहरवासियों का कहना है कि यातायात नियम सभी के लिए समान होने चाहिए और ऐसी प्रवृत्तियों पर रोक लगनी चाहिए। यदि कोई नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसकी वर्दी या पद नहीं, बल्कि उसके कृत्य के आधार पर कार्रवाई होनी चाहिए। देखना यह होगा कि प्रशासन इस प्रचलित "टोपी ट्रिक" पर कैसे अंकुश लगाता है और क्या भविष्य में इस पर कोई ठोस कार्रवाई होती है या नहीं।

ट्रैफिक प्रबंधन के लिए यातायात व प्रवर्तन विभाग की संयुक्त कार्रवाई
कानपुर। पुलिस उपायुक्त यातायात रवींद्र कुमार द्वारा बर्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सचान चौराहा व शास्त्री चौक का भौतिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सड़क सुरक्षा एवं ट्रैफिक प्रबंधन की मौजूदा स्थिति का जायजा लिया गया तथा यातायात नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सख्त निर्देश दिए गए ।

एडीसीपी यातायात अर्चना सिंह, पी.डब्ल्यू.डी., एआरटीओ परिवहन और एन.एच.ए.आई. की संयुक्त टीम द्वारा दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से कानपुर-सागर हाइवे का भौतिक निरीक्षण किया गया तथा रोड़ के किनारे खड़े भारी वाहनों पर वैधानिक कार्यवाही की गई। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत टीआई मध्य (द्वितीय) जोन द्वारा जरीब चौकी चौराहा पर ऑटो/टेंपो चालकों को यातायात नियमों/ संकेतों की जानकारी दी गई तथा नियमों के पालन की अनिवार्यता से भी अवगत कराया गया।

उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार टी.आई. दक्षिण (द्वितीय) जोन द्वारा कानपुर-सागर हाइवे पर, टी.आई. पूर्वी ( प्रथम ) जोन द्वारा कानपुर- प्रयागराज हाइवे पर तथा टी.एस.आई. पश्चिम जोन द्वारा भौंती बाइपास पर रोड साइड खड़े भारी वाहनों को हटाया गया । भविष्य में रोड पर वाहन पार्क न करने हेतु निर्देशित भी किया गया। साथ ही नो-पार्किंग में खड़े भारी वाहनों के विरुद्ध प्रवर्तनात्मक कार्यवाही भी अमल में लाई गई । यातायात पुलिस कानपुर नगर व स्थानीय पुलिस के द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर रामादेवी चौराहा व घंटाघर चौराहा पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई।

यातायात पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर द्वारा जीटी रोड/ राष्ट्रीय राजमार्गों पर अनधिकृत रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। नागरिकों से अपील है कि यातायात नियमों का पालन करें और जिम्मेदारी पूर्वक वाहन चलाएं। अनधिकृत रूप से जीटी रोड/राष्ट्रीय राजमार्गों पर खड़े वाहनों पर अभियान के तहत कुल 41 वाहनों पर वैधानिक कार्यवाही की गयी । आज  यातायात नियमों का पालन न करने वालों पर रॉन्ग साइड

196, ट्रिपल सवारी टू व्हीलर 42, एचएसआरपी 21, अन्य 580, कुल 839 वाहनों पर कार्रवाई की गई।