test cricket - Swatantra Prabhat

केएस भरत ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास
नई दिल्ली। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। 32 वर्षीय भरत ने सोशल मीडिया पर भावुक संदेश साझा करते हुए अपने क्रिकेट सफर और परिवार के योगदान को याद किया।

केएस भरत ने अपने संदेश में कहा कि उनके परिवार के चारों सदस्यों ने एक ही सपना देखा था और उसे पूरा करने के लिए वर्षों तक संघर्ष किया। उन्होंने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने को अपने जीवन का सबसे बड़ा सम्मान बताया।

भरत ने भारत के लिए सात टेस्ट मैच खेले और घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन के दम पर राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई थी। विकेटकीपिंग के साथ-साथ उन्होंने कई महत्वपूर्ण पारियां भी खेलीं। हालांकि, कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण उन्हें टीम में नियमित अवसर नहीं मिल सके।

संन्यास की घोषणा के बाद क्रिकेट जगत के कई खिलाड़ियों और प्रशंसकों ने उनके योगदान की सराहना की तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। भारतीय क्रिकेट में केएस भरत को एक मेहनती और समर्पित खिलाड़ी के रूप में याद किया जाएगा हाल के वर्षों में भारतीय क्रिकेट में युवा खिलाड़ियों के उभरने के बीच भरत का यह फैसला एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है।

पिता का रिकॉर्ड तोड़ने का सपना देख रहे हैरी ब्रूक, 145 साल में पहली बार रचा इतिहास
स्वतंत्र प्रभात।

इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में जबरदस्त प्रदर्शन जारी है। उन्होंने अपनी शानदार फॉर्म का प्रदर्शन एक बार फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में दिखाया। उन्होंने मैच में पहले दिन की 169 गेंदों में नाबाद 184 रनों की पारी खेली है और इस पारी के साथ उन्होंने एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। हैरी ने अपनी पहली 9 टेस्ट पारियों में 807 रन बना लिए हैं और वह टेस्ट क्रिकेट के 145 साल के इतिहास ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज हैं। हैरी ब्रूक अपनी इस पारी के साथ पूर्व भारतीय बल्लेबाज विनोद कांबली का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। इससे पहले, 9 टेस्ट पारियों के बाद सर्वाधिक रनों का रिकॉर्ड भारत के विनोद कांबली (798) के नाम था।

हालांकि, ब्रूक ने क्रिकेट में एक नया इतिहास लिख दिया है, लेकिन उनके कहना है कि वह अपने पिता का एक रिकॉर्ड तोड़ना चाहते हैं। दरअसल, हैरी ब्रूक के पिता डेविड ब्रूक ने 2001 में एरेडेल और व्हार्फेडेल लीग में बर्ली क्रिकेट क्लब के लिए नाबाद 210 रन बनाए थे। हैरी ब्रूक उस समय दो वर्ष के थे। हैरी ब्रूक का कहना है कि वह अपने पिता का रिकॉर्ड तोड़ना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, "मेरे पिता का उच्चतम स्कोर 210 है, और मेरा उच्चतम प्रथम श्रेणी का स्कोर 194 है। मैं उनका रिकॉर्ड तोड़ना चाहता हूं, लेकिन निश्चित रूप से कल पहली गेंद का सामना करने की जरूरत है, जो कि मुख्य बात है।"

हैरी ब्रूक इससे पहले टेस्ट क्रिकेट में तीन शतक बना चुके हैं। उनसे पूछा गया कि क्या यह उनके लिए उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी थी तो उन्होंने कहा, "यह खेल की स्थिति पर निर्भर करता है। पाकिस्तान में मैंने जो शतक लगाए, वह अद्भुत और मज़ेदार थे, लेकिन वे सभी बहुत सपाट पिचें थी। आज एक सपाट पिच नहीं थी। यह एक अच्छा क्रिकेट विकेट है, लेकिन सपाट नहीं पिच जहां आप इसे हर जगह मार सकते हैं। मैंने थोड़ा बहुत किया है, लेकिन यह बहुत अच्छी पिच है।"

उन्होंने आगे कहा, " यह (पिच) हमेशा आसान हो जाती है जब गेंद थोड़ी पुरानी हो जाती है। आप जितनी अधिक देर तक बल्लेबाजी करते हैं, यह उतना ही आसान हो जाता है। बल्लेबाजी के बारे में सबसे कठिन हिस्सा पहली 20 गेंदें होती हैं। यदि आप इससे गुजरते हैं, तो यह धीरे-धीरे आसान होने लगती है।"

दूसरे टेस्ट की बात करें तो कीवी टीम ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को बल्लेबाजी का न्योता दिया। इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉली 2 और बेन डकट 9 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद ऑली पोप भी 10 रन बनाकर सस्ते में ही चलते बने। टीम को तीन झटके लगने के बाद हैरी ब्रूक और जो रूट ने बल्लेबाजी को संभाली। ब्रूक की नाबाद पारी के साथ पहले दिन के अंत तक नाबाद 101 रनों के साथ क्रीज पर मौजूद हैं। न्यूजीलैंड के ओर से मैच हेनरी ने 2, जबकि कप्तान टिम साउदी ने 1 विकेट हासिल की है।